News Of India Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/news-of-india/ News for India Tue, 25 Jan 2022 07:57:11 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png News Of India Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/news-of-india/ 32 32 174330959 दंतेवाड़ा : विश्व पर्यटन दिवस पर जिले की असीम झलक http://revoltnewsindia.com/boundless-glimpse-of-the-district-on-dantewada-world-tourism-day/3223/ http://revoltnewsindia.com/boundless-glimpse-of-the-district-on-dantewada-world-tourism-day/3223/#respond Sun, 26 Sep 2021 13:49:48 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3223 रायपुर। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन के द्वारा हुई। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना…

The post दंतेवाड़ा : विश्व पर्यटन दिवस पर जिले की असीम झलक appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन के द्वारा हुई। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना है। पर्यटन क्षेत्रों से सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। आजकल सभी अपने कामों में इतने व्यस्त हैं कि अपने परिजन, दोस्तों से मुलाकात नहीं कर पाते हैं, ऐसे में पर्यटन क्षेत्रों में जाकर अच्छा समय व्यतीत किया जा सकता है। पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ावा देकर हम अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं।

जिले में ऐसे कई पर्यटन क्षेत्र हैं जो लोगों का मन मोह लेते हैं। माँ दंतेश्वरी मंदिर जो शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यह मंदिर शंखिनी-डंकिनी नदी के संगम पर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार माता सती के दांत यहां पर गिरा, इस वजह से यहां का नाम दंतेवाड़ा पड़ा। स्थानीय लोगों द्वारा दंतेश्वरी माँ को कुल देवी का दर्जा दिया गया है। माँ के दर्शन के लिए यहां पर पुरुषों को धोती पहनना अनिवार्य है। वहीं महिलाएं साड़ी एवं सलवार में माता का दर्शन कर सकती हैं।

जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर फरसपाल नामक स्थान से कुछ ही दुरी पर हजारों फीट ऊँची ढोलकल पहाड़ी पर गणेश जी की प्रतिमा स्थित है। गणेश जी की इस प्रतिमा में ऊपरी दांयें हाथ में फरसा, ऊपरी बांयें हाथ में टूटा हुआ एक दन्त, निचली दांये हाथ में अक्षमाला व मूर्ति के निचली बांयें हाथ में मोदक धारण किये हुए हैं। किवदंती है की परशुराम के फरसा से गणेश जी का दन्त टूटा था, इसलिए इस जगह का नाम फरसपाल पड़ा। पहाड़ों के बीच ऊंचाई पर गणेश की असीम प्रतिमा मनमोहक लगती हैं।

जिला मुख्यालय से लगभग 34 किमी दूर बारसूर स्थित मामा-भांजा मंदिर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। कहा जाता है कि मंदिर को बनाने वाले दो शिल्पकार मामा-भांजा थे, इसीलिए इस मंदिर का नाम मामा-भांजा पड़ा। बारसूर में स्थित बत्तीसा मंदिर जहां शिवलिंग की मूर्ति स्थापित है। बत्तीस खम्भों के सहारे खड़ा यह मंदिर देखने में बहुत नायाब लगता है। वहीं गणेश मंदिर जो बारसूर में ही स्थित है।

जिसकी ऊंचाई लगभग 5 एवं 7 फीट की यह जुड़वा मूर्ति लोगों का मन मोह लेती है। वहीं बाजार स्थल में चन्द्रादित्य मंदिर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण चन्द्रादित्य राजा ने करवाया था। इसलिए इसका नाम चन्द्रादित्य मंदिर पड़ा, जो अपने आप में अनुपम दृश्य लगता है। इस मंदिर के बनावट में खजुराहो की झलक दिखती हैं।

बारसूर से लगभग 5 किमी आगे चलने पर मुचनार एक ऐसा स्थल है जो पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर कर आया है। यह इंद्रावती नदी के किनारे स्थित है जिसकी प्राकृतिक सुंदरता सभी को इतनी सुहानी लगती है कि पर्यटक अपना अधिक समय इस सुन्दर नजारे को देखने में लगाते हैं।

बैलाडीला की पहाड़ी शुद्ध लौह अयस्क के लिए मशहूर है। यहां से लौह अयस्क जापान को निर्यात किया जाता है। नंदिराज पर्वत की आकृति बैल की कूबड़ की तरह प्रतीत होती है, इस वजह से इसका नाम बैलाडीला पड़ा। इन पहाडि़यों के ऊपर ही आकाश नगर है, जिसे हम एक हिल स्टेशन के रूप में देख सकते हैं।

अधिक ऊंचाई पर होने के कारण पहाडि़याँ बादलों से ढकी हुई होती है। वहीं बैलाडीला की पहाडि़यों में ही झारालावा जलप्रपात है जो एक बहुत ही खूबसूरत झरना है। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ यह झरना पर्यटकों का मन मोह लेती है। पहाडि़यों से भरे घने जंगल में यह दृश्य सैलानियों का मन आनंदित कर देता है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कई किलोमीटर पैदल चल कर इस क्षेत्र तक पंहुचा जा सकता है।

