राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/राज्यपाल-सुश्री-अनुसुईया/ News for India Thu, 10 Feb 2022 15:11:34 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/राज्यपाल-सुश्री-अनुसुईया/ 32 32 174330959 राज्यपाल ने राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चों को 21-21 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की http://revoltnewsindia.com/governor-announced-an-incentive-of-21-21-thousand-to-the-children-who-received-the-state-bravery-award/6185/ http://revoltnewsindia.com/governor-announced-an-incentive-of-21-21-thousand-to-the-children-who-received-the-state-bravery-award/6185/#respond Thu, 10 Feb 2022 15:11:30 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6185 सुश्री उइके से बहादुर बच्चों ने भेंट की रायपुर, 10 फरवरी 2022 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, नन्हे बहादुर बच्चों की वीरता और सूझबूझ से काफी प्रभावित हुई और उन्हें अपनी…

The post राज्यपाल ने राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चों को 21-21 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

सुश्री उइके से बहादुर बच्चों ने भेंट की

रायपुर, 10 फरवरी 2022 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, नन्हे बहादुर बच्चों की वीरता और सूझबूझ से काफी प्रभावित हुई और उन्हें अपनी ओर से 21-21 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। सुश्री उइके से आज यहां राजभवन में राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त  बच्चों ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने बच्चों को रजत पदक, प्रशस्ति पत्र तथा 15-15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया।

यह राशि छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा वर्ष 2020 और वर्ष 2021 के लिए वीरता पुरस्कार हेतु चयनित 5 बच्चों को दिया गया। राज्यपाल सुश्री उइके को बच्चों ने अपनी सूझबूझ के किस्से विस्तार से सुनाए। राज्यपाल ने उन्हें इसके लिए शाबासी दी। राज्यपाल ने कहा कि बच्चों ने इतनी कम उम्र में ही अपनी सतर्कता से लोगों की जिंदगियां बचाई है, जो बहुत ही प्रेरणादायी है।

राज्यपाल सुश्री उइके ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक, छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद् के उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह और महासचिव डॉ. अशोक त्रिपाठी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद् द्वारा प्रतिवर्ष साहसिक कार्य करने वाले राज्य के बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है। वर्ष 2020 के लिए परिषद् द्वारा उन्नति शर्मा, जान्हवी राजपूत, दुर्गेश सोनकर तथा वर्ष 2021 के लिए अमन ज्योति जाहिरे व शौर्य प्रताप चंद्राकर को वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

वर्ष 2020 में वीरता पुरस्कार के लिये चयनित रायपुर के टिकरापारा की रहने वाली 12 वर्षीय उन्नति शर्मा के मामा के घर में आग लग गई थी। आग लगने के दौरान उसका छोटा भाई घर पर था, उन्नति ने समझदारी दिखाते हुए घर में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी और अपने भाई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

वर्ष 2020 में ही चयनित धमतरी की रहने वाली 13 वर्षीय जान्हवी राजपूत ने करंट की चपेट में आए अपने छोटे भाई की न केवल जान बचाई बल्कि उसे छत से गिरने से भी रोक लिया। इसी प्रकार वर्ष 2020 में चयनित दुर्ग के 11 वर्षीय दुर्गेश सोनकर ने साहस का परिचय देते हुए हमलावरों से अपने तीन छोटे भाई-बहनों की जान बचाई। साथ ही निडरता के साथ पुलिस का सहयोग कर अपने परिजनों के हमलावरों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्ष 2021 में वीरता पुरस्कार के लिए चयनित कोरबा के 15 वर्षीय अमन ज्योति जाहिरे ने अपनी जान खतरे में डालकर जलप्रपात में बह रहे अपने मित्र की जान बचाई। इसी तरह 2021 में चयनित धमतरी के रहने वाले 13 वर्षीय शौर्य ने खेत में बिजली के तार गिरने की संभावना को देखते हुए वहां काम कर रहे लोगों को सचेत किया और तत्काल विद्युत विभाग में सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। शौर्य के इस कदम से खेत में काम कर रहे 10 लोगों की जान बच सकी।

Loading

The post राज्यपाल ने राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चों को 21-21 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/governor-announced-an-incentive-of-21-21-thousand-to-the-children-who-received-the-state-bravery-award/6185/feed/ 0 6185
राज्यपाल ने स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया http://revoltnewsindia.com/the-governor-expressed-deep-grief-over-the-demise-of-the-voice-queen-ms-lata-mangeshkar/6076/ http://revoltnewsindia.com/the-governor-expressed-deep-grief-over-the-demise-of-the-voice-queen-ms-lata-mangeshkar/6076/#respond Sun, 06 Feb 2022 07:31:05 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6076 रायपुर, 06 फरवरी, 2022 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भारत रत्न, स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने शोक संदेश में कहा…

The post राज्यपाल ने स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 06 फरवरी, 2022 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भारत रत्न, स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने शोक संदेश में कहा है कि स्वर कोकिला सुश्री लता मंगेशकर के निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान को भुला पाना मुश्किल है।

हम सबकी प्रिय गायिका, जिनके गीतों को सुनकर, मधुरिम सुरों को महसूस कर हम सबसे अच्छा समय बिताते आ रहे, ऐसे अद्वितीय सुरों की महान साधिका लता मंगेशकर जी का 92 वर्ष की आयु में निधन बेहद दुःखद है। उनकी आवाज़ विश्वभर के संगीतप्रेमियों की स्मृतियों में युग-युगांतर यात्रा करेगी। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित हुए उनके शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

Loading

The post राज्यपाल ने स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/the-governor-expressed-deep-grief-over-the-demise-of-the-voice-queen-ms-lata-mangeshkar/6076/feed/ 0 6076
डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता और दर्शन ने संविधान को विशिष्ट बनाया: सुश्री उइके http://revoltnewsindia.com/dr-bhimrao-ambedkars-vision-and-philosophy-made-the-constitution-unique-ms-uike/5811/ http://revoltnewsindia.com/dr-bhimrao-ambedkars-vision-and-philosophy-made-the-constitution-unique-ms-uike/5811/#respond Thu, 27 Jan 2022 10:24:25 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5811 राज्यपाल हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के वेबिनार में हुई शामिल रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके गत दिवस हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नया रायपुर द्वारा आयोजित ‘‘डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति व्याख्यान’’…

The post डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता और दर्शन ने संविधान को विशिष्ट बनाया: सुश्री उइके appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

राज्यपाल हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के वेबिनार में हुई शामिल

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके गत दिवस हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नया रायपुर द्वारा आयोजित ‘‘डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति व्याख्यान’’ में वर्चुअल रूप  से शामिल हुई। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि भारत के संविधान में समावेशी विकास के आदर्शों की परिकल्पना की गई है। साथ ही संविधान सामाजिक न्याय की अवधारणा पर भी बल दिया गया है।

संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता, दर्शन और विचारधारा ने संविधान को विशिष्ट बनाया। वेबिनार को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के अनुसार, सामाजिक न्याय, एक आदर्श या न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का एक साधन है।

डॉ. अंबेडकर के लिए एक न्यायपूर्ण समाज जातिविहीन समाज है जो सामाजिक न्याय के सिद्धांतों और स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के तीन घटकों के संयोजन पर आधारित है। सुश्री उइके ने कहा कि सामाजिक न्याय पर हम संवैधानिक प्रावधानों के लिए हम बाबा साहेब के बहुत ऋणी हैं।

आज जब पूरा भारत प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, मैं इस महान दूरदर्शी के लिए अपना सम्मान और आभार व्यक्त करती हूं। विश्वविद्यालय ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मान दिया।

