राज्य में हो चुकी 58.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी : प्रदेश में 14.96 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

SHARE THE NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में 04 जनवरी तक 14 लाख 96 हजार 910 किसानों से 58 लाख 38 हजार 231 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 24 लाख 34 हजार 167 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 19 लाख 14 हजार 591 मीट्रिक धान का उठाव हो चुका है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को भुगतान के लिए 10 हजार 934 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 04 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 5 लाख 24 हजार 697 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 5 लाख 11 हजार 632 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बलौदाबाजार जिला में 4 लाख 08 हजार 249 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 95,712 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 37,958 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 7,442 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 1,83,534 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 93,616 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 13,932 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 22,509 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 3,09,924 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 40,157 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 5,11,632 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 80,713 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2,45,377 मीट्रिक टन,

रायगढ़ जिले में 3,28,026 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,37,606 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 4,01,650 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2,58,001 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2,71,304 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 5,24,697 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,08,249 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,46,282 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2,06,427 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 4,05,647 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2,98,060 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 95,435 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 76,127 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 70,909 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,16,011 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,51,297 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *