खैरागढ़ Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/खैरागढ़/ News for India Tue, 22 Mar 2022 09:43:18 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png खैरागढ़ Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/खैरागढ़/ 32 32 174330959 ब्रेकिंगः कांग्रेस ने खैरागढ़ में खेला ओबीसी कार्ड, यशोदा वर्मा को बनाया प्रत्याशी http://revoltnewsindia.com/breaking-congress-played-obc-card-in-khairagarh-made-yashoda-verma-verma-its-candidate/7171/ http://revoltnewsindia.com/breaking-congress-played-obc-card-in-khairagarh-made-yashoda-verma-verma-its-candidate/7171/#respond Tue, 22 Mar 2022 09:29:42 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7171 रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने ओबीसी कार्ड खेलते हुए खैरागढ़ की स्थानीय महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा काे अपना प्रत्याशी बनाया है। आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी…

The post ब्रेकिंगः कांग्रेस ने खैरागढ़ में खेला ओबीसी कार्ड, यशोदा वर्मा को बनाया प्रत्याशी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने ओबीसी कार्ड खेलते हुए खैरागढ़ की स्थानीय महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा काे अपना प्रत्याशी बनाया है। आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया है। इसके पहले दावेदाराें में दूसरी महिला प्रत्याशियाें का नाम आगे चल रहा था।

खैरागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा लंबे समय से कांग्रेस की सियासत में सक्रिय हैं। यशोदा वर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले जिला पंचायत की सदस्य रही हैं। उनके पति नीलांबर वर्मा जनपद के सदस्य रहे हैं। दोनों पार्टी में लगातार सक्रिय हैं। पति-पत्नी दोनों ने ही उपचुनाव में दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी की मुहर यशोदा वर्मा के नाम पर लगी है।

Loading

The post ब्रेकिंगः कांग्रेस ने खैरागढ़ में खेला ओबीसी कार्ड, यशोदा वर्मा को बनाया प्रत्याशी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/breaking-congress-played-obc-card-in-khairagarh-made-yashoda-verma-verma-its-candidate/7171/feed/ 0 7171
खैरागढ़ के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी बोलीं-चुनाव में नहीं करूंगी दावेदारी http://revoltnewsindia.com/second-wife-of-late-khairagarh-mla-devvrat-singh-said-i-will-not-claim-in-the-election/6995/ http://revoltnewsindia.com/second-wife-of-late-khairagarh-mla-devvrat-singh-said-i-will-not-claim-in-the-election/6995/#respond Mon, 14 Mar 2022 12:24:20 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6995 रायपुर। खैरागढ़ उप चुनाव की घोषणा होते ही यहां के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दोनों पत्नियों का आपसी झगड़ा एक बार फिर सामने आ गया है। पहली पत्नी चुनाव…

The post खैरागढ़ के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी बोलीं-चुनाव में नहीं करूंगी दावेदारी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। खैरागढ़ उप चुनाव की घोषणा होते ही यहां के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दोनों पत्नियों का आपसी झगड़ा एक बार फिर सामने आ गया है। पहली पत्नी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं तो वहीं दूसरी पत्नी ने उन पर राजनीतिक लाभ लेने का गंभीर आरोप लगाया है।

खैरागढ़ विधानसभा के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा देवव्रत सिंह ने आरोप लगाया कि आने वाले विधानसभा के उपचुनाव में उनकी कोई दावेदारी नहीं है। जबकि उनके पति की पहली पत्नी पद्मा सिंह तलाक के बाद भी उनकी संपत्ति और यहां चुनाव के जरिए राजनीतिक लाभ उठाने की तैयारी में है।

विभा सिंह ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि ‘पद्मा सिंह वास्तव में पदमा सिंह नहीं बल्कि पदमा पंत है क्योंकि स्व. देवव्रत सिंह से तलाक के बाद पद्मा सिंह द्वारा हिमाचल निवासी नितिन पंत के साथ विवाह किया गया। ‘पदमा सिंह की इन्ही हरकतों के कारण स्व देवव्रत सिंह द्वारा उन्हें तलाक दिया गया था।

उन्होंने कहा कि तलाक में पद्मा सिंह ने 11 करोड़ रूपयो की भारी रकम लेकर उनसे तलाक लिया था। ‘स्व. देवव्रत सिंह के द्वारा तलाक के समय यह रकम अपनी पुश्तैनी जमीन-जायदाद बेचकर दिया था। जिससे वे बड़े ही आहत थे’, ‘राजनितिक स्वार्थवश पदमा को बच्चों की याद आ रही है।

जबकि जब तलाक हुआ उस समय बच्चों की उम्र बहुत कम थी, उन्हें मां की आवश्यकता थी। तब वह उन्हें छोड़कर नितिन पंत के साथ शादी कर ली’। ‘जब नितिन पंत के साथ पदमा ने शादी कर लिया तो फिर अब किस हैसियत से वह खैरागढ़ में आकर रह रही है। केवल और केवल राजनीतिक स्वार्थ के अलावा और कुछ नहीं है’ ‘पदमा खैरागढ़ में घूम-घूम कर अपने आप को स्व. देवव्रत की विधवा कह राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है. जबकि वह आज स्व देवव्रत की तलाकशुदा पत्नी और वर्तमान में नितिन पंत की पत्नि है’।

Loading

The post खैरागढ़ के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी बोलीं-चुनाव में नहीं करूंगी दावेदारी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/second-wife-of-late-khairagarh-mla-devvrat-singh-said-i-will-not-claim-in-the-election/6995/feed/ 0 6995