नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/नगरीय-प्रशासन-मंत्री-शिव/ News for India Mon, 24 Jan 2022 14:33:06 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/नगरीय-प्रशासन-मंत्री-शिव/ 32 32 174330959 भाजपा द्वारा मंत्री शिव डहरिया पर आम जनता के साथ मारपीट करने का आरोप, प्रत्यारोप में मंत्री ने भाजपा को बताया असौहार्दता का कारक http://revoltnewsindia.com/in-the-rebuttal-of-the-allegation-by-the-bjp-against-minister-shiv-dahria-for-beating-up-the-general-public-the-minister-told-the-bjp-the-cause-of-disharmony/5710/ http://revoltnewsindia.com/in-the-rebuttal-of-the-allegation-by-the-bjp-against-minister-shiv-dahria-for-beating-up-the-general-public-the-minister-told-the-bjp-the-cause-of-disharmony/5710/#respond Mon, 24 Jan 2022 14:33:01 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5710 रायपुर। प्रदेश में चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप –प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने प्रदेश…

The post भाजपा द्वारा मंत्री शिव डहरिया पर आम जनता के साथ मारपीट करने का आरोप, प्रत्यारोप में मंत्री ने भाजपा को बताया असौहार्दता का कारक appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। प्रदेश में चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप –प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया पर आम जनता के साथ मारपीट और अभद्र तरीके से व्यवहार करने का आरोप लगया है। वहीं इस आरोप पर पलटवार करते हुए मंत्री शिव डहरिया ने भाजपा को मुद्दा विहिन होने और प्रदेश में सौहार्दता बिगाड़ने वाला कारक बताया है।

भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि 10 जनवरी को आरंग क्षेत्र के रीवा गांव के एक शासकीय भूमि पूजन के दौरान मंत्री शिव डहरिया की उपस्थिती में उनके पीएओ और कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता की मांग को पूरा करने की बजाए अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। बीजेपी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश में लोकतंत्र खतरे में होने की बात कही है। वहीं उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूरी घटना पर संज्ञान लेने की मांग करते हुए मंत्री शिव डहरिया को तत्काल मंत्रीमंडल से हटाने की मांग की है।

मंत्री शिव डहरिया ने आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि रीवा में सड़क शिलान्यास करने गए थे। कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों भगदड़ मचाने लगे और फुहड़ तरीके से गाली-गलौच करने लगे। सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें हटाया गया और किसी प्रकार से घटना नही होने की बात कही। वहीं गांव ने हुड़दगियों को भाजपा के कार्यकर्ता बताया है।

उन्होंने बताया कि भाजपा पार्षद के प्रत्याशी द्वारा अनर्गल तरीके से देवनाथ साहू के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है, जबकि उन्ही के आमंत्रण पर पहुंचे थे। वहीं कॉफ्रेंस में उपस्थित देवनाथ साहू ने भी घटना को बेबुनियाद बताया है और मिथ प्रचारक घोषित कर दिया है। मंत्री डहरिया ने कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म सम्मान के भाव का पालन करता है। चुकि भाजपा मुद्दा विहिन है, इसलिए इस तरह बेवजह मुद्दा बना राज्य सरकार बदनाम करने पर तुली है।

मंत्री डहरिया ने कहा कि यह घटना 9 तारीख की है और इसका प्रकाशन 24 तारीख को किया गया है, जो पूरी तरह से प्रायोजित लग रहा है। साथ ही कही भी वीडियों वायरल नहीं हुआ है। भाजपा का प्रशासनिक आतंक प्रदेश ने देखा है। किसी भी सार्वजिनक कार्यक्रम में हुल्लड़ करने का काम भाजपा का है। सामाजिक सौहार्दय बिगाड़ने का कार्य भाजपा द्वारा किया जा रहा है।

Loading

The post भाजपा द्वारा मंत्री शिव डहरिया पर आम जनता के साथ मारपीट करने का आरोप, प्रत्यारोप में मंत्री ने भाजपा को बताया असौहार्दता का कारक appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/in-the-rebuttal-of-the-allegation-by-the-bjp-against-minister-shiv-dahria-for-beating-up-the-general-public-the-minister-told-the-bjp-the-cause-of-disharmony/5710/feed/ 0 5710