Bilaspur news Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/bilaspur-news/ News for India Sat, 12 Mar 2022 17:24:06 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png Bilaspur news Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/bilaspur-news/ 32 32 174330959 राज्यपाल उइके नवभारत कप ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह में हुई शामिल http://revoltnewsindia.com/governor-uike-attended-the-closing-ceremony-of-navbharat-cup-all-india-hockey-tournament/6984/ http://revoltnewsindia.com/governor-uike-attended-the-closing-ceremony-of-navbharat-cup-all-india-hockey-tournament/6984/#respond Sat, 12 Mar 2022 17:23:57 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6984 विजेता टीमों को किया पुरस्कृत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का भी किया सम्मान रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अपने एक दिवसीय बिलासपुर प्रवास के दौरान नवभारत कप ऑल इंडिया…

The post राज्यपाल उइके नवभारत कप ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह में हुई शामिल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
  • विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का भी किया सम्मान

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अपने एक दिवसीय बिलासपुर प्रवास के दौरान नवभारत कप ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में नवभारत अखबार समूह द्वारा स्वर्गीय बी.आर. यादव स्मृति एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में 1 मार्च से 12 मार्च तक नवभारत कप ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट (महिला व पुरुष वर्ग) का आयोजन किया गया।

राज्यपाल उइके ने हॉकी टूर्नामेंट में विजयी टीम के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हार-जीत तो खेल का हिस्सा है, खिलाड़ियों को  हार या जीत के उद्देश्य से नहीं बल्कि खेल भावना से खेलते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चहिये।

राज्यपाल उइके ने कहा कि हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा प्राप्त है, किन्तु पिछले कुछ दशकों में बतौर खेल हॉकी की लोकप्रियता में कमी आई, किन्तु ऐसे प्रतियोगिताओं के आयोजन से ही हॉकी जैसे पुराने और प्रतिष्ठित खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। नवभारत कप में देश भर के 16 पुरुष तथा 13 महिला हॉकी टीमों ने भाग लिया, जो दर्शाता है कि देश में हॉकी के प्रति लोकप्रियता फिर से बढ़ी है।

इस टूर्नामेंट में महिला हॉकी टीमों ने भी अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने दिखाया है कि बेटे-बेटियां अब समान है। बेटियां देश के लिए खेल रही है और मेडल ला रही है। राज्यपाल उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी खेल के रूप में हॉकी को काफी पसंद किया जा रहा है और खिलाड़ी राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे है। प्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए खेल सुविधाओं को बढ़ाना होगा और उनके बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था करनी होगी।

नवभारत कप ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में फाइनल मैच के पुरूष वर्ग के विजेता सेल राऊरकेला, उप विजेता यंग स्टार हरियाणा, महिला वर्ग की विजेता मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, ग्वालियर एवं उप विजेता एसपीएसबी दिल्ली रही।

राज्यपाल उइके ने महिला वर्ग की फाइनल मैच का आनंद भी उठाया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक बिलासपुर शैलेष पांडे एवं बिलासपुर जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

The post राज्यपाल उइके नवभारत कप ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह में हुई शामिल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/governor-uike-attended-the-closing-ceremony-of-navbharat-cup-all-india-hockey-tournament/6984/feed/ 0 6984
विशेष लेख : मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना से 87 हजार 928 ग्रामीणों को मिला उपचार http://revoltnewsindia.com/special-article-87-thousand-928-villagers-got-treatment-from-chief-minister-haat-bazaar-clinic-scheme/6915/ http://revoltnewsindia.com/special-article-87-thousand-928-villagers-got-treatment-from-chief-minister-haat-bazaar-clinic-scheme/6915/#respond Thu, 10 Mar 2022 13:10:48 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6915 दूरस्थ क्षेत्रों में भी मिल रही है ईलाज की सुविधा बिलासपुर, 10 मार्च 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों व सुदूर वनांचलों में अंतिम…

The post विशेष लेख : मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना से 87 हजार 928 ग्रामीणों को मिला उपचार appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

