
रायपुर। आज संध्या नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाॅधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक एजाज ढेबर की धर्मपत्नी अर्जुमन ढेबर, रायपुर नगर निगम की प्रथम महिला नेता प्रतिपक्ष मीनल चैबे, एमआईसी सदस्य अंजनी राधेश्याम विभार, द्रौपती हेमंत पटेल, पार्षद शीतल कुलदीप बोगा, नीलम नीलकंठ जगत, सीमा संतोष साहू, महिला पार्षदों ने नगर निगम रायपुर की लगभग 200 महिला सफाई कर्मचारियों एवं महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर सम्मान किया।

आयोजन में महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि संस्कृत में मान्यता है कि जहां नारी का सम्मान होता है, उस स्थान को देवता भी पूजते है। प्रत्येक महिला जीवन में 2 बार जन्म लेती है। पहली बार बिटियां के रूप में दूसरी बार पत्नी के रूप में। प्रत्येक महिला अपने मायके एवं ससुराल को अपने कार्य से गौरवांवित करती है एवं पूजनीय होती है। महिलाओं ने हमेशा जीवन में बेहद सफल रहे पुरूषों की सफलता में उल्लेखनीय योगदान दिया है। महापौर ने कोरोना काल के दौरान नगर निगम रायपुर की महिला सफाई कामगारों द्वारा दी गई अद्भूत सेवा की सराहना की।

महापौर एजाज ढेबर की धर्मपत्नी अर्जुमन ढेबर ने मंच से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की समस्त महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि महिला मायके एवं ससुराल सहित पूरे समाज को शिक्षित होने पर प्रकाशवान बनाती है। महिलाओं के प्रत्यक्ष सहयोग की भूमिका पुरूषों की दैनिक जीवन में सफलता तय करती है। उन्होने नगर निगम रायपुर की महिला अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला सफाई कामगारों, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सेवाओं की सराहना की। जिसके फलस्वरूप रायपुर शहर का नाम लगातार प्रगति कर रहा है।

नेता प्रतिपक्ष मीनल चैबे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि वे नगर निगम की प्रथम महिला नेता प्रतिपक्ष है एवं अपने दायित्व को सबके सहयोग से निर्वहन करने का कार्य करती है।
358 Views, 2