इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/इंदिरा-गांधी-कृषि-विश्वव/ News for India Sat, 12 Mar 2022 15:25:03 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/इंदिरा-गांधी-कृषि-विश्वव/ 32 32 174330959 गांव-गांव में आर्थिक स्वावलंबन को देंगे बढ़ावाः मुख्यमंत्री बघेल http://revoltnewsindia.com/will-promote-economic-self-reliance-in-village-village-chief-minister-baghel/6974/ http://revoltnewsindia.com/will-promote-economic-self-reliance-in-village-village-chief-minister-baghel/6974/#respond Sat, 12 Mar 2022 15:25:00 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6974 शहरों में मिलेंगे अब गांवों के उत्पाद, मांग के अनुसार होगा उत्पादन गोबर से बने सूटकेस में बजट पेश करना मेरे लिए सौभाग्य की बातः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने किया अंतर्राष्ट्रीय…

The post गांव-गांव में आर्थिक स्वावलंबन को देंगे बढ़ावाः मुख्यमंत्री बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
  • शहरों में मिलेंगे अब गांवों के उत्पाद, मांग के अनुसार होगा उत्पादन
  • गोबर से बने सूटकेस में बजट पेश करना मेरे लिए सौभाग्य की बातः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने किया अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेले का उद्घाटन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेला का उद्घाटन किया । इस अंतर्राष्ट्रीय मेले में शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की 132 संस्थाएं कृषि तकनीक एवं उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने मेले का उद्धाटन करते हुए कहा कि पुरखों के बताए रास्ते पर चलने से कांटे नहीं चुभते हैं, प्रदेश के खनिज भंडार व प्राकृतिक संसाधनों से मिलने वाली राशि का सही वितरण ही पुरखों का सपना था जो वर्तमान में साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कभी किसी भी वर्ग से भेदभाव नहीं किया और छोटे, बड़े सभी किसानों का कर्ज माफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने खेती किसानी और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की ताकि प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था गतिशील रहे।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की जनता से वायदा किया था और वो इससे पीछे नहीं हटे, कोरोना के दौरान अर्थव्यवस्था में गिरावट होने के बाद भी किसानों को चार किस्तें जारी की और इस वित्तीय वर्ष की भी चौथी किस्त जारी होने वाली है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मजदूरों के लिए भी न्याय योजना शुरू की गयी है और अब उन्हें प्रतिवर्ष 6 हजार की जगह 7 हजार रूपए मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों का निर्माण करना सरकार की योजना नहीं है बल्कि किसानों और ग्रामीणों की योजना है जिसे हम सभी मिलकर तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हम जितना सोच रहे हैं हमारे किसान साथी, महिलाएं, युवा और वैज्ञानिक उससे चार कदम आगे चल रहे हैं।

गोधन न्याय योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के किसी भी मंत्री ने आज तक गोबर से बने सूटकेस का इस्तेमाल बजट पेश करने के लिए नहीं किया, लेकिन छत्तीसगढ़ के गौठान में गोबर से निर्मित सूटकेट का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में हुआ और मुझे ये सौभाग्य मिला।

छत्तीसगढ़ के किसानों की आर्थिक स्थिति के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में किसानों के खाते में 91 हजार करोड़ रूपए जमा हुए हैं और ये कुल बजट का एक तिहाई हिस्सा है जो किसानों को मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसानों के खाते में पैसे बच रहे हैं और इसी की वजह से गौठान औद्योगिक पार्क में विकसित होते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के बेटे, स्थानीय युवा अब छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाएंगे और सरकार उन्हें आर्थिक मदद भी प्रदान करेगी, इसी का एक उदाहरण है कि सी-मार्ट के जरिए गांवों में बनने वाले उत्पाद अब शहरों में बिकने शुरू हो गए हैं जिसे देखते हुए प्रत्येक जिले में सी-मार्ट खोलने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मांग के सिद्धांत को समझते हुए हमें जरूरत के अनुसार उत्पादन करना सीखना होगा ताकि अर्थव्यवस्था में मांग बनी रहे। इसी को देखते हुए देश में केवल छत्तीसगढ़ में तीन हजार रूपए समर्थन मूल्य की दर से कोदो-कुटकी की खरीदा की जा रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 8 हजार से ज्यादा गौठान बन चुके हैं, लेकिन कहीं भी जमीन अतिक्रमण को लेकर कानून व्यवस्था नियंत्रित करने की स्थिति नहीं बनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी गांव में पले-बढ़े हैं और हम गांव वालों की तकलीफ समझते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सुराजी ग्राम योजना के माध्यम से गांवों में स्वावलम्बन हो रहा है और किसान समृद्ध हो रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेले में किसानो को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छ्त्तीसगढ़ मुख्य रूप से कृषि पर आधारित प्रदेश है और छत्तीसगढ़ में कृषि का लगातार विकास हो रहा है जिसका असर खेत और खलिहान कर दिख रहा है। मंत्री चौबे ने छत्तीसगढ़ में कृषि का लगातार विस्तार होने और कृषि में नवाचार के लिए कृषि विश्वविद्यालय के प्रयासों की तारीफ की।

कृषि मंत्री चौबे ने किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने और किसानो का कर्ज माफ करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान हर सेक्टर में मेहनत कर रहे हैं और उन्हें केंद्र सरकार से अच्छा इंफ्रास्टक्चर मिलना चाहिए क्योंकि छत्तीसगढ़ के उत्पादों की मांग अब विदेशों में भी हो रही है।

अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेला के उद्धाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चन्द्राकर, कृषि उत्पादन आयुक्त कमलप्रीत सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. आरके बाजपेयी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Loading

The post गांव-गांव में आर्थिक स्वावलंबन को देंगे बढ़ावाः मुख्यमंत्री बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/will-promote-economic-self-reliance-in-village-village-chief-minister-baghel/6974/feed/ 0 6974
मुख्यमंत्री बघेल आज वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होंगे http://revoltnewsindia.com/chief-minister-baghel-will-attend-the-mega-farmers-conference-today/6956/ http://revoltnewsindia.com/chief-minister-baghel-will-attend-the-mega-farmers-conference-today/6956/#respond Sat, 12 Mar 2022 07:27:06 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6956 कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित फार्मटेक एशिया अंतर्राष्ट्रीय किसान मेले एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 3 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित चार…

The post मुख्यमंत्री बघेल आज वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होंगे appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित फार्मटेक एशिया अंतर्राष्ट्रीय किसान मेले एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 3 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित चार दिवसीय फार्मटेक एशिया अंतर्राष्ट्रीय किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में एक वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर किसानों को संबोधित कर उन्हें राज्य शासन द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी देंगे।

इस किसान सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 5 हजार किसान शामिल होंगे। इस प्रदर्शनी का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है।
किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा भी शामिल होंगे।

इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव कृषि डॉ. एस. भारतीदासन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, संचालक कृषि यशवंत कुमार, संचालक उद्यानिकी माथेश्वरन व्ही. तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रबंध मण्डल के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 11 से 14 मार्च तक आयोजित फार्मटेक ऐशिया किसान मेले एवं प्रदर्शनी में शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की 132 संस्थाओं द्वारा किसानोपयोगी नवीनतम कृषि तकनीक एवं उत्पादों का प्रदर्शन तथा विक्रय किया जा रहा है।

इस प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी, अनुसंधान तकनीकों एवं उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य शासन के कृषि एवं उद्यानिकी विभागों द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं यथा गौधन विकास योजना, नरवा, गरूआ, घुरवा, बाड़ी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

प्रदर्शनी के तहत प्रत्येक दिवस इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसान पाठ्शाला में किसानों को कृषि जुड़े विभिन्न विषयों पर तकनीकी व्याख्यान दिये जाएंगे। लगभग 15 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में आयोजित इस कृषि प्रदर्शनी में नवीनतम कृषि यंत्रों एवं उपकराणों, उन्नत सिंचाई प्रणाली, उन्नत बीज एवं कीटनाशक, सोलर पंप, बागवानी उपकरण, पशुपालन एवं डेयरी से संबंधित यंत्र एवं उपकरण जैव उर्वरक एवं रसायन, जैविक एवं संरक्षित खेती के उपकरणों के साथ ही कृषि विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रौद्योगिकी, मशीनरी एवं उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी के दौरान किसानों को कृषि की नवीनतम प्रौद्योगिकी से रूबरू होने के साथ ही विभिन्न उत्पादों के क्रय तथा उनके द्वारा उत्पादित सामग्री के विक्रय का अवसर प्राप्त होगा।

Loading

The post मुख्यमंत्री बघेल आज वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होंगे appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chief-minister-baghel-will-attend-the-mega-farmers-conference-today/6956/feed/ 0 6956
गौमूत्र का खेती-किसानी में उपयोग के लिए अनुसंधान करें : मुख्य सचिव http://revoltnewsindia.com/do-research-for-use-of-cow-urine-in-agriculture-chief-secretary/6718/ http://revoltnewsindia.com/do-research-for-use-of-cow-urine-in-agriculture-chief-secretary/6718/#respond Thu, 03 Mar 2022 15:24:43 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6718 कृषि वैज्ञानिकों से गौमूत्र के फिल्ड ट्रायल की अपील, वर्मी कम्पोस्ट के उठाव और उपयोग के लिए किसानों को प्रेरित करें रायपुर, 03 मार्च 2022 मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने…

The post गौमूत्र का खेती-किसानी में उपयोग के लिए अनुसंधान करें : मुख्य सचिव appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

कृषि वैज्ञानिकों से गौमूत्र के फिल्ड ट्रायल की अपील, वर्मी कम्पोस्ट के उठाव और उपयोग के लिए किसानों को प्रेरित करें

रायपुर, 03 मार्च 2022 मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य में खेती में गौमूत्र के वैज्ञानिक एवं व्यस्थित उपयोग की कार्य योजना तैयार करने के संबंध में आज मंत्रालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कामधेनु विश्वविद्यालय, कृषि, पशुपालन तथा सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बैठक में कहा कि रासायनिक खादों और विषैले कीटनाशकों के निरंतर उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। रासायनिक खादों के अत्याधिक उपयोग से जनसामान्य के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि खेती में जैविक खाद तथा गौमूत्र के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य के गौठानों उच्च क्वालिटी की जैविक खाद तैयार की जा रही है, जिसका उपयोग किसान खेती में कर रहे हैं। उन्होंने राज्य में खेती-किसानी में गौमूत्र के उपयोग के लिए कृषि वैज्ञानिकों से एकेडमिक रिसर्च की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे गौमूत्र के गुण, गौमूत्र में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के तत्वों की मात्रा और इसके लाभ के बारे में तथ्यात्मक जानकारी सामने आएगी।

उन्होंने राज्य के सभी 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों में प्रदर्शन के रूप में ली जाने  वाली फसलों में गौमूत्र के वैज्ञानिक उपयोग की भी बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि जैविक खाद एवं गौमूत्र के प्रयोग वाली फसलों की स्थिति का अवलोकन भी किसानों को कराया जाना चाहिए, जिससे वह खेती-किसानी में इसके उपयोग के लिए प्रेरित होंगे।

मुख्य सचिव ने आगे कहा कि गौमूत्र में नाईट्रोजन की प्रधानता और रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। इसका उपयोग रासायनिक उर्वरक यूरिया के विकल्प के रूप में किया जा सकता है। उन्होंने राज्य के कृषि वैज्ञानिकों से यूरिया के स्थान पर गौमूत्र के उपयोग की वैज्ञानिक तकनीक विकसित करने का भी आव्हान किया। राज्य में कई किसान कीटनाशक के रूप में गौमूत्र का उपयोग कर रहे हैं।

उन्होेंने ऐसे कृषकों को चिन्हित कर एक राज्य स्तरीय कार्याशाला का आयोजन और गौमूत्र के लाभ के बारे में जानकारी एकत्र करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग राज्य के किसान खेती किसानी वृहद पैमाने करें, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और किसानों को प्रेरित करने की जरूरत है।

मुख्य सचिव ने कहा कि जैसा कि हम सब जानते हैं कि जैविक खाद के उपयोग से फसल अच्छी होती है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। खेती-किसानी की लागत में कमी आती है और जैविक उत्पाद का बाजार मूल्य अच्छा मिलने से किसानों को ज्यादा लाभ होता है। इस बात को किसानों को बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जैविक खाद, रासायनिक उर्वरक डीएपी और सुपर फास्फेट का बेहतर विकल्प है।

इसके मद्देनजर उन्होंने राज्य में खरीफ-2022 सीजन के लिए उर्वरक अग्रिम उठाव योजना के तहत सोसायटियों से रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ वर्मी खाद के उठाव के लिए किसानों को समझाईश देेने की बात कही।

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति, आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, कृषि सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, सहकारिता सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक कृषि यशवंत कुमार, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं संजय चंदन त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

The post गौमूत्र का खेती-किसानी में उपयोग के लिए अनुसंधान करें : मुख्य सचिव appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/do-research-for-use-of-cow-urine-in-agriculture-chief-secretary/6718/feed/ 0 6718
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने की सौजन्य मुलाकात http://revoltnewsindia.com/courtesy-meeting-of-agriculture-minister-ravindra-choubey-by-the-newly-appointed-vice-chancellor-of-agricultural-university-dr-chandel/6571/ http://revoltnewsindia.com/courtesy-meeting-of-agriculture-minister-ravindra-choubey-by-the-newly-appointed-vice-chancellor-of-agricultural-university-dr-chandel/6571/#respond Fri, 25 Feb 2022 14:11:54 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6571 रायपुर, 25 फरवरी 2022 कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे से आज यहां दोपहर उनके निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने…

The post कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने की सौजन्य मुलाकात appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 25 फरवरी 2022 कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे से आज यहां दोपहर उनके निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात की। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने डॉक्टर चंदेल को उनके नवीन पद एवं दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में डॉ. चंदेल के मार्गदर्शन में राज्य में कृषि के क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उन्नत खेती को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री चौबे ने इस अवसर पर कुलपति डॉ. चंदेल से कृषि के क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्राथमिकताओं, विशेषकर छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप सुराजी गांव योजना- नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के संबंध में विस्तार से चर्चा की और कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से बीते 3 सालों में यहां कृषि के क्षेत्र में तेजी से बदलाव आया है।

राज्य जैविक और रिजेनरेटिव खेती की ओर बढ़ रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के सहयोग से इसमें और तेजी लाने की जरूरत है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि कल 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा डॉ. चंदेल की नियुक्ति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर की गई है।

इससे पूर्व वह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में डिपार्टमेंट ऑफ प्लांट मॉलिक्यूलर बॉयोलॉजी एवं बॉयोटेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। डॉ. चंदेल, देश के प्रख्यात पौध प्रजनक और जैव प्रौद्योगिकी के वैज्ञानिक हैं।

Loading

The post कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने की सौजन्य मुलाकात appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/courtesy-meeting-of-agriculture-minister-ravindra-choubey-by-the-newly-appointed-vice-chancellor-of-agricultural-university-dr-chandel/6571/feed/ 0 6571
कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने पदभार ग्रहण किया http://revoltnewsindia.com/dr-chandel-newly-appointed-vice-chancellor-of-agricultural-university-took-charge/6568/ http://revoltnewsindia.com/dr-chandel-newly-appointed-vice-chancellor-of-agricultural-university-took-charge/6568/#respond Fri, 25 Feb 2022 13:55:54 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6568 रायपुर, 25 फरवरी 2022 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज यहां पदभार ग्रहण किया। निवृतमान कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने डॉ. चंदेल को कार्यभार…

The post कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने पदभार ग्रहण किया appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 25 फरवरी 2022 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज यहां पदभार ग्रहण किया। निवृतमान कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने डॉ. चंदेल को कार्यभार सौंपा। डॉ. चंदेल द्वारा पदभार ग्रहण किये जाने के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. पी.एल. चन्द्राकर, निदेशक विस्तार डॉ. आर.के. बाजपेयी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जी.के. श्रीवास्तव, सह संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. गिरीश चंदेल, देश के प्रख्यात पौध प्रजनक और जैव प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक हैं। छत्तीसगढ़ के सिमगा, हथबंद के ग्राम-कुकरा चुन्दा के मूल निवासी डॉ. चंदेल को कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार प्रबंधन का 30 वर्षों का अनुभव है, जिसमें 07 वर्षों का अनुभव विशेष रूप से सूखे और पोषण अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक स्टेट ऑफ आर्ट बुनियादी सुविधाओं के निर्माण और पोषण प्रबंधन पर रहा है।

डॉ. चंदेल ने धान की पांच बायोफोर्टिफाईड फसल प्रजातियों – सी.जी. जिंक राइस, सी.जी. जिंक राइस -2, जिंको राइस एम.एस. (जिंक की अधिक मात्रा वाली प्रजातियों)  प्रोटेजिन (प्रोटीन की अधिक मात्रा वाली प्रजाति) तथा सी.जी. मधुराज-55 (कम शर्करा वाली प्रजाति) विकसित की हैं। कृषि विश्वविद्यालय के जर्मप्लाज्म बैक में संग्रहित धान की 24 हजार प्रजातियों की डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिंग कार्य में भी डॉ. चंदेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Loading

The post कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने पदभार ग्रहण किया appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/dr-chandel-newly-appointed-vice-chancellor-of-agricultural-university-took-charge/6568/feed/ 0 6568
छत्तीसगढ़ के चार किसान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के हाथों हुए सम्मानित… http://revoltnewsindia.com/four-farmers-of-chhattisgarh-were-honored-by-union-agriculture-minister-narendra-singh-tomar/4529/ http://revoltnewsindia.com/four-farmers-of-chhattisgarh-were-honored-by-union-agriculture-minister-narendra-singh-tomar/4529/#respond Fri, 19 Nov 2021 12:32:17 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=4529 छत्तीसगढ़ के चार किसानों को परंपरागत किस्मों के संरक्षण हेतु ‘पादप जीनोम सेवियर’ पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री ने दिये पुरस्कार कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे…