दूरस्थ क्षेत्रों में भी मिल रही है ईलाज की सुविधा

बिलासपुर, 10 मार्च 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों व सुदूर वनांचलों में अंतिम छोर के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना से हजारों ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं। हाट बाजारों में ही ईलाज की सुविधा मिल जाने से यह योजना ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीें की थी, उन्हें स्थानीय हाट बाजार में ही ईलाज की सुविधा मिल जाएगी। जिले में इस वर्ष अब तक 24 हाट-बाजारों में 720 मोबाइल क्लीनिक लगाकर लगभग 87 हजार 928 ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई है, इनमें 42 हजार 385 महिलाएं और 45 हजार 543 पुरूष शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता वाले योजनाओं में शामिल मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में लगने वाले मुख्य हाट बाजारों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जहां चिकित्सक अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहते हैं और मरीजांे का इलाज करते हैं। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के तहत जिले में आवश्यकता अनुरूप तथा गांवों से स्वास्थ्य केन्द्र की दूरी के आधार पर 24 हाट बाजारों का चिन्हांकन किया गया है। प्रत्येक हफ्ते डेडिकेटेड टीम के माध्यम से इन हाट बाजारों में आने वाले ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा उन्हें आवश्यक उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

प्रत्येक हाट-बाजार में चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स अथवा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फॉर्मासिस्ट तथा पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता होते हैं। हाट-बाजारों के लिये डेडिकेटेड वाहन उपलब्ध कराये गये हैं जिनमें सभी प्रकार की आवश्यक औषधियां उपलब्ध रहती हैं। हाट-बाजार पहुंचने पर मोबाइल एप के माध्यम से लोकेशन मैपिंग की जाती है ताकि विभाग के अधिकारी को टीम के भ्रमण की सही जानकारी मिल सके। प्रत्येक दिन हाट-बाजार की समाप्ति पर लाभान्वितों की संख्या को एप के माध्यम से दर्ज किया जाता है।

इस वर्ष अब तक बिल्हा विकासखंड के 6 हाट बाजारों में 169 टीमों के माध्यम से 24 हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया है। इसी तरह कोटा के 6 हाट-बाजारों में 169 टीमों द्वारा 17 हजार 786 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। मस्तूरी के 6 हाट बाजारों में 198 टीमों द्वारा 23 हजार 41 मरीजों का उपचार किया गया तथा तखतपुर के 6 हाट बाजारों मंे 184 टीमों द्वारा 23 हजार 90 मरीजों को लाभान्वित किया गया। क्लीनिक में सामान्य मरीजों की जांच कर दवाईयां दी जाती है, वहीं गंभीर मरीजों की पहचान कर उन्हें रेफर भी किया जाता है।

25 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले में आयोजित कार्यक्रम में चार एम्बुलेंस इस योजना के तहत विकासखंडों को प्रदाय किया गया है। इससे अब प्रति विकासखंड 12 एवं कुल 48 हाट बाजार में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संपादन किया जा सकेगा।

Loading

The post विशेष लेख : मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना से 87 हजार 928 ग्रामीणों को मिला उपचार appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/special-article-87-thousand-928-villagers-got-treatment-from-chief-minister-haat-bazaar-clinic-scheme/6915/feed/ 0 6915
बिलासपुर जिले के आठ सिंचाई परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रूपए स्वीकृत http://revoltnewsindia.com/28-crores-approved-for-eight-irrigation-projects-in-bilaspur-district/6591/ http://revoltnewsindia.com/28-crores-approved-for-eight-irrigation-projects-in-bilaspur-district/6591/#respond Mon, 28 Feb 2022 07:59:53 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6591 दो हजार चार सौ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा रायपुर, 28 फरवरी 2022 छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर जिले के आठ सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों…

The post बिलासपुर जिले के आठ सिंचाई परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रूपए स्वीकृत appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

दो हजार चार सौ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा

रायपुर, 28 फरवरी 2022 छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर जिले के आठ सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 28 करोड़ 40 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजनाओं के पूरा होने से दो हजार चार सौ चालीस  हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

बिलासपुर जिले के शिवनाथ नदी पर मनुआ के पास डाईक निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 60 लाख 49 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड-मस्तूरी अंतर्गत शिवनाथ नदी पर ग्राम कुकुर्दी के पास डाईक निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 70 लाख 38 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

विकासखण्ड-तखतपुर की कपसियाखुर्द एनीकट योजना के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 27 लाख 69 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-तखतपुर अंतर्गत भकुर्रा नवापारा एनीकट कार्य के लिए दो करोड़ 64 लाख 85 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

विकासखण्ड-तखतपुर की खपरी एनीकट योजना के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 80 लाख 52 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-मस्तूरी अंतर्गत बोहारडीह स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 01 लाख 85 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

विकासखण्ड-तखतपुर की नगोई एनीकट योजना के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 76 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-कोटा अंतर्गत सल्का व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर/माईनर नहर लाईनिंग कार्य के लिए बारह करोड़ 58 लाख 65 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 1960 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Loading

The post बिलासपुर जिले के आठ सिंचाई परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रूपए स्वीकृत appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/28-crores-approved-for-eight-irrigation-projects-in-bilaspur-district/6591/feed/ 0 6591
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर को दी तीन बड़ी सौगात… http://revoltnewsindia.com/the-chief-minister-gave-three-big-gifts-to-the-states-judicial-capital-bilaspur/6561/ http://revoltnewsindia.com/the-chief-minister-gave-three-big-gifts-to-the-states-judicial-capital-bilaspur/6561/#respond Fri, 25 Feb 2022 12:30:59 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6561 107.49 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित तिफरा फ्लाई ओव्हर सहित व्यापार विहार स्मार्ट रोड और प्लेनेटोरियम का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने 353.56 करोड़ रूपए की लागत के 97 विभिन्न विकास…

The post मुख्यमंत्री ने प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर को दी तीन बड़ी सौगात… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

107.49 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित तिफरा फ्लाई ओव्हर सहित व्यापार विहार स्मार्ट रोड और प्लेनेटोरियम का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने 353.56 करोड़ रूपए की लागत के 97 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर को 107.49 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित तिफरा फ्लाई ओव्हर सहित व्यापार विहार स्मार्ट रोड और प्लेनेटोरियम की सौगात दी।

मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर शहर और बिलासपुर जिले के लिए लगभग 353 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 97 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इन कार्यों में से 277 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के 62 कार्यों का लोकार्पण और 76 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत के 35 कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर में जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें 107 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर, 36 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर विश्वविद्यालय में निर्मित अकादमी भवन, पहुंच मार्ग तथा बाउंड्रीवॉल, 28 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से तिफरा में पुलिस कर्मचारियों के लिए निर्मित 264 आवास, 26 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा व्यापार विहार स्मार्ट रोड महाराणा प्रताप चौक से तारबहार चौक तक निर्मित स्मार्ट रोड और 6 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से व्यापार विहार में निर्मित प्लेनेटोरियम शामिल हैं।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर में जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 10 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से पुराना बस स्टैंण्ड, बिलासपुर में बनने वाली स्वचालित मल्टी लेबल कार पार्किंग, 9 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर स्मार्ट सिटी में स्थापित की जाने वाली जीआईएस समाधान प्रणाली के क्रियान्वयन से संबंधित कार्य, 5 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से मंगला भैंसाझार से दीनदयाल कॉलोनी,

लोखण्डी रेलवे गेट तक बनने वाली 3.5 किलोमीटर 02 लेन सड़क, 4 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कोटा विकासखण्ड में 31.45 किलोमीटर लम्बाई की 9 सड़कों के नवीनीकरण कार्य तथा 3 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर में विभिन्न सड़कों के लिए सौर प्रावधान के साथ मौजूदा स्ट्रीट और सहायक रोशनी की दोहरी फीड में परिवर्तित करने के लिए हाइब्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली का निर्माण कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद छाया वर्मा, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक शैलेष पाण्डेय और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज बन जाने से शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति
तिफरा का नये फ्लाई ओवर ब्रिज के बन जाने से महाराणा प्रताप चौक और तिफरा छोर में जाम से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही रायपुर मार्ग को बिलासपुर शहर से जोड़ने वाले इस ब्रिज से शहरवासियों के साथ ही साथ उन तमाम राहगीरों को भी राहत मिलेगी, जो एनएच 130 का उपयोग आवागमन के लिए करते हैं।

बिलासपुर-रायपुर मार्ग में काफी लंबे समय से तिफरा रेलवे क्रासिंग में व्यवस्थित और चौड़े फ्लाईओवर ब्रिज की ज़रूरत महसूस की जा रही थी। तिफरा छोर से स्वर्गीय जमुना प्रसाद वर्मा कॉलेज तक 1620 मीटर की लंबाई में तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण 107 करोड़ 49 लाख रूपये की लागत से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा किया गया है।

इस रेलवे क्रासिंग पर पहले भी एक ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया था, लेकिन ब्रिज के सामने ही चौक होने और ब्रिज की चौड़ाई कम होने के कारण चौक के चारों ओर तथा ब्रिज में आए दिन जाम का सामना करना पड़ता था।

स्मार्ट रोड के बनने से व्यापार विहार में सुगम होगा यातायात
बिलासापुर शहर में महाराणा प्रताप चौक से तारबाहर चौक तक बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 26 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्मार्ट रोड का निर्माण किया गया है।

संभाग के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र होने की वजह से इस मार्ग में भारी वाहनों का आवागमन हमेशा लगे रहता है लेकिन पूर्व में इस मार्ग के अव्यवस्थित होने की वजह से हमेशा ट्रैफिक और जाम की समस्या बनी रहती थी। फोरलेन स्मार्ट रोड के बन जाने से व्यापार विहार में व्यापारिक परिवहन सहज और सुगम होगा।

मनोरंजन और ज्ञान के केन्द्र प्लेनेटोरियम की मिली सौगात
बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा साढ़े तीन एकड़ में 6 करोड़ 77 लाख रूपये की लागत से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका लोकार्पण किया। इस प्लेनेटोरियम में शहरवासियों को दिन में ही आकाशीय नज़ारे के अवलोकन के साथ ही साथ विज्ञान तथा खगोलशास्त्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

दो सौ लोगों की बैठक क्षमता वाले इस प्लेनेटोरियम में आगंतुकों के लिए फोर के सिंगल टेक्नोलॉजी का प्रोजेक्टर लगाया गया है, इसके अलावा प्लेनेटोरियम परिसर में ऑक्सीजोन का भी निर्माण किया गया है। प्लेनेटोरियम पहुंचने वाले आगंतुकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पहुंच मार्ग का भी निर्माण किया गया है।

Loading

The post मुख्यमंत्री ने प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर को दी तीन बड़ी सौगात… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/the-chief-minister-gave-three-big-gifts-to-the-states-judicial-capital-bilaspur/6561/feed/ 0 6561
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात, तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण,107 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ब्रिज… http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-gave-a-big-gift-inaugurated-the-tifra-fly-over-bridge-the-bridge-was-built-at-a-cost-of-107-crores/6554/ http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-gave-a-big-gift-inaugurated-the-tifra-fly-over-bridge-the-bridge-was-built-at-a-cost-of-107-crores/6554/#respond Fri, 25 Feb 2022 11:35:43 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6554 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को तिफरा फलाईओवर ब्रिज, व्यापार विहार स्मार्ट रोड की दो बड़ी सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर स्थित ​तिफरा…

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात, तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण,107 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ब्रिज… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को तिफरा फलाईओवर ब्रिज, व्यापार विहार स्मार्ट रोड की दो बड़ी सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर स्थित ​तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। इस दौरान लोकार्पण के बाद तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज पर मुख्यमंत्री कुछ दूर तक चलकर गए।

बता दें कि यह फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण 107 करोड़ रुपये की लागत से 1620 मीटर तक किया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तिफरा छोर से स्व. जमुना प्रसाद वर्मा काॅलेज तक इस ब्रिज का निर्माण किया है। इस ब्रिज के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी हद तक सुविधाएं मिलेंगी।

बता दे कि इस फलाई ओवर और स्मार्ट सड़क के शुरु होने से बिलासपुर-रायपुर मार्ग और बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र व्यापार विहार में यातायात व्यवस्थित और सुगम हो सकेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने मनोरंजन और ज्ञान के केन्द्र के रूप में प्लेनेटोरियम की भी सौगात बिलासपुर के लोगों को दी है।

आपको बता दें कि इस रेलवे क्रासिंग पर पहले भी एक ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया था, लेकिन ब्रिज के सामने ही चौक होने और ब्रिज की चौड़ाई कम होने के कारण चौक के चारों ओर तथा ब्रिज में आए दिन जाम का सामना करना पड़ता था। अब इस नये फ्लाई ओवर ब्रिज के बन जाने से महाराणा प्रताप चौक और तिफरा छोर में जाम से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही रायपुर मार्ग को बिलासपुर शहर से जोड़ने वाले इस ब्रिज से शहरवासियों के साथ ही साथ उन तमाम राहगीरों को भी राहत मिलेगी, जो एनएच 130 का उपयोग आवागमन के लिए करते हैं।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का भी लोकार्पण किया। साढ़े तीन एकड़ में 6 करोड़ 72 लाख रूपये की लागत से बने प्लेनेटोरियम का बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्माण किया गया है…

Loading

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात, तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण,107 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ब्रिज… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-gave-a-big-gift-inaugurated-the-tifra-fly-over-bridge-the-bridge-was-built-at-a-cost-of-107-crores/6554/feed/ 0 6554
मुख्यमंत्री 25 फरवरी को बिलासपुर को देंगे 353.56 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात http://revoltnewsindia.com/chief-minister-will-give-gift-of-various-development-works-costing-rs-353-56-crore-to-bilaspur-on-february-25/6527/ http://revoltnewsindia.com/chief-minister-will-give-gift-of-various-development-works-costing-rs-353-56-crore-to-bilaspur-on-february-25/6527/#respond Thu, 24 Feb 2022 12:00:23 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6527 107.49 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर का करेंगे लोकार्पणपुलिस कर्मचारियों के लिए निर्मित 264 आवासों, व्यापार विहार स्मार्ट रोड महाराणा प्रताप चौक-तारबहार चौक स्मार्ट सड़क का भी…

The post मुख्यमंत्री 25 फरवरी को बिलासपुर को देंगे 353.56 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

107.49 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर का करेंगे लोकार्पण
पुलिस कर्मचारियों के लिए निर्मित 264 आवासों, व्यापार विहार स्मार्ट रोड महाराणा प्रताप चौक-तारबहार चौक स्मार्ट सड़क का भी होगा लोकार्पण

रायपुर, 24 फरवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 फरवरी को बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को लगभग 353 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 97 विकास कार्यों की सौगात देंगे। सबसे पहले तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। फिर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद व्यापार विहार में प्लेनेटोरियम का अवलोकन कर लोकार्पण करेंगे।

इस दौरान यहां स्कूली बच्चों के साथ उनकी बातचीत का भी कार्यक्रम रखा गया है। इसके अलावा सीएम तिफरा पुलिस क्वार्टर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इन कार्यों में से 277 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के 62 कार्यों का लोकार्पण और 76 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत के 35 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। सीएम भूपेश कल लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

मुख्यमंत्री बघेल बिलासपुर में जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें 107 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर, 36 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर विश्वविद्यालय में निर्मित अकादमी भवन, पहुंच मार्ग तथा बाउंड्रीवॉल, 28 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से तिफरा में पुलिस कर्मचारियों के लिए निर्मित 264 आवास, 26 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा व्यापार विहार स्मार्ट रोड महाराणा प्रताप चौक से तारबहार चौक तक निर्मित स्मार्ट रोड और 6 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से व्यापार विहार में निर्मित प्लेनेटोरियम शामिल है।

मुख्यमंत्री बघेल बिलासपुर में जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 10 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से पुराना बस स्टैंण्ड, बिलासपुर में बनने वाली स्वचालित मल्टी लेबल कार पार्किंग, 9 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर स्मार्ट सिटी में स्थापित की जाने वाली जीआईएस समाधान प्रणाली के क्रियान्वयन से संबंधित कार्य, 5 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से मंगला भैंसाझार से दीनदयाल कॉलोनी,

लोखण्डी रेलवे गेट तक बनने वाली 3.5 किलोमीटर 02 लेन सड़क, 4 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कोटा विकासखण्ड में 31.45 किलोमीटर लम्बाई की 9 सड़कों के नवीनीकरण कार्य तथा 3 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर में विभिन्न सड़कों के लिए सौर प्रावधान के साथ मौजूदा स्ट्रीट और सहायक रोशनी की दोहरी फीड में परिवर्तित करने के लिए हाइब्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली का निर्माण कार्य शामिल है।

Loading

The post मुख्यमंत्री 25 फरवरी को बिलासपुर को देंगे 353.56 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chief-minister-will-give-gift-of-various-development-works-costing-rs-353-56-crore-to-bilaspur-on-february-25/6527/feed/ 0 6527
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 25 फरवरी को दौरा : कलेक्टर-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghels-visit-on-february-25-collector-sp-inspected-the-venues/6483/ http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghels-visit-on-february-25-collector-sp-inspected-the-venues/6483/#respond Tue, 22 Feb 2022 12:17:14 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6483 बिलासपुर, 22 फरवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 25 फरवरी को बिलासपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां यहां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर 313 करोड़…

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 25 फरवरी को दौरा : कलेक्टर-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

बिलासपुर, 22 फरवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 25 फरवरी को बिलासपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां यहां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर 313 करोड़ रूपये के 388 विकास कार्यों की सौगात देंगे। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर एवं एसपी पारूल माथुर ने संयुक्त रूप से आज शहर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया।

मुख्यमंत्री तिफरा फ्लाईओव्हर, प्लेनेटेरियम, राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। बघेल स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। कलेक्टर-एसपी ने इन सभी प्रस्तावित स्थलों का दौरा कर अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने विशेषकर रूट चार्ट, बैठक व्यवस्था, पार्किंग स्थल, पेयजल, बैरिकेटिंग आदि का आकलन कर इस संबंध में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कर ओ.के.रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हरिश एस., एडीएम जयश्री जैन, नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप, रोहित कुमार, एसडीएम पुलक भट्टाचार्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 25 फरवरी को दौरा : कलेक्टर-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghels-visit-on-february-25-collector-sp-inspected-the-venues/6483/feed/ 0 6483
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश हेतु रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं http://revoltnewsindia.com/complaint-of-recovery-of-money-for-admission-in-swami-atmanand-english-medium-school-not-certified-in-investigation/6445/ http://revoltnewsindia.com/complaint-of-recovery-of-money-for-admission-in-swami-atmanand-english-medium-school-not-certified-in-investigation/6445/#respond Mon, 21 Feb 2022 12:55:44 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6445 जिला शिक्षा अधिकारी ने राज्य शासन को भेजा प्रतिवेदन रायपुर, 21 फरवरी 2022 बिलासपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लाला लाजपत राय में बच्चों के प्रवेश के लिए रकम…

The post स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश हेतु रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

जिला शिक्षा अधिकारी ने राज्य शासन को भेजा प्रतिवेदन

रायपुर, 21 फरवरी 2022 बिलासपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लाला लाजपत राय में बच्चों के प्रवेश के लिए रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं पाई गई है। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच संयुक्त जांच दल द्वारा की गई। शिकायत की गयी थी कि इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए प्राचार्य द्वारा डोनेशन लिया गया। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी शिकायत की गई थी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत की जांच एक संयुक्त दल द्वारा की गई। जांच में बच्चों के शाला में प्रवेश के लिये डोनेशन या रकम वसूली प्रमाणित नहीं पाया गया, लेकिन जांच में यह जरूर पाया गया कि शाला में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को प्रवेश दिया गया है और कुछ बच्चों के पूर्ण दस्तावेज जमा नहीं कराए गए हैं। इसके साथ ही जांच में यह भी पाया गया कि बच्चों के प्रवेश से संबंधित पंजी संधारित नही की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने कि बताया जांच प्रतिवेदन 4 फरवरी को प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शासन को भेजे गए प्रतिवेदन में टंकण त्रुटि के कारण ’नहीं’ शब्द अंकित नहीं हो सका है। शासन को भेजे गए जांच प्रतिवेदन में प्रवेश हेतु रकम वसूली प्रमाणित हुए, लिखा गया था, ‘नहीं’ शब्द अंकित नहीं हो सका। जांच में वास्तव में रकम वसूली प्रमाणित नही हुई है।

Loading

The post स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश हेतु रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/complaint-of-recovery-of-money-for-admission-in-swami-atmanand-english-medium-school-not-certified-in-investigation/6445/feed/ 0 6445
हिमालयन रूबी थ्रोट बर्ड देखि गई बिलासपुर के ऊर्जा पार्क में, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के कैमरे में कैद हुआ http://revoltnewsindia.com/himalayan-ruby-throat-bird-spotted-captured-on-camera-by-wildlife-photographer-at-bilaspur-energy-park/5478/ http://revoltnewsindia.com/himalayan-ruby-throat-bird-spotted-captured-on-camera-by-wildlife-photographer-at-bilaspur-energy-park/5478/#respond Fri, 14 Jan 2022 12:30:32 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5478 बिलासपुर। हिमालयन रूबी थ्रोट बर्ड पहली बार राज्य के बिलासपुर शहर में देखा गया है। इस विशेष प्रजाति के पंक्षी को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर शिरीष डामरे और साउथ ईस्ट सेंट्रल…

The post हिमालयन रूबी थ्रोट बर्ड देखि गई बिलासपुर के ऊर्जा पार्क में, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के कैमरे में कैद हुआ appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

बिलासपुर। हिमालयन रूबी थ्रोट बर्ड पहली बार राज्य के बिलासपुर शहर में देखा गया है। इस विशेष प्रजाति के पंक्षी को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर शिरीष डामरे और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के डिप्टी सेक्रेट्री प्रसुनजीत मजूमदार ने अपने कैमरे में कैद किया है। दोनों फोटोग्राफर ऐसे ही अनोखी पक्षियों के तलाश में रहते हैं।

राजकिशोर नगर स्थित उर्जा पार्क के पिछले हिस्से में अरपा नदी के किनारे इन्हें हिमालयन रूबी थ्रोट नजर आई। इन दोनों फोटोग्राफ़र ने लगातार दो दिन पार्क में हिमालयन बर्ड की तस्वीरें ली। दिन के समय और शाम को भी कैमरे में कैद किया इससे ये बात भी सामने आई की पक्षी अकेला ही है। हिमालयन रूबी थ्रोट हिमालय के आसपास ही बसेरा और ब्रीडिंग करती है। वही इस पक्षी का हिमालय से बिलासपुर तक पहुंचना कैसे हुआ यह जानने की ललक पक्षी प्रेमियों में है।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ वाइल्ड लाइफ बोर्ड के सदस्य मोहित साहू ने बताया कि हिमालयन रूबी थ्रोट की प्रजाति नार्दन इंडिया हिमालय के आसपास, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के इलाकों में ज्यादातर पायी जाती है। इसकी कुछ प्रजाति लद्दाख और नेपाल में भी पाई जाती है। छत्तीसगढ़ में तो हिमालयन रूबी थ्रोट को पहली बार देखा गया। इन परिस्थितियों को देखने से लग रहा है कि लद्दाख की तरफ से पक्षी यहां तक पहुंचा है।

उर्जा पार्क के पिछले हिस्से में जहां पर हिमालयन रूबी थ्रोट दिखाई दी उसी स्थान पर लगभग एक महीने पहले दिसंबर में साइबेरियन रूबी थ्रोट भी दिखा था। हिमालय और इसके आसपास के ठंडे इलाकों में पाए जाने वाले इस पक्षी को छत्तीसगढ़ में देख सभी आश्चर्यचकित हैं। साइबेरियन रूबी थ्रोट लगभग 20 दिन तक इस क्षेत्र में नजर आई थी।

Loading

The post हिमालयन रूबी थ्रोट बर्ड देखि गई बिलासपुर के ऊर्जा पार्क में, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के कैमरे में कैद हुआ appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/himalayan-ruby-throat-bird-spotted-captured-on-camera-by-wildlife-photographer-at-bilaspur-energy-park/5478/feed/ 0 5478
उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरवान्वित करें खिलाड़ी : जयसिंह अग्रवाल http://revoltnewsindia.com/make-the-state-proud-at-the-national-level-through-excellent-sportsman-khiladi-jaisingh-agrawal/5122/ http://revoltnewsindia.com/make-the-state-proud-at-the-national-level-through-excellent-sportsman-khiladi-jaisingh-agrawal/5122/#respond Mon, 27 Dec 2021 11:11:37 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5122 रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकास कार्यों के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से…

The post उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरवान्वित करें खिलाड़ी : जयसिंह अग्रवाल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकास कार्यों के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरान्वित करें। अग्रवाल ने बिलासपुर सरकंडा में आयोजित 16 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ किया। आगामी 29 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के 22 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम में जयसिंह अग्रवाल ने स्वेच्छानुदान मद से राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले 80 बच्चों एवं खेल आयोजन समिति के 20 सदस्यों को दो-दो  हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने आशा व्यक्त कि बिलासपुर के निवासियों को उत्कृष्ट खेल देखने का अवसर मिलेगा।

अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में चार खेल एकेडमी की सौगात दी है। जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे देश विदेश में नाम रोशन कर प्रदेश का मान बढाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के बच्चें खेल में भाग ले रहे है। यह मंच जो उन्हें मिला है, उसका पूरा लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राम शरण यादव ने की। यह प्रतियोगिता सब जूनियर कैडेट, जूनियर बालक एवं बालिका, सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए आयोजित है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर के अध्यक्ष मनोज भिवगड़े, महासचिव रामपुरी गोस्वामी, पूर्व महापौर वाणी राव सहित विभिन्न खेल संघों के खेल पदाधिकारी, कोच, मैनेजर एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

Loading

The post उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरवान्वित करें खिलाड़ी : जयसिंह अग्रवाल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/make-the-state-proud-at-the-national-level-through-excellent-sportsman-khiladi-jaisingh-agrawal/5122/feed/ 0 5122