नगर निगम की सामान्य सभा Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/नगर-निगम-की-सामान्य-सभा/ News for India Tue, 15 Mar 2022 12:17:56 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png नगर निगम की सामान्य सभा Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/नगर-निगम-की-सामान्य-सभा/ 32 32 174330959 जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें पार्षद : राज्यपाल उइके http://revoltnewsindia.com/work-according-to-the-aspirations-of-the-people-and-be-sensitive-to-the-problems-of-the-people-governor-uike/7044/ http://revoltnewsindia.com/work-according-to-the-aspirations-of-the-people-and-be-sensitive-to-the-problems-of-the-people-governor-uike/7044/#respond Tue, 15 Mar 2022 12:17:47 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7044 राज्यपाल उइके रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में शामिल हुई रायपुर, 15 मार्च 2022 राज्यपाल अनुसुईया उइके आज रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में शामिल हुई।…

The post जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें पार्षद : राज्यपाल उइके appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

राज्यपाल उइके रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में शामिल हुई

रायपुर, 15 मार्च 2022 राज्यपाल अनुसुईया उइके आज रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में शामिल हुई। राज्यपाल ने निगम कार्यालय महात्मा गांधी सदन पहुंचकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान विधायक वरिष्ठ सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर व सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे सहित महिला पार्षदों ने भी राज्यपाल उइके का आत्मीय स्वागत किया। संभवतः यह ऐसा पहला मौका है कि जब कोई राज्यपाल नगर निगम की सामान्य सभा में शामिल हुआ हो।

नगर निगम की सामान्य सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल उइके ने पार्षदों का आह्वान किया कि जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें। आप सभी पार्षद जनता की आवाज हैं तथा आमजनों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना आपकी जिम्मेदारी भी है। आपके आचार-विचार और संस्कार में अहंकार न हो। सतत् रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से अपने कामों का फीडबैक भी लें, ताकि लोग क्या चाहते हैं, इसकी आपको जानकारी रहे।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की प्राथमिक शाला है। यहां निर्वाचित होकर पहुंचे जनप्रतिनिधियों का लोकतंत्र व संसदीय कार्यप्रणाली से पहली बार परिचय होता है। इस सदन में मेरा पहला अनुभव है। लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा की तरह यहां भी पक्ष-विपक्ष के सवाल-जवाब होते हैं, प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण के लिए समय निर्धारित है।

निश्चित ही रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट सिटी बनाने में सदन की भूमिका महत्वपूर्ण रही होगी। उन्होंने कहा कि मैं नगरीय निकायों अथवा ग्राम पंचायतों के निर्वाचित पदों पर नहीं रही, किन्तु महाविद्यालय की राजनीति से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। आप सब भी इस सदन से निरंतर सीखते होंगे जो आपके भावी राजनीतिक जीवन में मददगार होगा। नगरीय निकाय के सदन से निकलकर लोग अनेक महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं।

झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस कभी इस सदन के सदस्य रहे। अनेक विधायक, सांसदों ने भी अपने सफर की शुरूआत इसी सदन से की है। आप जितना अच्छा काम करेंगे तो लोगों का स्नेह व सम्मान उतना ही अधिक मिलेगा और आप अपने भावी राजनीतिक जीवन में नई ऊंचाईयों पर पहुंचेंगे।

राज्यपाल उइके ने कहा कि मैं विभिन्न पदों पर रहते हुए देश के अनेक राज्यों का भ्रमण किया, किन्तु छत्तीसगढ़ में मेरे कार्यकाल के ढाई साल कैसे बीते, यह पता ही नहीं चला। मैं प्रदेश भर में जहां भी गई लोगों ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुझे स्वीकारा और सम्मान दिया। प्रदेशवासी बड़े ही सरल, सहज और मृदुभाषी हैं, जो छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की सार्थकता सिद्ध करती है।

राज्यपाल उइके ने अपने उद्बोधन में रायपुर शहर में निगम द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों सहित विवेकानंद सरोवर, तेलीबांधा तालाब सौंदर्यीकरण और नालंदा लाइब्रेरी, पिंक टॉयलेट जैसी पहल की सराहना की। इस दौरान महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और आयुक्त नगर निगम प्रभात मलिक ने भी सभा को संबोधित किया। राज्यपाल उइके को महापौर एजाज ढेबर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Loading

