Dr. Kiranmayee Nayak Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/dr-kiranmayee-nayak/ News for India Wed, 09 Mar 2022 16:43:13 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png Dr. Kiranmayee Nayak Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/dr-kiranmayee-nayak/ 32 32 174330959 राज्यपाल से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मुलाकात की http://revoltnewsindia.com/dr-kiranmayi-nayak-chairperson-of-chhattisgarh-state-commission-for-women-met-the-governor/6901/ http://revoltnewsindia.com/dr-kiranmayi-nayak-chairperson-of-chhattisgarh-state-commission-for-women-met-the-governor/6901/#respond Wed, 09 Mar 2022 16:43:05 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6901 राज्यपाल उइके ने ऑस्ट्रेलिया के बिजनेस जर्नल में टॉप 20 सोशल मीडिया प्रबंधक के रूप में स्थान मिलने पर छत्तीसगढ़ की पल्लवी धुरंधर नायक को किया सम्मानित रायपुर, 09 मार्च…

The post राज्यपाल से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मुलाकात की appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

राज्यपाल उइके ने ऑस्ट्रेलिया के बिजनेस जर्नल में टॉप 20 सोशल मीडिया प्रबंधक के रूप में स्थान मिलने पर छत्तीसगढ़ की पल्लवी धुरंधर नायक को किया सम्मानित

रायपुर, 09 मार्च 2022 राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने सपरिवार मुलाकात की। राज्यपाल उइके ने डॉ. नायक से राज्य में महिलाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान डॉ. नायक ने पल्लवी धुरंधर नायक का राज्यपाल उइके से परिचय कराया।

उल्लेखनीय है कि पल्लवी धुरंधर नायक को हाल ही में प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलिया के बिजनेस जर्नल में 20 टॉप सोशल मीडिया प्रबंधक के रूप में जगह दी गई है। पल्लवी एकमात्र भारतीय है, जिन्हें इस बिजनेस जर्नल में स्थान मिला है। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ की बेटी और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की बहू पल्लवी धुरंधर नायक को उक्त उपलब्धि के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

उन्होंने पल्लवी को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ व देश के लिए गौरवपूर्ण बताया। राज्यपाल उइके ने कहा कि न केवल देश में बल्कि सात समुंदर पार भी छत्तीसगढ़ की बेटियां नाम रोशन कर रही है। साथ ही राज्यपाल ने उनके अभिभावकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Loading

The post राज्यपाल से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मुलाकात की appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/dr-kiranmayi-nayak-chairperson-of-chhattisgarh-state-commission-for-women-met-the-governor/6901/feed/ 0 6901
राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं संस्थाओं को किया सम्मानित http://revoltnewsindia.com/governor-honored-women-and-institutions-doing-excellent-work-in-various-fields/6843/ http://revoltnewsindia.com/governor-honored-women-and-institutions-doing-excellent-work-in-various-fields/6843/#respond Tue, 08 Mar 2022 16:16:57 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6843 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा किया गया भव्य आयोजन रायपुर, 08 मार्च 2022 राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंडित…

The post राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं संस्थाओं को किया सम्मानित appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा किया गया भव्य आयोजन

रायपुर, 08 मार्च 2022 राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने कोविड टीकाकरण में उल्लेखनीय योगदान हेतु छत्तीसगढ़ के दूरदराज से आए मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ ही स्वसहायता समूह की सदस्यों,

विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों की महिलाओं को सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उल्लेखनीय है कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में प्रदेश की अनेक महिला केन्द्रित संस्थाओं द्वारा इस आयोजन में सहभागिता दी गई।

राज्यपाल उइके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश व प्रदेश की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज सर्वाधिक खुशी इस बात की हो रही है कि प्रदेश भर की विभिन्न संस्थाओं की महिलाएं, छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों से पहुंची स्वास्थ्य कार्यकर्ता व मितानिन सहित विश्वविद्यालय के महिला प्राध्यापक व हमारी युवा तथा ऊर्जावान छात्राएं इस सदन में एक साथ उपस्थित हैं।

उन्होंने कहा कि मैं राज्यपाल के साथ-साथ बतौर महिला मैं आपके संरक्षक के तौर पर हमेशा साथ हूं तथा इस आधी आबादी को साथ मिलकर राष्ट्र की प्रगति में भागीदार बनना है। राज्यपाल उइके ने कहा कि प्रदेश की बहनें बहुत सशक्त हैं और उन्होंने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई हैं। उन्होंने अनेकों विदुषी महिलाओं सहित अपने व्यक्तिगत संघर्षों का उदाहरण देते हुए कहा कि पल-प्रति पल हमें अपने सपनों के लिए लड़ना पड़ता है।

सामाजिक संरचना में महिलाओं को समान अवसर नहीं मिल पाते। इन कारणों से हमें हताश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि दोगुने मनोबल से हमें अपना काम कर अपनी जगह बनानी है।

राज्यपाल उइके ने कहा कि एक समय था जब सेना, पुलिस जैसी शारीरिक दक्षता की आवश्यकता वाले क्षेत्रों में महिलाओं की उपस्थिति कम थी, किन्तु अब इन क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने ऐसे मिथकों को तोड़ा है। महिलाओं की शारीरिक व मानसिक क्षमता पुरूषों से कहीं अधिक है, क्योंकि वे सृजनशील हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण का जिक्र करते हुए कोण्डागांव जिले के सल्फीपदर गांव की महिलाओं के योगदान के बारे में बताया कि कैसे वे अपने परिवेश को बचाने के लिए संघर्षरत् हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीयता तथा नेतृत्व की भावना का विकास होता है। संस्थानों की डिग्री से इतर राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान भी लैंगिक समानता जैसे विषयों के प्रति युवाओं को जागरूक करता है।

राज्यपाल उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उन्हें अवसर प्रदान करने की दिशा में अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके सकारात्मक व दूरगामी परिणाम होंगे। ऐसी योजनाओं से महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अग्रिम पंक्ति में स्थान मिल रहा है तथा उनके लिए तरक्की के रास्ते प्रशस्त हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बतौर नागरिक हमें अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए तथा समान अवसरों वाले समाज की स्थापना के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं इस दिन अपने होने का गौरव मनाती हैं, अतः आप सभी को इस गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि शैशवास्था से ही लिंगभेद तथा बेटियों को मानसिक-शारीरिक रूप से कमजोर होने के भ्रम से न डराया जाए।

महिलाओं के कमजोर होने जैसे विषय तथ्यहीन तथा पुरूषवादी मानसिकता की देन हैं। हमें इससे बाहर निकलना होगा। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक ने कहा कि बेटों को लैंगिक समानता जैसे विषयों के बारे में समझाया जाए तथा अभिभावक बेटों को बेटियों की तरह परवरिश करें, ताकि लिंगभेद जैसे कुरीतियों को समाज से मिटाया जा सके।

रायपुर जिले की वनमण्डलाधिकारी सतोविषा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में लैंगिक समानता के अनेक पक्षों और पर्यावरण के मध्य संबंध को उद्धृत किया। उन्होंने ग्राम तथा वनांचल में रहने वाली महिलाओं के जीवन में वनों की भूमिका और इसकी उपयोगिता के बारे में उदाहरण सहित समझाया। समजदार ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना है और अपनी शिक्षा व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करना है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिटिया को मिला राज्यपाल का ऑटोग्राफ
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के समापन उपरांत मंच से उतरते ही एक बिटिया ने राज्यपाल से ऑटोग्राफ हेतु आग्रह किया। राज्यपाल उइके ने बड़ी ही आत्मीयता से बच्ची का परिचय प्राप्त कर ऑटोग्राफ दिया। इस दौरान राज्यपाल ने मुस्कुराते हुए बच्ची से कहा कि आज तो हम सभी के उत्सव का दिन है और उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं व संस्थानों को राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मंच से आज प्रदेश भर की महिलाएं व महिला केन्द्रित संस्थाएं सम्मानित हुईं। जिसमें महिला धुमाल पार्टी, राज्य की पर्वतारोही नैना धाकड़, नाचा की संस्थापक दीपाली सरावगी, पैरा एथलीट ईश्वरी निषाद, छत्तीसगढ़ महिला मंच, सखी फाउंडेशन, स्वर्गीय निवेदिता फाउंडेशन, सृजनशील विदुषी महिला बहुउद्देशीय सहकारी महिला समिति के सदस्य शामिल थे। इस दौरान महिला धुमाल पार्टी के सदस्यों ने राज्यपाल उइके के सम्मान में अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।

Loading

The post राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं संस्थाओं को किया सम्मानित appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/governor-honored-women-and-institutions-doing-excellent-work-in-various-fields/6843/feed/ 0 6843
लड़कियों को स्कूली शिक्षा के दौरान ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाए : डॉ. किरणमयी नायक http://revoltnewsindia.com/girls-should-be-given-martial-arts-training-during-schooling-itself-dr-kiranmayi-nayak/6828/ http://revoltnewsindia.com/girls-should-be-given-martial-arts-training-during-schooling-itself-dr-kiranmayi-nayak/6828/#respond Tue, 08 Mar 2022 10:51:54 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6828 अभिव्यक्ति नारी सम्मान की विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ रायपुर, 8 मार्च 2022 छत्तीसगढ़ पुलिस और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक समानता एवं…

