हिमालयन रूबी थ्रोट बर्ड Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/हिमालयन-रूबी-थ्रोट-बर्ड/ News for India Fri, 14 Jan 2022 12:30:39 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png हिमालयन रूबी थ्रोट बर्ड Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/हिमालयन-रूबी-थ्रोट-बर्ड/ 32 32 174330959 हिमालयन रूबी थ्रोट बर्ड देखि गई बिलासपुर के ऊर्जा पार्क में, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के कैमरे में कैद हुआ http://revoltnewsindia.com/himalayan-ruby-throat-bird-spotted-captured-on-camera-by-wildlife-photographer-at-bilaspur-energy-park/5478/ http://revoltnewsindia.com/himalayan-ruby-throat-bird-spotted-captured-on-camera-by-wildlife-photographer-at-bilaspur-energy-park/5478/#respond Fri, 14 Jan 2022 12:30:32 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5478 बिलासपुर। हिमालयन रूबी थ्रोट बर्ड पहली बार राज्य के बिलासपुर शहर में देखा गया है। इस विशेष प्रजाति के पंक्षी को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर शिरीष डामरे और साउथ ईस्ट सेंट्रल…

The post हिमालयन रूबी थ्रोट बर्ड देखि गई बिलासपुर के ऊर्जा पार्क में, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के कैमरे में कैद हुआ appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

बिलासपुर। हिमालयन रूबी थ्रोट बर्ड पहली बार राज्य के बिलासपुर शहर में देखा गया है। इस विशेष प्रजाति के पंक्षी को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर शिरीष डामरे और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के डिप्टी सेक्रेट्री प्रसुनजीत मजूमदार ने अपने कैमरे में कैद किया है। दोनों फोटोग्राफर ऐसे ही अनोखी पक्षियों के तलाश में रहते हैं।

राजकिशोर नगर स्थित उर्जा पार्क के पिछले हिस्से में अरपा नदी के किनारे इन्हें हिमालयन रूबी थ्रोट नजर आई। इन दोनों फोटोग्राफ़र ने लगातार दो दिन पार्क में हिमालयन बर्ड की तस्वीरें ली। दिन के समय और शाम को भी कैमरे में कैद किया इससे ये बात भी सामने आई की पक्षी अकेला ही है। हिमालयन रूबी थ्रोट हिमालय के आसपास ही बसेरा और ब्रीडिंग करती है। वही इस पक्षी का हिमालय से बिलासपुर तक पहुंचना कैसे हुआ यह जानने की ललक पक्षी प्रेमियों में है।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ वाइल्ड लाइफ बोर्ड के सदस्य मोहित साहू ने बताया कि हिमालयन रूबी थ्रोट की प्रजाति नार्दन इंडिया हिमालय के आसपास, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के इलाकों में ज्यादातर पायी जाती है। इसकी कुछ प्रजाति लद्दाख और नेपाल में भी पाई जाती है। छत्तीसगढ़ में तो हिमालयन रूबी थ्रोट को पहली बार देखा गया। इन परिस्थितियों को देखने से लग रहा है कि लद्दाख की तरफ से पक्षी यहां तक पहुंचा है।

उर्जा पार्क के पिछले हिस्से में जहां पर हिमालयन रूबी थ्रोट दिखाई दी उसी स्थान पर लगभग एक महीने पहले दिसंबर में साइबेरियन रूबी थ्रोट भी दिखा था। हिमालय और इसके आसपास के ठंडे इलाकों में पाए जाने वाले इस पक्षी को छत्तीसगढ़ में देख सभी आश्चर्यचकित हैं। साइबेरियन रूबी थ्रोट लगभग 20 दिन तक इस क्षेत्र में नजर आई थी।

Loading

The post हिमालयन रूबी थ्रोट बर्ड देखि गई बिलासपुर के ऊर्जा पार्क में, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के कैमरे में कैद हुआ appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/himalayan-ruby-throat-bird-spotted-captured-on-camera-by-wildlife-photographer-at-bilaspur-energy-park/5478/feed/ 0 5478