kanker Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/kanker/ News for India Wed, 09 Feb 2022 07:35:00 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png kanker Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/kanker/ 32 32 174330959 फोटो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में स्थापित शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया… http://revoltnewsindia.com/photo-chief-minister-bhupesh-baghel-inaugurated-the-statue-of-martyr-gundadhur-installed-at-ghari-chowk-municipality-kanker-from-his-residence-office-here-today/6142/ http://revoltnewsindia.com/photo-chief-minister-bhupesh-baghel-inaugurated-the-statue-of-martyr-gundadhur-installed-at-ghari-chowk-municipality-kanker-from-his-residence-office-here-today/6142/#respond Wed, 09 Feb 2022 07:34:52 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6142 रायपुर, 9 फरवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में स्थापित शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया।…

The post फोटो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में स्थापित शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 9 फरवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में स्थापित शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया।

विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी रायपुर से कार्यक्रम में जुड़े। संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, नगर पालिका कांकेर अध्यक्ष सरोज ठाकुर, जिला पंचायत कांकेर अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद, गोंडवाना समाज के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक इस अवसर पर कांकेर में उपस्थित थे।

Loading

The post फोटो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में स्थापित शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/photo-chief-minister-bhupesh-baghel-inaugurated-the-statue-of-martyr-gundadhur-installed-at-ghari-chowk-municipality-kanker-from-his-residence-office-here-today/6142/feed/ 0 6142
उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर 28 फरवरी तक की जायेगी मक्के की खरीदी http://revoltnewsindia.com/north-bastar-kanker-maize-will-be-purchased-on-support-price-till-february-28/5825/ http://revoltnewsindia.com/north-bastar-kanker-maize-will-be-purchased-on-support-price-till-february-28/5825/#respond Fri, 28 Jan 2022 11:30:20 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5825 उत्तर बस्तर कांकेर, 28 जनवरी 2022 शासन द्वारा मक्का की खरीदी समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 1870 रूपये की दर से की जा रही है, 28 फरवरी तक मक्का की…

The post उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर 28 फरवरी तक की जायेगी मक्के की खरीदी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 जनवरी 2022 शासन द्वारा मक्का की खरीदी समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 1870 रूपये की दर से की जा रही है, 28 फरवरी तक मक्का की खरीदी होगी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नागरिक आपूर्ति निगम को मक्का उपार्जन के लिए एजेंसी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कोर्पोरेशन लिमिटेड जिला कार्यालय कांकेर के प्रबंधक विनोद बुधिचा ने बताया की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से मक्का की खरीदी किया जा रहा है तथा मक्का की नमी का निर्धारित मापदण्ड 14 प्रतिशत है।

समर्थन मूल्य में खरीदे गये मक्का की राशि का भुगतान कृषकों के खाते में डिजिटल मोड से किया जाता है। धान की तरह समर्थन मूल्य पर मक्का का विक्रय करने के लिए किसानों को पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीकृत किसान भाई अपने द्वारा उत्पादित मक्का को सहकारी समितियों में विक्रय कर सकते हैं। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा समितियों के माध्यम से सोमवार से शुक्रवार शासकीय अवकाश के दिन को छोड़कर मक्का खरीदी की जा रही है।

Loading

The post उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर 28 फरवरी तक की जायेगी मक्के की खरीदी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/north-bastar-kanker-maize-will-be-purchased-on-support-price-till-february-28/5825/feed/ 0 5825
उत्तर बस्तर कांकेर : कसावाही गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिला रोजगार http://revoltnewsindia.com/women-of-self-help-group-got-employment-in-north-bastar-kanker-kasavahi-gauthan/5546/ http://revoltnewsindia.com/women-of-self-help-group-got-employment-in-north-bastar-kanker-kasavahi-gauthan/5546/#respond Tue, 18 Jan 2022 11:48:12 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5546 टमाटर के विक्रय से दो लाख रूपये की आमदनी उत्तर बस्तर कांकेर, 18 जनवरी 2022 शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से जिले के पशुपालक गोबर बेचकर धनार्जन कर रहे…

The post उत्तर बस्तर कांकेर : कसावाही गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिला रोजगार appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

