स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/स्कूल-शिक्षा-मंत्री-डॉ-प्/ News for India Mon, 21 Mar 2022 15:46:54 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/स्कूल-शिक्षा-मंत्री-डॉ-प्/ 32 32 174330959 प्राचीनतम् एवं कारगर चिकित्सा पद्धति है आयुर्वेद: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत http://revoltnewsindia.com/ayurveda-is-the-oldest-and-effective-medical-system-speaker-of-the-assembly-dr-mahant/7156/ http://revoltnewsindia.com/ayurveda-is-the-oldest-and-effective-medical-system-speaker-of-the-assembly-dr-mahant/7156/#respond Mon, 21 Mar 2022 15:46:47 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7156 रायपुर, 21 मार्च 2022 छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मलेन के अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा सर्वाधिक प्राचीनतम्…

The post प्राचीनतम् एवं कारगर चिकित्सा पद्धति है आयुर्वेद: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 21 मार्च 2022 छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मलेन के अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा सर्वाधिक प्राचीनतम् चिकित्सा विद्या है, जो हमारे लिए अत्यंत उपयोगी एवं कारगर है। डॉ. महंत ने सम्मलेन में राज्यभर से आए आयुष चिकित्सकों से आग्रह किया कि वे आमजनों तक आयुष चिकित्सा पद्धति को सजगता से पहुंचाए।

कोरोना संक्रमण काल में लोगों ने आयुर्वेद चिकित्सा को बेहतर ढंग से जाना एवं उपयोग किया। छत्तीसगढ़ राज्य में औषधीय पौधो का भंडार है, ऐसा कोई पौधा नहीं है, जिसका उपयोग औषधि में न होता है, सिर्फ शोध की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि आयुर्वेद के प्रति लोगो का रुझान एवं विश्वास बढ़ा है। आयुष चिकित्सकों को भी उनके विश्वास पर खरा उतरना होगा। यदि आयुर्वेद के अनुसार जीवन शैली अपनाया जाये तो लोगो का स्वास्थ हमेशा अच्छा रहेगा। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद अधिकारी संघ के अधिकांश मांग पूरा हो गए है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान धन्वन्तरि की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रान्ताध्यक्ष डॉ. परस शर्मा ने संघ के गतिविधियों की जानकारी देते हुए एक सूत्रीय मांग पत्र संविदा आयुष चिकित्सकों को नियमित करने हेतु मुख्य अतिथी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष को सौंपा। कार्यक्रम में पूर्व प्रान्ताध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला ने भी उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर शासकीय सेवा एवं संघ से सेवानिवृत्त होने पर डॉ. कुमार अडवानी, डॉ. परस शर्मा, डॉ. प्रदीप शुक्ला, डॉ. घनश्याम दुबे, डॉ. सुधाकर बिबे, डॉ. राम सनेही दुबे का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. महंत एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह, डॉ. सुनीलदास संयुक्त संचालक आयुष, डॉ. संजय शुक्ला रजिस्ट्रार आयुर्वेद बोर्ड का साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पतंजलि दीवान एवं आभार प्रदर्शन डॉ. विश्वास परिब्राजक ने किया।

डॉ. पतंजलि दीवान प्रान्ताध्यक्ष बने
सम्मलेन के द्वितीय सत्र में केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में नवीन प्रान्तीय कार्यकारिणी का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। जिसमें डॉ. पतंजलि दीवान प्रान्ताध्यक्ष, डॉ. प्रशांत कश्यप, डॉ. लक्ष्मण भारती उप प्रान्ताध्यक्ष, डॉ. बी.आर.नायक, डॉ. रजनीश जायसवाल, डॉ. बेदराम पटेल, डॉ. कोमल सिंह, डोटे  महामंत्री, डॉ. अनिल कालमेघ कोषाध्यक्ष, डॉ. गदाधर पंडा, डॉ. मकसूदन साहू, डॉ. कमल सिदार, डॉ. राजकुमार यादव, कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

