सामान्य सभा Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/सामान्य-सभा/ News for India Tue, 15 Mar 2022 12:17:56 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png सामान्य सभा Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/सामान्य-सभा/ 32 32 174330959 जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें पार्षद : राज्यपाल उइके http://revoltnewsindia.com/work-according-to-the-aspirations-of-the-people-and-be-sensitive-to-the-problems-of-the-people-governor-uike/7044/ http://revoltnewsindia.com/work-according-to-the-aspirations-of-the-people-and-be-sensitive-to-the-problems-of-the-people-governor-uike/7044/#respond Tue, 15 Mar 2022 12:17:47 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7044 राज्यपाल उइके रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में शामिल हुई रायपुर, 15 मार्च 2022 राज्यपाल अनुसुईया उइके आज रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में शामिल हुई।…

The post जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें पार्षद : राज्यपाल उइके appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

राज्यपाल उइके रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में शामिल हुई

रायपुर, 15 मार्च 2022 राज्यपाल अनुसुईया उइके आज रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में शामिल हुई। राज्यपाल ने निगम कार्यालय महात्मा गांधी सदन पहुंचकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान विधायक वरिष्ठ सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर व सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे सहित महिला पार्षदों ने भी राज्यपाल उइके का आत्मीय स्वागत किया। संभवतः यह ऐसा पहला मौका है कि जब कोई राज्यपाल नगर निगम की सामान्य सभा में शामिल हुआ हो।

नगर निगम की सामान्य सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल उइके ने पार्षदों का आह्वान किया कि जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें। आप सभी पार्षद जनता की आवाज हैं तथा आमजनों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना आपकी जिम्मेदारी भी है। आपके आचार-विचार और संस्कार में अहंकार न हो। सतत् रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से अपने कामों का फीडबैक भी लें, ताकि लोग क्या चाहते हैं, इसकी आपको जानकारी रहे।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की प्राथमिक शाला है। यहां निर्वाचित होकर पहुंचे जनप्रतिनिधियों का लोकतंत्र व संसदीय कार्यप्रणाली से पहली बार परिचय होता है। इस सदन में मेरा पहला अनुभव है। लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा की तरह यहां भी पक्ष-विपक्ष के सवाल-जवाब होते हैं, प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण के लिए समय निर्धारित है।

निश्चित ही रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट सिटी बनाने में सदन की भूमिका महत्वपूर्ण रही होगी। उन्होंने कहा कि मैं नगरीय निकायों अथवा ग्राम पंचायतों के निर्वाचित पदों पर नहीं रही, किन्तु महाविद्यालय की राजनीति से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। आप सब भी इस सदन से निरंतर सीखते होंगे जो आपके भावी राजनीतिक जीवन में मददगार होगा। नगरीय निकाय के सदन से निकलकर लोग अनेक महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं।

झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस कभी इस सदन के सदस्य रहे। अनेक विधायक, सांसदों ने भी अपने सफर की शुरूआत इसी सदन से की है। आप जितना अच्छा काम करेंगे तो लोगों का स्नेह व सम्मान उतना ही अधिक मिलेगा और आप अपने भावी राजनीतिक जीवन में नई ऊंचाईयों पर पहुंचेंगे।

राज्यपाल उइके ने कहा कि मैं विभिन्न पदों पर रहते हुए देश के अनेक राज्यों का भ्रमण किया, किन्तु छत्तीसगढ़ में मेरे कार्यकाल के ढाई साल कैसे बीते, यह पता ही नहीं चला। मैं प्रदेश भर में जहां भी गई लोगों ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुझे स्वीकारा और सम्मान दिया। प्रदेशवासी बड़े ही सरल, सहज और मृदुभाषी हैं, जो छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की सार्थकता सिद्ध करती है।

राज्यपाल उइके ने अपने उद्बोधन में रायपुर शहर में निगम द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों सहित विवेकानंद सरोवर, तेलीबांधा तालाब सौंदर्यीकरण और नालंदा लाइब्रेरी, पिंक टॉयलेट जैसी पहल की सराहना की। इस दौरान महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और आयुक्त नगर निगम प्रभात मलिक ने भी सभा को संबोधित किया। राज्यपाल उइके को महापौर एजाज ढेबर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Loading

The post जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें पार्षद : राज्यपाल उइके appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/work-according-to-the-aspirations-of-the-people-and-be-sensitive-to-the-problems-of-the-people-governor-uike/7044/feed/ 0 7044
राज्यपाल उइके से रायपुर नगर निगम के महापौर व सभापति ने की मुलाकात http://revoltnewsindia.com/mayor-and-chairman-of-raipur-municipal-corporation-met-governor-uike/6949/ http://revoltnewsindia.com/mayor-and-chairman-of-raipur-municipal-corporation-met-governor-uike/6949/#respond Fri, 11 Mar 2022 16:17:45 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6949 नगर निगम के सामान्य सभा के लिए किया आमंत्रित राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर तथा सभापति प्रमोद दुबे ने मुलाकात…

The post राज्यपाल उइके से रायपुर नगर निगम के महापौर व सभापति ने की मुलाकात appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

नगर निगम के सामान्य सभा के लिए किया आमंत्रित

राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर तथा सभापति प्रमोद दुबे ने मुलाकात की। राज्यपाल उइके को आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाले सामान्य सभा में शामिल होने हेतु महापौर ढेबर तथा सभापति दुबे ने आमंत्रित किया।

इस दौरान राज्यपाल उइके ने नगर निगम के सामान्य सभा के संचालन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने सामान्य सभा की बैठक में शामिल होने हेतु अपनी सहमति भी दी। उल्लेखनीय है कि 70 पार्षद तथा 11 एल्डरमेन वाली रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक 15 मार्च को आहूत की गई है।

Loading

The post राज्यपाल उइके से रायपुर नगर निगम के महापौर व सभापति ने की मुलाकात appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/mayor-and-chairman-of-raipur-municipal-corporation-met-governor-uike/6949/feed/ 0 6949