टमाटर के विक्रय से दो लाख रूपये की आमदनी

उत्तर बस्तर कांकेर, 18 जनवरी 2022 शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से जिले के पशुपालक गोबर बेचकर धनार्जन कर रहे हैं, वहीं महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को वर्मी खाद निर्माण और विक्रय से रोजगार भी मिल रहा है, साथ ही गौठान में साग-सब्जी की खेती भी की जा रही है, जो उनकी अतिरिक्त आमदनी का जरिया बन गया है।

विकासखण्ड चारामा के ग्राम गौठान कसावाही के महिला स्व-सहायता समूह द्वारा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार कर विक्रय किया जा रहा है। ग्राम पंचायत कसावाही गौठान के गौरी स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष बिन्दा बाई ने बताया कि गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर की खरीदी किया जा रहा है, जिसे महिला स्व-सहायता समूह द्वारा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया जा रहा है। वर्मी खाद तैयार किये जाने हेतु मनरेगा से 10 वर्मी टांका का निर्माण किया गया है।

स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजनांतर्गत ग्राम पंचायत कसावाही में गौरी स्व-सहायता समूह का गठन किया गया, इसमें कुल 10 सदस्य शामिल हैं। इस समूह को आजीविका से आयवर्धक गतिविधि करने हेतु वित्तीय सहायता बिहान योजना के द्वारा प्रदाय किया गया है, जिससे उनके आय में वृद्धि हो सके। बिहान योजना के तहत् गौरी स्व-सहायता समूह गठन के तीन महीने बाद रिवालिंग फंड के रूप में 15 हजार रूपये राशि दिया गया।

समूह के मध्य आपसी लेन-देन व समय पर ऋण वापसी होने के कारण समूह में ब्याज राशि प्राप्त होने के कारण समूह में बचत राशि बढ़ने लगी। इसके पश्चात समूह के सभी सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया कि सामूहिक रूप से आजीविका गतिविधि किया जाये, इसके लिए पूंजी के रूप में राशि प्राप्त करने के लिए वहां की एफएलसीआरपी के द्वारा बैंक लिंकेज हेतु आवेदन फार्म भरा गया और बैंक के द्वारा समूह को 1 लाख 50 हजार रूपये का ऋण समूह को दिया गया।

उन्होंने बताया कि गौठान अंतर्गत 3 एकड़ में चारागाह बनाया गया है, जिसमें लगभग डेढ़ एकड़ जमीन में टमाटर लगाया गया है, जिसके विक्रय से अब तक 02 लाख रूपये की आमदनी हो चुकी है। चारा उत्पादन के लिए गौठान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चारामा एवं पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन में लगभग 01 एकड़ में नेपीयर घास लगाया गया है।

मछली पालन के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत गौठान में 2 एकड़ 40 डिसीमल में तीन तालाब का निर्माण कराया गया है, जिसमें 25 किलोग्राम मछली बीज डाला गया है और इससे लगभग 04 लाख रूपये की आय प्राप्त होने की संभावना है। वर्तमान में गौठान में बांस से बने बकरी शेड में प्रारंभिक तौर पर 30 नग बकरी पालन किया जा रहा है। गौठान में बकरी पालन, मुर्गी पालन, बतख पालन, सुकर पालन, मशरूम उत्पादन हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Loading

The post उत्तर बस्तर कांकेर : कसावाही गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिला रोजगार appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/women-of-self-help-group-got-employment-in-north-bastar-kanker-kasavahi-gauthan/5546/feed/ 0 5546
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा निखरने का अवसर http://revoltnewsindia.com/opportunity-for-rural-talents-to-shine-in-english-medium-schools/3000/ http://revoltnewsindia.com/opportunity-for-rural-talents-to-shine-in-english-medium-schools/3000/#respond Wed, 15 Sep 2021 12:18:01 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3000 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में वनांचल के साढ़े 3 हजार विद्यार्थियों के सपने हो रहे पूरे रायपुर। प्रदेश के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के कई बच्चों का अंग्रेजी माध्यम स्कूलों…

The post अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा निखरने का अवसर appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में वनांचल के साढ़े 3 हजार विद्यार्थियों के सपने हो रहे पूरे

