मोतिमपुर Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/मोतिमपुर/ News for India Sat, 18 Dec 2021 10:35:52 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png मोतिमपुर Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/मोतिमपुर/ 32 32 174330959 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किये मोतिमपुर अमरटापू धाम के दर्शन http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-visited-motimapur-amartapu-dham/5016/ http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-visited-motimapur-amartapu-dham/5016/#respond Sat, 18 Dec 2021 10:35:44 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5016 क्षेत्रवासियों को गुरुघासीदास जयन्ती की दी शुभकामनाएं, मंगल भवन का किया लोकार्पण रायपुर, 18 दिसम्बर 2021 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुरुघासीदास जयन्ती के अवसर पर मुंगेली जिले के मोतिमपुर पहुँचकर…

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किये मोतिमपुर अमरटापू धाम के दर्शन appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

क्षेत्रवासियों को गुरुघासीदास जयन्ती की दी शुभकामनाएं, मंगल भवन का किया लोकार्पण

रायपुर, 18 दिसम्बर 2021 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुरुघासीदास जयन्ती के अवसर पर मुंगेली जिले के मोतिमपुर पहुँचकर गुरु पर्व मेला में शामिल हुए और उन्होंने अमरटापू धाम के दर्शन किये। मुख्यमंत्री बघेल ने अमरटापू धाम में मंदिर और जैतखाम के दर्शन किये और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वहां सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने सतनाम के सन्देशों के प्रति आस्था प्रकट करते हुए क्षेत्रवासियों को गुरुघासीदास जयन्ती की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए गुरुघासीदास दास जी द्वारा बताये गए आदर्श ‘मनखे-मनखे एक समान’ को अपने जीवन मे उतारने की जरूरत बताई।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मोतिमपुर के अमरटापू धाम की महिमा अद्भुत है। इसी कारण यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और इसकी भव्यता दिनों-दिन बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी के सम्बंध में बताया कि पिछले पंद्रह दिनों में लगभग 31 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है और हम लगातार निर्धारित लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रहे है। भूपेश बघेल ने कहा कि ये सरकार आम जनता और किसानों की सरकार है, हमारी सरकार न्याय योजना और अन्य फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से किसानों, आदिवासियों और आम जनता को लाभन्वित कर उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक चुरामन मंगेशकर सहित दुर्गा बघेल, राकेश पात्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवम श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Loading

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किये मोतिमपुर अमरटापू धाम के दर्शन appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-visited-motimapur-amartapu-dham/5016/feed/ 0 5016