उन्होंने महान भारत रत्न के आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध होने का आग्रह किया ताकि हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए एक विरासत को संजोकर रख सकें। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी वरिष्ठ संकाय सदस्य, शिक्षाविद और विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।

Loading

The post डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता और दर्शन ने संविधान को विशिष्ट बनाया: सुश्री उइके appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/dr-bhimrao-ambedkars-vision-and-philosophy-made-the-constitution-unique-ms-uike/5811/feed/ 0 5811
आम लोगों को सेना में भर्ती होने के लिए करें प्रोत्साहित : राज्यपाल सुश्री उइके http://revoltnewsindia.com/encourage-ordinary-people-to-enlist-in-the-army-governor-ms-uike/5558/ http://revoltnewsindia.com/encourage-ordinary-people-to-enlist-in-the-army-governor-ms-uike/5558/#respond Wed, 19 Jan 2022 07:34:21 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5558 रायपुर और दुर्ग जिले के कलेक्टर को झंडा दिवस निधि में योगदान के लिए किया गया पुरस्कृत राज्यपाल की अध्यक्षता में अमलगमेटेड स्पेशल फंड के राज्य प्रबंधन समिति की हुई…

The post आम लोगों को सेना में भर्ती होने के लिए करें प्रोत्साहित : राज्यपाल सुश्री उइके appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
  • रायपुर और दुर्ग जिले के कलेक्टर को झंडा दिवस निधि में योगदान के लिए किया गया पुरस्कृत
  • राज्यपाल की अध्यक्षता में अमलगमेटेड स्पेशल फंड के राज्य प्रबंधन समिति की हुई बैठक, महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर दी गई स्वीकृति

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ की अमलगमेटेड स्पेशल फंड के राज्य प्रबंधन समिति की 13वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झंडा दिवस पर अधिक से अधिक निधि एकत्रित करने का प्रयास करें। इसमें अन्य संस्थाओं से भी सहयोग लें। साथ ही आम लोगों को सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित करें और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दूरस्थ जिलों में भी में भी ई.सी.एच.एस पॉलीक्लीनिक एवं सी.एस.डी. कैण्टीन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही सैनिक कल्याण बोर्ड सेना और अर्द्धसैनिक बल और पुलिस में भर्ती के लिए युवाओं को कोचिंग की सुविधा प्रदान करे। उन्होंने विश्वास जताया कि सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा बैठक में लिए गए निर्णयों से भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के कार्यों में मदद मिलेगी।

सुश्री उइके ने सैनिकों के परिजनों के लिए कौशल उन्नयन का सुझाव देते हुए कहा कि इससे वे खुद आत्मनिर्भर हो सकेंगे और दूसरों को भी रोजगार देंगे। राज्यपाल ने कोविड से बचाव के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर रायपुर जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार और दुर्ग जिले के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को वर्ष 2019-20 एवं वर्ष 2020-21 में सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में सर्वाधिक योगदान के लिए गवर्नर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

इसमें रायपुर जिले को प्रथम पुरस्कार तथा दुर्ग जिले को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही रायपुर जिले के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनुराग तिवारी (सेवानिवृत्त) को प्रथम पुरस्कार एवं दुर्ग जिले के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन पुरनेन्दु विद्यांता (सेवानिवृत्त) को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में द्वितीय विश्व युद्ध के नॉन-पेंशनर/विधवाओं को प्रति माह दी जा रही चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता राशि में रूपए 3000 से रूपए 7000 की बढ़ोत्तरी करने, भूतपूर्व सैनिकों/विधवाओं के मानसिक रूप में बीमार बच्चों को 25 वर्ष (पुत्र एवं अविवाहित पुत्रियों के लिए) के स्थान पर आजीवन आर्थिक सहायता देने, भूतपूर्व सैनिकों/विधवाओं के अनाथ बच्चों (केवल दो बच्चों तक) को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में रूपए 10,000 से 25000 की बढ़ोत्तरी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

साथ ही इस बैठक में भूतपूर्व सैनिकों/विधवाओं के बच्चों की शिक्षा छात्रवृत्ति की दरों में वृद्धि करने, भूतपूर्व सैनिकों की विधवाओं को सिलाई मशीन खरीदने हेतु दी जा रही आर्थिक सहायता हेतु आय सीमा में रूपए 10 हजार से रूपए 25 हजार की वृद्धि करने और भूतपूर्व सैनिकों की कैंसर से पीड़ित विधवाओं को इलाज हेतु दी जा रही आर्थिक सहायता राशि में रूपए 25 हजार प्रतिवर्ष से रूपए 50 हजार प्रतिवर्ष की बढ़ोत्तरी करने के प्रस्ताव पर सहमति दी गई।

इसके साथ ही भूतपूर्व सैनिकों/विधवाओं के डाटा को डिजिटलीकरण एवं समामेलित विशेष निधि से आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु ऑनलाईन आवेदन के क्रियान्वयन हेतु साफ्टवेयर तैयार करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक को राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर वर्चुअल रूप से सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष एवं मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कोसा कमाण्डर प्रशांत चौहान, मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एस. मोहन, केन्द्रीय सैनिक बोर्ड के सचिव राकेश गुलाटी, रीसेटलमेंट नई दिल्ली के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल शरद कपूर उपस्थित थे। इसके साथ ही बैठक में संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, राज्यपाल के विधिक सलाहकार आर.के. अग्रवाल, उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

Loading

The post आम लोगों को सेना में भर्ती होने के लिए करें प्रोत्साहित : राज्यपाल सुश्री उइके appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/encourage-ordinary-people-to-enlist-in-the-army-governor-ms-uike/5558/feed/ 0 5558
राज्यपाल ने राजभवन छत्तीसगढ़ पर केन्द्रित डॉक्यूमेंट्री का किया विमोचन http://revoltnewsindia.com/the-governor-released-a-documentary-on-raj-bhavan-chhattisgarh/5555/ http://revoltnewsindia.com/the-governor-released-a-documentary-on-raj-bhavan-chhattisgarh/5555/#respond Wed, 19 Jan 2022 07:01:38 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5555 रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन छत्तीसगढ़ पर केन्द्रित डॉक्यूमेंट्री का विमोचन किया। राजभवन के काफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने वृत्त चित्र की सराहना करते…

The post राज्यपाल ने राजभवन छत्तीसगढ़ पर केन्द्रित डॉक्यूमेंट्री का किया विमोचन appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन छत्तीसगढ़ पर केन्द्रित डॉक्यूमेंट्री का विमोचन किया। राजभवन के काफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने वृत्त चित्र की सराहना करते हुए कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री में राजभवन के सभी हिस्सों का रोचक प्रस्तुतीकरण किया गया है। इस वृत्त चित्र के माध्यम से आमजनों को राजभवन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी।

इस डॉक्यूमेंट्री में राजभवन के निर्माण से अब तक के राजभवन की यात्रा का वर्णन किया गया है। इसमें सभी राज्यपाल, राजभवन के विभिन्न भागों की अधोसंरचना-राजभवन, सचिवालय, दरबार हॉल आदि की विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही राजभवन के दोनों उद्यान, उसमें लगे पेड़-पौधों की प्रजातियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है।

इसके साथ ही राजभवन के दरबार हॉल की विशेषता एवं यहां आयोजित विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है। इस वृत्त चित्र का निर्माण जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार आर.के. अग्रवाल, उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहाय सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Loading