The post लड़कियों को स्कूली शिक्षा के दौरान ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाए : डॉ. किरणमयी नायक appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

अभिव्यक्ति नारी सम्मान की विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

रायपुर, 8 मार्च 2022 छत्तीसगढ़ पुलिस और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता एवं यूनिसेफ के छत्तीसगढ़ प्रमुख जोव जकारियाह के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय होटल के सभागार में किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा पिछले एक वर्ष से महिला और बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण विषय पर संचालित जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्षभर चलाये गए अभिव्यक्ति अभियान को संकलित करते हुये एक डोजियर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. किरणमयी नायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी लोगों को लैंगिक भेदभाव को दूर करने की शुरूआत अपने घरों से ही प्रारंभ करने की आवश्यकता है, ताकि बच्चों को कभी लैंगिक भेदभाव महसूस न हो। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल महिलाओं के लिये नहीं है, महिला को सशक्त एवं जागरूक करने के लिए पुरूषों की भागीदारी आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों को स्कूली शिक्षा के दौरान मार्शल आर्ट ट्रेनिंग दी जानी चाहिये, ताकि आगे चलकर वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि कार्यशाला के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए और अच्छे सुझाव प्राप्त होंगे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन हमें एक नई दिशा प्रदान करेगी, जिससे समाज में महिलाएं और अधिक मजबूत होगी। यूनिसेफ के राज्य प्रमुख जकारियाह ने महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक करने हेतु विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पूर्व महानिदेशक आर.के.विज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उप पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना द्वारा पूरे वर्षभर चलाए गए अभिव्यक्ति कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में 3.5 लाख से अधिक महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने में सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रारंभ किए गए अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप में 10 हजार से अधिक महिलाएं एवं युवतियों ने इसका लाभ प्राप्त किया है।

अभिव्यक्ति कार्यक्रम की आगामी रूपरेखा तैयार करने के लिए देश एवं प्रदेश भर के प्रतिष्ठित ख्याती प्राप्त विशेषज्ञों को विशेष रूप से इस कार्यशाला में आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला में अपने विचार रखने के लिए बुद्धिजीवी वर्ग, महिलाओं, युवतियों एवं कॉलेज एवं स्कूलों के प्रोफेसर्स, शिक्षक तथा गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन सहायक पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संगीता पिटर्स ने किया। इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस महानिरीक्षक मिलेना कुर्रे, पूजा अग्रवाल तथा सभी जिलों से आए राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

The post लड़कियों को स्कूली शिक्षा के दौरान ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाए : डॉ. किरणमयी नायक appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/girls-should-be-given-martial-arts-training-during-schooling-itself-dr-kiranmayi-nayak/6828/feed/ 0 6828
राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ राज्यों के महिला आयोग की हिमाचल प्रदेश में हुई इंटरेक्टिव बैठक http://revoltnewsindia.com/interactive-meeting-of-the-state-womens-commission-with-the-national-commission-for-women-in-himachal-pradesh/5429/ http://revoltnewsindia.com/interactive-meeting-of-the-state-womens-commission-with-the-national-commission-for-women-in-himachal-pradesh/5429/#respond Tue, 11 Jan 2022 13:39:02 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5429 जरूरतमंद और पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास एवं मुआवजा विषय पर हुई चर्चा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने की संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला…

The post राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ राज्यों के महिला आयोग की हिमाचल प्रदेश में हुई इंटरेक्टिव बैठक appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
  • जरूरतमंद और पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास एवं मुआवजा विषय पर हुई चर्चा
  • छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने की संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल को पास कराने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीड़ित महिलाओं के रहवास और पुनर्वास के संबंध में भी त्वरित कार्यवाही की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के द्वारा एक वर्ष में लगभग 1500 से अधिक प्रकरणों की सुनवाई तथा 500 से अधिक प्रकरणों के निराकरण किया गया है। इसके साथ आयोग द्वारा 100 प्रकरणों पर नियमित निगरानी की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ राज्यों के महिला आयोग के मध्य पारस्परिक संवाद (इंटरेक्टिव) बैठक में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने यह जानकारी दी। बैठक में पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास और सहायता विषय पर राज्यों में किये जा रहे प्रयास और आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई।

डॉ. किरणमयी नायक ने बैठक में घरेलू हिंसा में महिलाओं की सहायता, कानून में संशोधन और पुनर्वास विषय पर छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में निरन्तर जन सुनवाई किये जाने के साथ प्रताड़ित महिलाओं को राहत दिलाने के लिए त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इस पर सभी राज्य महिला आयोगों ने छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। नायक ने बैठक के दूसरे दिन के सत्र का संचालन भी किया।

बैठक में ‘‘राजनीति में आने वाली महिलाओं के ऊपर समस्या और उसमें किये जा रहे कार्यों पर आयोग के क्या विचार है’’ विषय पर चर्चा की गई। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए विधानसभा और संसद में 33 प्रतिशत् आरक्षण अनिवार्य किये जाने हेतु केन्द्रीय स्तर पर प्रस्ताव बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

पैनल डिस्कशन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सभी महिला आयोग की मांग पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भारत में संसद और प्रत्येक राज्य के विधानसभा में 33 प्रतिशत् महिला आरक्षण के कई वर्षों से लंबित बिल को तत्काल पास कर लागू कराए जाने के लिए प्रधानमंत्री, लोकसभा तथा राज्यसभा के स्पीकर को पत्र भेजें। 

Loading

The post राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ राज्यों के महिला आयोग की हिमाचल प्रदेश में हुई इंटरेक्टिव बैठक appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/interactive-meeting-of-the-state-womens-commission-with-the-national-commission-for-women-in-himachal-pradesh/5429/feed/ 0 5429
राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव में कलाकारों का उत्साह चरम पर… http://revoltnewsindia.com/enthusiasm-of-the-artists-at-the-national-tribal-folk-dance-festival-is-at-its-peak/4136/ http://revoltnewsindia.com/enthusiasm-of-the-artists-at-the-national-tribal-folk-dance-festival-is-at-its-peak/4136/#respond Thu, 28 Oct 2021 11:29:46 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=4136 देश-विदेश के कलाकार छत्तीसगढ़ में आकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश-विदेश के…

The post राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव में कलाकारों का उत्साह चरम पर… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

देश-विदेश के कलाकार छत्तीसगढ़ में आकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश-विदेश के कलाकार पहुंचे हैं। कलाकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आज सुबह साईंस कॉलेज मैदान पहुंचे कलाकारों ने मंच पर पहुंचेने से पहले मैदान में अपना रिहर्सल किया। कलाकारों ने बताया कि छत्तीसगढ़ आकर वे रोमांचित एवं उत्साहित हैं।

यहां उन्हें अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए शानदार मंच है। देश के अंतिम छोर केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप से आए प्रतिभागी कलाकार मुमताज ने बताया कि हमारी टीम में 20 कलाकार है। कल देर शाम हम रायपुर पहुंचे। यहां पर हमें सभी प्रकार की सुविधाएं छत्तीसगढ़ शासन ने मुहैय्या कराई है।

यहां पर किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हुई है। हम पहली बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। हम रोमांचित और उत्साहित है। हमारे द्वारा बंदिया लोक नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। इसी तरह से हरियाणा के केथल शहर से आए मुस्कान शामी एवं कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा हरियाणवी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। हम कल दोपहर को रायपुर पहुंचे है। प्रशासन द्वारा यहां बेहतर व्यवस्था की गई है।

यहां पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को कलाकारों ने प्रशंसा की तथा कलाकारों के ठहरने, खाने की व्यवस्था की तारीफ की। इसी तरह से पुडुचेरी से आए कलाकार मुरगन ने कहा कि हम पहली बार इस राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में सम्मिलित होकर उत्साहित है। यहां की सभी व्यवस्थाएं उत्कृष्ट है। हमें किसी प्रकार की तकलीफ नहीं हुई।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने प्रतिभागियों से मुलाकात कर कलाकारों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने लक्षद्वीप, पुडुचेरी के कलाकारों के साथ स्वयं रू-ब-रू होकर उनके साथ फोटो सेल्फी लेते हुए उनकी संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागी कलाकारों ने उत्साह से उन्हें बताया कि हम यहां आकर रोमांचित हैं और अपने आपको गौरावान्वित महसूस कर रहे हैं। आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम देशभर में होना चाहिए।

Loading

The post राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव में कलाकारों का उत्साह चरम पर… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/enthusiasm-of-the-artists-at-the-national-tribal-folk-dance-festival-is-at-its-peak/4136/feed/ 0 4136