modi Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/modi/ News for India Thu, 12 Aug 2021 08:49:46 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png modi Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/modi/ 32 32 174330959 सात समंदर पार से आ रही राजनांदगांव बिहान की राखियों की मांग : संयुक्त राज्य अमेरिका के नाचा संस्था की श्रीमती दीपाली सरावगी ने ऑनलाईन मंगाई बिहान की राखियां http://revoltnewsindia.com/rajnandgaon-coming-from-across-the-seven-seas/2137/ http://revoltnewsindia.com/rajnandgaon-coming-from-across-the-seven-seas/2137/#respond Thu, 12 Aug 2021 08:49:38 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=2137 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हो रही बिहान की धान, बांस, गेंहू, चावल, रखिया बीज से बनी हस्त निर्मित राखियां रायपुर,11अगस्त 2021। राजनांदगांव बिहान की राखियों की मांग अब सात समंदर पार से आ रही…

The post सात समंदर पार से आ रही राजनांदगांव बिहान की राखियों की मांग : संयुक्त राज्य अमेरिका के नाचा संस्था की श्रीमती दीपाली सरावगी ने ऑनलाईन मंगाई बिहान की राखियां appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हो रही बिहान की धान, बांस, गेंहू, चावल, रखिया बीज से बनी हस्त निर्मित राखियां

रायपुर,11अगस्त 2021। राजनांदगांव बिहान की राखियों की मांग अब सात समंदर पार से आ रही है। नार्थ अमेरिकन छत्तीसगढ़ एसोसियेशन शिकागो (नाचा) की संस्थापक श्रीमती दीपाली सरावगी ने अमेरिका के शिकागो शहर से रायपुर में निवास करने वाले अपने भाई स्वप्निल सरावगी को राजनांदगांव बिहान की राखियां राष्ट्रीय ऑनलाईन बाजार प्लेटफार्म अमेजन में उपलब्ध विकल्प के माध्यम से ऑर्डर कर की है। हिन्दू परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व भाई का बहन के प्रति रक्षा का वचन एवं बहन का भाई के प्रति आत्मविश्वास एवं प्रेम की भावना को दर्शाता है। यह खुशी की बात है कि सात समंदर पार बैठी बहन अपने भाई तक अपनी राखी पहुंचाने के लिए बिहान की बहनों द्वारा निर्मित राखी को चुना है। उल्लेखनीय है कि बिहान राजनांदगांव की महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित राखियां आज देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय हो रही हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर के प्रयासों से स्वसहायता समूह की महिलाएं राखी बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है।
श्रीमती दीपाली सरावगी हर वर्ष भारत में निवास करने वाले अपने परिवार के सदस्यों को ऑनलाइन राखी भेजती है। इस वर्ष वे महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाये परंपरागत हस्त निर्मित राखियां भेजने की इच्छुक थी। नाचा संस्था द्वारा वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा यहां की लोक कला एवं संस्कृति का प्रसार कर रही हैं। दीपाली अपने राज्य छत्तीसगढ़ के बिहान समूह की महिलाओं द्वारा धान, बांस, चावल, गेंहू, अरहर, रखिया के बीज,  लौकी बीज, मोती से सजी खूबसूरत राखियों को देखकर बहुत प्रसन्न हुई। दीपाली से संपर्क करने पर कहती है कि वे 2009 से कि श्रीमती दीपाली सरावगी एवं गणेश कर संयुक्त राज्य अमेरिका में निवास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस स्वसहायता समूह की महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहायता करेंगे।
बिहान राजनांदगांव की स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करने पर वे कहती हैं कि इस वर्ष का रक्षाबंधन का त्यौहार उनके लिए दोहरी खुशियां लेकर आया है। हम स्वसहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनने के प्रयास में प्रतिदिन शहर में जगह-जगह स्टॉल लगाकर हस्त निर्मित राखियों का विक्रय किया जा रहा है और हजारों रूपए की आय अर्जित की जा रही है। साथ ही ऑनलाईन अंतर्राष्ट्रीय बाजार प्लेटफार्म अमेजन पर राखियां पंजीकृत करने के बाद से राज्य ही नहीं देश भर से और आज तो विदेश अमेरिका से भी हमे आर्डर प्राप्त हुआ है। हमें बहुत खुशी है कि हमारे राज्य और देश-विदेश में रहने वाली बहनें भी ऑनलाईन आर्डर कर हमारा आत्मविश्वास बढ़ा रही हैं और सहयोग प्रदान कर रही है।

