कवर्धा Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/कवर्धा/ News for India Sat, 05 Feb 2022 15:27:34 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png कवर्धा Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/कवर्धा/ 32 32 174330959 ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर चढ़ाए गए 24 किलो चांदी आभूषण का शिवलिंग और जलहरी http://revoltnewsindia.com/shivling-and-jalhari-of-24-kg-silver-jewelery-offered-by-special-worship-in-the-historic-bhoramdev-temple/6063/ http://revoltnewsindia.com/shivling-and-jalhari-of-24-kg-silver-jewelery-offered-by-special-worship-in-the-historic-bhoramdev-temple/6063/#respond Sat, 05 Feb 2022 15:21:50 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6063 भोरमदेव महाआरती श्रृंगार का घर बैठे यूट्यूब पर कर सकेंगे दिव्य दर्शन, वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने ऑनलाईन दर्शन कर सुविधा का किया शुभारंभ, जनआस्था के केन्द्र और ऐतिहासिक भोरमदेव…

The post ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर चढ़ाए गए 24 किलो चांदी आभूषण का शिवलिंग और जलहरी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

भोरमदेव महाआरती श्रृंगार का घर बैठे यूट्यूब पर कर सकेंगे दिव्य दर्शन, वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने ऑनलाईन दर्शन कर सुविधा का किया शुभारंभ, जनआस्था के केन्द्र और ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर की ख्याति बढ़ाने सरकार कर रही हर संभव प्रयास- मोहम्मद अकबर

रायपुर, 05 फरवरी 2022 छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पुरातात्विक, धार्मिक, जनआस्था के केन्द्र व पर्यटन के रूप में ऐतिहासिक महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर में आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ शिवलिंग में 24 किलोग्राम चांदी के आभूषण के निर्मित शिवलिंग व जलहरी चढ़ाई गई है।

चांदी के आभूषण के निर्मित इस आकर्षक कवच को राजस्थान के विशेष कारीगर द्वारा तैयार किया गया है। 24 किलोग्राम वजन चांदी का यह विशेष कवच, भक्तों द्वारा मंदिर में दिए गए रत्न आभूषण के गुप्तदान व दान से एकत्र की गई राशि से तैयार की गई है। इस अवसर पर मंदिर परिसर के पास भंडार एवं पूजा गृह निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसके लिए 6 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है।

भोरमदेव मंदिर की ख्याति को देश-दूनिया तक पहुंचाने के लिए आज ऑनलाईन दर्शन की सुविधा का भी शुभारंभ किया गया। वन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने रायपुर स्थित शासकीय आवास से ऑनलाईन दर्शन कर इस सुविधा का विधिवत शुभांरभ किया। आज से भोरमदेव मंदिर का घर बैठे यूट्यूब के माध्यम से शिव जी के विशेष श्रृंगार व महाआरती का दर्शन कर सकेंगे।

जिला प्रशासन व भोरमदेव प्रंबंधन तीर्थ कारिणी समिति द्वारा यह विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बसंत पंचमी की बधाई देते इस कार्य को धार्मिक एवं जनआस्था के लिए विशेष महत्व का बताया। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ का भोरमेदव मंदिर पूरे प्रदेश के लिए पुरातत्व, धार्मिक, जनआस्था के केन्द्र व पर्यटन के रूप में ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। इसकी ख्याति बढ़ाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

जिले में पर्यटन सुविधाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी दृष्टि से कवर्धा के नजदीक सरोधा से भोरमदेव मार्ग रामचुवा के आसपास करोड़ों रुपए की लागत से जंगल सफारी प्रस्तावित है। जंगल सफारी बनने से कबीरधाम जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसर तैयार होंगे।

कवर्धा से भोरमेदव पहुंच मार्ग निर्माण करने के लिए 9 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। कबीरधााम जिले के चिल्फी घाटी स्थित सरोधादादर में लगभग 12 करोड़ रूपए के नए कॉटेज तैयार किए गए। यहां के स्थानीय बैगा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे है। उन्होेने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जो भी मांग रहेगी, उसे प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रम में पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पार्षद मोहित महेश्वरी, अशोक सिंह, सुनिल साहू, एल्डरमेन कौशल कौशिक, देवराज पाली, किर्तन शुक्ला, राजकुमार तिवारी, राजेश माखिजानी, कवर्धा तहसीलदार मनीष वर्मा, मौसम वर्मा शामिल हुए। भोरमदेव मंदिर के पुजारी आशीष पाठक, संतोष पंडित ने विधिविधान से इस अनुष्ठान को संपन्न कराया।

Loading

The post ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर चढ़ाए गए 24 किलो चांदी आभूषण का शिवलिंग और जलहरी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/shivling-and-jalhari-of-24-kg-silver-jewelery-offered-by-special-worship-in-the-historic-bhoramdev-temple/6063/feed/ 0 6063
प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले में 30.73 लाख रूपए के निर्माण कार्य स्वीकृत http://revoltnewsindia.com/construction-work-of-rs-30-73-lakhs-sanctioned-in-kabirdham-district-on-the-recommendation-of-minister-in-charge-ts-singhdev/5658/ http://revoltnewsindia.com/construction-work-of-rs-30-73-lakhs-sanctioned-in-kabirdham-district-on-the-recommendation-of-minister-in-charge-ts-singhdev/5658/#respond Sat, 22 Jan 2022 09:54:45 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5658 रायपुर, 22 जनवरी 2022 प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख 73 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। कलेक्टर रमेश…

The post प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले में 30.73 लाख रूपए के निर्माण कार्य स्वीकृत appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 22 जनवरी 2022 प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख 73 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा द्वारा प्रभारी मंत्री मद के तहत कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत कवर्धा, सहसपुर लोहारा तथा पंडरिया के अंतर्गत कई गांवों में सी.सी. रोड और सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए इस राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

पंडरिया विकासखंड के झिरियाकला ग्राम पंचायत के पुतकीखुर्द में गुरू घासीदास मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए दो लाख 20 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। वहीं ग्राम सोमनापुर (पुराना) में सीसी रोड निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम नेउरगांव में सीसी रोड निर्माण के लिए तीन लाख 99 हजार रूपए और ग्राम पंचायत नानापुरी में सीसी रोड के लिए तीन लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रभारी मंत्री सिंहदेव की अनुशंसा पर जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के विभिन्न गांवों में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 14 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें ग्राम खैरझिटी में सीसी रोड निर्माण के लिए दो लाख 99 हजार 100 रूपए, ग्राम पंचायत हरदी के रगरा में दो लाख 99 हजार 600 रूपए, ग्राम पंचायत हथलेवा के लिए दो लाख 99 हजार 900 रूपए,

ग्राम पंचायत कोहडिया में दो लाख 99 हजार रूपए और ग्राम पंचायत सिंगारपुर के दैहानडीह में सीसी रोड निर्माण के लिए दो लाख 98 हजार 700 रूपए की राशि शामिल है। कवर्धा विकासखंड के ग्राम भानपुर में सीसी रोड निर्माण के लिए दो लाख 59 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इन सभी कार्यों के लिए संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्य एजेंसी बनाया गया है।

Loading

The post प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले में 30.73 लाख रूपए के निर्माण कार्य स्वीकृत appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/construction-work-of-rs-30-73-lakhs-sanctioned-in-kabirdham-district-on-the-recommendation-of-minister-in-charge-ts-singhdev/5658/feed/ 0 5658
प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचाना हमारा मुख्य ध्येय : वन मंत्री http://revoltnewsindia.com/our-main-goal-is-to-bring-the-benefits-of-development-to-the-last-end-of-the-state/5508/ http://revoltnewsindia.com/our-main-goal-is-to-bring-the-benefits-of-development-to-the-last-end-of-the-state/5508/#respond Sat, 15 Jan 2022 12:24:34 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5508 अकबर ने बोड़ला जनपद पंचायत के छह ग्राम पंचायतों में 1.59 करोड़ रूपए की राशि के 28 सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन राज्य के समस्त प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी…

The post प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचाना हमारा मुख्य ध्येय : वन मंत्री appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
  • अकबर ने बोड़ला जनपद पंचायत के छह ग्राम पंचायतों में 1.59 करोड़ रूपए की राशि के 28 सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
  • राज्य के समस्त प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों में अब कोदो, कुटकी तथा रागी का क्रय

रायपुर, 15 जनवरी 2022 वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी एवं बैगा बहुल बोड़ला विकासखंड के वनांचल गांवों को विकास के मुख्यधारा से जोड़ते हुए अलग-अलग 34 कार्यों के लिए 2 करोड़ 8 लाख रुपए की सौगात दी है। जिसमे आज उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत छह ग्राम पंचायतों में लगभग एक करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 28 सड़क निर्माण कार्याे का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत हुए आज भूमिपूजन किए गए कार्याे में से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत पीपरखुंटा में कुल 4 कार्य लागत 16.13 लाख रूपए, ग्राम पंचायत चेंदरादादर में कुल 6 कार्य लागत 22.15 लाख रूपए, ग्राम पंचायत दलदली में कुल 08 कार्य लागत 81.90 लाख रूपए, ग्राम पंचायत लरबक्की में कुल 5 कार्य लागत 17.21 लाख रूपए, ग्राम पंचायत लब्दा में कुल 01 कार्य लागत 12.53 लाख रूपए, ग्राम पंचायत आमानारा में कुल 4 कार्य लागत 8.95 लाख रूपए के कार्य शामिल है।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत दूरस्थ वनांचल स्थित गांव-गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत पीपरखुंटा, चेंदरादादर, दलदली, लरबक्की, लब्दा, आमानारा के वनांचल क्षेत्रों में अलग-अलग 28 सड़कों के निर्माण होने से जिले के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत बरसों से उपेक्षित बैगा, आदिवासी परिवारों को आवागमन की अच्छी सुविधा मिलेगी। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार वनांचल में रहने वाले वनवासी, आदिवासी, विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के लोगों को विकास के मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

वन मंत्री अकबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार के बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के वनांचल में रहने वाले लाखों परिवारों के हित में ठोस फैसला लेते हुए 7 प्रकार के लघु वनोपज के स्थान पर 52 प्रकार के लघु वनोपज खरीदी करने का फैसला लिया। इसी प्रकार महुआ का दर 17 रूपए से बढाकर 30 रूपए किया गया है। तेंदूपत्ता प्रतिमानक बोरा 2500 से बढ़ाकर 4 हजार रूपए किया गया है।

इसी प्रकार साल बीज, हर्रा, चिरौंजी, गुठली, जामुनबीज, बेलगुदा, धनईफुल, कुसमी, लाख, गिलोय, चरोटा बीज, वन तुलसी, करंज बीज सहित 52 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी अब प्रदेश में हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर वनोपज की खरीदी होने पर वनांचल में रहने वाले लाखों परिवारों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा है कि वनांचल में रहने वाले लोगों को खेती किसानी से जोड़ने के लिए अनेक कार्य योजना बनाई गई है। अब छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोदा-कुटकी और रागी का भी समर्थन मूल्य पर समस्त प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के माध्यम से खरीदी की जा रही है। वन मंत्री अकबर ने वीडियो कांन्फ्रेसिंग में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से और वनांचल के लोगों तथा पीताम्बर वर्मा आदि से सीधा संवाद कर उनका हाल-चाल भी जाना।

कार्यक्रम में बोड़ला जनपद अध्यक्ष अमीता प्रभाती मरकाम, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, जनपद सदस्य नरबदिया बाई मेरावी, रजवंतिन बाई धु्रर्वे, राजेश मेरावी, सरपंच ग्राम पंचायत पीपरखुंटा प्रभा यादव, सरपंच ग्राम पंचायत चेदरादादर श्री बहादुर सिंह कुंजाम, सरपंच ग्राम पंचायत दलदली श्री हीरामणी ग्वाला, उपसरपंच ग्राम पंचायत लरबक्की श्रीमती सोनबती बाई धु्रर्वे, सरपंच ग्राम लब्दा मदन सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत आमानारा के सरपंच श्रीमती पार्वती टेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Loading

The post प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचाना हमारा मुख्य ध्येय : वन मंत्री appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/our-main-goal-is-to-bring-the-benefits-of-development-to-the-last-end-of-the-state/5508/feed/ 0 5508