The post राज्यपाल ने राजभवन छत्तीसगढ़ पर केन्द्रित डॉक्यूमेंट्री का किया विमोचन appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/the-governor-released-a-documentary-on-raj-bhavan-chhattisgarh/5555/feed/ 0 5555
राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक पर किए हस्ताक्षर http://revoltnewsindia.com/the-governor-signed-the-chhattisgarh-goods-and-services-tax-amendment-bill/5472/ http://revoltnewsindia.com/the-governor-signed-the-chhattisgarh-goods-and-services-tax-amendment-bill/5472/#respond Fri, 14 Jan 2022 11:07:52 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5472 रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में संशोधन हेतु प्रस्तुत विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि जीएसटी लागू होने के…

The post राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक पर किए हस्ताक्षर appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में संशोधन हेतु प्रस्तुत विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि जीएसटी लागू होने के पश्चात् नई कर प्रणाली में कुछ कठिनाईयां सामने आई हैं।

छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 करदाताओं के लेखा पुस्तकों की संपरीक्षा विशेष वृत्तिक (सी.ए. आदि) से कराने संबंधी उपबंध करता है, परिणाम स्वरूप करदाताओं विशेषकर लघु एवं मध्यम उद्यमों को अतिरिक्त अनुपालन भार का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त अधिनियम के विभिन्न उपबंधों में कतिपय विसंगतियां पाई गई थी।

साथ ही आगत कर प्रत्यय (इनपुट टैक्स क्रेडिट) लिये जाने के प्रावधान को अधिक कठोर करने की आवश्यकता है ताकि गलत आगत कर प्रत्यय (इनपुट टैक्स क्रेडिट) की उपलब्धता रोकी जा सके। उपर्युक्तानुसार यथावर्णित अनुपालन भार को कम करने अधिनियम के प्रावधानों में विद्यमान विसंगतियों को दूर करने एवं आगत कर प्रत्यय (इनपुट टैक्स क्रेडिट) से संबंधित प्रावधानों को सुदृढ़ करने के लिए छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में कतिपय संशोधन का निर्णय लिया गया था।

जी.एस.टी. काउंसिल द्वारा लिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय माल आौर सेवा कर (संशोधन) अधिनियम 2021 दिनांक 28 मार्च 2021 से प्रवृत्त है। अतः छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में भी तद्नुसार संशोधन किया जाना आवश्यक था। अतः छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम

Loading

The post राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक पर किए हस्ताक्षर appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/the-governor-signed-the-chhattisgarh-goods-and-services-tax-amendment-bill/5472/feed/ 0 5472
गंभीर और आनुवांशिक रोगों की पहचान में बायोकैमेस्ट्री की भूमिका महत्वपूर्ण: सुश्री उइके http://revoltnewsindia.com/the-role-of-biochemistry-is-important-in-identifying-serious-and-genetic-diseases/4786/ http://revoltnewsindia.com/the-role-of-biochemistry-is-important-in-identifying-serious-and-genetic-diseases/4786/#respond Fri, 03 Dec 2021 12:17:39 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=4786 राज्यपाल ने एसोसिएशन ऑफ मेडिकल बायोकेमिस्ट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में एसोसिएशन ऑफ मेडिकल…

The post गंभीर और आनुवांशिक रोगों की पहचान में बायोकैमेस्ट्री की भूमिका महत्वपूर्ण: सुश्री उइके appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

राज्यपाल ने एसोसिएशन ऑफ मेडिकल बायोकेमिस्ट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में एसोसिएशन ऑफ मेडिकल बायोकेमिस्ट्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बायोकेमेस्ट्री रोगों की पहचान और निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान बायोकेमिस्ट्स एवं एम्स रायपुर की भूमिका की अत्यंत सराहना की।

इसका महत्व कोरोना काल में आम जनता को भी समझ में आया। बायोकेमेस्ट्री क्षेत्र में हुए शोधों के जरिए अनेक लाइलाज बीमारियों का उपचार भी संभव हो सका है। अभी कोरोना का नया वेरियंट ओमिक्रॉन की पहचान की गई है।