Loading

The post प्राचीनतम् एवं कारगर चिकित्सा पद्धति है आयुर्वेद: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/ayurveda-is-the-oldest-and-effective-medical-system-speaker-of-the-assembly-dr-mahant/7156/feed/ 0 7156
मंत्री डॉ. टेकाम ने देश के पहले आईडिया लैब का किया उद्घाटन http://revoltnewsindia.com/minister-dr-tekam-inaugurated-the-countrys-first-idea-lab/6135/ http://revoltnewsindia.com/minister-dr-tekam-inaugurated-the-countrys-first-idea-lab/6135/#respond Tue, 08 Feb 2022 16:23:43 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6135 छत्तीसगढ़ में अब हो सकेंगे तकनीकी आईडिया का पेटेंट छात्रों को रिसर्च एवं इनोवेशन के लिए मिलेगी सुविधा रायपुर, 08 फरवरी 2022 स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने…

The post मंत्री डॉ. टेकाम ने देश के पहले आईडिया लैब का किया उद्घाटन appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
  • छत्तीसगढ़ में अब हो सकेंगे तकनीकी आईडिया का पेटेंट
  • छात्रों को रिसर्च एवं इनोवेशन के लिए मिलेगी सुविधा

रायपुर, 08 फरवरी 2022 स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ में देश के पहले एआईसीटीई आईडिया लैब का उद्घाटन किया। श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी कॉलेज रायपुर देश का पहला कॉलेज है, जहां आज अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) आईडिया लैब प्रारंभ हुआ है।

इस लैब की स्थापना से छात्रों को रिसर्च एवं इनोवेशन के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उल्लेखनीय है कि एआईसीटीई ने रायपुर स्थित शंकराचार्य कॉलेज को आईडिया लैब स्थापित करने के लिए चुना है। पूरे देश से कई इंजीनियरिंग कॉलेजों ने आवेदन किया था, जिसमें 49 कॉलेजों को सिलेक्ट किया गया। इनमें से एक रायपुर का शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज भी है।

मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी कॉलेज को एआईसीटीई की ओर से आईडिया लैब के लिए चुना जाना इस कॉलेज के लिए नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। छात्र इसका सही तरीके से उपयोग कर अपना भविष्य उज्वल बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के बुनियादी सिद्धांतों को समझाने और प्रयोग करके व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से आईडिया लैब की स्थापना की गई है। तकनीकी संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की कल्पना और सोच को मूर्त रूप देने में इस आईडिया लैब की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस लैब का उपयोग छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम लोग भी कर सकेंगे।

मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि नया उद्यम प्रारंभ करने वाले युवा इसका भरपूर लाभ उठा सकेंगे। किसी भी छात्र के पास कोई तकनीकी आईडिया हो तो वे इस लैब में आकर अपने सपने को साकार कर सकते हैं और अपने आईडिया को पेटेंट करा सकते हैं। उनके द्वारा डिजाईन किए गए प्रोडक्ट यहां विकसित हो सकेंगे। यह स्व-रोजगार के क्षेत्र में बड़ा कदम होगा।

मंत्री डॉ. टेकाम ने विश्वास व्यक्त किया कि साधन सम्पन्न प्रयोगशाला एवं विकसित सुविधाओं का उपयोग दूरस्थ अंचल के छात्र-छात्राएं भी कर सकेंगे, ताकि वे सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा सकें। उन्होंने कहा कि श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी का यह दायित्व होगा कि वे छात्रों की पहचान कर उन्हें लैब की सुविधा उपलब्ध कराएं।

उल्लेखनीय है कि आईडिया लैब योजना के अंतर्गत देश के चुनिंदा संस्थानों में अनुदान दिया जाता है। जिससे संस्थान अत्याधुनिक उपकरणों की खरीदी करते हैं। इससे छात्रों के प्रशिक्षण में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होती। आईडिया लैब से छात्रों के इनोवेशन एवं स्टार्टअप आईडिया को विकसित करने में सहायता मिलती है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत आईडिया विकास, मूल्यांकन और अनुप्रयोगों को केन्द्र में रखकर इस योजना को डिजाईन किया गया है। इससे छात्रों में इमेजिनेशन, क्रिएटिविटी, क्रिटिकल, थिंकिंग, डिजाईन थिंकिंग, प्रॉब्लम सोल्विंग एवं कोलैबोरेशन जैसे स्किल का विकास होगा। यह लैब सातों दिन एवं 24 घंटे खुली रहेगी।

कार्यक्रम को एडवाईजर इंस्टिट्यूशनल डेव्हलपमेंट सेल एआईसीटीई, महाविद्यालय के चेयरमेन आई.पी. मिश्रा, सचिव निशांत त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्राचार्य आलोक जैन, प्रो. अतुल चक्रवर्ती, डॉ. जे.पी. पात्रा, पंकज यादव और आईडिया लैब बनाने वाली पूरी टीम के सदस्य उपस्थित थे।

Loading

The post मंत्री डॉ. टेकाम ने देश के पहले आईडिया लैब का किया उद्घाटन appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/minister-dr-tekam-inaugurated-the-countrys-first-idea-lab/6135/feed/ 0 6135
स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल कूद स्पर्धा का शुभारंभ http://revoltnewsindia.com/school-education-minister-launches-two-day-state-level-sports-competition-for-children-of-swami-atmanand-english-schools/4369/ http://revoltnewsindia.com/school-education-minister-launches-two-day-state-level-sports-competition-for-children-of-swami-atmanand-english-schools/4369/#respond Fri, 12 Nov 2021 10:58:47 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=4369 एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स भाग ले रहे हैं रायपुर, 12 नवम्बर 2021 स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद…

The post स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल कूद स्पर्धा का शुभारंभ appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स भाग ले रहे हैं

रायपुर, 12 नवम्बर 2021 स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ किया।

डॉ. टेकाम ने रायपुर के पंडित आर.डी तिवारी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल खेल स्पर्धा के बालक वर्ग में बस्तर और सरगुजा संभाग के मध्य खेले जाने वाले मैच का शुभारंभ फुटबॉल की किक मारकर किया।

उन्होंने इसके पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना का परिचय देते हुए सफल होने की कामना की। दोनों टीमों के मध्य खेले जा रहे फुटबॉल मैच का आनंद भी लिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ए.एम. बंजारा, स्कूल के प्राचार्य आर.के. गुप्ता, जिला खेल अधिकारी अनिल मिश्रा और संबंधित संभागों के कोच और खिलाड़ी मौजूद थे।

राज्य स्तरीय स्पर्धा में 5 संभागों से विजेता टीमें एवं खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह राज्य स्तरीय स्पर्धा राजधानी रायपुर के 4 खेल मैदानों में आयोजित की जा रही है। जिसमें एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स हिस्सा ले रहे हैं।

राज्य में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के लिए पहली बार खेल-कूद स्पर्धाएं आयोजित की गई है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य में बच्चों को निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बीते दो सालों में 172 स्कूल शुरू किए गए हैं, जिसमें लगभग 72 हजार विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया है।

राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा के अंतर्गत फुगड़ी, दौड़, कबड्डी एवं शतरंज की प्रतियोगिताएं स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम कोटा, खो-खो की प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय मैदान में, फुटबाल की स्पर्धा पंडित आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा में तथा बॉलीबाल एवं बेडमिंटन की स्पर्धा माधवराव सप्रे स्कूल रायपुर में होगी।

प्रत्येक खेल की स्पर्धा में हर संभाग से चार-चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। खेल स्पर्धा में मिडिल स्कूल और हाई स्कूल स्तर पर बालक और बालिका वर्ग के लिए आयोजित की गई है। प्रत्येक संभाग से 100 बालक और 100 बालिकाएं राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा में शामिल हुए है। इसके अतिरिक्त 150 से अधिक कोच और ऑफिसियल्स हिस्सा ले रहे हैं।

Loading

The post स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल कूद स्पर्धा का शुभारंभ appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/school-education-minister-launches-two-day-state-level-sports-competition-for-children-of-swami-atmanand-english-schools/4369/feed/ 0 4369