खुशियां बांटने से जीवन में भरते हैं खुशियों  के रंग: भूपेश बघेल

SHARE THE NEWS

पुराने गिले-शिकवे भुलाकर मनाएं रंगों का पर्व होली, मुख्यमंत्री शामिल हुए नगर निगम द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में महापौर ने गोबर से बने गुलाल का तिलक लगाकर मुख्यमंत्री को दी होली की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार शाम को रंगों के पर्व होली के अवसर पर राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने निगम परिवार द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेशवासियों, निगम के पदाधिकारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई कामगारों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

महापाैर एजाज ढेबर ने गौठान में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से बने गुलाल से तिलक लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। पुराने गिले-शिकवे भुलाकर सभी इस त्यौहार को मिल-जुलकर मनाते हैं, तभी जीवन में खुशियों के रंग चढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान शहर में सौहार्द्रपूर्ण अच्छा वातावरण रहे, बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी मिलकर इस पर्व को मनाएं और आपस में होली की खुशियां बांटे।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम के महापौर से कहा कि होली के पर्व के दौरान शहर की साफ-सफाई और पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुचारू रखने की जरूरत है। क्योंकि इस पर्व में सबसे ज्यादा उपयोग पानी का होता है। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम के अनेक पदाधिकारी, पार्षद और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *