मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को तिफरा फलाईओवर ब्रिज Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/मुख्यमंत्री-भूपेश-बघेल-न-2/ News for India Fri, 25 Feb 2022 11:35:51 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को तिफरा फलाईओवर ब्रिज Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/मुख्यमंत्री-भूपेश-बघेल-न-2/ 32 32 174330959 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात, तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण,107 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ब्रिज… http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-gave-a-big-gift-inaugurated-the-tifra-fly-over-bridge-the-bridge-was-built-at-a-cost-of-107-crores/6554/ http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-gave-a-big-gift-inaugurated-the-tifra-fly-over-bridge-the-bridge-was-built-at-a-cost-of-107-crores/6554/#respond Fri, 25 Feb 2022 11:35:43 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6554 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को तिफरा फलाईओवर ब्रिज, व्यापार विहार स्मार्ट रोड की दो बड़ी सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर स्थित ​तिफरा…

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात, तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण,107 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ब्रिज… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को तिफरा फलाईओवर ब्रिज, व्यापार विहार स्मार्ट रोड की दो बड़ी सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर स्थित ​तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। इस दौरान लोकार्पण के बाद तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज पर मुख्यमंत्री कुछ दूर तक चलकर गए।

बता दें कि यह फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण 107 करोड़ रुपये की लागत से 1620 मीटर तक किया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तिफरा छोर से स्व. जमुना प्रसाद वर्मा काॅलेज तक इस ब्रिज का निर्माण किया है। इस ब्रिज के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी हद तक सुविधाएं मिलेंगी।

बता दे कि इस फलाई ओवर और स्मार्ट सड़क के शुरु होने से बिलासपुर-रायपुर मार्ग और बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र व्यापार विहार में यातायात व्यवस्थित और सुगम हो सकेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने मनोरंजन और ज्ञान के केन्द्र के रूप में प्लेनेटोरियम की भी सौगात बिलासपुर के लोगों को दी है।

आपको बता दें कि इस रेलवे क्रासिंग पर पहले भी एक ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया था, लेकिन ब्रिज के सामने ही चौक होने और ब्रिज की चौड़ाई कम होने के कारण चौक के चारों ओर तथा ब्रिज में आए दिन जाम का सामना करना पड़ता था। अब इस नये फ्लाई ओवर ब्रिज के बन जाने से महाराणा प्रताप चौक और तिफरा छोर में जाम से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही रायपुर मार्ग को बिलासपुर शहर से जोड़ने वाले इस ब्रिज से शहरवासियों के साथ ही साथ उन तमाम राहगीरों को भी राहत मिलेगी, जो एनएच 130 का उपयोग आवागमन के लिए करते हैं।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का भी लोकार्पण किया। साढ़े तीन एकड़ में 6 करोड़ 72 लाख रूपये की लागत से बने प्लेनेटोरियम का बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्माण किया गया है…

Loading

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात, तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण,107 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ब्रिज… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-gave-a-big-gift-inaugurated-the-tifra-fly-over-bridge-the-bridge-was-built-at-a-cost-of-107-crores/6554/feed/ 0 6554