वन विभाग Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/वन-विभाग/ News for India Thu, 03 Mar 2022 12:33:33 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png वन विभाग Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/वन-विभाग/ 32 32 174330959 गौरैया संरक्षण के लिए महासमुंद वन मंडल की एक पहल http://revoltnewsindia.com/an-initiative-of-mahasamund-forest-board-for-sparrow-conservation/6704/ http://revoltnewsindia.com/an-initiative-of-mahasamund-forest-board-for-sparrow-conservation/6704/#respond Thu, 03 Mar 2022 12:33:01 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6704 गौरैया संरक्षण के लिए महासमुंद वन मंडल की एक पहल, हम सबकी जिम्मेदारी, गौरैया का गौरव लौटाएं: कलेक्टर क्षीरसागर, वन चेतना केंद्र में मोर चिरैया कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

The post गौरैया संरक्षण के लिए महासमुंद वन मंडल की एक पहल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

गौरैया संरक्षण के लिए महासमुंद वन मंडल की एक पहल, हम सबकी जिम्मेदारी, गौरैया का गौरव लौटाएं: कलेक्टर क्षीरसागर, वन चेतना केंद्र में मोर चिरैया कार्यक्रम का किया गया आयोजन कलेक्टर, एसपी, सीईओ सहित विद्यार्थियों ने सीखा घोंसला बनाना

महासमुंद, 03 मार्च 2022 गर्मी की मौसम की आहट शुरू हो गई है। घर की छतों पर गौरैया (स्पैरो) पक्षी और परिंदों के लिए दाना-पानी भरकर रखें। ताकि विलुप्त होते गौरैया चिड़िया का कुनबा बढ़ सके। घर के बाहर ऊॅचाई व सुरक्षित जगह पर घोंसले लटकाएं। आँगन और पार्काें में नींबू, अमरूद, कनेर, चांदनी आदि के पेड़ लगाएं। इन पेड़ों पर गौरैया अपना आशियाना बनाती है। अब घरों के आस-पास गौरैया की मधुर चीं-चीं की आवाज भी सुनने को नहीं मिल रही।

क्योंकि गांव, शहर में क्रांकीट के मकान और मोबाईल टॉवर से निकलने वाली तरंगे गौरैया चिड़िया एवं अन्य पक्षियों के अस्तित्व के लिए खतरा बन रही है। ये पक्षी अपनी कुनबा बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहें हैं। हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि गौरैया का गौरव लौटाएं। ताकि फिर वह लोगों के आंगन और छत पर फुदकती नजर आएं। उक्त बातें कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने मोर चिरैया कार्यक्रम में कही।

यह कार्यक्रम वन विभाग के सहयोग से आज वन चेतना केंद्र कोडार महासमुंद में आयोजित था। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक सहित विद्यार्थी और शिक्षक गण शामिल हुए। कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि समय पर न चेते तो आने वाली पीढ़ियों को न केवल गौरैया चिड़िया बल्कि अन्य चिड़ियों के किस्सें किताबों में पढ़ने को मिलेंगे।

कार्यक्रम के शुभारम्भ में वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को चिड़ियों की जानकारी देना तथा चीड़ियों के लिए घोसला बनाने का प्रशिक्षण देना है। क्योंकि एक समय था जब घर आंगन में गौरैया चिड़िया की चिंहचिंहाट और उछल कूद आम हुआ करती थी।

किंतु यह नन्हीं चिड़िया गौरैया देखते-देखते हम सबसे दूर होती जा रही है। इसके पीछे हमारे बदलते परिवेश और रहन-सहन बड़ी वजह है। अब गौरैया को न तो ढंग से खाने को दाना-पानी नहीं मिलता। फलस्वरूप इसी की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। गौरैया की विलुप्त होने के मुख्य कारणों में घर की बनावट भी प्रमुख है। पहले घरों की छतें खपरैल और मिट्टी की होती थी, जिस पर ये चिड़िया अपना घोसला आसानी से बना लेती थी। किंतु अब शहरों के साथ-साथ गांवों में भी देखने को कम मिलता है।

20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाएगा
वनमण्डलाधिकारी ने बच्चों को घोंसला बनाने की सामग्री दी और उन्हें घोंसला बनाने का प्रशिक्षण भी दिया। विद्यार्थियों के संग कलेक्टर, एसपी और सीईओ ने भी घोंसला बनाने की विधि सीखी और घोंसला बनाया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ घोसला बनाने की कला सीखी और अपने घरों में गौरैया चिड़िया के लिए सभी जरूरी व्यवस्था दाना-पानी सुरक्षित स्थान पर रखने का संकल्प लिया। मालूम हो कि विलुप्त हो रही गौरैया चिड़िया के अस्तित्व बचाने के लिए वर्ष 2010 से हर साल 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने भी बताया कि गौरैया चिड़िया मानव के आसपास ही रहना पसंद करती है, जिससे कि इन्हें खाना और आश्रय दोनों मिल सके। गौरैया मुख्य रूप से दानें और बीज खाना पसंद करती है। यह पक्षी सर्वाहारी होती है।

वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि मोर चिरैया पहल से जुड़ने के लिए www.mor-chiraiya.org एवं क्यूआर स्कैनर कोड के माध्यम से जुड़ सकते है और रियायती दरों पर अपने घरों के आस-पास घोंसला लगाने के लिए कम कीमत पर ऑर्डर कर सकते है।

Loading

The post गौरैया संरक्षण के लिए महासमुंद वन मंडल की एक पहल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/an-initiative-of-mahasamund-forest-board-for-sparrow-conservation/6704/feed/ 0 6704
सुरक्षा, विकास और विश्वास के साथ बस्तर को बढ़ाएं आगे: अमिताभ जैन http://revoltnewsindia.com/take-bastar-forward-with-safety-development-and-confidence-amitabh-jain/6608/ http://revoltnewsindia.com/take-bastar-forward-with-safety-development-and-confidence-amitabh-jain/6608/#respond Mon, 28 Feb 2022 15:09:01 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6608 मुख्य सचिव ने की बस्तर संभाग में संचालित विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा रायपुर, 28 फरवरी 2022 मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि सुरक्षा, विकास और विश्वास के…

The post सुरक्षा, विकास और विश्वास के साथ बस्तर को बढ़ाएं आगे: अमिताभ जैन appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

मुख्य सचिव ने की बस्तर संभाग में संचालित विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा

रायपुर, 28 फरवरी 2022 मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि सुरक्षा, विकास और विश्वास के मूलमंत्र के साथ बस्तर को शांति और समृद्धि की राह में तेजी से आगे बढ़ाया जाए। जैन ने आज बस्तर संभाग में संचालित विकास कार्यों की विस्तार पूर्वक समीक्षा की।

जगदलपुर स्थित कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने बस्तर संभाग में दुर्गम अंचलों को पक्की सड़कों से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निर्माण कार्यों के लिए अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए कार्य किए जाने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में सड़कों के निर्माण के साथ ही सार्वजनिक आवागमन को बढ़ाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने हाट-बाजारों में सुगमतापूर्वक व्यापार व व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण के निर्माण पर भी जोर दिया।

मुख्य सचिव जैन ने कहा कि गांवों में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा, विद्युत और मोबाईल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध करायी जाए, जिससे ग्रामीणों का जीवन सुगम हो। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में परंपरागत बिजली पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने बैठक में दूरस्थ अंचलों में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल तथा रोजगारमूलक गतिविधियों की भी समीक्षा की।

उन्होंने बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सुविधाओं में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना को महत्वपूर्ण एवं जनोपयोगी बताया। उन्होंने योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए समर्पित दलों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्थापित किए जा रहे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को प्रारंभ करने के साथ ही उसके संचालन के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने बैठक में संपूर्ण बस्तर संभाग में बेहतर मोबाईल कनेक्टिविटी की समीक्षा की। उन्होंने मोबाईल कनेक्टिविटी सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए त्वरित कार्य करने के निर्देश दिए। रावघाट रेल लाइन के विस्तार तथा रेल संचालन के संबंध में भी जानकारी ली और प्रभावित गांवों में आवश्यक सेवाएं प्रदान करने हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह, सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एसके त्यागी, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. सहित संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित सीआरपीएफ, बीएसएफ, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

The post सुरक्षा, विकास और विश्वास के साथ बस्तर को बढ़ाएं आगे: अमिताभ जैन appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/take-bastar-forward-with-safety-development-and-confidence-amitabh-jain/6608/feed/ 0 6608