Rajnandgaon News Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/rajnandgaon-news/ News for India Thu, 13 Jan 2022 10:42:33 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png Rajnandgaon News Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/rajnandgaon-news/ 32 32 174330959 चिटफंड कंपनी शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड की 9.72 एकड़ जमीन की होगी नीलामी http://revoltnewsindia.com/chit-fund-company-shubh-sai-devkan-india-limiteds-972-acres-of-land-will-be-auctioned/5454/ http://revoltnewsindia.com/chit-fund-company-shubh-sai-devkan-india-limiteds-972-acres-of-land-will-be-auctioned/5454/#respond Thu, 13 Jan 2022 10:42:26 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5454 नीलामी से प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी कलेक्टर द्वारा अभियान चलाकर चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध की जा रही कड़ी कार्रवाई राजनांदगांव, 13 जनवरी 2022 कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा…

The post चिटफंड कंपनी शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड की 9.72 एकड़ जमीन की होगी नीलामी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
  • नीलामी से प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी
  • कलेक्टर द्वारा अभियान चलाकर चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध की जा रही कड़ी कार्रवाई

राजनांदगांव, 13 जनवरी 2022 कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा लगातार चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। चिटफंड कंपनी शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड की डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम घोटिया में 9.72 एकड़ जमीन को कुर्क की गई है।

जिसका प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद माननीय जिला न्यायाधीश ने कलेक्टर के आदेश को अंतिम कर कुर्क कर नीलामी के आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर द्वारा कुर्क की गयी जमीन की नीलामी के लिए डोंगरगढ़ एसडीएम को भेज दिया गया है। इसके साथ ही अन्य कम्पनी से प्राप्त 1 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान जल्द ही निवेशकों को किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को निवेश की राशि लौटाए जाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। चिटफंड कंपनी के निवेशकों को अब तक 11 करोड़ 22 लाख रूपए की राशि वापस कर दी गई है। कुर्क की गई जमीन की नीलामी के बाद प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी।

Loading

The post चिटफंड कंपनी शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड की 9.72 एकड़ जमीन की होगी नीलामी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chit-fund-company-shubh-sai-devkan-india-limiteds-972-acres-of-land-will-be-auctioned/5454/feed/ 0 5454
छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने वृंदावन गौठान का किया निरीक्षण http://revoltnewsindia.com/chairman-of-chhattisgarh-cow-service-commission-inspected-vrindavan-gauthan/4622/ http://revoltnewsindia.com/chairman-of-chhattisgarh-cow-service-commission-inspected-vrindavan-gauthan/4622/#respond Thu, 25 Nov 2021 08:57:20 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=4622 रायपुर। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास ने राजनांदगांव जिले के ग्राम अंजोरा में आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में निर्मित संरचनाओं एवं महिला…

The post छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने वृंदावन गौठान का किया निरीक्षण appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास ने राजनांदगांव जिले के ग्राम अंजोरा में आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में निर्मित संरचनाओं एवं महिला स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने गेंदा फूल की खेती, सब्जी बाड़ी, मत्स्य पालन, फलदार वृक्ष, वृक्षारोपण, वर्मी कम्पोस्ट, मशरूम उत्पादन, बांस शिल्प कार्य, चारागाह के साथ स्वसहायता समूह के कार्यों के लिए निर्मित शेड का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप अंजोरा के गौठान को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया गया है। गौठान का नाम वृंदावन रखकर इस गौठान को वास्तविक मूर्तरूप दिया गया है।

गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव ने कहा कि अंजोरा गौठान ने अपनी मल्टीएक्टिविटी के लिए पूरे प्रदेश में अलग पहचान बनाई है। शासन द्वारा आने वाले समय में गौठान में गोबर से पेंट बनाने का कार्य किया जाएगा।

इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ एसके ओझा ने आदर्श वृंदावन गौठान अंजोरा की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान गौठान समिति के अध्यक्ष, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला स्वसहायता समूह की सदस्य भी उपस्थित थीं।

Loading

The post छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने वृंदावन गौठान का किया निरीक्षण appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chairman-of-chhattisgarh-cow-service-commission-inspected-vrindavan-gauthan/4622/feed/ 0 4622
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को दी बड़ी सौगात… http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-gave-a-big-gift-to-the-investors-of-chit-fund-companies-of-rajnandgaon-district/4579/ http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-gave-a-big-gift-to-the-investors-of-chit-fund-companies-of-rajnandgaon-district/4579/#respond Tue, 23 Nov 2021 07:18:32 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=4579 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि…

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को दी बड़ी सौगात… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि वापस की

देखिए वीडियो…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि वापस की। यह राशि चिटफंड कंपनियों के कुर्क की गई संपत्ति को नीलाम कर वसूल की गई है।

इससे पहले राजनांदगांव में 16796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख रूपये वापस किये गए थे। आज वापस की गई 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि को मिलाकर राजनांदगांव जिले में अब तक 9 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि निवेशकों को वापस लौटाई जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कलेक्टर राजनांदगांव तारण प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण भी उपस्थित थे।

Loading

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को दी बड़ी सौगात… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-gave-a-big-gift-to-the-investors-of-chit-fund-companies-of-rajnandgaon-district/4579/feed/ 0 4579