Government of Chhattisgarh Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/government-of-chhattisgarh/ News for India Wed, 02 Mar 2022 13:59:10 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png Government of Chhattisgarh Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/government-of-chhattisgarh/ 32 32 174330959 पांच सिंचाई परियोजनाओं के लिए 47 करोड़ रूपए स्वीकृत… http://revoltnewsindia.com/47-crores-approved-for-five-irrigation-projects/6686/ http://revoltnewsindia.com/47-crores-approved-for-five-irrigation-projects/6686/#respond Wed, 02 Mar 2022 13:59:05 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6686 तीन हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा रायपुर, 02 मार्च 2022 छत्तीसगढ़ शासन ने पांच सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 47 करोड़ 50…

The post पांच सिंचाई परियोजनाओं के लिए 47 करोड़ रूपए स्वीकृत… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

तीन हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा

रायपुर, 02 मार्च 2022 छत्तीसगढ़ शासन ने पांच सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 47 करोड़ 50 लाख 71 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजनाओं के पूरा होने से तीन हजार तीन सौ बहत्तर हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

कोरबा जिले के विकासखण्ड-पोड़ी-उपरोड़ा के अंतर्गत नगोई(कटोरी) व्यपवर्तन कार्य के लिए तीन करोड़ 95 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 145 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-कोरबा के अंतर्गत चिर्रा व्यपवर्तन योजना कार्य के लिए छः करोड़ 22 लाख 52 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

योजना के पूरा होने से 270 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। दुर्ग जिले के विकासखण्ड-धमधा की आमनेर मोतीनाला व्यपवर्तन के मुख्य नहर तथा माईनर नहरों का रिमॉडलिंग तथा लाईनिंग कार्य के लिए 18 करोड़ 14 लाख 12 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

योजना के पूरा होने से 1741 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-पाटन की भिलाई डिस्ट्रब्यूटरी एवं माईनर नहरों का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए तेरह करोड़ 61 लाख 36 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

योजना के पूरा होने से 1216 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के विकासखण्ड-नरहरपुर की टुरी व्यपवर्तन योजना के मरम्मत कार्य के लिए पांच करोड़ 57 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Loading

The post पांच सिंचाई परियोजनाओं के लिए 47 करोड़ रूपए स्वीकृत… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/47-crores-approved-for-five-irrigation-projects/6686/feed/ 0 6686