Loading

The post सात समंदर पार से आ रही राजनांदगांव बिहान की राखियों की मांग : संयुक्त राज्य अमेरिका के नाचा संस्था की श्रीमती दीपाली सरावगी ने ऑनलाईन मंगाई बिहान की राखियां appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/rajnandgaon-coming-from-across-the-seven-seas/2137/feed/ 0 2137
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से नक्सलवाद, पांचवी अनुसूची तथा अन्य विषयों पर की चर्चा http://revoltnewsindia.com/the-governor-of-chhattisgarh-discussed-naxalism-fifth-schedule-and-other-issues-with-prime-minister-modi/2132/ http://revoltnewsindia.com/the-governor-of-chhattisgarh-discussed-naxalism-fifth-schedule-and-other-issues-with-prime-minister-modi/2132/#respond Thu, 12 Aug 2021 07:37:55 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=2132 ‘कोरोना काल में राज्यपाल की रचनात्मक भूमिका’ पुस्तिका भेंट की रायपुर, 11 अगस्त 2021 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज नई दिल्ली में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने मुलाकात की। राज्यपाल…

The post छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से नक्सलवाद, पांचवी अनुसूची तथा अन्य विषयों पर की चर्चा appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

‘कोरोना काल में राज्यपाल की रचनात्मक भूमिका’ पुस्तिका भेंट की

रायपुर, 11 अगस्त 2021 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज नई दिल्ली में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को ‘कोरोना काल में राज्यपाल की रचनात्मक भूमिका’ पुस्तिका भेंट की। प्रधानमंत्री ने राज्यपाल से छत्तीसगढ़ में वर्षा और कृषि की स्थिति की जानकारी ली। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद, पांचवी अनुसूची, परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण इत्यादि विषयों पर चर्चा की। सुश्री उइके ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में नक्सलवाद की समस्या गंभीर है। इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने पांचवी अनुसूची के अंतर्गत आने वाले नगरीय क्षेत्रों में मेसा कानून लागू करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि मेसा कानून लागू होने से जनजातियों को उनके संवैधानिक अधिकार प्राप्त होंगे। 
राज्यपाल ने जनजातियों को भूमि विक्रय में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया और समस्या के समाधान करने की आवश्यकता जताई। इसके अलावा प्रधानमंत्री वनवासी किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री निःशुल्क नमक वितरण योजना, केन्द्रीय योजनाओं का लाभ, स्थानीय वनवासी युवाओं की शासकीय सेवाओं के वर्ग 3 एवं 4 में भर्ती हेतु जिला संवर्ग के पद, वनवासियों की कृषि भूमि का प्रबंधन, ट्राईफेड का सशक्तीकरण, लघु वनोपजों की खरीदी, व्यक्तिमूलक योजनाओं को बढ़ावा देना, वन संरक्षण अधिनियम की समीक्षा, वनवासी युवाओं को आगे लाने हेतु निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था सहित विभिन्न बिन्दुओं पर भी चर्चा की। सुश्री उइके ने प्रधानमंत्री को जनजातियों के जाति नाम में मात्रात्मक त्रुटियों से अवगत कराते हुए कहा कि इससे पात्र व्यक्तियों को जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। इन सुधारों के प्रस्ताव छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भेजा जा चुका है और जनगणना महानिदेशक एवं अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा अपनी अनुशंसा प्रेषित कर दी गई हैं। जनजातीय विभाग द्वारा विधेयक प्रस्तुतीकरण एवं पारित कराना शेष है। राज्यपाल ने इस विषय पर जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया। 
राज्यपाल ने उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल के चार जिलों चन्दौली, कुशीनगर, संत कबीरनगर, संत रविदास नगर जनजाति जिलों में शामिल करने का भी अनुरोध किया। राज्यपाल ने निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में स्थापित होने वाली उत्खनन परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के बदले भूमिस्वामी को उस परियोजनाओं के लाभांश में शेयर होल्डर बनाने या भूमि के उपयोग के लिए वार्षिक या मासिक किराया देने के संबंध में भी चर्चा की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।

Loading

The post छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से नक्सलवाद, पांचवी अनुसूची तथा अन्य विषयों पर की चर्चा appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/the-governor-of-chhattisgarh-discussed-naxalism-fifth-schedule-and-other-issues-with-prime-minister-modi/2132/feed/ 0 2132