गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/गृह-मंत्री-ताम्रध्वज-साह/ News for India Mon, 14 Mar 2022 16:55:30 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/गृह-मंत्री-ताम्रध्वज-साह/ 32 32 174330959 गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए 11143.37 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे पारित http://revoltnewsindia.com/demand-for-grant-of-rs-11143-37-crore-passed-for-the-departments-of-home-minister-tamradhwaj-sahu/7022/ http://revoltnewsindia.com/demand-for-grant-of-rs-11143-37-crore-passed-for-the-departments-of-home-minister-tamradhwaj-sahu/7022/#respond Mon, 14 Mar 2022 16:55:22 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7022 रायपुर, 14 मार्च 2022 छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 11,143 करोड़ 37 लाख 42 हजार रूपए की अनुदान मांगे…

The post गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए 11143.37 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे पारित appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 14 मार्च 2022 छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 11,143 करोड़ 37 लाख 42 हजार रूपए की अनुदान मांगे सर्व सम्मति से पारित की गई। इनमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत सड़के और पुल के लिए 2 हजार 605 करोड़ 76 लाख 67 हजार रूपए, भवनों के लिए 1503 करोड़ 50 लाख 86 हजार रूपए, लोक निर्माण विभाग से संबंधित विदेशों से सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए 940 करोड़ 15 लाख 3 हजार रूपए तथा पुलिस के लिए 5 हजार 665 करोड़ 78 लाख 22 हजार रूपए, गृह विभाग से संबंधित अन्य व्यय के लिए 85 करोड़ 67 लाख 96 हजार रूपए, जेल विभाग के लिए 197 करोड़ 49 लाख 50 हजार रूपए, धार्मिक न्यास और धर्मस्व के लिए 18 करोड़ 75 लाख रूपए और पर्यटन विभाग के लिए 126 करोड़ 24 लाख 18 हजार रूपए शामिल है।

अनुदान मांगों की चर्चा में सदस्यगण शिवरतन शर्मा, मोहन मरकाम, अजय चन्द्राकर, आशीष छाबड़ा, धरमजीत सिंह, सरिता सिन्हा, ननकी राम कंवर, केशव प्रसाद चन्द्राकर, भुनेश्वर बघेल, नारायण चंदेल, रामकुमार यादव, इन्दु बंजारे और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भाग लिया। गृह मंत्री साहू ने अनुदान मांगों की चर्चा के जवाब देते हुए सदन में कहा कि यह बजट गढ़बों नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना का बजट है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सभी वर्गों के विकास के लिए बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने सदन में कहा कि हमारी सरकार बनने के पहले साल ही सही मायने में काम करने का मौका मिला। उसके बाद कोरोना महामारी के कारण कुछ विकास कार्य अवश्य प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार कोरोना महामारी की चुनौतीपूर्ण समय का सामना करते हुए सर्वप्रथम लोगों की जान बचाने का काम किया।

हमारी सरकार ने चाहे अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था करने की बात हो, प्रवासी मजदूरों को लाने-लेजाने, उनकी भोजन व्यवस्था, सुरक्षा सहित अन्य जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से किया।

गृह मंत्री साहू ने सदन में कहा कि जवाहर सेतु योजना सरकार की घोषणा पत्र का हिस्सा है। इसके तहत राज्य के सभी पहुंचविहीन गांवों को कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए सभी नदियों और नालों में पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत 84 पुल कार्यों के लिए 568 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें 9 कार्य पूर्ण एवं 61 कार्य प्रगति पर तथा 12 कार्य निविदा स्तर पर है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत जनसामान्य की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी शासकीय भवनों, चिकित्सालय, स्कूल-कॉलेज, पंचायत भवन, उचित मूल्य की दुकान, आंगनबाड़ी सहित अन्य शासकीय शैक्षणिक संस्थानों के भवन हाट बाजार, शमशान घाट, मेला स्थल एवं धान संग्रहण केन्द्रों को मुख्य मार्ग से बारहमासी पक्की सड़क से जोड़ने काम किया जा रहा है। अब तक कुल 726 किलोमीटर लम्बाई के 4142 मार्ग के लिए 495 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 1125 मार्ग पूर्ण कर लिया गया है एवं 856 मार्ग प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि बस्तर एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। मंत्री साहू ने कहा कि लोक निर्माण विभाग अंतर्गत सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण एवं पुल-पुलिया आदि निर्माण कार्यों के लिए 6638 करोड़ 18 लाख 36 हजार रूपए का बजट प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार इंजीनियरों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। जिससे शिक्षित बेरोजगार इंजीनियरों को डिप्लोमा, डिग्री और मास्टर डिग्री के आधार पर उन्हें 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रूपए मासिक मानदेय उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मंत्री साहू ने कहा कि गृह विभाग द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति मोबाइल एप विकसित किया गया है। जिससे ऑनलाईन शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में पुलिस मुख्यालय स्तर पर राज्य साइबर पुलिस थाना एवं आधुनिक साइबर लैब कार्यरत है।

वर्ष 2021 में हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से साइबर फ्राड के अंतर्गत 2.47 करोड़ रूपए होल्ड कराया गया। वर्ष 2022 में रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर जिले में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट स्थापित किए गए हैं। साइबर जागरूकता के विशेष कार्यक्रम पूरे राज्य में चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा डायल 112 योजना संचालित की जा रही है। पहले राज्य के 11 जिलों में संचालित की गई थी। योजना की सफलता को देखते हुए सभी 28 राज्यों में डायल 112 योजना संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि राज्य में स्वीकृत पुलिस बल की संख्या 78 हजार 698 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 467 पुलिस थाने एवं 115 पुलिस चौकी स्वीकृत है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए आवश्यक संसाधन जैसे- हाईवे पेट्रोलियम वाहन, क्रेन, स्पीड राडरगन, एनालाईजर, स्टॉपर इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है। साहू ने कहा कि राज्य में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में राज्य पुलिस एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के समन्वय से नक्सल विरोधी अभियान लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

‘‘विश्वास-विकास-सुरक्षा’’ के तहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिटफंड कंपनियों पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2019 से अब तक 56 अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरूद्ध 79 प्रकरण पंजीबद्ध किया, जिसमें 143 डायरेक्टर और 44 पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 246 प्रकरण में संपत्ति चिहिंत कर कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। अब तक 17 हजार 404 निवेशकों को 11 करोड़ 22 लाख 73 हजार रूपए की राशि वापिस की गई है। विभाग द्वारा अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ, सट्टा पर भी लगातार कार्यवाही की जा रही है।

मंत्री साहू ने सदन में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पर्यटन परिपथ योजना के तहत भगवान श्रीराम के स्मरणीय एवं ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 75 स्थानों को चिन्हांकित प्रथम चरण में 9 स्थानों का उन्नयन किया जा रहा है।

प्रथम चरण के अंतर्गत आरंग विकासखण्ड के ग्राम चन्दखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर जीर्णोंद्धार का काम पूर्ण कर लिया गया है। शिवरीनारायण का कार्य पूर्णतः की ओर है तथा शेष स्थलों पर भी कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 में राम वन गमन पथ निर्माण एवं उन्नयन के लिए 30 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

Loading

The post गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए 11143.37 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे पारित appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/demand-for-grant-of-rs-11143-37-crore-passed-for-the-departments-of-home-minister-tamradhwaj-sahu/7022/feed/ 0 7022
दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन आज से, सिरपुर महोत्सव में होगी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति http://revoltnewsindia.com/two-day-sirpur-festival-will-be-organized-from-today-colorful-cultural-programs-will-be-presented-in-sirpur-mahotsav/6309/ http://revoltnewsindia.com/two-day-sirpur-festival-will-be-organized-from-today-colorful-cultural-programs-will-be-presented-in-sirpur-mahotsav/6309/#respond Wed, 16 Feb 2022 09:07:39 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6309 रायपुर। सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आगाज आज से हो रहा है। इस महोत्सव में स्थानीय कलाकार विभिन्न…

The post दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन आज से, सिरपुर महोत्सव में होगी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आगाज आज से हो रहा है। इस महोत्सव में स्थानीय कलाकार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। दिन में विभागीय योजनाओं का कलाजत्था व प्रदर्शनी द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

सिरपुर महोत्सव का उद्घाटन आज शाम को छह बजे प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत करेंगे।

वहीं समापन 17 फरवरी को होगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के गृह, लोक निर्माण, जेल, पर्यटन, धार्मिक, न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे।

16 एवं 17 फरवरी तक होने वाले इस आयोजन को लेकर दर्शकों के क्षमता के अनुरूप टेंट व्यवस्था की गई है। इसमें दर्शकों को बैठने के साथ ही ग्रीन रूम के अलावा पास में ही जनसंपर्क द्वारा सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। वहीं स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों के स्टाल भी बिक्री हेतु सजेंगे।

आज होने वाले आयोजन
आज दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक विभागीय योजनाओं का कलाजत्था के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर- तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक पंथी नृत्य का कार्यक्रम होगा।

चार बजे तक दिशा नाट्य मंच महासमुंद द्वारा नाटक आजादी का अमृत महोत्सव का मंचन होगा, शाम साढ़े चार बजे से कर्मा नृत्य पार्टी खट्टी के कलाकारों द्वारा कर्मा नृत्य का प्रदर्शन करेंगे, शाम साढ़े छह बजे से अनंदिता तिवारी की कत्थक एकल नृत्य देखने को मिलेगा, शाम 6ः40 बजे से रात्रि 10 बजे तक मुख्य कार्यक्रम लोक छाया की प्रस्तुति होगी।

गुरुवार यह कार्यक्रम होंगे
17 फरवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक कला जत्था द्वारा विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित जानकारी प्रस्तुति के माध्यम से दी जाएगी। दोपहर तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक ग्राम पचरी की जय सतनाम पार्टी द्वारा पंथी नृत्य का प्रदर्शन होगा। चार बजे तक नांदबारू सिरपुर की मंडली द्वारा सुआ नृत्य दर्शकों को देखने मिलेगा।

फुलझरिया कर्मा पार्टी बिलखंड बसना द्वारा चार बजे से साढ़े चार बजे तक कर्मा नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।
दिशा नाटक मंच द्वारा सायं साढ़े चार बजे 4ः50 बजे तक नाटक लेड़गा अउ डेडगा के बोझा का मंचन होगा।

इसी दिन मुख्य अतिथि शाम 5ः50 बजे सिरपुर महोत्सव का समापन करेंगे
इस मौके पर साढ़े छह बजे से 6ः40 बजे ताक आर्या नंदे द्वारा ओड़िशी एकल नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके बाद अनुज नाइट का आयोजन होगा।

Loading

The post दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन आज से, सिरपुर महोत्सव में होगी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/two-day-sirpur-festival-will-be-organized-from-today-colorful-cultural-programs-will-be-presented-in-sirpur-mahotsav/6309/feed/ 0 6309
22 साल का संकल्प हुआ पूरा, भिलाई चरौदा नगर निगम के चौखट पर सीएम बघेल रखे कदम… http://revoltnewsindia.com/the-22-year-old-resolution-was-fulfilled/5371/ http://revoltnewsindia.com/the-22-year-old-resolution-was-fulfilled/5371/#respond Sat, 08 Jan 2022 14:21:19 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5371 मुख्यमंत्री का सपना हुआ साकार, 22 साल बाद भिलाई चरौदा नगर निगम के कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री आम जनता के काम समय पर पूरे किए जाएं : भूपेश बघेलमुख्यमंत्री की उपस्थिति…

The post 22 साल का संकल्प हुआ पूरा, भिलाई चरौदा नगर निगम के चौखट पर सीएम बघेल रखे कदम… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

मुख्यमंत्री का सपना हुआ साकार, 22 साल बाद भिलाई चरौदा नगर निगम के कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री

आम जनता के काम समय पर पूरे किए जाएं : भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णा चंद्राकर ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 साल लंबे इंतजार के बाद आज पहली बार नगर निगम भिलाई चरोदा के निगम कार्यालय में पहुंचे। मौका था इस नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण समारोह का। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उनका सपना था कि इस निगम के कार्यालय में तभी प्रवेश करूँ, जब जनता हम पर पूरा भरोसा जताए। उनका यह सपना आज 22 साल लंबे इंतजार के बाद साकार हुआ।

इस अवसर पर भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे और सभापति कृष्णा चंद्राकर ने पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि उनका गृह क्षेत्र में निगम कार्यालय आने के उपरांत भी उनका सपना अब तक अधूरा था, आज यह पूरा हो गया है। इसके लिए उन्होंने इस क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं और धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित महापौर और सभापति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनता की जो भी अपेक्षाएं हो उसे पूरा करे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को यह महसूस करना चाहिए कि उनका निर्णय बिल्कुल सही रहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में आम जनता को अनेक काम के लिए आना होता है। जनता जो भी काम लेकर आती है उसे समय पर पूरा करें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विकास के काम किसी भी दशा में नहीं रुकने चाहिए। सभी कामों को एकजुटता के साथ मिलजुल कर सेवा भाव से पूर्ण करें। जिससे जनता को सुखद अनुभूति होनी चाहिए।

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के विकास के मॉडल पर हुए काम पर जनता ने विश्वास जताया है। इस अवसर पर वन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि हम जनता की उम्मीदों को साकार करेंगे। काम करने का जो अवसर मिला है उसे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित करेंगे।

नवनिर्वाचित महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके राजनैतिक गुरु है। मुख्यमंत्री की मंशा, सोच और उनके विश्वास को पूरा करेंगे। सभापति कृष्णा चंद्राकर ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर  दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसएसपी बद्रीनारायण मीणा भी उपस्थित थे।

Loading

The post 22 साल का संकल्प हुआ पूरा, भिलाई चरौदा नगर निगम के चौखट पर सीएम बघेल रखे कदम… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/the-22-year-old-resolution-was-fulfilled/5371/feed/ 0 5371
नवनिर्वाचित पदाधिकारी जनता से किए वादे संकल्प के साथ पूरा करें : भूपेश बघेल http://revoltnewsindia.com/newly-elected-office-bearers-fulfill-the-promises-made-to-the-people-with-resolution-bhupesh-baghel/5354/ http://revoltnewsindia.com/newly-elected-office-bearers-fulfill-the-promises-made-to-the-people-with-resolution-bhupesh-baghel/5354/#respond Sat, 08 Jan 2022 12:22:32 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5354 मुख्यमंत्री बघेल भिलाई निगम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के पदभार ग्रहण समारोह को…

The post नवनिर्वाचित पदाधिकारी जनता से किए वादे संकल्प के साथ पूरा करें : भूपेश बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

मुख्यमंत्री बघेल भिलाई निगम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के पदभार ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपने नगर निगम के विकास को लेकर जो सपने देखे हैं, उन्हें पूरा करने का अवसर जनता ने आपको दिया है। जिसे आप सभी संकल्पबद्ध होकर युद्ध स्तर पर पूरा करें। जनता से जो वादे अपने किए हैं, उसे निभाने युद्ध स्तर पर जुट जाएं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महापौर नीरज पाल को बधाई देते हुए कहा कि नीरज ने सेक्टर 5 एरिया में जिस तरह से विकास किया है, वह काबिले तारीफ है। शहीद भगत सिंह के नाम पर यहां पार्क बना है। उन्होंने कहा कि यहां शहीद-ए-आजम पार्क देखते ही बनता है और महापुरुषों की स्मृतियों को संजोने का सुंदर काम हुआ है। उन्होंने कहा कि नीरज में जो विजन है वह भिलाई को विकास की नई ऊंचाइयां देने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापौर तथा प्रतिनिधि यह भी देखें कि पटरी पार का भी तेजी से विकास हो, कोसा नगर, राधिका नगर हुडको आदि क्षेत्रों में भी तेजी से विकास कार्य किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार समावेशी विकास की राह पर आगे बढ़ रही है, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों का भी विकास हो, इसका हम पूरा ध्यान रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी स्पष्ट मान्यता है कि हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था किसी वृक्ष की जड़ों की तरह है, जब हम जड़ों को सिंचित करेंगे तो वृक्ष भी विकसित होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था से संबंधित कर्ज माफी योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना आदि के माध्यम से बड़े पैमाने पर राशि बाजार में पहुंची है, जिससे शहरी अर्थव्यवस्था भी गुलजार हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अब तक 66 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है और यह खरीदी एक करोड़ मीट्रिक टन से अधिक जाने की संभावना है। इस तरह 25000 करोड रुपए बाजार में आएंगे, स्वाभाविक तौर पर इसका लाभ शहरी अर्थव्यवस्था को भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट, दाई दीदी क्लीनिक आदि सरोकारों के माध्यम से अच्छा कार्य हुआ है। कोरोना जैसे संक्रामक रोगों के नियंत्रण में भी निगम अमले ने प्रशंसनीय काम किया है। कोरोना के नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा जो स्वास्थ्य अधोसंरचना बनाई गई, वह काफी उपयोगी साबित हुई, शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के माध्यम से बड़ा कार्य हुआ।

इस अवसर पर अपने संबोधन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आप सभी को कार्य करने का अच्छा अवसर जनता ने उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में शहरी विकास की  बेहतरीन योजनाएं संचालित हो रही है। इसका लाभ उठाएं।

वन मंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने संबोधन में कहा कि 3 साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में जो विकास कार्य हुए हैं, नगरीय निकायों के निर्वाचन में नागरिकों ने  उन पर मुहर लगाई है।

इस मौके पर नवनिर्वाचित महापौर नीरज पाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी जिम्मेदारी दी है और भरोसा जताया है। इस भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। सभापति गिरवर साहू ने आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव, विधायक अरुण वोरा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, अंत्यावसायी निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी साहू, सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा उपस्थित थे। इस मौके पर कलेक्टर दुर्ग डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी बद्री नारायण मीणा एवं निगमायुक्त प्रकाश सर्वे भी उपस्थित रहे।

Loading

The post नवनिर्वाचित पदाधिकारी जनता से किए वादे संकल्प के साथ पूरा करें : भूपेश बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/newly-elected-office-bearers-fulfill-the-promises-made-to-the-people-with-resolution-bhupesh-baghel/5354/feed/ 0 5354
रिसाली में बनेगा ग्रामीण आजीविका केंद्र की तरह शहरी आजीविका केंद्र : भूपेश बघेल http://revoltnewsindia.com/bhusesh-baghel-will-build-an-urban-livelihood-center-like-a-rural-livelihood-center-in-risali/5348/ http://revoltnewsindia.com/bhusesh-baghel-will-build-an-urban-livelihood-center-like-a-rural-livelihood-center-in-risali/5348/#respond Sat, 08 Jan 2022 11:05:35 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5348 मुख्यमंत्री रिसाली नगर निगम के पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को रिसाली के विकास के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने कहा रायपुर, 08 जनवरी…

The post रिसाली में बनेगा ग्रामीण आजीविका केंद्र की तरह शहरी आजीविका केंद्र : भूपेश बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
  • मुख्यमंत्री रिसाली नगर निगम के पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए
  • निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को रिसाली के विकास के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने कहा

रायपुर, 08 जनवरी 2022 रिसाली नगर निगम में पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां पर आजीविका के अवसर बढ़ाने वृहत आजीविका केंद्र के निर्माण की तथा आवश्यक अधोसंरचना एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि निगम इस दिशा में योजना बनाएं, शासन द्वारा हर संभव मदद रिसाली नगर निगम को की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित महापौर, सभापति एवं पार्षद गणों के लिए तेजी से विकास करना बड़ी चुनौती होगा। इनमें से अधिकांश पार्षद पहली बार आए हैं और उत्साह से भरे हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि यह रिसाली के विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे, उन्होंने कहा कुछ अनुभवी पार्षद भी आए हैं। उनके अनुभव का लाभ निगम को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के लिए जो कार्य शासन ने किया है उसका बड़े पैमाने पर लाभ शहरी अर्थव्यवस्था को भी पहुंचा है और इससे शहर में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। जिस तरह से जनता ने विश्वास जताया है, उससे शासन की शहरी योजनाओं पर मुहर लगती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकार बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट, दाई दीदी क्लीनिक और मुख्यमंत्री शहरी श्रम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य तुम्हारा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के जरिये शिक्षा की ठोस नींव रखी जा रही है मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार 66 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है ,12 हजार करोड़ का भुगतान किसानों को हो चुका है और इसमें से 10,000 करोड रुपए मार्केट में भी पहुंच चुका है।

रोजगार के नए अवसर मुहैया कराने तेजी से कार्य किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना के विकास पर सरकार की नजर है। लो प्रेशर एरिया आदि में पेयजल आपूर्ति के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित महापौर को भी बधाई देते हुए कहा कि आपने इतिहास में अपना नाम अंकित कर लिया है। अब रिसाली के विकास के लिए जमकर कार्य कीजिए।

इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नवगठित रिसाली नगर निगम में विकास कार्याे के लिए लगातार मदद की और आगे भी उनसे आशा है कि इस नवीन निगम को यथासंभव मदद करते रहेंगे ताकि यहां बेहतरीन कार्य होता रहे।

वहीँ वन मंत्री और दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि नगरीय निकायों में जिस तरह के परिणाम आए हैं, उससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जो शहरी योजनाएं आरंभ की गई हैं, उनका सार्थक जमीनी असर हुआ है और यह लोगों के कल्याण के लिए उपयोगी साबित हो रही है।

नवनिर्वाचित महापौर शशि सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिसाली निगम का गठन किया, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने मार्गदर्शन में निगम को आगे बढ़ाया। अब हम सबका दायित्व है कि मिलकर काम करें और रिसाली के विकास को नए सोपान दें।

विधायक देवेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी देवेंद्र यादव, जिला मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी साहू, जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कलेक्टर दुर्ग डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी बद्री नारायण मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महापौर एवं सभापति को पदभार ग्रहण भी कराया। उन्होंने उनके चेंबर में पदभार ग्रहण कराते हुए कहा कि आपको जनता ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, संकल्पबद्ध होकर कार्य करें और जन सरोकारों से जुड़े कार्य करते रहें, आपको अवश्य सफलता मिलेगी। रिसाली में अभी कार्य की काफी संभावना है, जितनी मेहनत आप लोग यहां करेंगे। विकास उतनी ही तेजी से यहां दिखेगा।

Loading

The post रिसाली में बनेगा ग्रामीण आजीविका केंद्र की तरह शहरी आजीविका केंद्र : भूपेश बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/bhusesh-baghel-will-build-an-urban-livelihood-center-like-a-rural-livelihood-center-in-risali/5348/feed/ 0 5348
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अपने कार्य को व्यापक विस्तार करने की जरूरत : ताम्रध्वज साहू http://revoltnewsindia.com/the-state-backward-classes-commission-needs-to-expand-its-work/3527/ http://revoltnewsindia.com/the-state-backward-classes-commission-needs-to-expand-its-work/3527/#respond Thu, 07 Oct 2021 11:53:33 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3527 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने किया पदभार ग्रहण रायपुर, 07 अक्टूबर 2021 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त थानेश्वर…

The post राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अपने कार्य को व्यापक विस्तार करने की जरूरत : ताम्रध्वज साहू appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर, 07 अक्टूबर 2021 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त थानेश्वर साहू ने आज यहां न्यू सर्किट हाउस के सभाकक्ष में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू समारोह में विशेष रूप से उपस्थित थे।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का पदभार ग्रहण करने पर थानेश्वर साहू को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदभार ग्रहण करने के साथ ही आयोग के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अपने कार्य को व्यापक और विस्तारित करने की जरूरत है। पिछड़ा वर्ग में शामिल जातियों के हितों के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।

मंत्री साहू ने कहा कि देश के अलग-अलग प्रदेशों में पिछड़ा वर्ग के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं हैं। राज्य का पिछड़ा वर्ग आयोग देश में पिछड़ा वर्ग के लिए अच्छा कार्य करने वाले चार-पांच राज्यों का चयन कर वहां का अध्ययन भ्रमण करें। राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग के पदाधिकारियों को जिले के अलावा विकासखण्ड में जाकर भी दौरा कर वहां लोगों से शिक्षा, व्यवसाय, खेती-किसानी आदि के संबंध में चर्चा करें कि वे क्या करना चाहते हैं।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग भी प्रदेश में अच्छे कार्याें के लिए छोटे से छोटे सुझाव आयोग को दे सकते हैं। उसकी एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची है। इस सूची के आधार पर यह भी आंकलन किया जाए कि अन्य पिछड़ा वर्ग में और कौन सी जाति जुड़ना चाहती है तथा कौन सी छोड़ना चाहती है।

आयोग विकासखण्डों में जाकर जाति की सूची को प्रमाणित करवाएं। इसके साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल मरार, पटेल, धोबी एवं कुम्हार जैसी अन्य जातियों की प्रगति पर भी ध्यान दें।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन ने जो जवाबदारी मुझे सौंपी है उसका निर्वहन समाज के हित में करूंगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ा वर्ग की जनगणना होनी चाहिए, क्योंकि सरकार के पास पिछड़ा वर्ग के लिए लोगों के लिए योजनाएं तो है, पर जनगणना के अभाव में जनसंख्या की जानकारी नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए अलग से विभाग या मंत्रालय भी बनाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम को अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैैजनाथ चंद्राकर, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग महेन्द्र छाबड़ा, अध्यक्ष प्रदेश दुग्ध महासंघ विपिन साहू, उपाध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड महेन्द्र चंद्राकर ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष माटीकला बोर्ड बालम चक्रधारी, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग पदमा मनहर, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल चित्ररेखा साहू, उपाध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड महेन्द्र चंद्राकर, सदस्य श्रम कल्याण मण्डल झुमुक साहू, सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग आर.एन. वर्मा, अध्यक्ष साहू संघ अर्जुन हिरवानी सहित सीमा वर्मा, जागेश्वरी वर्मा सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

The post राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अपने कार्य को व्यापक विस्तार करने की जरूरत : ताम्रध्वज साहू appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/the-state-backward-classes-commission-needs-to-expand-its-work/3527/feed/ 0 3527