Bhilai Charoda Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/bhilai-charoda/ News for India Sat, 08 Jan 2022 14:21:27 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png Bhilai Charoda Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/bhilai-charoda/ 32 32 174330959 22 साल का संकल्प हुआ पूरा, भिलाई चरौदा नगर निगम के चौखट पर सीएम बघेल रखे कदम… http://revoltnewsindia.com/the-22-year-old-resolution-was-fulfilled/5371/ http://revoltnewsindia.com/the-22-year-old-resolution-was-fulfilled/5371/#respond Sat, 08 Jan 2022 14:21:19 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5371 मुख्यमंत्री का सपना हुआ साकार, 22 साल बाद भिलाई चरौदा नगर निगम के कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री आम जनता के काम समय पर पूरे किए जाएं : भूपेश बघेलमुख्यमंत्री की उपस्थिति…

The post 22 साल का संकल्प हुआ पूरा, भिलाई चरौदा नगर निगम के चौखट पर सीएम बघेल रखे कदम… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

मुख्यमंत्री का सपना हुआ साकार, 22 साल बाद भिलाई चरौदा नगर निगम के कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री

आम जनता के काम समय पर पूरे किए जाएं : भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णा चंद्राकर ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 साल लंबे इंतजार के बाद आज पहली बार नगर निगम भिलाई चरोदा के निगम कार्यालय में पहुंचे। मौका था इस नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण समारोह का। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उनका सपना था कि इस निगम के कार्यालय में तभी प्रवेश करूँ, जब जनता हम पर पूरा भरोसा जताए। उनका यह सपना आज 22 साल लंबे इंतजार के बाद साकार हुआ।

इस अवसर पर भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे और सभापति कृष्णा चंद्राकर ने पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि उनका गृह क्षेत्र में निगम कार्यालय आने के उपरांत भी उनका सपना अब तक अधूरा था, आज यह पूरा हो गया है। इसके लिए उन्होंने इस क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं और धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित महापौर और सभापति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनता की जो भी अपेक्षाएं हो उसे पूरा करे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को यह महसूस करना चाहिए कि उनका निर्णय बिल्कुल सही रहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में आम जनता को अनेक काम के लिए आना होता है। जनता जो भी काम लेकर आती है उसे समय पर पूरा करें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विकास के काम किसी भी दशा में नहीं रुकने चाहिए। सभी कामों को एकजुटता के साथ मिलजुल कर सेवा भाव से पूर्ण करें। जिससे जनता को सुखद अनुभूति होनी चाहिए।

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के विकास के मॉडल पर हुए काम पर जनता ने विश्वास जताया है। इस अवसर पर वन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि हम जनता की उम्मीदों को साकार करेंगे। काम करने का जो अवसर मिला है उसे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित करेंगे।

नवनिर्वाचित महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके राजनैतिक गुरु है। मुख्यमंत्री की मंशा, सोच और उनके विश्वास को पूरा करेंगे। सभापति कृष्णा चंद्राकर ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर  दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसएसपी बद्रीनारायण मीणा भी उपस्थित थे।

Loading

The post 22 साल का संकल्प हुआ पूरा, भिलाई चरौदा नगर निगम के चौखट पर सीएम बघेल रखे कदम… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/the-22-year-old-resolution-was-fulfilled/5371/feed/ 0 5371
मुख्यमंत्री 18 नवम्बर को दुर्ग जिले में 177 करोड़ रुपए की लागत वाले निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन http://revoltnewsindia.com/the-chief-minister-will-inaugurate-the-construction-works-costing-rs-177-crore-in-durg-district-on-november-18/4470/ http://revoltnewsindia.com/the-chief-minister-will-inaugurate-the-construction-works-costing-rs-177-crore-in-durg-district-on-november-18/4470/#respond Wed, 17 Nov 2021 08:56:25 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=4470 जामुल, भिलाई-चरौदा, रिसाली एवं भिलाई निगम में होगा कार्यक्रम, 28 करोड़ रुपए की लागत से बने कैनाल रोड का भी होगा लोकार्पण रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 नवंबर गुरुवार को…

The post मुख्यमंत्री 18 नवम्बर को दुर्ग जिले में 177 करोड़ रुपए की लागत वाले निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

जामुल, भिलाई-चरौदा, रिसाली एवं भिलाई निगम में होगा कार्यक्रम, 28 करोड़ रुपए की लागत से बने कैनाल रोड का भी होगा लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 नवंबर गुरुवार को दुर्ग जिले में 177 करोड़ रुपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। लोकार्पण एवं भूमिपूजन का यह कार्यक्रम दुर्ग जिले के नगर निगम भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली एवं जामुल नगर पालिका क्षेत्र में होगा।

मुख्यमंत्री भिलाई नगर निगम क्षेत्र में 104 करोड़ रुपए के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों की सौगात देंगे। भिलाई-चरौदा निगम में 40 करोड़ रुपए की राशि के निर्माण कार्यों की सौगात एवं रिसाली निगम में 27 करोड़ रुपए की राशि के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन होगा। जामुल में 5 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं 1.91 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन होगा।

मुख्यमंत्री इस मौके पर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को अनुदान राशि का चेक भी वितरित करेंगे।
भिलाई निगम में 25 स्वसहायता समूहों को 30 लाख रुपए की राशि का चेक वितरित किया जाएगा। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर 143 श्रमिकों के परिजनों को चेक भी वितरित किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी इसी तरह से हितग्राहियों को सामग्री वितरित की जाएगी। इसके अलावा मछली बीज एवं जाल आदि का वितरण भी किया जाएगा। कैनाल रोड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण- मुख्यमंत्री इस अवसर पर 28 करोड़ रुपए की लागत से बने कैनाल रोड का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा अधोसंरचना के कार्यों सहित एवं चौदहवें वित्त की राशि से कराए गए कार्यों का लोकार्पण भी होगा।

सुरडुंग जलाशय की रिमाडलिंग का भूमिपूजन- मुख्यमंत्री सुरडुंग जलाशय के शीर्ष एवं नहर की रिमाडलिंग एवं लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे। क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से जलाशय की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। कार्य पूर्ण होने पर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी। इस तरह लगभग 62 हेक्टेयर के अतिरिक्त रकबे में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो पाएगा।

Loading

The post मुख्यमंत्री 18 नवम्बर को दुर्ग जिले में 177 करोड़ रुपए की लागत वाले निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/the-chief-minister-will-inaugurate-the-construction-works-costing-rs-177-crore-in-durg-district-on-november-18/4470/feed/ 0 4470