Delhi Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/delhi/ News for India Thu, 10 Feb 2022 09:54:56 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png Delhi Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/delhi/ 32 32 174330959 स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तराखंड के लिए रवाना… http://revoltnewsindia.com/health-minister-ts-singhdev-leaves-for-uttarakhand/6161/ http://revoltnewsindia.com/health-minister-ts-singhdev-leaves-for-uttarakhand/6161/#respond Thu, 10 Feb 2022 09:54:53 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6161 कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के माध्यम से कांग्रेस आलाकमान ने दिया निर्देश रायपुर, 10 फरवरी 2022 प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को कांग्रेस…

The post स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तराखंड के लिए रवाना… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के माध्यम से कांग्रेस आलाकमान ने दिया निर्देश

रायपुर, 10 फरवरी 2022 प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को कांग्रेस आलाकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्री सिंहदेव उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। गुरुवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड रवाना हुए हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के जरिए आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यतः हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा और आगामी कार्य योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव उत्तराखंड की जनता के बीच जाएंगे व उनसे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगे।

बता दें कि उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। इन सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Loading

The post स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तराखंड के लिए रवाना… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/health-minister-ts-singhdev-leaves-for-uttarakhand/6161/feed/ 0 6161
हिंदुस्तान में लोकतंत्र हुआ करता था, आज तानाशाही है : राहुल गांधी http://revoltnewsindia.com/there-used-to-be-democracy-in-india-today-there-is-dictatorship/3504/ http://revoltnewsindia.com/there-used-to-be-democracy-in-india-today-there-is-dictatorship/3504/#respond Wed, 06 Oct 2021 08:06:44 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3504 रायपुर/दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा, प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश…

The post हिंदुस्तान में लोकतंत्र हुआ करता था, आज तानाशाही है : राहुल गांधी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर/दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा, प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश में जाने से रोके जाने की पृष्ठभूमि में बुधवार को दावा किया कि भारत में आजादी के बाद लोकतंत्र को अपनाया गया था, लेकिन अब तानाशाही है। राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान यूपी में हो रहे घटनाक्रमों लेकर स्थानीय सरकार और केंद्र सरकार को घेरा।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को खुले घूमने की आजादी है, जबकि पीड़ितों को जेल में डाल दिया जाता है.प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधीराहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने का प्रयास करेंगे।

यूपी सरकार अपराधियों का शरणदाता
राहुल गांधी ने कहा कि, किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है। भाजपा के मंत्री और उनके पुत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसानों पर सुनियोजित ढंग से आक्रमण किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री जी, मंगलवार को लखनऊ में थे,लेकिन लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए।

उन्होंने कहा, हम दो मुख्यमंत्रियों के साथ लखनऊ जाने और लखीमपुर खीरी जाकर परिवारों से मिलने का प्रयास करेंगे। हम तीन लोग जा रहे हैं। राहुल गांधी ने इसके लिए यूपी प्रशासन को पत्र भी लिखा है । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, उत्तर प्रदेश में नयी तरह की राजनीति हो रही है। अपराधी जो चाहें वो कर सकते हैं।

अपराध करने वाले जेल से बाहर होते हैं, लेकिन पीड़ित जेल के अंदर होते हैं। विपक्ष के दबाव से ही सरकार सही काम करती है
कांग्रेस की ओर से इस मामले पर राजनीति करने संबंधी आरोप पर उन्होंने कहा कि, विपक्ष का काम दबाव बनाने का होता है।

जब दबाव बनाया जात है तभी सरकार सही काम करती है और कार्रवाई होती है। हाथरस में हमने दबाव बनाया तो कार्रवाई हुई। सरकार चाहती है कि हम दबाव नहीं बनाएं। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने दावा किया, लोकतंत्र हुआ करता था। आज हिंदुस्तान में तानाशाही है। राजनेता उत्तर प्रदेश में नहीं जा सकते। कल से हमसे कहा जा रहा है कि आप उत्तर प्रदेश नहीं जा सकते। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नहीं जा पाए।

चोरी छूपाने के लिए तानाशाही
उन्होंने आगे कहा, तानाशाही इस बात की है कि भयंकर चोरी हो रही है। किसानों से चोरी हो रही है, आम जनता की जेब से चोरी हो रही है, आम लोगों की आवाज कुचली जा रही है । प्रियंका गांधी के साथ कथित धक्का-मुक्की के सवाल पर उन्होंने कहा, हमें धक्का-मुक्की से कोई फर्क नहीं पड़ता है । हमें मार दीजिए, कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमारे परिवार में हमें ऐसा प्रशिक्षण मिला है, लेकिन हम किसानों की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, देश के ढांचे पर भाजपा और आरएसएस ने कब्जा कर लिया है। सभी संस्थाओं को नियंत्रित किया गया है।

Loading

The post हिंदुस्तान में लोकतंत्र हुआ करता था, आज तानाशाही है : राहुल गांधी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/there-used-to-be-democracy-in-india-today-there-is-dictatorship/3504/feed/ 0 3504
अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रही भाजपा, इनकों किसान बिल्कुल पसंद नहीं: CM भूपेश बघेल http://revoltnewsindia.com/the-bjp-which-is-following-in-the-footsteps-of-the-british-map/3474/ http://revoltnewsindia.com/the-bjp-which-is-following-in-the-footsteps-of-the-british-map/3474/#respond Mon, 04 Oct 2021 13:41:49 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3474 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस ने आज दिल्ली में प्रेसवार्ता किया। इस दौरान सीएम भूपेश ने कहा कि कल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की घटना हुई, उससे…

The post अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रही भाजपा, इनकों किसान बिल्कुल पसंद नहीं: CM भूपेश बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस ने आज दिल्ली में प्रेसवार्ता किया। इस दौरान सीएम भूपेश ने कहा कि कल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की घटना हुई, उससे पूरा देश आंदोलित है। सबने देखा कि इस घटना से किस तरह किसानों के साथ बर्बरता की गई। गोलियां चलाई गईं, गाड़ियां जलाई गईं और किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दी गईं। पीसी में मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, प्रणव झा और संजय सिंह भी मौजूद रहे।

सीएम बघेल ने कहा कि दरअसल, यह शुरू से भारतीय जनता पार्टी की सोच रही है। सही मायने में कहा जाए तो भारतीय जनता पार्टी अंग्रेजों से प्रेरणा लेकर ही ऐसी राजनीति कर कर रही है। आपको याद होगा कि 1917 में गांधी जी ठेका खेती का विरोध करने चंपारण गए थे। 1919 का जलियांवाला बाग भी कोई भूला नहीं होगा। 1921 में शांतिगंज में भी अंग्रेजों ने गोलियां चलाई थीं, जिसका विरोध करने नेहरू जी रायबरेली गए थे।

किसान विरोधी स्वरों पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री बघेल प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि ये जो आंदोलन है, वह तीन काले कानून के विरोध में पूरे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हुए । इन राज्यों के अलावा अन्य प्रदेशों में भी इसका विस्तार हुआ। विधानसभा में भी इन तीन काले कानूनों के विरोध में पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में प्रस्ताव पारित किये गये, लेकिन यह भाजपा की हठधर्मिता है।

खासकर खट्टर साहब ने जो कहा कि किसान आंदोलनकारियों के खिलाफ लाठी भांजो, जेल जाओ और बड़े नेता बन जाओ। वहीं लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सुधर जाओ नहीं तो हम सुधार देंगे।

भाजपा कट्टर किसान विरोधी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लखीमपुर की घटना से तय हो गया है कि बीजेपी को किसान बिल्कुल भी पसंद नहीं है । बीजेपी दबाने की कोशिश कर रही है। इस घटना के विरोध में प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थी, उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। मैं भी जा रहा था, तो मुझे भी जाने नहीं दिया गया।

नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। हर किसी को लखीमपुर जाने से रोका जा रहा है। क्या उत्तर प्रदेश में जाने के लिए पासपोर्ट या वीजा की अवश्यकता है ? किसी को भी लखीमपुर नहीं जाने दिया जा रहा है। चूंकि मैं ऑब्जर्वर हूं, इसलिए मुझे एआईसीसी से निर्देश आया कि मैं वहां जाउं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लखीमपुर में इतनी बड़ी घटना हुई, लेकिन पीएम मोदी और बीजेपी की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। ये लोग सत्ता की राजनीति करते हैं।

मंच के माध्यम से पीएम से आग्रह करते हैं कि जो केंद्रीय मंत्री किसानों को लेकर ऐसा बयान दे रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार किसानों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं. किसानों का मुद्दा राजनीतिक नहीं, बल्कि हक का मुद्दा है. इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। यह एक तानाशाही रवैया है।

Loading

The post अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रही भाजपा, इनकों किसान बिल्कुल पसंद नहीं: CM भूपेश बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/the-bjp-which-is-following-in-the-footsteps-of-the-british-map/3474/feed/ 0 3474