Amit shah Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/amit-shah/ News for India Fri, 19 May 2023 12:15:45 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png Amit shah Archives - REVOLT NEWS INDIA https://revoltnewsindia.com/tag/amit-shah/ 32 32 174330959 કેન્દ્રીય ગૃહમંત્રી અમિત શાહ આવતીકાલે દેવભૂમિ દ્વારકાના પ્રવાસે http://revoltnewsindia.com/union-home-minister-amit-shah-will-visit-devbhoomi-dwarka-tomorrow-rni-dr/7614/ http://revoltnewsindia.com/union-home-minister-amit-shah-will-visit-devbhoomi-dwarka-tomorrow-rni-dr/7614/#respond Fri, 19 May 2023 12:15:43 +0000 https://revoltnewsindia.com/?p=7614 ગૃહમંત્રી અમિત શાહ, ઓખા ખાતે નેશનલ એકેડેમી ઓફ કોસ્ટલ પોલીસિંગના ભૂમિપૂજન અને શિલાન્યાસ કરશે. આ કાર્યક્રમ અંતર્ગત કચ્છ જિલ્લાના જખૌ તટ પર આવેલી BSFની 05 કોસ્ટલ આઉટપોસ્ટનું તેમજ સરક્રીક વિસ્તારમાં લખપતવારી ખાતેના એક OP ટાવરનું પણ E-ઉદઘાટન કરશે.

The post કેન્દ્રીય ગૃહમંત્રી અમિત શાહ આવતીકાલે દેવભૂમિ દ્વારકાના પ્રવાસે appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
File photo

ગૃહમંત્રી અમિત શાહ ઓખા ખાતે નેશનલ એકેડેમી ઓફ કોસ્ટલ પોલીસિંગના ભૂમિપૂજન અને શિલાન્યાસ કરશે

કેન્દ્રીય ગૃહમંત્રી અમિત શાહ તા. 20 મેના રોજ દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લાના પ્રવાસે પધારી રહ્યા છે. કેન્દ્રિય ગૃહમંત્રી શારદાપીઠ ખાતે આદી શંકરાચાર્ય સહજાનંદ સરસ્વતી સાથે શુભેચ્છા મુલાકાત કરશે. અને ત્યારબાદ ભગવાન દ્વારકાધીશના દર્શન કરશે. તેમજ નેશનલ એકેડેમી ઓફ કોસ્ટલ પોલીસિંગ, ઓખાની મુલાકાત લેશે.

ગૃહમંત્રી અમિત શાહ, ઓખા ખાતે નેશનલ એકેડેમી ઓફ કોસ્ટલ પોલીસિંગના ભૂમિપૂજન અને શિલાન્યાસ કરશે. આ કાર્યક્રમ અંતર્ગત કચ્છ જિલ્લાના જખૌ તટ પર આવેલી BSFની 05 કોસ્ટલ આઉટપોસ્ટનું તેમજ સરક્રીક વિસ્તારમાં લખપતવારી ખાતેના એક OP ટાવરનું પણ E-ઉદઘાટન કરશે.

File photo

નેશનલ એકેડમી ઓફ કોસ્ટલ પોલીસિંગ (NACP) ની સ્થાપના 09 કોસ્ટલ રાજ્યો, 05 કેન્દ્રશાસિત પ્રદેશોમાં તટીય પોલીસ અને કેન્દ્રીય પોલીસ દળોને સઘન અને ઉચ્ચ સ્તરીય તાલીમ આપવા માટે કરવામાં આવી છે.

ભારત સરકારે આધુનિક ઈન્ફ્રાસ્ટ્રક્ચર, નવીનતમ ટેકનોલોજી અને અત્યાધુનિક તાલીમ સુવિધાઓ સાથે NACPને વિકસાવવા માટે રૂ. 441 કરોડ મંજૂર કર્યા છે.

જે દરિયાકાંઠાની સરહદોની સુરક્ષા વધારવામાં મહત્વપૂર્ણ યોગદાન આપશે. કચ્છ જિલ્લામાં મેડીથી જખૌ દરિયા કિનારા સુધી રૂ. 164 કરોડના ખર્ચે બાંધવામાં આવેલી 18 કોસ્ટલ આઉટપોસ્ટ પૈકીની 05 કોસ્ટલ આઉટપોસ્ટનું E-ઉદઘાટન કરવામાં આવી રહ્યું છે.

ઉપરાંત સરક્રીકમાં લખપતવારી બેટ ખાતેનો ઓપી ટાવર BSF ટુકડીઓની ઉપસ્થિતિ સુનિશ્ચિત કરશે. NACP, ઓખા ખાતેના કાર્યક્રમમાં કેન્દ્રીય ગૃહ સચિવ અને ડીજી, BSF પણ ઉપસ્થિત રહેશે.

Loading

The post કેન્દ્રીય ગૃહમંત્રી અમિત શાહ આવતીકાલે દેવભૂમિ દ્વારકાના પ્રવાસે appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/union-home-minister-amit-shah-will-visit-devbhoomi-dwarka-tomorrow-rni-dr/7614/feed/ 0 7614
मुख्यमंत्री का बड़ा बयान: भाजपा का होगा सफाया, अमित शाह ने योगी को निपटाया http://revoltnewsindia.com/chief-ministers-big-statement-bjp-will-be-wiped-out-amit-shah-has-dealt-with-yogi/6342/ http://revoltnewsindia.com/chief-ministers-big-statement-bjp-will-be-wiped-out-amit-shah-has-dealt-with-yogi/6342/#respond Thu, 17 Feb 2022 11:39:33 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6342 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी राज्यों में भाजपा की हार का दावा किया है। उन्होंने कहा, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सभी जगह से भाजपा जा रही है।…

The post मुख्यमंत्री का बड़ा बयान: भाजपा का होगा सफाया, अमित शाह ने योगी को निपटाया appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी राज्यों में भाजपा की हार का दावा किया है। उन्होंने कहा, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सभी जगह से भाजपा जा रही है। उत्तर प्रदेश में अमित शाह ने योगी को निपटा दिया। पहले दो चरणों के मतदान से यह बात अब स्पष्ट हो गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश और पंजाब के पांच दिवसीय चुनावी दौरे से छत्तीसगढ़ वापस लौटे चुके है और रायपुर एयरपोर्ट पर अलग-अलग मामलों में मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रियाएं देते हुए मीडिया से बातचीत की है। चुनाव संबंधी एक सवाल पर उन्होंने कहा, एक बात तो तय है कि भारतीय जनता पार्टी सभी जगह जा रही है। गोवा, उत्तराखंड, पंजाब में उसका कुछ है नहीं, उत्तर प्रदेश में भी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा के पास धर्मांतरण और साम्प्रदायिकता के अलावा कोई मुद्दा है ही नहीं। अब काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।

चार दिन उत्तर प्रदेश में किया प्रचार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 फरवरी को रायपुर से सीधे कानपुर पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की। 13 फरवरी को उन्होंने गोविंद नगर, किदवई नगर, सिकंदरा विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया। शाम को झांसी आकर उन्होंने व्यापारिक प्रतिनिधियों से बातचीत की। 14 फरवरी को उन्होंने झांसी और ललितपुर जिले में दो जनसभाओं को संबोधित किया और डोर-टु-डोर कैंपेन किया। 15 फरवरी को वे फतेहपुर जिले की हुसैनगंज और खागा विधानसभा में प्रचार कर रहे थे।

बुधवार को जालंधर में कांग्रेस का प्रचार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक दिन के लिए पंजाब के चुनाव प्रचार में भी भेजा गया। बुधवार को उन्होंने जालंधर में प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी साथ थे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की योजनाओं और कर्ज माफी, धान के सबसे अधिक दाम आदि का जिक्र किया। उन्होंने न्याय योजनाओं की बात की। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार यहां भी उन योजनाओं को लागू करेगी ताकि गांवों को ताकत मिले।

देखिए वीडियो

Loading

The post मुख्यमंत्री का बड़ा बयान: भाजपा का होगा सफाया, अमित शाह ने योगी को निपटाया appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chief-ministers-big-statement-bjp-will-be-wiped-out-amit-shah-has-dealt-with-yogi/6342/feed/ 0 6342
अमित शाह ने किया अवाहों का खंडन कहा – मैं पूरी तरह स्वस्थ,मुझे कोई बीमारी नहीं http://revoltnewsindia.com/amit-shah-speaks-about-his-health-and-deny-fake-news/758/ http://revoltnewsindia.com/amit-shah-speaks-about-his-health-and-deny-fake-news/758/#respond Sat, 09 May 2020 17:57:33 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=758 हैदराबाद|केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले कुछ दिनों से अपनी स्वास्थ को लेकर लग रही अवाहो का आज आखिर खंडन किया है , लगातार अमित शाह की स्वास्थ को लेकर…

The post अमित शाह ने किया अवाहों का खंडन कहा – मैं पूरी तरह स्वस्थ,मुझे कोई बीमारी नहीं appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
हैदराबाद|केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले कुछ दिनों से अपनी स्वास्थ को लेकर लग रही अवाहो का आज आखिर खंडन किया है , लगातार अमित शाह की स्वास्थ को लेकर अनेक प्रकार की अटकले लगाई जा रही थी जिसको लेकर अमित शाह ने अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है. साथ ही अफवाहों को दरकिनार करते हुए कहा है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

अमित शाह

अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं है. इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के इस वक्त में देर रात तक काम करने के कारण इन सब पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया.

अमित शाह का ट्वीट

अमित शाह ने कहा, ‘पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाएं फैलाई हैं. यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है. मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और मेरे शुभचिंतकों ने विगत दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की, उनकी चिंता को मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता. इसलिए मैं आज स्पष्ट करता चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है.’

वहीं अमित शाह ने कहा, ‘हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा मानना है कि इस तरह की अफवाह स्वास्थ्य को लेकर अधिक मजबूत करती है. मेरे शुभचिंतकों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मेरा हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं. जिन लोगों ने ये अफवाएं फैलाई हैं उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है.’

Loading

The post अमित शाह ने किया अवाहों का खंडन कहा – मैं पूरी तरह स्वस्थ,मुझे कोई बीमारी नहीं appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/amit-shah-speaks-about-his-health-and-deny-fake-news/758/feed/ 0 758