अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/अंतर्राष्ट्रीय-महिला-दिव/ News for India Thu, 10 Mar 2022 11:47:58 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/अंतर्राष्ट्रीय-महिला-दिव/ 32 32 174330959 मनरेगा महिला मेट अनिता महिलाओं को आगे बढ़ाने कर रही काम http://revoltnewsindia.com/mnrega-female-mate-anita-is-working-to-advance-women/6909/ http://revoltnewsindia.com/mnrega-female-mate-anita-is-working-to-advance-women/6909/#respond Thu, 10 Mar 2022 11:47:57 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6909 महासमुंद, 10 मार्च 2022 ज़िले के सरायपाली विकासखण्ड के कुटेला गांव में मनरेगा प्रगति के पीछे अनिता की अपनी एक दास्तां है। ग्राम पंचायत कुटेला की साधारण सी नजर आने…

The post मनरेगा महिला मेट अनिता महिलाओं को आगे बढ़ाने कर रही काम appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

महासमुंद, 10 मार्च 2022 ज़िले के सरायपाली विकासखण्ड के कुटेला गांव में मनरेगा प्रगति के पीछे अनिता की अपनी एक दास्तां है। ग्राम पंचायत कुटेला की साधारण सी नजर आने वाली 21 वर्षीय अनिता सिदार के हाथों में गांव के मनरेगा श्रमिकों को कार्य आबंटन और उनसे कार्य कराने की महती जिम्मेदारी है। वे पिछले 1 वर्ष से गांव में योजनान्तर्गत महिला मेट की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं।

यही कारण है कि जहाँ वर्ष 2021-21 में 470 मनरेगा परिवारों को 16 हजार 678 मानव दिवस का रोजगार मिला था एवं वह वर्ष 2021-22 के 11 माह के भीतर में 382 परिवारों को 12 हजार 819 मानव दिवस का रोज़गार प्राप्त हो चुका है और अभी वित्तीय वर्ष की समाप्ति को आधा माह से ज़्यादा का समय बचा है।

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर से वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर उन्हें उत्कृष्ट कार्य करने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र ज़िला पंचायत अध्यक्ष एवं सीईओ ज़िला पंचायत एस.आलोक ने सौंपा।

जिले के सरायपाली गांव में सम्पन्न परिवार में पली-बढ़ी अनिता, वर्तमान में स्नातक की पढ़ाई कर रही है, अपने परिवार में सबसे अलग थी उसके मन में महिला विकास एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं उन्हे अपने अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए हमेशा आगे है। गांव के सरपंच द्वारा उन्हे महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत मेट कार्य के बारे में बताया जिसे वह अपने स्वेच्छा से वर्तमान में मेट कार्य कर रही है।

साल 2020 से ग्राम रोजगार सहायक वृन्दावती साहू के मार्गदर्शन में काम करना प्रारम्भ कर दिया। अपनी लगनशीलता के बलबूते वे थोड़े दिनों में ही मेट के काम में दक्ष हो गई। महात्मा गांधी नरेगा के विभिन्न पहलुओं से मेटों को अवगत कराने और उनके उन्मुखीकरण के लिए जनपद पंचायत-सरायपाली में दो-सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें अनिता ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। वे बताती हैं कि प्रशिक्षण से उनकी कार्य-कुशलता में वृद्धि हुई है।

वे अब कार्यस्थल पर श्रमिकों का बेहतर तरीके से प्रबंधन कर पाती हैं। साथ ही नागरिक सूचना पटल निर्माण और जॉब कार्ड अद्यतनीकरण के बारे में काफी कुछ जानने और सीखने को मिला। महात्मा गांधी नरेगा को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानने वाली अनिता बीते दिनों को याद करते हुए बताती है कि उन्होंने योजना से मिले पारिश्रमिक में से 11 हजार रुपए जोड़कर रखे थे और उस पैसे उसने अपने पढ़ाई पर खर्च किए है। ताकि उन्हे पढ़ाई के लिए किसी पर आश्रित न रहना पड़े।

Loading

The post मनरेगा महिला मेट अनिता महिलाओं को आगे बढ़ाने कर रही काम appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/mnrega-female-mate-anita-is-working-to-advance-women/6909/feed/ 0 6909
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 200 महिला सफाई कर्मियों, स्वसहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान… http://revoltnewsindia.com/200-women-sanitation-workers-women-of-self-help-groups-honored-on-international-womens-day/6853/ http://revoltnewsindia.com/200-women-sanitation-workers-women-of-self-help-groups-honored-on-international-womens-day/6853/#respond Tue, 08 Mar 2022 18:10:26 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6853 रायपुर। आज संध्या नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाॅधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक एजाज ढेबर की…

The post अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 200 महिला सफाई कर्मियों, स्वसहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। आज संध्या नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाॅधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक एजाज ढेबर की धर्मपत्नी अर्जुमन ढेबर, रायपुर नगर निगम की प्रथम महिला नेता प्रतिपक्ष मीनल चैबे, एमआईसी सदस्य अंजनी राधेश्याम विभार, द्रौपती हेमंत पटेल, पार्षद शीतल कुलदीप बोगा, नीलम नीलकंठ जगत, सीमा संतोष साहू, महिला पार्षदों ने नगर निगम रायपुर की लगभग 200 महिला सफाई कर्मचारियों एवं महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर सम्मान किया।

आयोजन में महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि संस्कृत में मान्यता है कि जहां नारी का सम्मान होता है, उस स्थान को देवता भी पूजते है। प्रत्येक महिला जीवन में 2 बार जन्म लेती है। पहली बार बिटियां के रूप में दूसरी बार पत्नी के रूप में। प्रत्येक महिला अपने मायके एवं ससुराल को अपने कार्य से गौरवांवित करती है एवं पूजनीय होती है। महिलाओं ने हमेशा जीवन में बेहद सफल रहे पुरूषों की सफलता में उल्लेखनीय योगदान दिया है। महापौर ने कोरोना काल के दौरान नगर निगम रायपुर की महिला सफाई कामगारों द्वारा दी गई अद्भूत सेवा की सराहना की।

महापौर एजाज ढेबर की धर्मपत्नी अर्जुमन ढेबर ने मंच से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की समस्त महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि महिला मायके एवं ससुराल सहित पूरे समाज को शिक्षित होने पर प्रकाशवान बनाती है। महिलाओं के प्रत्यक्ष सहयोग की भूमिका पुरूषों की दैनिक जीवन में सफलता तय करती है। उन्होने नगर निगम रायपुर की महिला अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला सफाई कामगारों, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सेवाओं की सराहना की। जिसके फलस्वरूप रायपुर शहर का नाम लगातार प्रगति कर रहा है।

नेता प्रतिपक्ष मीनल चैबे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि वे नगर निगम की प्रथम महिला नेता प्रतिपक्ष है एवं अपने दायित्व को सबके सहयोग से निर्वहन करने का कार्य करती है।

Loading

The post अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 200 महिला सफाई कर्मियों, स्वसहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/200-women-sanitation-workers-women-of-self-help-groups-honored-on-international-womens-day/6853/feed/ 0 6853
राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं संस्थाओं को किया सम्मानित http://revoltnewsindia.com/governor-honored-women-and-institutions-doing-excellent-work-in-various-fields/6843/ http://revoltnewsindia.com/governor-honored-women-and-institutions-doing-excellent-work-in-various-fields/6843/#respond Tue, 08 Mar 2022 16:16:57 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6843 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा किया गया भव्य आयोजन रायपुर, 08 मार्च 2022 राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंडित…

The post राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं संस्थाओं को किया सम्मानित appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा किया गया भव्य आयोजन

रायपुर, 08 मार्च 2022 राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने कोविड टीकाकरण में उल्लेखनीय योगदान हेतु छत्तीसगढ़ के दूरदराज से आए मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ ही स्वसहायता समूह की सदस्यों,

विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों की महिलाओं को सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उल्लेखनीय है कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में प्रदेश की अनेक महिला केन्द्रित संस्थाओं द्वारा इस आयोजन में सहभागिता दी गई।

राज्यपाल उइके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश व प्रदेश की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज सर्वाधिक खुशी इस बात की हो रही है कि प्रदेश भर की विभिन्न संस्थाओं की महिलाएं, छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों से पहुंची स्वास्थ्य कार्यकर्ता व मितानिन सहित विश्वविद्यालय के महिला प्राध्यापक व हमारी युवा तथा ऊर्जावान छात्राएं इस सदन में एक साथ उपस्थित हैं।

उन्होंने कहा कि मैं राज्यपाल के साथ-साथ बतौर महिला मैं आपके संरक्षक के तौर पर हमेशा साथ हूं तथा इस आधी आबादी को साथ मिलकर राष्ट्र की प्रगति में भागीदार बनना है। राज्यपाल उइके ने कहा कि प्रदेश की बहनें बहुत सशक्त हैं और उन्होंने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई हैं। उन्होंने अनेकों विदुषी महिलाओं सहित अपने व्यक्तिगत संघर्षों का उदाहरण देते हुए कहा कि पल-प्रति पल हमें अपने सपनों के लिए लड़ना पड़ता है।

सामाजिक संरचना में महिलाओं को समान अवसर नहीं मिल पाते। इन कारणों से हमें हताश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि दोगुने मनोबल से हमें अपना काम कर अपनी जगह बनानी है।

राज्यपाल उइके ने कहा कि एक समय था जब सेना, पुलिस जैसी शारीरिक दक्षता की आवश्यकता वाले क्षेत्रों में महिलाओं की उपस्थिति कम थी, किन्तु अब इन क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने ऐसे मिथकों को तोड़ा है। महिलाओं की शारीरिक व मानसिक क्षमता पुरूषों से कहीं अधिक है, क्योंकि वे सृजनशील हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण का जिक्र करते हुए कोण्डागांव जिले के सल्फीपदर गांव की महिलाओं के योगदान के बारे में बताया कि कैसे वे अपने परिवेश को बचाने के लिए संघर्षरत् हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीयता तथा नेतृत्व की भावना का विकास होता है। संस्थानों की डिग्री से इतर राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान भी लैंगिक समानता जैसे विषयों के प्रति युवाओं को जागरूक करता है।

राज्यपाल उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उन्हें अवसर प्रदान करने की दिशा में अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके सकारात्मक व दूरगामी परिणाम होंगे। ऐसी योजनाओं से महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अग्रिम पंक्ति में स्थान मिल रहा है तथा उनके लिए तरक्की के रास्ते प्रशस्त हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बतौर नागरिक हमें अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए तथा समान अवसरों वाले समाज की स्थापना के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं इस दिन अपने होने का गौरव मनाती हैं, अतः आप सभी को इस गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि शैशवास्था से ही लिंगभेद तथा बेटियों को मानसिक-शारीरिक रूप से कमजोर होने के भ्रम से न डराया जाए।

महिलाओं के कमजोर होने जैसे विषय तथ्यहीन तथा पुरूषवादी मानसिकता की देन हैं। हमें इससे बाहर निकलना होगा। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक ने कहा कि बेटों को लैंगिक समानता जैसे विषयों के बारे में समझाया जाए तथा अभिभावक बेटों को बेटियों की तरह परवरिश करें, ताकि लिंगभेद जैसे कुरीतियों को समाज से मिटाया जा सके।

रायपुर जिले की वनमण्डलाधिकारी सतोविषा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में लैंगिक समानता के अनेक पक्षों और पर्यावरण के मध्य संबंध को उद्धृत किया। उन्होंने ग्राम तथा वनांचल में रहने वाली महिलाओं के जीवन में वनों की भूमिका और इसकी उपयोगिता के बारे में उदाहरण सहित समझाया। समजदार ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना है और अपनी शिक्षा व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करना है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिटिया को मिला राज्यपाल का ऑटोग्राफ
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के समापन उपरांत मंच से उतरते ही एक बिटिया ने राज्यपाल से ऑटोग्राफ हेतु आग्रह किया। राज्यपाल उइके ने बड़ी ही आत्मीयता से बच्ची का परिचय प्राप्त कर ऑटोग्राफ दिया। इस दौरान राज्यपाल ने मुस्कुराते हुए बच्ची से कहा कि आज तो हम सभी के उत्सव का दिन है और उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं व संस्थानों को राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मंच से आज प्रदेश भर की महिलाएं व महिला केन्द्रित संस्थाएं सम्मानित हुईं। जिसमें महिला धुमाल पार्टी, राज्य की पर्वतारोही नैना धाकड़, नाचा की संस्थापक दीपाली सरावगी, पैरा एथलीट ईश्वरी निषाद, छत्तीसगढ़ महिला मंच, सखी फाउंडेशन, स्वर्गीय निवेदिता फाउंडेशन, सृजनशील विदुषी महिला बहुउद्देशीय सहकारी महिला समिति के सदस्य शामिल थे। इस दौरान महिला धुमाल पार्टी के सदस्यों ने राज्यपाल उइके के सम्मान में अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।

