दुर्गा प्रतिमा विसर्जन Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/दुर्गा-प्रतिमा-विसर्जन/ News for India Tue, 12 Oct 2021 12:28:20 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png दुर्गा प्रतिमा विसर्जन Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/दुर्गा-प्रतिमा-विसर्जन/ 32 32 174330959 रायपुर नगर निगम ने जारी किया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गाइडलाइन http://revoltnewsindia.com/raipur-municipal-corporation-issued-guidelines-for-immersion-of-durga-statues/3617/ http://revoltnewsindia.com/raipur-municipal-corporation-issued-guidelines-for-immersion-of-durga-statues/3617/#respond Tue, 12 Oct 2021 12:23:06 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3617 रायपुर। रायपुर नगर निगम प्रशासन ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन ने गाइडलाइन जारी कर दिया हैं। जिसके अनुसार प्रतिमा का विसर्जन 14 से 17 अक्टूबर को दोपहर दो बजे…

The post रायपुर नगर निगम ने जारी किया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गाइडलाइन appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। रायपुर नगर निगम प्रशासन ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन ने गाइडलाइन जारी कर दिया हैं। जिसके अनुसार प्रतिमा का विसर्जन 14 से 17 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक किया जा सकेगा। प्रतिमा विसर्जन खारुन नदी में महादेवघाट पाटन पुलिया के पास बने विसर्जन कुंड में होगा जिसके लिए निगम जोन कमिश्नर सहित जोन अमले की प्रशासनिक ड्यूटी लगा दी गई है।

रायपुर नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी एवं शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के निर्देश संबंधित निगम अधिकारियों को दिए हैं।

दुर्गा उत्सव के अवसर पर शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किए जाने, विसर्जन कुंड स्थल पर दुर्गा विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्री को अलग कराकर उपयुक्त स्थल पर रखे जाने, नदी में स्थायी कुंड से विसर्जित मलबा अन्य बांस बल्ली एवं दूसरी सामग्री को 24 घंटे के भीतर कुंड से बाहर निकालकर जल को दूषित होने से बचाए जाने, नदी में दुर्गा विसर्जन न हो इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम आयुक्त ने जोन-8 कमिश्नर को दुर्गा माता विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए महादेव घाट में लाइट क्रेन, स्टेज एवं लाउड स्पीकर, साफ सफाई आदि की आवश्यक व्यवस्था तत्काल सर्वोच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के आदेश दिए हैं।

Loading

The post रायपुर नगर निगम ने जारी किया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गाइडलाइन appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/raipur-municipal-corporation-issued-guidelines-for-immersion-of-durga-statues/3617/feed/ 0 3617