The post जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें पार्षद : राज्यपाल उइके appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/work-according-to-the-aspirations-of-the-people-and-be-sensitive-to-the-problems-of-the-people-governor-uike/7044/feed/ 0 7044
महापौर एजाज ढेबर गोबर से बने ब्रीफकेस लेकर पहुंचे निगम, मां के पैर चूम घर से निकले बजट पेश करने http://revoltnewsindia.com/mayor-ejaz-dhebar-arrived-with-a-briefcase-made-of-cow-dung-kissed-his-mothers-feet-to-present-the-budget/7034/ http://revoltnewsindia.com/mayor-ejaz-dhebar-arrived-with-a-briefcase-made-of-cow-dung-kissed-his-mothers-feet-to-present-the-budget/7034/#respond Tue, 15 Mar 2022 10:44:14 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7034 रायपुर। रायपुर नगर निगम वर्ष 2022-23 के लिए महापौर एजाज ढेबर अपना बजट पेश करने जा रहा है। महापौर एजाज ढेबर अपने घर से मां के पैरों को चूम कर…

The post महापौर एजाज ढेबर गोबर से बने ब्रीफकेस लेकर पहुंचे निगम, मां के पैर चूम घर से निकले बजट पेश करने appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। रायपुर नगर निगम वर्ष 2022-23 के लिए महापौर एजाज ढेबर अपना बजट पेश करने जा रहा है। महापौर एजाज ढेबर अपने घर से मां के पैरों को चूम कर और हाथ में गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर रायपुर नगर निगम पहुंचे। राज्य गीत गाकर सभी पार्षदों की मौजूदगी में नगर निगम की सामान्य सभा शुरू हुई। जिसमें बजट पेश किया जाना है।

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि मां की आशीर्वाद के साथ शहर के विकास का प्रयास करूंगा

मंगलवार को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होते ही भजपा के पार्षदों ने सम्पतिकर, यूजर चार्ज और गोलबाजार के मामले को लेकर सभापति से जवाब मांगने के लिए निवेदन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला तो भजपा के पार्षदों ने नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा के आठ पार्षदों ने टेबल के ऊपर खड़े होकर हंगामा करने लगे। इसपर सभापति ने आठों पार्षदों के निलंबित कर दिया था।

निलबंन के बाद भाजपा के सभी पार्षद सदन से बाहर निकलकर महापौर हाय- हाय के नारे लगाने लगे। इस दौरान सदन की करवाई चलती रही। छह पार्षदों ने इस बार मच्छर, आवारा मवेसी और सामुदायिक भवन पर सवाल लगाकर जबाब मांगा था। जिसका एमआइसी के सदस्यों ने जबाब दिया।

महापौर एजाज ढेबर के आग्रह पर भाजपा के पार्षदों के निलबंन वापस ले लिया है। लेकिन भाजपा के पार्षद अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं। वह नगर निगम मुख्य गेट पर नारे लगा रहे हैं। प्रश्न काल खत्म होते ही एक घंटे के लिए सामान्य सभा की बैठक को आस्थगित कर दिया है।

बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ का बजट गोधन से बने सूटकेस में पेश किया था। गोबर से बना सूटकेस काफी चर्चा का विषय और आकर्षण का केंद्र रहा। इसी तर्ज पर मंगलवार को रायपुर नगर निगम का बजट भी गोधन से बने सूटकेस में महापौर एजाज ढेबर के हाथों में नजर आया।

छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव एवं आर्थिक सुदृढ़ीकरण का परिचायक बन चुकी है। इसी गोधन से बने सूटकेस के साथ आज महापौर एजाज ढेबर रायपुर नगर निगम का बजट प्रस्तुत कर रहे हैं। बता कि सीएम भूपेश बघेल की फोटो भी गोधन से बने सूटकेस के साथ सामने आई थी।

सूटकेस पर संस्कृत में ‘गोमय वसते लक्ष्मी’ लिखा था। इसका अर्थ है- गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। इस सूटकेस को रायपुर गोकुलधाम गौठान में काम करने वाली महिला स्वयं सहायता समूह ‘एक पहल’ की महिलाओं ने तैयार किया है।

Loading

The post महापौर एजाज ढेबर गोबर से बने ब्रीफकेस लेकर पहुंचे निगम, मां के पैर चूम घर से निकले बजट पेश करने appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/mayor-ejaz-dhebar-arrived-with-a-briefcase-made-of-cow-dung-kissed-his-mothers-feet-to-present-the-budget/7034/feed/ 0 7034