गर्मी में पानी की समस्या हुई तो लगाएं मोबाईल, 24 घंटे के अंदर होगा समाधान

SHARE THE NEWS

00 21 अधिकारियों के नम्बर जारी

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा गर्मियों में नागरिकों को भरपूर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। आज इस सम्बंध में बैठक लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए। निगम के 21 अधिकारियों को पेयजल की हर समस्या से निपटने के लिए जिम्मेदारी देकर उनके मोबाईल नंबर भी सार्वजनिक किये गये है। साथ ही नागरिक निदान 1100 में संपर्क कर पानी की समस्या की शिकायत दर्ज करवा सकते है। इन सभी 21 अधिकारियों के निर्देष दिये गये है कि 24 घंटे के भीतर पेयजल संबंधी शिकायत को दूर किया जाये।

निगम के सभी दस जोनों के 19 अभियंताओं समेत निगम मुख्यालय के दो अधिकारियों को पेयजल की किसी भी समस्या से निपटने के जिम्मेदारी देते हुए उनके नाम और नम्बर सार्वजनिक किए गए हैं। नागरिकों अपने जोनों के अधिकारियों के नम्बर पर सम्पर्क कर पेयजल की समस्या को दूर करने के सम्पर्क कर सकते हैं।

उनके नाम व मोबाईल नंबर जोन क्रमांक 1 के गजाराम कंवर, सहायक अभियंता, मो. नं. 9826206414, सागर ठाकुर, उप अभियंता, मो. नं. 9669458372, जोन क्रमांक 2 के शत्रुघन देशलहरे, सहायक अभियंता, मो. नं. 7970003229, सतीश पटेल उप अभियंता, मो. नं. 7828094749, जोन क्रमांक 3 के सुशील मोडेस्टर, सहायक अभियंता, मो. नं. 9926973174, रवि साहू उप अभियंता, मो. नं.9669424062, जोन क्रमांक 4 के द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता, मो. नं.9926918382, गोपाल प्रधान, उप अभियंता मो. नं. 8085787591, जोन क्रमांक 5 के कमलेश मिथलेश, सहायक अभियंता, मो. नं. 9425201179, अंकुर मिश्रा, उप अभियंता मो. नं. 7587471726, जोन क्रमांक 6 के गिलहरे, सहायक अभियंता, मो. नं. 9302656349, सुधीर भट्ट, उपअभियंता, मो. नं. 7879136449, जोन क्रमांक 7 के गोविंद बंजारे, सहायक अभियंता , मो. नं. 9926781512, जोन क्रमांक 8 के पी.डी. घृतलहरे सहायक अभियंता, मो. नं. 7415004870, विक्रम सिंह ठाकुर उपअभियंता, मो. नं. 9669458372, जोन क्रमांक 9 के इन्द्रकुमार चन्द्राकर सहायक अभियंता, मो. नं. 9425506358, जयनंदन डहरिया, उप अभियंता, मो. नं. 9179865353, जोन क्रमांक 10 के फत्तेलाल साहू, सहायक अभियंता, मो. नं. 9893694793, निवृत्ति परमार, उप अभियंता, मो. नं. 9644743221, मुख्यालय के बी. एल. चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता, मो. नं. 9301953236, पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंता, मो. नं. 7970003221 को सार्वजनिक कर दिये है।

महापौर एजाज ढेबर तथा निगमायुक्त प्रभात मलिक के निर्देश पर अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने मंगलवार भाठागांव स्थित फिल्टर प्लांट परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में पेयजल की समस्या ना हो इसके लिए समीक्षा की। करीब 3 घण्टे तक चली इस बैठक में मुख्य अभियंता जल आरके चैबे, कार्यपालन अभियंता जल बद्री चंद्राकर, अमृत मिशन के सहायक अभियंता अंशुल शर्मा और सहायक अभियंता प्रदीप यादव के साथ सभी 10 जोनों के जलप्रदाय विभाग से अभियंता शामिल थे। बैठक में जहां पर भी आगामी गर्मी के समय पर पेयजल की समस्या आ सकती है।

उस पर विशेष चर्चा कर रूपरेखा भी बनाई गई। अमृत मिशन के सहायक अभियंता शर्मा ने बैठक में जानकारी दी कि पानी की टँकीयों के तीन चरणों मे इसपीएशन लेबल जांच की जा चुकी है। लोगों को पर्याप्त पेयजल मिले इसकी तैयारियां कर ली गई है। बैठक में अपर आयुक्त चंद्रवंशी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक पर्याप्त मात्रा में पानी जा सके इसका भी इंतजाम किया जाए।

अफसरों ने कहा कि यदि नलों में प्रेशर से पानी नहीं आ रहा है तो इसका मतलब लोग टुल्लू पम्प से पानी खींच रहे हैं। इस पर चंद्रवंशी ने नागरिकों से अनुरोध किया कि सभी के लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल जलवाहिनियों के माध्यम से भेजा जा रहा है। टुल्लू पम्प से पानी खींचने से दूसरों के हिस्से में पेयजल कम आएगी। अत: टुल्लू पम्पों का उपयोग नहीं किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं गन्दा पानी आ रहा हो तो तत्काल अधिकारियों के नम्बरों पर या निदान 1100 में शिकायत करें। उन्होंने कहा कि महापौर ढेबर और निगम आयुक्त मलिक के निर्देश पर तत्काल नया नल कनेक्शन देने की भी व्यवस्था उपलब्ध है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *