Chhattisgarh Tourism Board Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/chhattisgarh-tourism-board/ News for India Tue, 25 Jan 2022 07:57:11 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png Chhattisgarh Tourism Board Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/chhattisgarh-tourism-board/ 32 32 174330959 नवीन स्वरूप में नवनिर्मित माता कौशल्या मंदिर का नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ… http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-will-inaugurate-the-newly-constructed-mata-kaushalya-temple-on-the-first-day-of-navratri/3496/ http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-will-inaugurate-the-newly-constructed-mata-kaushalya-temple-on-the-first-day-of-navratri/3496/#respond Tue, 05 Oct 2021 12:37:30 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3496 पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर सौंदर्यीकरण और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का किया निरीक्षण 51 फीट ऊंची आकर्षक भगवान श्री राम की मूर्ति का हो…

The post नवीन स्वरूप में नवनिर्मित माता कौशल्या मंदिर का नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
  • पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर सौंदर्यीकरण और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का किया निरीक्षण
  • 51 फीट ऊंची आकर्षक भगवान श्री राम की मूर्ति का हो रहा है निर्माण
  • 7 अक्टूबर से तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन: चलेगा भजन, रामायण और प्रवचन से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
  • श्री राम के चौदह वर्ष वनवास काल में छत्तीसगढ़ वन-गमन से जुड़ी स्मृतियों को संजोने तैयार हो रहा है पर्यटन परिपथ

रायपुर, 05 अक्टूबर 2021 पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज आरंग विकासखण्ड के चंदखुरी में स्थित भारत वर्ष के एक मात्र माता कौशल्या मंदिर में चल रहे जीर्णाेंद्धार और सौंदर्यीकरण कार्याें का निरीक्षण किया।

राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ के तहत कौशल्या माता मंदिर का परिवर्तित स्वरूप में 7 अक्टूबर को होने वाले भव्य शुभारंभ के लिए रेनोवेशन का कार्य किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री ने इस अवसर पर आमसभा के लिए निर्धारित स्थल की तैयारियों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री साहू ने कार्यक्रम स्थल में आगंतुकों के लिए पेयजल, कूलर अथवा पंखा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को लाईट लोडिंग की स्थिति में बिजली व्यवस्था दुरूस्थ रखने के निर्देश दिए।

पर्यटन मंत्री साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूर दृष्टि सोच से और परिकल्पना से भगवान श्री रामचंद्र जी के वनवास काल से जुड़े छत्तीसगढ़ में स्थलों को चिन्हांकित कर उन्हें राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के रूप में 75 स्थानों को चिन्हांकित किया गया है। इनमें 9 स्थान प्रमुख है, जहां पर्यटन की दृष्टिकोण से आवश्यक सौंदर्यीकरण एवं सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के लिए चयनित सड़कों के किनारे-किनारे वृक्षारोपण किया जा रहा है।

इसके अलावा शेष स्थानों को भी राम वन गमन पर्यटन परिपथ के स्वरूप में पिरोने तथा बच्चे, बूढ़े एवं महिलाओं आदि सभी तरह के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इस दौरान जरूरत की आवश्यक सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी, चाय, नाश्ता, भोजन, ठहरने की उचित व्यवस्था करने का कार्य भी किया जा रहा है।

इस पर्यटन परिपथ को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक एवं आध्यामिक परिवेश के साथ प्रदेश़ की प्राकृतिक सुन्दरता का अहसास हो सके।

पर्यटन मंत्री साहू ने बताया कि माता कौशल्या मंदिर परिसर में 51 फीट का भव्य श्रीराम भगवान की मूर्ति का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आकर्षक एवं सुन्दरता से भरपूर भव्य गेट का भी निर्माण हो रहा है, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

मंदिर के चारों ओर दो तालाब है, जिसका सौंदर्यीकरण किया गया है। जिससे प्राकृतिक सौंदर्य की झलक देखकर लोगों को आनंद मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण से पर्यटन स्थलों के समीप रहने वाले स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, छत्तीसगढ़ संस्कृति और कलाकृतियों को पहचान मिले, उनके उत्पादों को विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध हो।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 अक्टूबर को नए स्वरूप में माता कौशल्या मंदिर से पर्यटन परिपथ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ में भगवान राम से जुड़ी स्मृतियों को संजोने मां कौशल्या के आंगन में समारोह की भव्य तैयारी जोरों पर है।

इसके साथ ही सीएम बघेल माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर परिसर के विकास और सौन्दर्यीकरण का उद्घाटन भी करेंगे। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के प्रथम चरण में भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े प्रमुख रूप से सीतामढ़ी-हरचौका, रामगढ़, शिवरीनारायण, तुरतुरिया, चंदखुरी, राजिम, सिहावा, जगदलपुर और रामाराम को विकसित किया जा रहा हेै।

इस अवसर पर्यटन मण्डल के चेयरमेन अटल श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., प्रबंध संचालक यशवंत कुमार, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

The post नवीन स्वरूप में नवनिर्मित माता कौशल्या मंदिर का नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-will-inaugurate-the-newly-constructed-mata-kaushalya-temple-on-the-first-day-of-navratri/3496/feed/ 0 3496
दंतेवाड़ा : विश्व पर्यटन दिवस पर जिले की असीम झलक http://revoltnewsindia.com/boundless-glimpse-of-the-district-on-dantewada-world-tourism-day/3223/ http://revoltnewsindia.com/boundless-glimpse-of-the-district-on-dantewada-world-tourism-day/3223/#respond Sun, 26 Sep 2021 13:49:48 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3223 रायपुर। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन के द्वारा हुई। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना…

The post दंतेवाड़ा : विश्व पर्यटन दिवस पर जिले की असीम झलक appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन के द्वारा हुई। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना है। पर्यटन क्षेत्रों से सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। आजकल सभी अपने कामों में इतने व्यस्त हैं कि अपने परिजन, दोस्तों से मुलाकात नहीं कर पाते हैं, ऐसे में पर्यटन क्षेत्रों में जाकर अच्छा समय व्यतीत किया जा सकता है। पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ावा देकर हम अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं।

जिले में ऐसे कई पर्यटन क्षेत्र हैं जो लोगों का मन मोह लेते हैं। माँ दंतेश्वरी मंदिर जो शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यह मंदिर शंखिनी-डंकिनी नदी के संगम पर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार माता सती के दांत यहां पर गिरा, इस वजह से यहां का नाम दंतेवाड़ा पड़ा। स्थानीय लोगों द्वारा दंतेश्वरी माँ को कुल देवी का दर्जा दिया गया है। माँ के दर्शन के लिए यहां पर पुरुषों को धोती पहनना अनिवार्य है। वहीं महिलाएं साड़ी एवं सलवार में माता का दर्शन कर सकती हैं।

जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर फरसपाल नामक स्थान से कुछ ही दुरी पर हजारों फीट ऊँची ढोलकल पहाड़ी पर गणेश जी की प्रतिमा स्थित है। गणेश जी की इस प्रतिमा में ऊपरी दांयें हाथ में फरसा, ऊपरी बांयें हाथ में टूटा हुआ एक दन्त, निचली दांये हाथ में अक्षमाला व मूर्ति के निचली बांयें हाथ में मोदक धारण किये हुए हैं। किवदंती है की परशुराम के फरसा से गणेश जी का दन्त टूटा था, इसलिए इस जगह का नाम फरसपाल पड़ा। पहाड़ों के बीच ऊंचाई पर गणेश की असीम प्रतिमा मनमोहक लगती हैं।

जिला मुख्यालय से लगभग 34 किमी दूर बारसूर स्थित मामा-भांजा मंदिर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। कहा जाता है कि मंदिर को बनाने वाले दो शिल्पकार मामा-भांजा थे, इसीलिए इस मंदिर का नाम मामा-भांजा पड़ा। बारसूर में स्थित बत्तीसा मंदिर जहां शिवलिंग की मूर्ति स्थापित है। बत्तीस खम्भों के सहारे खड़ा यह मंदिर देखने में बहुत नायाब लगता है। वहीं गणेश मंदिर जो बारसूर में ही स्थित है।

जिसकी ऊंचाई लगभग 5 एवं 7 फीट की यह जुड़वा मूर्ति लोगों का मन मोह लेती है। वहीं बाजार स्थल में चन्द्रादित्य मंदिर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण चन्द्रादित्य राजा ने करवाया था। इसलिए इसका नाम चन्द्रादित्य मंदिर पड़ा, जो अपने आप में अनुपम दृश्य लगता है। इस मंदिर के बनावट में खजुराहो की झलक दिखती हैं।

बारसूर से लगभग 5 किमी आगे चलने पर मुचनार एक ऐसा स्थल है जो पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर कर आया है। यह इंद्रावती नदी के किनारे स्थित है जिसकी प्राकृतिक सुंदरता सभी को इतनी सुहानी लगती है कि पर्यटक अपना अधिक समय इस सुन्दर नजारे को देखने में लगाते हैं।

बैलाडीला की पहाड़ी शुद्ध लौह अयस्क के लिए मशहूर है। यहां से लौह अयस्क जापान को निर्यात किया जाता है। नंदिराज पर्वत की आकृति बैल की कूबड़ की तरह प्रतीत होती है, इस वजह से इसका नाम बैलाडीला पड़ा। इन पहाडि़यों के ऊपर ही आकाश नगर है, जिसे हम एक हिल स्टेशन के रूप में देख सकते हैं।

अधिक ऊंचाई पर होने के कारण पहाडि़याँ बादलों से ढकी हुई होती है। वहीं बैलाडीला की पहाडि़यों में ही झारालावा जलप्रपात है जो एक बहुत ही खूबसूरत झरना है। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ यह झरना पर्यटकों का मन मोह लेती है। पहाडि़यों से भरे घने जंगल में यह दृश्य सैलानियों का मन आनंदित कर देता है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कई किलोमीटर पैदल चल कर इस क्षेत्र तक पंहुचा जा सकता है।

वहीं जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर कुआकोंडा विकासखण्ड के ग्राम पालनार के समीप फूलपाड़ जलप्रपात स्थित है। जिसकी मनोरम एवं प्रकृतिमय वातावरण में कल-कल करते झरने की ध्वनि मधुरमय सी लगती है।

दंतेवाडा जिला पर्यटन स्थल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे समृद्ध जिला हैI प्राकृतिक सौन्दर्यता से परिपूर्ण और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध यहां के पर्यटन स्थलों में लगभग सालभर पर्यटकों का आगमन होता हैI

पर्यटन स्थान ही नही बल्कि यहां कि आदिवासी संस्कृति भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैI यही कारण है कि यहां साल दर साल पर्यटकों संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैI वही छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योजना संचालित कर रही हैI जिसके परिणाम स्वरुप प्रदेश में स्वदेशी के साथ विदेश पर्यटकों की संख्या बढ़ी हैI

Loading

The post दंतेवाड़ा : विश्व पर्यटन दिवस पर जिले की असीम झलक appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/boundless-glimpse-of-the-district-on-dantewada-world-tourism-day/3223/feed/ 0 3223
कौशल्या माता मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण… जाने क्या-क्या होगा कार्यक्रम http://revoltnewsindia.com/the-development-and-beautification-of-kaushalya-mata-mandir-complex-will-be-inaugurated/3215/ http://revoltnewsindia.com/the-development-and-beautification-of-kaushalya-mata-mandir-complex-will-be-inaugurated/3215/#respond Sun, 26 Sep 2021 07:06:31 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3215 राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना: कौशल्या माता मंदिर के प्रथम एवं द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण नवरात्रि में तीन दिनों तक मंदिर परिसर में प्रवचन एवं भजन संध्या का…

The post कौशल्या माता मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण… जाने क्या-क्या होगा कार्यक्रम appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
  • राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना: कौशल्या माता मंदिर के प्रथम एवं द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण
  • नवरात्रि में तीन दिनों तक मंदिर परिसर में प्रवचन एवं भजन संध्या का होगा आयोजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना के अंतर्गत कौशल्या माता मंदिर के जीर्णोेंद्धार एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्याें का शुभारंभ करेंगे। 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के मध्य पर्यटन मण्डल के सौजन्य से मंदिर परिसर में प्रवचन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा।

स्थानीय मानस मण्डलियां को भी मानस प्रवचन एवं भजन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कौशल्या माता मंदिर के जीर्णाेंद्धार, परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्याें के लोकार्पण की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले एक दिवसीय कार्यक्रम को तीन दिनों तक संचालित करने तथा इस दौरान ख्याति प्राप्त प्रवचनकर्ताओं एवं भजन गायकों के साथ-साथ क्षेत्र की रामायण मण्डलियों के कार्यक्रम के आयोजन की रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान दिन में स्थानीय रामायण एवं मानस मण्डलियों को कार्यक्रम की प्रस्तुति का अवसर दिया जाए एवं संध्या में प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायक के कार्यक्रम की प्रस्तुति रखी जाए।

पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने बैठक में बताया कि कौशल्या माता मंदिर के जीर्णाेंद्धार एवं परिसर के सौंदर्यीकरण के प्रथम एवं द्वितीय चरण का कार्य पूरा हो चुका है।

इसके तहत तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराए जाने के साथ ही मंदिर में दर्शन के लिए आवागमन हेतु नया पुल बनाया गया है। इस पुल की चौड़ाई पांच मीटर रखी गई है।

मंदिर के सामने की ओर चार कियोस्क निर्मित किए गए हैं, जहां से दर्शनार्थी मंदिर दर्शन एवं पूजा कर सकते हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर विशाल गेट बनाया गया है। भगवान श्री राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। मंदिर परिसर में लैण्ड स्केपिंग की गई है।

वीआईपी लाउन्ज बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम की प्रतिमा का अनावरण लाईट के माध्यम से किए जाने की तैयारी की गई है।

बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रह साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

The post कौशल्या माता मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण… जाने क्या-क्या होगा कार्यक्रम appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/the-development-and-beautification-of-kaushalya-mata-mandir-complex-will-be-inaugurated/3215/feed/ 0 3215