सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/सुप्रसिद्ध-ऐतिहासिक-स्थल/ News for India Wed, 16 Feb 2022 09:07:42 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/सुप्रसिद्ध-ऐतिहासिक-स्थल/ 32 32 174330959 दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन आज से, सिरपुर महोत्सव में होगी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति http://revoltnewsindia.com/two-day-sirpur-festival-will-be-organized-from-today-colorful-cultural-programs-will-be-presented-in-sirpur-mahotsav/6309/ http://revoltnewsindia.com/two-day-sirpur-festival-will-be-organized-from-today-colorful-cultural-programs-will-be-presented-in-sirpur-mahotsav/6309/#respond Wed, 16 Feb 2022 09:07:39 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6309 रायपुर। सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आगाज आज से हो रहा है। इस महोत्सव में स्थानीय कलाकार विभिन्न…

The post दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन आज से, सिरपुर महोत्सव में होगी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आगाज आज से हो रहा है। इस महोत्सव में स्थानीय कलाकार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। दिन में विभागीय योजनाओं का कलाजत्था व प्रदर्शनी द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

सिरपुर महोत्सव का उद्घाटन आज शाम को छह बजे प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत करेंगे।

वहीं समापन 17 फरवरी को होगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के गृह, लोक निर्माण, जेल, पर्यटन, धार्मिक, न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे।

16 एवं 17 फरवरी तक होने वाले इस आयोजन को लेकर दर्शकों के क्षमता के अनुरूप टेंट व्यवस्था की गई है। इसमें दर्शकों को बैठने के साथ ही ग्रीन रूम के अलावा पास में ही जनसंपर्क द्वारा सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। वहीं स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों के स्टाल भी बिक्री हेतु सजेंगे।

आज होने वाले आयोजन
आज दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक विभागीय योजनाओं का कलाजत्था के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर- तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक पंथी नृत्य का कार्यक्रम होगा।

चार बजे तक दिशा नाट्य मंच महासमुंद द्वारा नाटक आजादी का अमृत महोत्सव का मंचन होगा, शाम साढ़े चार बजे से कर्मा नृत्य पार्टी खट्टी के कलाकारों द्वारा कर्मा नृत्य का प्रदर्शन करेंगे, शाम साढ़े छह बजे से अनंदिता तिवारी की कत्थक एकल नृत्य देखने को मिलेगा, शाम 6ः40 बजे से रात्रि 10 बजे तक मुख्य कार्यक्रम लोक छाया की प्रस्तुति होगी।

गुरुवार यह कार्यक्रम होंगे
17 फरवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक कला जत्था द्वारा विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित जानकारी प्रस्तुति के माध्यम से दी जाएगी। दोपहर तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक ग्राम पचरी की जय सतनाम पार्टी द्वारा पंथी नृत्य का प्रदर्शन होगा। चार बजे तक नांदबारू सिरपुर की मंडली द्वारा सुआ नृत्य दर्शकों को देखने मिलेगा।

फुलझरिया कर्मा पार्टी बिलखंड बसना द्वारा चार बजे से साढ़े चार बजे तक कर्मा नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।
दिशा नाटक मंच द्वारा सायं साढ़े चार बजे 4ः50 बजे तक नाटक लेड़गा अउ डेडगा के बोझा का मंचन होगा।

इसी दिन मुख्य अतिथि शाम 5ः50 बजे सिरपुर महोत्सव का समापन करेंगे
इस मौके पर साढ़े छह बजे से 6ः40 बजे ताक आर्या नंदे द्वारा ओड़िशी एकल नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके बाद अनुज नाइट का आयोजन होगा।

Loading

The post दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन आज से, सिरपुर महोत्सव में होगी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/two-day-sirpur-festival-will-be-organized-from-today-colorful-cultural-programs-will-be-presented-in-sirpur-mahotsav/6309/feed/ 0 6309