The post छत्तीसगढ़ के चार किसान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के हाथों हुए सम्मानित… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

छत्तीसगढ़ के चार किसानों को परंपरागत किस्मों के संरक्षण हेतु ‘पादप जीनोम सेवियर’ पुरस्कार

  • नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री ने दिये पुरस्कार
  • कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने दी बधाई

रायपुर। राज्य के बीजापुर, जांजगीर-चांपा एवं बालोद के प्रगतिशील कृषकों लिंगुराम ठाकुर, दीनदयाल यादव, हेतराम देवांगन एवं संजय प्रकाश चौधरी को देशी एवं परम्परागत किस्मों के संरक्षण एवं संवंर्धन हेतु ‘पादप जीनोम सेवियर पुरस्कार‘ से डेढ़ लाख रूपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने छत्तीसगढ़ राज्य के चार प्रगतिशील कृषकों सम्मानित किया। यह सम्मान भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण द्वारा प्रति वर्ष देश के कृषकों को देशी एवं परम्परागत किस्मों के संरक्षण, संवंर्धन एवं उन किस्मों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया जाता है।

सम्मान समारोह में कृषि महाविद्यालय, रायपुर के आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी, डॉ. दीपक शर्मा भी उपस्थित थे। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने पुरस्कृत कृषकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के प्रगतिशील कृषक लिंगुराम ठाकुर को सम्मानित किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए ठाकुर ने आदिवासी बहुल क्षेत्र में धान की विलुप्त प्राय प्रजातियों के संरक्षण एवं संवंर्धन में अहम भूमिका निभाई है।

पादप जीनोम सेवियर पुरस्कार 2021 के तहत छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्र, जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन में कार्यरत कृषक दीनदयाल यादव को छत्तीसगढ़ की 36 भाजियों के संरक्षण एवं पारंपरिक किस्मों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सम्मानित किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र, जांजगीर चांपा के कुशल मार्गदर्शन में ही कार्यरत कृषक हेतराम देवांगन को सांइ करेला, सांइ लौकी की देशी किस्मों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है।

छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्र, बालोद के मार्गदर्शन में कार्यरत कृषक संजय प्रकाश चौधरी को अरकार दुबराज के संरक्षण एवं पारंपरिक ज्ञान से जैविक खेती में विभिन्न नवीन प्रयोगों द्वारा चयनित नवीन किस्मों के संरक्षण हेतु सम्मानित किया गया है।

चौधरी पंचगव्य से धान की 11 पारम्परिक किस्मों की जैविक खेती करते हैं, जिससे इन किस्मों मे चावल अत्यधिक सुगंध एवं स्वाद में उत्तम पाया गया है। छत्तीसगढ़ के इन प्रगतिशील कृषकों के अथक परिश्रम एवं प्रयासों से देशी किस्मों के संरक्षण में योगदान हेतु छत्तीसगढ़ राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

उल्लेखनीय है कि अब तक छत्तीसगढ़ राज्य को 2 कृषक समुदाय पुरस्कार, 4 कृषक सम्मान पुरस्कार एवं 13 कृषक पुरस्कार छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के कृषकों को प्राप्त हो चुके हैं। पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम 2001 (पी.पी.व्ही. एवं एफ.आर.ए. 2001) कृषकों की प्रजातियों को संरक्षित करने एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए पादप जिनोम संरक्षण पुरस्कार प्रदान करता हैं।

यह अधिनियम विश्व का एक मात्र ऐसा अधिनियम हैं जो किसानों के हित में देशी किस्मों को बचाने एवं बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। कृषकों कोे किस्मों के संरक्षण एवं अंश लाभ प्रदान करने के लिए इस प्राधिकरण की स्थापना की गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य के कृषकों द्वारा अब तक 1527 देशी किस्मों का पंजीयन कराया जा चुका है, जो संख्या की दृष्टि से पूरे देश में सर्वप्रथम है, जिनमें से 368 पौध किस्मों का पंजीयन प्रमाण-पत्र प्राधिकरण द्वारा जारी कर दिया गया है, जिसमें धान की 364 किस्में, सरसों की 3 किस्में एवं टमाटर की एक किस्म को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। इंदिरा गॉधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर इस प्राधिकरण में राज्य के कृषकों के देशी किस्मों के पंजीयन हेतु वर्ष 2014-15 से कार्य कर रहा है।

Loading

The post छत्तीसगढ़ के चार किसान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के हाथों हुए सम्मानित… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/four-farmers-of-chhattisgarh-were-honored-by-union-agriculture-minister-narendra-singh-tomar/4529/feed/ 0 4529