Kawasi Lakhma Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/kawasi-lakhma/ News for India Thu, 17 Feb 2022 12:26:40 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png Kawasi Lakhma Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/kawasi-lakhma/ 32 32 174330959 ‘2023 चुनाव में BJP के सभी बूढ़े नेताओं की कटेगी टिकट..घमंड में हैं बड़े नेता’, मंत्री कवासी लखमा का बड़ा हमला http://revoltnewsindia.com/all-old-bjp-leaders-will-get-tickets-in-2023-elections-big-leaders-are-in-pride-minister-kawasi-lakhmas-big-attack/6346/ http://revoltnewsindia.com/all-old-bjp-leaders-will-get-tickets-in-2023-elections-big-leaders-are-in-pride-minister-kawasi-lakhmas-big-attack/6346/#respond Thu, 17 Feb 2022 12:22:05 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6346 रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को लेकर हमला बोला है। कवासी लखमा ने कहा कि BJP के सभी बूढ़े नेताओं की टिकट…

The post ‘2023 चुनाव में BJP के सभी बूढ़े नेताओं की कटेगी टिकट..घमंड में हैं बड़े नेता’, मंत्री कवासी लखमा का बड़ा हमला appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को लेकर हमला बोला है। कवासी लखमा ने कहा कि BJP के सभी बूढ़े नेताओं की टिकट कटने वाली है। वर्ष 2023 चुनाव में किसी को टिकट नहीं मिलेगी।लखमा ने कहा कि अपने नेताओं को दिखाने मीडिया में बयानबाजी करते हैं, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ BJP में रमन सिंह का कद घट गया है, इसलिए BJP के कुछ नेता आगे बढ़कर बयानबाजी करते हैं।

बीजेपी के बड़े नेता घमंड में है, लेकिन छत्तीसगढ़ के नेताओं को कोई सुनने वाला नहीं है। बता दें कि शराबबंदी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर इनदिनें भाजपा हमलावर है, इसे लेकर कवासी लखमा ने भी भाजपा को निशाने पर लिया है, कल भी उन्होंने नकली शराब बेचने वाले रामविचार नेताम के बयान पर बीजेपी शासित राज्यों का हवाला दिया था।

Loading

The post ‘2023 चुनाव में BJP के सभी बूढ़े नेताओं की कटेगी टिकट..घमंड में हैं बड़े नेता’, मंत्री कवासी लखमा का बड़ा हमला appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/all-old-bjp-leaders-will-get-tickets-in-2023-elections-big-leaders-are-in-pride-minister-kawasi-lakhmas-big-attack/6346/feed/ 0 6346
​​​​​​​उद्योग मंत्री लखमा ने भूमकाल स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद http://revoltnewsindia.com/industry-minister-lakhma-remembers-martyrs-on-bhukal-memorial-day/6188/ http://revoltnewsindia.com/industry-minister-lakhma-remembers-martyrs-on-bhukal-memorial-day/6188/#respond Thu, 10 Feb 2022 15:27:01 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6188 गढ़मिरी में क्रांतिकारी शहीद वीर कवासी रोडा पेदा को श्रद्धांजलि दी रायपुर, 10 फरवरी 2022 उद्योग एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज ग्राम पंचायत गढ़मिरी में…

The post ​​​​​​​उद्योग मंत्री लखमा ने भूमकाल स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

गढ़मिरी में क्रांतिकारी शहीद वीर कवासी रोडा पेदा को श्रद्धांजलि दी

रायपुर, 10 फरवरी 2022 उद्योग एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज ग्राम पंचायत गढ़मिरी में भूमकाल के महानायकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री लखमा ने भूमकाल स्मृति दिवस की 112वीं वर्षगांठ के अवसर पर सर्वआदिवासी समाज द्वारा आयोजित क्रांतिकारी शहीद वीर कवासी रोडा पेदा के बलिदान को स्मरण किया गया।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के विरूद्ध आदिवासी समाज के महानायकों ने भी स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेते हुए अपने परंपरागत अस्त्र-शस्त्रों से लड़ाई लड़ी और शहीद हुए हैं। मंत्री लखमा ने कहा कि भूमकाल के आंदोलन के दौरान अब तक शासकीय रिकार्ड में 51 शहीदों के नामों का पता चला है। उन्होंने सर्वप्रथम गढ़मिरी में क्रांतिकारी वीर कवासी रोडा पेदा के मूर्ति का माल्यार्पण व सेवा अर्जी, विधि विधान के साथ शहीद स्थल गढ़मिरी में श्रद्धांजलि दी।

शहीद कवासी रोडा पेदा के नाम को आदिवासी समाज आगे बढ़ाएगा। ग्राम पंचायत गढ़मिरी भूमकाल स्मृति दिवस का आयोजन समाज के लोग ही तय करेंगे ताकि आगे चलकर बड़े आयोजन किए जा सके। इस अवसर पर जिले के धुरवा, कोया, गोंड, मुरिया, भतरा, हल्बा, महारा, धाकड़ समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता दी।

Loading

The post ​​​​​​​उद्योग मंत्री लखमा ने भूमकाल स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/industry-minister-lakhma-remembers-martyrs-on-bhukal-memorial-day/6188/feed/ 0 6188
बस्तर के विकास की चर्चा का सार्थक स्थल है मुरिया दरबार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल http://revoltnewsindia.com/a-meaningful-place-to-discuss-the-development-of-bastar-is-the-muria-durbar-chief-minister-bhupesh-baghel/3749/ http://revoltnewsindia.com/a-meaningful-place-to-discuss-the-development-of-bastar-is-the-muria-durbar-chief-minister-bhupesh-baghel/3749/#respond Sun, 17 Oct 2021 12:43:44 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3749 मुरिया दरबार में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं टेम्पल कमेटी के लिए लिपिक और भृत्य की होगी भर्ती वीर झाड़ा सिरहा के नाम पर होगा…

The post बस्तर के विकास की चर्चा का सार्थक स्थल है मुरिया दरबार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
  • मुरिया दरबार में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • टेम्पल कमेटी के लिए लिपिक और भृत्य की होगी भर्ती
  • वीर झाड़ा सिरहा के नाम पर होगा जगदलपुर का शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय
  • दंतेश्वरी मंदिर में बनेगा आधुनिक ज्योति कक्ष

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुरिया दरबार को विश्वसनीय दरबार बताते हुए कहा कि इस दरबार में की गई मांगे पूरी होती हैं। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के तहत सिरहासार में आज आयोजित मुरिया दरबार में मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने टेम्पल कमेटी के लिए एक लिपिक और एक भृत्य की भर्ती की घोषणा करने के साथ ही यहां स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय का नामकरण वीर झाड़ा सिरहा के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर में आधुनिक ज्योति कक्ष के निर्माण की घोषणा भी की।

आज मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए सिरहासार पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत मांझी-चालकियों द्वारा पारंपरिक पगड़ी पहनाकर किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप,

बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, बस्तर के माटी पुजारी कमलचंद भंजदेव, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, मांझी, चालकी, मेम्बर-मेम्बरिन, नाईक-पाईक, जोगी-पुजारी सहित बस्तर दशहरा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर विश्व में सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाले बस्तर के दशहरे का इस साल भी मिलकर किए गए संचालन को बहुत सुंदर बताते हुए इसके लिए बस्तर दशहरा समिति के सभी सदस्यों और प्रशासन को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरे की कई विशेषताएं हैं, जिसके कारण देश-विदेश के लोग हर साल इसमें शामिल होने के लिए बस्तर आते हैं। शासन-प्रशासन और पूरे बस्तर संभाग के लोग जिस तरह एकजुटता और आपसी सहयोग के साथ 75 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को सफल बनाते हैं, वह भी बस्तर दशहरे की विशेषता है।

उन्होंने लोगों को एकजूट रखने के लिए इस संस्कृति और परंपराओं को आवश्यक बताते हुए इसे सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के पीछे अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने की चिंता भी एक बड़ा कारण थी। आज हम लोग इसी दिशा में प्राथमिकता के साथ काम कर रहे हैं।

बस्तर के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने के लिए बीते तीन वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पहले तीजा-पोरा, कर्मा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस, छठ पर्व जैसे लोक त्यौहारों में सरकारी छुट्टी नहीं मिलती थी।

हमारी सरकार ने छुट्टियां शुरु की, ताकि छत्तीसगढ़ के लोग अपने त्यौहारों का ठीक तरह से आनंद ले सकें। इन्हीं त्यौहारों के माध्यम से हमारे संस्कार एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचते है। बस्तर में देवी-देवताओं को मानने की संस्कृति को विशिष्ट बताते हुए कहा कि बस्तर इकलौता स्थान है, जहां देवी-देवताओं की आराधना करने के साथ ही उनके साथ अपना संपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं।

वे अपने देवताओं के साथ खाते हैं, गाते हैं, नाचते हैं और देवताओं से रुष्ट भी होते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की इस संस्कृति के बारे में देश-दुनिया को जानने और समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए ही बस्तर संभाग में देवगुड़ियों और गोटुलों का संरक्षण किया जा रहा है। देवगुड़ियों के विकास और सौंदर्यीकरण के काम में पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

बस्तर और बस्तर की आदिम संस्कृति की चर्चा तो पूरी दुनिया में होती है, लेकिन लोग आज भी इसके बारे में अच्छी तरह नहीं जानते हैं। यहां की आदिवासी संस्कृति से पूरी दुनिया को परिचित कराने के लिए ही हम लोगों ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन शुरु किया है। सन् 2019 में रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया था।

इसमें देश के 25 राज्यों के 2500 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। साथ ही साथ बांग्लादेश, श्रीलंकाए बेलारूस, मालदीव, थाईलैंड और युगांडा के कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया था। यह आयोजन तीन दिनों तक चला था। सन् 2020 में कोरोना.संकट के कारण यह आयोजन नहीं हो पाया था।

लेकिन अब स्थिति बेहतर है, इसलिए इस साल भी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारी है। हमारे जनप्रतिनिधि पूरे देश में यात्रा करके न्योता बांट रहे हैं। इस बार राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव 28 से 30 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित होगा। देशभर के आदिवासी कलाकार इस बार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने इस अवसर सभी को आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का न्यौता भी दिया। बघेल ने कहा कि मुरिया दरबार का अपना शानदार इतिहास रहा है। इसमें शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह मुरिया दरबार हमारी संस्कृति की लोकतांत्रिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण है।

इस मुरिया दरबार में राजाए प्रजाए अधिकारी-कर्मचारी सब मिल-बैठकर बात करते हैं। गांव-समाज की समस्याओं पर बात करते हैं।अब तक जो विकास हुआ है, उस पर बात करते हैं और भविष्य में किस तरह विकास करना है इसकी योजना भी बनाते हैं।

आज मैं इस दरबार में आप लोगों को विश्वास दिलाता हूंए विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति पर चलते हुए हमने जिस सुंदर, सुखद और समृद्ध बस्तर के निर्माण का वादा आपसे किया हैं, उस दिशा में इसी तरह ईमानदारी से काम करते रहेंगे। 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर की लोक संस्कृति को संरक्षित करने के लिए गांवों में देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और गोटुल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने के आभार व्यक्त किया। उन्होंने बस्तर दशहरा को सफल बनाने के लिए के लिए कड़ी मेहनत करने वाले मांझी-चालकी, मेम्बरिन सहित अन्य सदस्यों के मानदेय बढ़ाने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहले बस्तर दशहरा समिति से जुड़े सदस्यों के मानदेय नहीं मिलने या कम मिलने जैसी समस्याएं थीं, जिसे वर्तमान सरकार ने दूर किया है। इससे सदस्यों में खुशी है।

उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण हेतु होने वाली पेड़ों की कटाई की भरपाई नए पौधे लगाने की परंपरा की शुरुआत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रथ निर्माण के लिए 53 वृक्ष काटे गए थे, जिसके एवज में साल के 500 पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मांझी चालकी भवन के लिए भी 15 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन और कलेक्टर रजत बंसल ने इस अवसर पर संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मांझी-चालकी, कार्यकारिणी सदस्यों को मानदेय राशि का वितरण भी किया।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि मिलेगी राज्य स्थापना दिवस पर
मुख्यमंत्री ने मुरिया दरबार में बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीसरी किश्त की राशि का भुगतान राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को राज्य स्थापना दिवस में आमंत्रित भी किया।

Loading

The post बस्तर के विकास की चर्चा का सार्थक स्थल है मुरिया दरबार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/a-meaningful-place-to-discuss-the-development-of-bastar-is-the-muria-durbar-chief-minister-bhupesh-baghel/3749/feed/ 0 3749
छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने राजस्थान के उद्यमियों ने दिखाई रुचि http://revoltnewsindia.com/entrepreneurs-from-rajasthan-showed-interest-in-setting-up-industries-in-chhattisgarh/3258/ http://revoltnewsindia.com/entrepreneurs-from-rajasthan-showed-interest-in-setting-up-industries-in-chhattisgarh/3258/#respond Mon, 27 Sep 2021 11:14:03 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3258 रायपुर 27 सितंबर 2021 उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने जयपुर के होटल मेरियट में पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ एक औद्योगिक परिचर्चा में छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति के…

The post छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने राजस्थान के उद्यमियों ने दिखाई रुचि appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर 27 सितंबर 2021 उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने जयपुर के होटल मेरियट में पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ एक औद्योगिक परिचर्चा में छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति के तहत दी जा रही विभिन्न छूट और रियायतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस परिचर्चा में उपस्थित उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए रुचि दिखाई।

जयपुर में आयोजित परिचर्चा में सोलर मशीन मैनुफैक्चरिंग, इथेनॉल, प्लास्टिक उद्योग सहित विभिन्न उद्योगों के उद्यमी अंशु गुप्ता, गणेश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, सुमेर सिंह शेखावत, अमित चौधरी, लक्ष्मीकांत जाजोदिया तथा 50 से भी अधिक उद्योगपति शामिल हुए।

इन उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ के डेलीगेशन से चर्चा कर छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु अपनी रुचि भी दिखाई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने औद्योगिक नीति के प्रावधानों, विशेष प्राथमिकता क्षेत्र को दिए जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी पी. अरुण प्रसाद, अपर संचालक उद्योग प्रवीण शुक्ला, आलोक त्रिवेदी, ओएसडी तथा ओ.पी. बंजारे ने भी उद्योगपतियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के राजस्थान चेप्टर के चेयरमैन दिग्विजय डाबरिया, को चेयरमैन सुनील दत्त गोयल तथा रेजिडेंट डायरेक्टर आर के गुप्ता विशेष रुप से उपस्थित थे।

Loading

The post छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने राजस्थान के उद्यमियों ने दिखाई रुचि appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/entrepreneurs-from-rajasthan-showed-interest-in-setting-up-industries-in-chhattisgarh/3258/feed/ 0 3258