Loading

The post राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं संस्थाओं को किया सम्मानित appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/governor-honored-women-and-institutions-doing-excellent-work-in-various-fields/6843/feed/ 0 6843
लड़कियों को स्कूली शिक्षा के दौरान ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाए : डॉ. किरणमयी नायक http://revoltnewsindia.com/girls-should-be-given-martial-arts-training-during-schooling-itself-dr-kiranmayi-nayak/6828/ http://revoltnewsindia.com/girls-should-be-given-martial-arts-training-during-schooling-itself-dr-kiranmayi-nayak/6828/#respond Tue, 08 Mar 2022 10:51:54 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6828 अभिव्यक्ति नारी सम्मान की विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ रायपुर, 8 मार्च 2022 छत्तीसगढ़ पुलिस और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक समानता एवं…

The post लड़कियों को स्कूली शिक्षा के दौरान ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाए : डॉ. किरणमयी नायक appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

अभिव्यक्ति नारी सम्मान की विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

रायपुर, 8 मार्च 2022 छत्तीसगढ़ पुलिस और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता एवं यूनिसेफ के छत्तीसगढ़ प्रमुख जोव जकारियाह के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय होटल के सभागार में किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा पिछले एक वर्ष से महिला और बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण विषय पर संचालित जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्षभर चलाये गए अभिव्यक्ति अभियान को संकलित करते हुये एक डोजियर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. किरणमयी नायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी लोगों को लैंगिक भेदभाव को दूर करने की शुरूआत अपने घरों से ही प्रारंभ करने की आवश्यकता है, ताकि बच्चों को कभी लैंगिक भेदभाव महसूस न हो। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल महिलाओं के लिये नहीं है, महिला को सशक्त एवं जागरूक करने के लिए पुरूषों की भागीदारी आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों को स्कूली शिक्षा के दौरान मार्शल आर्ट ट्रेनिंग दी जानी चाहिये, ताकि आगे चलकर वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि कार्यशाला के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए और अच्छे सुझाव प्राप्त होंगे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन हमें एक नई दिशा प्रदान करेगी, जिससे समाज में महिलाएं और अधिक मजबूत होगी। यूनिसेफ के राज्य प्रमुख जकारियाह ने महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक करने हेतु विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पूर्व महानिदेशक आर.के.विज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उप पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना द्वारा पूरे वर्षभर चलाए गए अभिव्यक्ति कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में 3.5 लाख से अधिक महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने में सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रारंभ किए गए अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप में 10 हजार से अधिक महिलाएं एवं युवतियों ने इसका लाभ प्राप्त किया है।

अभिव्यक्ति कार्यक्रम की आगामी रूपरेखा तैयार करने के लिए देश एवं प्रदेश भर के प्रतिष्ठित ख्याती प्राप्त विशेषज्ञों को विशेष रूप से इस कार्यशाला में आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला में अपने विचार रखने के लिए बुद्धिजीवी वर्ग, महिलाओं, युवतियों एवं कॉलेज एवं स्कूलों के प्रोफेसर्स, शिक्षक तथा गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन सहायक पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संगीता पिटर्स ने किया। इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस महानिरीक्षक मिलेना कुर्रे, पूजा अग्रवाल तथा सभी जिलों से आए राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

The post लड़कियों को स्कूली शिक्षा के दौरान ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाए : डॉ. किरणमयी नायक appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/girls-should-be-given-martial-arts-training-during-schooling-itself-dr-kiranmayi-nayak/6828/feed/ 0 6828
मुख्यमंत्री ने किया कौशल्या मातृत्व योजना का शुभारंभ… http://revoltnewsindia.com/chief-minister-launched-kaushalya-matritva-yojana/6808/ http://revoltnewsindia.com/chief-minister-launched-kaushalya-matritva-yojana/6808/#respond Mon, 07 Mar 2022 12:54:19 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6808 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को दी बड़ी सौगात, राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को किया सम्मानित रायपुर,…

The post मुख्यमंत्री ने किया कौशल्या मातृत्व योजना का शुभारंभ… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को दी बड़ी सौगात, राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को किया सम्मानित

रायपुर, 07 मार्च 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में सुरक्षित मातृत्व के लिए पांच हितग्राहियों को 05-05 हजार रूपए के चेक प्रदान कर कौशल्या मातृत्व योजना का शुभारंभ किया।

इस योजना के तहत द्वितीय पुत्री के जन्म पर महिला हितग्राहियों को एक मुश्त 5 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। योजना से बच्चियों के लालन-पोषण और शिक्षा में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश की सभी बहन-बेटियों और माताओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में हमेशा महिलाओं का ऊंचा स्थान रहा है। यहां समाज में महिलाओं की स्थिति बेहतर होने के बावजूद आर्थिक भागीदारी के मामले में वें पुरूषों से पीछे रह गई थी। छत्तीसगढ़ में माता-बहनों ने योग्यता, क्षमता और आगे बढ़ने के जज्बें की कमी नहीं है।

हमने संकल्प के साथ महिलाओं को अधिकार और न्याय दिलाने का जो काम किया है वह सब के सामने है। महिलाओं की यह ताकत महिला मड़ई में देखी जा सकती है। आज महिलाएं गौठानों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट सहित विभिन्न सामग्रियां तैयार कर रही है। बड़े उद्योगपतियों के समान अब छत्तीसगढ़ की महिलाएं गोबर से पेंट, बिजली भी तैयार करेंगी।

बिजली उत्पादन के साथ बिजली बेचने का काम कर महिलाएं पैसे भी कमाएंगी। छत्तीसगढ़ में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में गौठान विकसित हो रहे है, जिसमें सभी बहन-बेटियों को काम दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने तीजा-पोरा के अवसर पर स्व-सहायता समूहों का 13 करोड़ रूपए का ऋण भी माफ कर दिया है और महिलाकोष से उनकी लोन लेने की सीमा दोगुनी कर दी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में आंगनबाड़ी सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, छत्तीसगढ़ महिला कोष योजनाओं से लाभ लेकर महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने वाले स्व-सहायता समूहों को सम्मानित किया।

इसी प्रकार उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर और नवा बिहान योजना के तहत महिला संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधिकारियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर कन्या विवाह योजना कॉफी टेबल बुक, सखी वन स्टॉप सेंटर टेलीफोन डायरेक्ट्री और महिला सशक्तीकरण से संबंधित योजनाओं के ब्रोशर का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीटीआई ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई में प्रदेशभर से आई महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी के स्टालों का भी अवलोकन किया। बस्तर के महिला समूहों के स्टॉल से मुख्यमंत्री ने बेलमेटल से निर्मित कला कृति खरीदी और तुरही बजा कर महिलाओं के उत्साह को दोगुना कर दिया।

कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई कौशल्या मातृत्व योजना बेटियों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था के साथ उनके पोषण में सहायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला समूहों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं आगे आ रही हैं। आज महिला समूहों के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम देश-विदेश में हो रहा है।

इन समूहों को अपने समानों के प्रदर्शन के साथ बिक्री का अवसर महिला मड़ई में दिया गया है। इससेे अनुभवों का आदान-प्रदान होने के साथ उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में नशा-मुक्ति के लिए महिलाओं का आहवान करते हुए उन्हें बेहतर समाज के निर्माण और परम्पराओं के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम, विधायकगण अनिता योगेन्द्र शर्मा, शकुंतला साहू, संगीता सिन्हा, लक्ष्मी ध्रुव, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी साहू सहित नगरीय एवं पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Loading

The post मुख्यमंत्री ने किया कौशल्या मातृत्व योजना का शुभारंभ… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chief-minister-launched-kaushalya-matritva-yojana/6808/feed/ 0 6808