Mohan Markam Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/mohan-markam/ News for India Fri, 31 Dec 2021 13:18:43 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png Mohan Markam Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/mohan-markam/ 32 32 174330959 “गांधी हमारे अभिमान” कार्यक्रम में सीएम बघेल ने मौन प्रदर्शन के बाद कालीचरण को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा http://revoltnewsindia.com/gandhi-in-our-abhimaan-program-cm-baghel/5190/ http://revoltnewsindia.com/gandhi-in-our-abhimaan-program-cm-baghel/5190/#respond Fri, 31 Dec 2021 13:18:33 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5190 रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस ने मौन प्रदर्शन किया. सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पीसीसी अध्यक्ष मोहन…

The post “गांधी हमारे अभिमान” कार्यक्रम में सीएम बघेल ने मौन प्रदर्शन के बाद कालीचरण को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस ने मौन प्रदर्शन किया. सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया। इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। गांधी हमारे अभिमान नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंत्री कवासी लखमा के साथ मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक अमितेश शुक्ल, सांसद छाया वर्मा, किरणमयी नायक, शैलेश नितिन त्रिवेदी, विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सीएम बघेल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के विचार महात्मा गांधी से अलग थे, वैचारिक मतभेद थे लेकिन रंगून से रेडियो के जरिए उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा था। हमारी परंपरा में सभी शामिल होते हैं, दो दिन का धर्म संसद था जिसमें धार्मिक बातें होती हैं, हम किसी की आलोचना नहीं करते, सुधार की बात करते हैं।

‘कालीचरण है या गालीचरण’
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर धर्म संसद का कार्यक्रम आयोजित किया गया, लेकिन धर्म संसद में अच्छी भाषा का प्रयोग नहीं किया गया। वो कालीचरण है या गालीचरण हैI अचानक प्रकट हुए और हत्यारे गोडसे की तारीफ करने लगे। आज कुछ लोग समाज को घृणा से भर देना चाहते हैं। किसने गालीचरण को हिन्दुओं का नेता बनाया? आज रामनाम जपना पराया माल अपना, जमीन की सौदेबाजी चल रही है।
हमने आपत्तिजनक भाषा का विरोध किया।

कालीचरण के पीछे क्या उद्देश्य था ये हमें नहीं पता…महापुरूषों ने महात्मा गांधी के बारे में क्या कहा वो महत्वपूर्ण है, टैगोर जी के खिलाफ बोलने वाले ये कौन होते हैं। बता दें कि गांधी हमारे अभिमान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबको सन्मति दे भगवान भजन के साथ मौन प्रदर्शन में शामिल हुए। सीएम ने प्रदर्शन से पहले कहा कि आइंस्टीन ने गांधी जी को लेकर कहा था कि भविष्य की पीढ़ियों को यह बात यकीन करने में मुश्किल होगी कि हाड़ मांस का बना ऐसा व्यक्ति भी कोई था।

विवेकानंद ने शिकागो में धर्म संसद में कहा था कि हम विश्व के सभी धर्मों को स्वीकार किया है, हमने सताए हुओं को अपने यहां स्थान दिया है। विवेकानंद को विवेकानंद बनाने में छत्तीसगढ़ की माटी का भी अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है, ऐसे लोग समाज के लिए कोढ़ हैं। हमें कोरोना के संकट के दौर में आर्थिक मदद करने की जरूरत है न कि धर्म को लेकर लड़ाई करने की।

ईश्वर से अछूता कोई नहीं, हम सब उसी के अंश हैं, हम अहिंसा के राह पर चलते हैं, गांधी जी ने छत्तीसगढ़ के सुंदरलाल शर्मा को अपना गुरू कहा.. गांधी जी ने सबसे बड़ा जो काम किया है वो है श्रम का सम्मान, मेहनत का सम्मान है। हमारी सरकार गांधी के रास्ते पर चल रही है और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाले गोडसे और सावरकर की राह पर चल रहे हैं। देश विभाजन के लिए गांधी नहीं जिन्ना और सावरकर जिम्मेदार हैं। हम नेहरू और गांधी के समाज को खंडित नहीं होने देंगे। उन्होंने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने ऐसे व्यक्ति को पकड़कर कोर्ट में खड़ा कर दिया।

Loading

The post “गांधी हमारे अभिमान” कार्यक्रम में सीएम बघेल ने मौन प्रदर्शन के बाद कालीचरण को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/gandhi-in-our-abhimaan-program-cm-baghel/5190/feed/ 0 5190
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम हुये शामिल http://revoltnewsindia.com/pradesh-congress-executive-committee-meeting-concluded-pl-punia-chief-minister-bhupesh-baghel-secretary-in-charge-chandan-yadav-pradesh-congress-a/3682/ http://revoltnewsindia.com/pradesh-congress-executive-committee-meeting-concluded-pl-punia-chief-minister-bhupesh-baghel-secretary-in-charge-chandan-yadav-pradesh-congress-a/3682/#respond Thu, 14 Oct 2021 12:46:44 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3682 रायपुर, 14 अक्टूबर 2021 आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में…

The post प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम हुये शामिल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 14 अक्टूबर 2021 आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में आजादी की हीरक जयंती 75वें वर्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राज्य में एक वर्ष तक मनाये जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा हुई, जिला प्रभारियों से उनके प्रभार जिले के कार्यक्रमों की समीक्षा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलों में आयोजित किये गये कार्यक्रमों की समीक्षा, जिलों में बन रहे राजीव भवनों की प्रगति समीक्षा भी हुई।

साथ ही राज्य सरकार के कामों की जिलों में संगठन के द्वारा किये जा रहे प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने सभी पदाधिकारियों से उनके प्रभार जिलों के कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के संबंध में जानकारी लिया तथा सत्ता और संगठन के तालमेल पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री जब भी जिलों में जाये, जिला कांग्रेस कार्यालय जरूर जायें तथा कार्यकर्ताओं से मिले यह सुनिश्चित हो। प्रभारी अपने प्रभार जिलों में महीने में 15 दिन दौरा करें। सरकार के कामकाज निर्णय का प्रचार होना चाहिये।

उन्होंने कहा कि संगठन के पुराने पदाधिकारियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाये। निकाय और पंचायत के निर्वाचित पदाधिकारियों की संगठन में भागीदारी की समीक्षा हो ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी के लिये बधाई देते हुये नवरात्रि की शुभकामनाएं दिया तथा कहा कि सबका अपनी जवाबदारी का पूरी मेहनत से पालन करना है।

प्रभारी सचिव चंदन यादव ने कहा कि कामों का विकेंद्रीकरण अधिक से अधिक लोगों को संगठन की जवाबदारी से जोड़ा जाये। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम के साथ स्थानीय कार्यक्रम तय कर किये जाने चाहिये। हमारे सरकार के कामों की जवाबदारी जनता तक पहुंचे यह संगठन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि संगठन के तीन महत्वपूर्ण काम है रचनात्मक, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण हमें तीनों दिशा में काम करना है। उन्होंने मिशन 2023 के लिये जुटने की बात कही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सभी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। इन सुझावों पर अमल और निराकरण प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मिलकर किया जायेगा। जिनको जो टारगेट दिया गया है सभी को उसे पूरा करना है। बूथ कमेटियों का गठन दिसंबर तक आवश्यक रूप से कर लिया जाना चाहिये। ताकि जनवरी से प्रशिक्षण काम शुरू किया जा सके।

आज की बैठक में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गण गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, वाणी राव, अरुण सिंघानिया, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, सदस्य प्रदेश बूथ प्रबंधन समिति गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन

रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री गण कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पटिला, रंजीत कोसरिया, अमरजीत चावला, राजेन्द्र साहू, फूलकेरिया भगत, सुमित्रा धृतलहरे, जितेन्द्र साहू, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाईत, द्वितेन्द्र मिश्रा, सीमा वर्मा, शाहिद खान, रजनू नेताम, पीयूष कोसरे, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य गण शकुन डहरिया, सुरेन्द्र जयसवाल, विष्णु यादव उपस्थित थे।

Loading

The post प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम हुये शामिल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/pradesh-congress-executive-committee-meeting-concluded-pl-punia-chief-minister-bhupesh-baghel-secretary-in-charge-chandan-yadav-pradesh-congress-a/3682/feed/ 0 3682