नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/नवनियुक्त-कुलपति-डॉ-गिरी/ News for India Fri, 25 Feb 2022 14:12:01 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/नवनियुक्त-कुलपति-डॉ-गिरी/ 32 32 174330959 कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने की सौजन्य मुलाकात http://revoltnewsindia.com/courtesy-meeting-of-agriculture-minister-ravindra-choubey-by-the-newly-appointed-vice-chancellor-of-agricultural-university-dr-chandel/6571/ http://revoltnewsindia.com/courtesy-meeting-of-agriculture-minister-ravindra-choubey-by-the-newly-appointed-vice-chancellor-of-agricultural-university-dr-chandel/6571/#respond Fri, 25 Feb 2022 14:11:54 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6571 रायपुर, 25 फरवरी 2022 कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे से आज यहां दोपहर उनके निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने…

The post कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने की सौजन्य मुलाकात appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 25 फरवरी 2022 कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे से आज यहां दोपहर उनके निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात की। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने डॉक्टर चंदेल को उनके नवीन पद एवं दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में डॉ. चंदेल के मार्गदर्शन में राज्य में कृषि के क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उन्नत खेती को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री चौबे ने इस अवसर पर कुलपति डॉ. चंदेल से कृषि के क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्राथमिकताओं, विशेषकर छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप सुराजी गांव योजना- नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के संबंध में विस्तार से चर्चा की और कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से बीते 3 सालों में यहां कृषि के क्षेत्र में तेजी से बदलाव आया है।

राज्य जैविक और रिजेनरेटिव खेती की ओर बढ़ रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के सहयोग से इसमें और तेजी लाने की जरूरत है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि कल 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा डॉ. चंदेल की नियुक्ति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर की गई है।

इससे पूर्व वह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में डिपार्टमेंट ऑफ प्लांट मॉलिक्यूलर बॉयोलॉजी एवं बॉयोटेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। डॉ. चंदेल, देश के प्रख्यात पौध प्रजनक और जैव प्रौद्योगिकी के वैज्ञानिक हैं।

Loading

The post कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने की सौजन्य मुलाकात appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/courtesy-meeting-of-agriculture-minister-ravindra-choubey-by-the-newly-appointed-vice-chancellor-of-agricultural-university-dr-chandel/6571/feed/ 0 6571
कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने पदभार ग्रहण किया http://revoltnewsindia.com/dr-chandel-newly-appointed-vice-chancellor-of-agricultural-university-took-charge/6568/ http://revoltnewsindia.com/dr-chandel-newly-appointed-vice-chancellor-of-agricultural-university-took-charge/6568/#respond Fri, 25 Feb 2022 13:55:54 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6568 रायपुर, 25 फरवरी 2022 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज यहां पदभार ग्रहण किया। निवृतमान कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने डॉ. चंदेल को कार्यभार…

The post कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने पदभार ग्रहण किया appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 25 फरवरी 2022 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज यहां पदभार ग्रहण किया। निवृतमान कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने डॉ. चंदेल को कार्यभार सौंपा। डॉ. चंदेल द्वारा पदभार ग्रहण किये जाने के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. पी.एल. चन्द्राकर, निदेशक विस्तार डॉ. आर.के. बाजपेयी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जी.के. श्रीवास्तव, सह संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. गिरीश चंदेल, देश के प्रख्यात पौध प्रजनक और जैव प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक हैं। छत्तीसगढ़ के सिमगा, हथबंद के ग्राम-कुकरा चुन्दा के मूल निवासी डॉ. चंदेल को कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार प्रबंधन का 30 वर्षों का अनुभव है, जिसमें 07 वर्षों का अनुभव विशेष रूप से सूखे और पोषण अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक स्टेट ऑफ आर्ट बुनियादी सुविधाओं के निर्माण और पोषण प्रबंधन पर रहा है।

डॉ. चंदेल ने धान की पांच बायोफोर्टिफाईड फसल प्रजातियों – सी.जी. जिंक राइस, सी.जी. जिंक राइस -2, जिंको राइस एम.एस. (जिंक की अधिक मात्रा वाली प्रजातियों)  प्रोटेजिन (प्रोटीन की अधिक मात्रा वाली प्रजाति) तथा सी.जी. मधुराज-55 (कम शर्करा वाली प्रजाति) विकसित की हैं। कृषि विश्वविद्यालय के जर्मप्लाज्म बैक में संग्रहित धान की 24 हजार प्रजातियों की डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिंग कार्य में भी डॉ. चंदेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Loading

The post कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने पदभार ग्रहण किया appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/dr-chandel-newly-appointed-vice-chancellor-of-agricultural-university-took-charge/6568/feed/ 0 6568