Armed Forces Flag Day Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/armed-forces-flag-day/ News for India Tue, 07 Dec 2021 08:22:22 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png Armed Forces Flag Day Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/armed-forces-flag-day/ 32 32 174330959 सैनिकों के साहस और वीरता से मिलती है देश प्रेम की सीख : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू http://revoltnewsindia.com/home-minister-tamradhwaj-sahu-learns-patriotism-from-the-courage-and-bravery-of-the-soldiers/4845/ http://revoltnewsindia.com/home-minister-tamradhwaj-sahu-learns-patriotism-from-the-courage-and-bravery-of-the-soldiers/4845/#respond Tue, 07 Dec 2021 08:22:14 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=4845 सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सहयोग राशि प्रदान कर गृह मंत्री ने सैनिकों के पराक्रम को किया याद रायपुर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू…

The post सैनिकों के साहस और वीरता से मिलती है देश प्रेम की सीख : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सहयोग राशि प्रदान कर गृह मंत्री ने सैनिकों के पराक्रम को किया याद

रायपुर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सेना के पराक्रम को याद किया। अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री साहू ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय सैनिकों के साहस और वीरता से हमें  देश प्रेम की सीख मिलती है। सेना द्वारा समय-समय पर किए गए महान कार्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए दी गई बलिदानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस का यह दिन भी हमें सैनिकों और उनकी भावनाओं से जुड़कर राष्ट्र प्रेम के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है। गृहमंत्री साहू ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए सहयोग राशि भेंट करते हुए कहा कि देश की सेवा करने वालों के सहयोग के लिए हम सभी को हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, विशिष्ट सेवा मेडल, सूबेदार मेजर वेद प्रकाश साहू, हवलदार बी रवि, सी.एल. साहू, के.एस.आर. मूर्ति, हवलदार नवल कुमार सहित भूतपूर्व सैनिक आदि उपस्थित थे।

Loading

The post सैनिकों के साहस और वीरता से मिलती है देश प्रेम की सीख : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/home-minister-tamradhwaj-sahu-learns-patriotism-from-the-courage-and-bravery-of-the-soldiers/4845/feed/ 0 4845