उन्होंने विशेषज्ञों से आग्रह किया कि इसके पहचान और बचाव के उपाय ईजाद करें तथा इस महामारी से देश और प्रदेश को बचाने में मदद करें। इस अवसर पर एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर सहित देश-विदेश से आए प्रतिभागी उपस्थित थे।

राज्यपाल सुश्री उइके ने इस सम्मेलन के प्रतिभागियों का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि सम्मेलन में आपसी संवाद से बीमारियों के इलाज की नवीनतम तकनीक के बारे में जानकारी मिलेगी और इसका लाभ छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बायोकेमेस्ट्री के विशेषज्ञों को छत्तीसगढ़ की आनुवांशिक बीमारियों के संबंध में भी शोध कर उसके निदान के उपाय ढूंढने चाहिए।

उन्होंने कहा कि बायोकेमेस्ट्री के महत्व का अंदाजा आम जनता को भी हो रहा है। क्योंकि बायोकेमेस्ट्री के क्षेत्र में अनेक वैज्ञानिकों को नोबल पुरस्कार मिला है, जिसमें ऐरीह वार्शल जो बायोकेमेस्ट्री के पायोनीयर माने जाते हैं, प्रमुख हैं। उन्होंने कम्प्यूटर मॉडलिंग के जरिए अनेक शोध किए और उन्हें दो अन्य वैज्ञानिकों के साथ वर्ष 2013 में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ।

बायोकेमेस्ट्री का उपयोग आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में अनेकों लाइलाज बीमारियों के इलाज में कारगर सिद्ध हुआ है। बायोकेमेस्ट्री में शरीर की कोशिकाओं एवं खून और शरीर से निकलने वाले अन्य द्रव्यों का सूक्ष्म विश्लेषण किया जाता है, जिसका उपयोग चिकित्सकों द्वारा बीमारी की पहचान के लिए और इलाज की मानिटरिंग करने के लिए किया जाता है। इस क्षेत्र में नित नये शोध हो रहे हैं और इसका लाभ आम जनता को भी मिल रहा है।

एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर ने राज्यपाल सुश्री उइके को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे हमेशा एम्स के चिकित्सकों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करती हैं और सकारात्मक कार्यों में मदद करती है। एम्स के बायोकेमेस्ट्री विभाग सहित अन्य विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कोविड-19 के पहली एवं दूसरी लहर के दौरान समर्पित होकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन किया।

आगे भी कोई महामारी या अन्य कोई समस्या आती है तो उस स्थिति में उसका सामने के लिए एम्स पूरी तरह से तैयार हैं। एम्स 2012 में स्थापना के बाद से उपचार, चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने बायोकैमेस्ट्री के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए आशा प्रकट की कि कांफ्रेंस के माध्यम से चिकित्सकों को नए विषयों को जानने का मौका मिलेगा।

डीन प्रो. एस.पी. धनेरिया ने कांफ्रेंस के विषयों को सामयिक बताते हुए इसे चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धक बताया। इससे पूर्व एएमबीआई की सचिव प्रो. जसबिंदर कौर ने एसोसिएशन की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वर्तमान अध्यक्ष प्रो. अंजू जैन ने निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नवजोत कौर को एसोसिएशन का दायित्व सौंपा।

इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके, प्रो. नागरकर और अन्य अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन भी किया। सम्मेलन में प्रो. एली मोहापात्र, डॉ. रचिता नंदा, डॉ. बी. गोविंदराजू, डॉ. जैसी अब्राहम, डॉ. सुपर्वा पटेल, डॉ. सीमा शाह सहित चिकित्सकगण उपस्थित थे। सम्मेलन में देश-विदेश से प्रतिभागी ऑनलाईन माध्यम से भी जुड़े हुए थे।

Loading

The post गंभीर और आनुवांशिक रोगों की पहचान में बायोकैमेस्ट्री की भूमिका महत्वपूर्ण: सुश्री उइके appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/the-role-of-biochemistry-is-important-in-identifying-serious-and-genetic-diseases/4786/feed/ 0 4786