धान खरीदी Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/धान-खरीदी/ News for India Sat, 15 Jan 2022 07:11:17 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png धान खरीदी Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/धान-खरीदी/ 32 32 174330959 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर किसानों को किया आश्वस्त, मौसम खुलते ही प्रक्रिया होगी तेज… http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-assured-the-farmers-regarding-the-purchase-of-paddy-as-soon-as-the-weather-opens-the-process-will-be-faster/5481/ http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-assured-the-farmers-regarding-the-purchase-of-paddy-as-soon-as-the-weather-opens-the-process-will-be-faster/5481/#respond Sat, 15 Jan 2022 07:11:09 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5481 किसान धान खरीदी को लेकर चिन्ता न करें, सभी पंजीकृत किसानों का खरीदा जाएगा धान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौसम ठीक होते ही धान खरीदी में तेजी लायी जायेगी मुख्यमंत्री ने…

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर किसानों को किया आश्वस्त, मौसम खुलते ही प्रक्रिया होगी तेज… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

किसान धान खरीदी को लेकर चिन्ता न करें, सभी पंजीकृत किसानों का खरीदा जाएगा धान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  • मौसम ठीक होते ही धान खरीदी में तेजी लायी जायेगी
  • मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री के साथ वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था को बेहतर करने को कहा
  • आवश्यकता होने पर धान खरीदी की अवधि बढ़ाने पर होगा विचार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बीते कुछ दिनों से मौसम ठीक न होने की वजह से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्थिति प्रभावित हुई है। इसको लेकर किसानों को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। मौसम ठीक होते ही उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी में तेजी लायी जाएगी।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से धान उपार्जन की व्यवस्था की समीक्षा की और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में सभी पंजीकृत कृषकों से धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की व्यवस्था को और अधिक विस्तारित करने के निर्देश दिए गए है। मौसम खुलते ही किसानों से तेजी से धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा है कि राज्य में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। सरकार की यह कोशिश होगी की इस अवधि में शत-प्रतिशत किसानों से उनके पंजीकृत रकबे के धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर किसानों के सहूलियत के लिए धान खरीदी के निर्धारित अवधि में वृद्धि करने का विचार किया जाएगा।

Loading

The post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर किसानों को किया आश्वस्त, मौसम खुलते ही प्रक्रिया होगी तेज… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chief-minister-bhupesh-baghel-assured-the-farmers-regarding-the-purchase-of-paddy-as-soon-as-the-weather-opens-the-process-will-be-faster/5481/feed/ 0 5481
राज्य में हो चुकी 58.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी : प्रदेश में 14.96 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान http://revoltnewsindia.com/58-38-lakh-metric-tonnes-of-paddy-has-been-procured-in-the-state-more-than-14-96-lakh-farmers-have-sold-paddy-in-the-state/5287/ http://revoltnewsindia.com/58-38-lakh-metric-tonnes-of-paddy-has-been-procured-in-the-state-more-than-14-96-lakh-farmers-have-sold-paddy-in-the-state/5287/#respond Wed, 05 Jan 2022 08:02:46 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5287 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में 04 जनवरी तक 14 लाख 96 हजार 910 किसानों से 58 लाख 38 हजार 231 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी…

The post राज्य में हो चुकी 58.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी : प्रदेश में 14.96 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में 04 जनवरी तक 14 लाख 96 हजार 910 किसानों से 58 लाख 38 हजार 231 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 24 लाख 34 हजार 167 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 19 लाख 14 हजार 591 मीट्रिक धान का उठाव हो चुका है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को भुगतान के लिए 10 हजार 934 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 04 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 5 लाख 24 हजार 697 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 5 लाख 11 हजार 632 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बलौदाबाजार जिला में 4 लाख 08 हजार 249 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 95,712 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 37,958 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 7,442 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 1,83,534 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 93,616 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 13,932 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 22,509 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 3,09,924 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 40,157 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 5,11,632 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 80,713 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2,45,377 मीट्रिक टन,

रायगढ़ जिले में 3,28,026 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,37,606 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 4,01,650 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2,58,001 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2,71,304 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 5,24,697 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,08,249 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,46,282 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2,06,427 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 4,05,647 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2,98,060 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 95,435 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 76,127 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 70,909 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,16,011 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,51,297 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Loading

The post राज्य में हो चुकी 58.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी : प्रदेश में 14.96 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/58-38-lakh-metric-tonnes-of-paddy-has-been-procured-in-the-state-more-than-14-96-lakh-farmers-have-sold-paddy-in-the-state/5287/feed/ 0 5287
राज्य में अब तक 37.36 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी… http://revoltnewsindia.com/so-far-37-36-lakh-metric-tonnes-of-paddy-has-been-procured-in-the-state/5084/ http://revoltnewsindia.com/so-far-37-36-lakh-metric-tonnes-of-paddy-has-been-procured-in-the-state/5084/#respond Wed, 22 Dec 2021 09:47:49 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5084 प्रदेश में 10.12 लाख किसानों ने बेचा धान राजनांदगांव जिला 3.54 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी कर प्रदेश में पहले पायदान पर  रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष…

The post राज्य में अब तक 37.36 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
  • प्रदेश में 10.12 लाख किसानों ने बेचा धान
  • राजनांदगांव जिला 3.54 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी कर प्रदेश में पहले पायदान पर

 रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 21 दिनों में मंगलवार शाम तक 10 लाख 12 हजार 159 किसानों से 37 लाख 35 हजार 828 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 12 लाख 21 हजार 675 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 9,15,779 मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। 

धान खरीदी के 21वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 3,53,870 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 2,90,909 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 2,87,427 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।  

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 52,376 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 16,122 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 2,837 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 1,20,287 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 58,990 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 8,017 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 9,572 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 1,95,591 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 24,721 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 2,90,909 मीट्रिक टन,

कोरबा जिले में 43,187 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 1,62,745 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 2,03,368 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 2,39,496 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 2,78,427 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 1,71,008 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 1,82,712 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 3,53,870 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 2,70,452 मीट्रिक टन,

धमतरी जिले में 1,61,998 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 1,34,972 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 2,60,389 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2,00,340 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 55,694 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 39,594 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 42,987 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 59,981 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 95,180 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Loading

The post राज्य में अब तक 37.36 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/so-far-37-36-lakh-metric-tonnes-of-paddy-has-been-procured-in-the-state/5084/feed/ 0 5084