होली Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/होली/ News for India Thu, 17 Mar 2022 11:09:47 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png होली Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/होली/ 32 32 174330959 राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं… http://revoltnewsindia.com/governor-wishes-the-people-of-the-state-on-the-occasion-of-holi-festival/7100/ http://revoltnewsindia.com/governor-wishes-the-people-of-the-state-on-the-occasion-of-holi-festival/7100/#respond Thu, 17 Mar 2022 11:09:41 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7100 रायपुर, 17 मार्च 2022 रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर सभी…

The post राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 17 मार्च 2022 रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, यह लोगों के जीवन में उल्लास के रंग भर देता है और खुशहाली लाता है।

यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों के इस पर्व को लोग आपस में मिल-जुल कर मनाएं।

Loading

The post राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/governor-wishes-the-people-of-the-state-on-the-occasion-of-holi-festival/7100/feed/ 0 7100
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी http://revoltnewsindia.com/chief-minister-congratulated-the-people-of-the-state-on-holi/7097/ http://revoltnewsindia.com/chief-minister-congratulated-the-people-of-the-state-on-holi/7097/#respond Thu, 17 Mar 2022 10:57:30 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7097 रायपुर, 17 मार्च 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए…

The post मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 17 मार्च 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है।

यह रंगों, खुशियों और मेेल मिलाप का भी त्यौहार है। इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बाटने का है। कोरोना काफी कम हो चुका है, लेकिन बचाव में ही सुरक्षा है। कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए त्यौहार मनाएं। उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की है।

Loading

The post मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chief-minister-congratulated-the-people-of-the-state-on-holi/7097/feed/ 0 7097
होली पर लोगों के बीच धमाल मचाने के लिए फिल्म “तहीं बनबे मोर दुल्हनियाँ” का, तैं हां आजा गोरी रे” गाना आज होगा यूट्यूब पर रिलीज… http://revoltnewsindia.com/to-create-a-rage-among-the-people-on-holi-the-song-tain-ya-aaja-gori-re-from-the-film-tahi-banbe-mor-dulhania-will-be-released-on-youtube-today/6833/ http://revoltnewsindia.com/to-create-a-rage-among-the-people-on-holi-the-song-tain-ya-aaja-gori-re-from-the-film-tahi-banbe-mor-dulhania-will-be-released-on-youtube-today/6833/#respond Tue, 08 Mar 2022 13:27:58 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6833 रायपुर। छत्तीसगढ़िया होली मनाने के लिए हो जाइए तैयार, क्यूं की आ रहा है इस बार, धमाकेदार और नाचने पे मजबूर कर देने वाला गाना “तैं हां आजा गोरी रे”।…

The post होली पर लोगों के बीच धमाल मचाने के लिए फिल्म “तहीं बनबे मोर दुल्हनियाँ” का, तैं हां आजा गोरी रे” गाना आज होगा यूट्यूब पर रिलीज… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। छत्तीसगढ़िया होली मनाने के लिए हो जाइए तैयार, क्यूं की आ रहा है इस बार, धमाकेदार और नाचने पे मजबूर कर देने वाला गाना “तैं हां आजा गोरी रे”। ये गाना है छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म “तहीं बनबे मोर दुल्हनियाँ” का जिसे छत्तीसगढ़ और मुंबई की टीम ने इसे आपके सामने लाने की तैयारी कर ली है।

छत्तीसगढ़ के मशहूर कलाकार अनीकृति चौहान और दिलेश साहू साथ आए हैं आपकी होली को और ज्यादा रंगीन बनाने के लिए। फिल्म के निर्माता नीरा वर्मा और होमन देशमुख ने सिर्फ उम्दा कलाकार ही नही एक बहुत ही उम्दा टीम के साथ इस फिल्म को फिल्माया है।

डांस से लेकर एक्शन तक, हंसी से लेकर भावुक पलों तक, हर सीन आपको देगा कुछ खास। और हर सीन को अपनी अदाकारी से सजाया है हमारे छत्तीसगढ़ के तमाम कलाकारों ने उपासना वैष्णव, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, जीतू शर्मा, अंकित सिंहदेव, हेमा शुक्ला और अन्य कलाकार।

और इसी तरह आपकी इस बार की होली भी कुछ खास होने वाली है इस गाने के साथ। एन वी एंटरटेनमेंट एवं एच डी प्रोडक्शन के बैनर तले और सह निर्माता संजय लाल द्वारा निर्मित फिल्म का ये गाना आपके सामने  8 मार्च को प्रस्तुत होगा “शटअप बॉक्स छत्तीसगढ़” पर।

शटअप बॉक्स छत्तीसगढ़ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पे नज़र बनाए रखें।

Loading

The post होली पर लोगों के बीच धमाल मचाने के लिए फिल्म “तहीं बनबे मोर दुल्हनियाँ” का, तैं हां आजा गोरी रे” गाना आज होगा यूट्यूब पर रिलीज… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/to-create-a-rage-among-the-people-on-holi-the-song-tain-ya-aaja-gori-re-from-the-film-tahi-banbe-mor-dulhania-will-be-released-on-youtube-today/6833/feed/ 0 6833