रायपुर। प्रदेश के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के कई बच्चों का अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ना सपना ही रह जाता है। कई बच्चे प्रतिभावान होते हुए भी गरीबी के कारण गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी माहौल और शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे सभी बच्चों के सपनों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के माध्यम से पूरा करने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है।

प्रदेश के कई जिलों की तरह उत्तर बस्तर कांकेर जिले के जिला मुख्यालय सहित अंतागढ, भानुप्रतापपुर,  दुर्गूकोंदल, हरनगढ़ और नरहरपुर वनांचल क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया गया है। इनमें कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक 3 हजार 436 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

विद्यालय में संचालित सभी कक्षाएं, लेबोरेटरी एवं कम्प्युटर लैब वाई-फाई युक्त हैं। सम्पूर्ण शिक्षा आनलाईन व आफलाईन दोनो माध्यम से संचालित की जाती हैं। अंग्रेजी माध्यम में दक्ष 31 शिक्षकों का इन स्कूलों में संलग्नीकरण किया गया है। इसके साथ ही 10 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है।

अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था के लिए संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। इन स्कूलों में कक्षा 01 से 08 तक के बच्चों को 2 सेट गणवेश, टाई-बेल्ट, जूता-मोजा, स्कूल बैग इत्यादि उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही अधोसंरचना विकास के काम तेजी से किये जा रहे हैं।

कांकेर के ऐतिहासिक शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रूप में सुविधा संपन्न बनाकर 2020-21 में शैक्षिणिक सत्र शुरू किया गया है। यहां प्रारंभिक सत्र में ही 616 से अधिक बच्चों ने प्रवेश लिया, जिनकी संख्या  वर्ष  2021-22 में बढकर 831 हो गयी है। इस विद्यालय में प्रथम पाली में हिन्दी माध्यम तथा द्वितीय पाली में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जा रही है। यहां  57 प्रशिक्षित शिक्षकों व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की व्यवस्था है।

सभी अध्यापन कक्षों को डिजीटल क्लासरूम के रूप में विकसित करते हुए ज्ञानवर्धक चित्रों से सुसज्जित और आकर्षक बनाया गया है। यहां 15 कक्षाओं में डिजिटल कक्षाएं संचालित की जा रही  हैं, जिसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। विज्ञान की जिज्ञासाओं को दूर करने हेतु रसायन एवं जीव विज्ञान लैब में आधुनिक  सुविधाऐं उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही भौतिकी लैब को भी नया रूप दिया जा रहा है। यहां 10 कम्प्यूटर व्यवस्थित कर ई-लायब्रेरी बनायी गयी है। 

डिजिटल शिक्षा को बढावा देने के लिए कम्प्यूटर लैब की भी व्यवस्था विद्यालय में है। लैब में 20 कम्प्यूटर व डिजिटल स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से विषेशज्ञ शिक्षकों द्वारा कम्प्युटर शिक्षा दी जा रही है। यहां प्राचार्य कक्ष में लगे सेन्टल माईक सिस्टम और सीसी टीव्ही के माध्यम से कक्षाओं की नियमित मानिटरिंग की जाती है। बच्चों को अंग्रेजी में पारंगत बनाने के लिए यहां इंग्लिश लैब के माध्यम से नियमित अंग्रेजी भाषा सिखायी जा रही है।

पढ़ाई के साथ स्कूल में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत बच्चों को व्यस्थित एवं गुणवत्ता परक भोजन दिया जा रहा है। इसके लिए अलग से बैठक व्यवस्था, मैस रूम और वाशरूम की व्यवस्था की गई है। जिला खनिज न्यास मद से विद्यालय में बालिकाओं एवं महिला स्टाफ हेतु गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था की गई है।

यहां उनकी आवश्कताओं को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, वाटर कुलर और प्युरीफायर की व्यवस्था भी की गई है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर में सीसी टीव्ही के साथ अग्निसुरक्षा यंत्र की व्यवस्था है। कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सैनेटाईजर मशीन व थर्मल स्कैनर की भी व्यवस्था की गई है।

राज्य सरकार के प्रयास से दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब बच्चों को शहरी क्षेत्रों के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के समान निःशुल्क सुविधा-संपन्न और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही हैे, जिससे प्रतिभाओं को फलने-फूलने का सभी अवसर मिलने लगा है। उम्मीद है भविष्य में इन केंद्रों से शिक्षा के कई नये आयाम देखने को मिलेंगे।   

Loading

The post अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा निखरने का अवसर appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/opportunity-for-rural-talents-to-shine-in-english-medium-schools/3000/feed/ 0 3000
छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति और हर वर्ग के लोगों के विकास पर जोर – मुख्यमंत्री बघेल http://revoltnewsindia.com/emphasis-on-development-of-every-person-and-every-class-of-people-in-chhattisgarh-chief-minister-baghel/2830/ http://revoltnewsindia.com/emphasis-on-development-of-every-person-and-every-class-of-people-in-chhattisgarh-chief-minister-baghel/2830/#respond Thu, 09 Sep 2021 06:58:13 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=2830 मुख्यमंत्री से कांकेर जिले के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति, हर परिवार और हर वर्ग के लोगों के विकास…

The post छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति और हर वर्ग के लोगों के विकास पर जोर – मुख्यमंत्री बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

मुख्यमंत्री से कांकेर जिले के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति, हर परिवार और हर वर्ग के लोगों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में हर तबके की भलाई को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा नित नई योजनाएं बनाई जा रही हैं और उनका सुव्यवस्थित संचालन कर लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जा रहा है।

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल बुधवार शाम अपने निवास कार्यालय में कांकेर जिले से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान उन्हें सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम, विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव और विधायक दलेश्वर साहू उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समन्वित विकास के लिए यहां शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार आदि विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे लोगों को आगे बढ़ने के लिए भरपूर अवसर मिले। उन्होंने बताया कि राज्य में निवासरत बहुंसख्यक आबादी किसानों के हित में राजीव गांधी किसान न्याय योजना संचालित की जा रही है। इससे लगभग 21 लाख किसानों सीधा-सीधा लाभ मिल रहा है।

इसी तरह सार्वभौम पीडीएस योजना योजना से प्रदेश के 66 लाख परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश में आम आदमी के हित में संचालित बिजली बिल हाफ योजना का 39 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा राज्य में हर वर्ष तेन्दूपत्ता संग्रहण से लगभग 13 लाख आदिवासी-वनवासी लघु वनोपज संग्राहक लाभान्वित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि प्रदेश में हाल ही में लागू राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से ग्रामीण अंचल के लगभग 10 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा। योजना के तहत ऐसे परिवारों को चालू वित्तीय वर्ष से हर साल छह हजार रूपए दिए जाएंगे, जिसके पास खेती की जमीन नहीं है और वे मनरेगा अथवा कृषि मजदूरी से जुड़े हैं। इस योजना का लाभ धोबी, नाई, लोहार और पुजारी को भी मिलेगा।

इसी तरह राज्य सरकार द्वारा संचालित नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम से गांव-गांव में लोगों को आगे बढ़ने के लिए रोजगार के भरपूर अवसर मिलने लगे हैं। गोधन न्याय योजना के तहत स्थापित गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को साल भर आयमूलक गतिविधियों के संचालन के लिए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। इसका लाभ उठाकर वे तेजी से आगे बढ़ने लगे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि प्रदेश में अब अंग्रेजी माध्यम की तर्ज पर हर जिले में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट शासकीय स्कूल खोले जाएंगे।

इस अवसर पर कांकेर जिले से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में शामिल सोमनाथ जैन, चमन साहू, सुभद्रा सलाम, सुनील गोस्वामी, अनिल यादव, कमलेश कुमार, जनक कश्यप, राम निषाद, कांति पटेल आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लोगों के हित में महत्वपूर्ण बताया और इसके संचालन के लिए मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार जताया।

Loading

The post छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति और हर वर्ग के लोगों के विकास पर जोर – मुख्यमंत्री बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/emphasis-on-development-of-every-person-and-every-class-of-people-in-chhattisgarh-chief-minister-baghel/2830/feed/ 0 2830