वहीं जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर कुआकोंडा विकासखण्ड के ग्राम पालनार के समीप फूलपाड़ जलप्रपात स्थित है। जिसकी मनोरम एवं प्रकृतिमय वातावरण में कल-कल करते झरने की ध्वनि मधुरमय सी लगती है।

दंतेवाडा जिला पर्यटन स्थल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे समृद्ध जिला हैI प्राकृतिक सौन्दर्यता से परिपूर्ण और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध यहां के पर्यटन स्थलों में लगभग सालभर पर्यटकों का आगमन होता हैI

पर्यटन स्थान ही नही बल्कि यहां कि आदिवासी संस्कृति भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैI यही कारण है कि यहां साल दर साल पर्यटकों संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैI वही छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण योजना संचालित कर रही हैI जिसके परिणाम स्वरुप प्रदेश में स्वदेशी के साथ विदेश पर्यटकों की संख्या बढ़ी हैI

Loading

The post दंतेवाड़ा : विश्व पर्यटन दिवस पर जिले की असीम झलक appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/boundless-glimpse-of-the-district-on-dantewada-world-tourism-day/3223/feed/ 0 3223
રેલ મંત્રાલય દ્વારા સામાન્ય લોકોને કરવામાં આવી અપીલ, જાણો શું કહ્યું http://revoltnewsindia.com/ministry-of-railways-appeal-to-people/1006/ http://revoltnewsindia.com/ministry-of-railways-appeal-to-people/1006/#respond Fri, 29 May 2020 06:36:24 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=1006 Report by Dineshkumar Rathod દિલ્હી: ભારતના રેલ્વે મંત્રાલયમાં ઘણા કેસો સામે આવી રહ્યા છે, જેમાં ગર્ભવતી મહિલાઓ દ્વારા ટ્રેનમાં બાળકોને જન્મ આપતા જેવા કેસો પણ સામેલ છે, જેમાં મહિલા અને…

The post રેલ મંત્રાલય દ્વારા સામાન્ય લોકોને કરવામાં આવી અપીલ, જાણો શું કહ્યું appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

Report by Dineshkumar Rathod

દિલ્હી: ભારતના રેલ્વે મંત્રાલયમાં ઘણા કેસો સામે આવી રહ્યા છે, જેમાં ગર્ભવતી મહિલાઓ દ્વારા ટ્રેનમાં બાળકોને જન્મ આપતા જેવા કેસો પણ સામેલ છે, જેમાં મહિલા અને બાળક બંનેનું જીવન જોખમમાં છે, ઉપરાંત આવા વ્યક્તિ પર કોરોના ચેપનું જોખમ છે. હવે, આ સાથે, ભારતના રેલ્વે મંત્રાલયે દેશના દરેક નાગરિકને અપીલ કરી છે,

કે આવા લોકો જેમની પરોપ્રતિકારક શક્તિ ખૂબ ઓછી હોય, સગર્ભા સ્ત્રીઓ, 65 વર્ષથી વધુ ઉંમરના અને 10 વર્ષથી વધુ ઉંમરના લોકો. ઓછી ઉંમરના બાળકોએ રેલ્વેમાં પ્રવાસ કરવાનું ટાળવું જોઈએ। કારણ કે આ લોકોને ચેપનું જોખમ સૌથી વધુ હોય છે અને લોકોની સલામતીને લઈને ભારતના રેલ્વે મંત્રાલયે આ અપીલ કરી છે.

Loading

The post રેલ મંત્રાલય દ્વારા સામાન્ય લોકોને કરવામાં આવી અપીલ, જાણો શું કહ્યું appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/ministry-of-railways-appeal-to-people/1006/feed/ 0 1006
चेरी फल कश्मीर घाटी में तैयार है, लेकिन लॉकडाउन के कारण चेरी उत्पादकों को डर है कि वे इस साल लाभ नहीं कमाएंगे http://revoltnewsindia.com/jammu-kashmir-news-cherry-fruit-is-ready-in-kashmir-valley-but-due-to-lockdown-cherry-growers-fear-they-will-not-make-profit-this-year/929/ http://revoltnewsindia.com/jammu-kashmir-news-cherry-fruit-is-ready-in-kashmir-valley-but-due-to-lockdown-cherry-growers-fear-they-will-not-make-profit-this-year/929/#respond Wed, 20 May 2020 10:04:29 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=929 जम्मू और कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन ने हर उद्योग को बुरी तरह प्रभावित किया है, फल उद्योग से जुड़े फल उत्पादक भी लॉकडाउन के कारण…

The post चेरी फल कश्मीर घाटी में तैयार है, लेकिन लॉकडाउन के कारण चेरी उत्पादकों को डर है कि वे इस साल लाभ नहीं कमाएंगे appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

जम्मू और कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन ने हर उद्योग को बुरी तरह प्रभावित किया है, फल उद्योग से जुड़े फल उत्पादक भी लॉकडाउन के कारण अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

कश्मीर में इन दिनों, चेरी फल जिसे स्थानीय भाषा में ग्लास कहा जाता है, पकने के लिए तैयार है। हालांकि, चेरी उत्पादकों को डर है कि यदि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन जारी रहता है, तो फल उद्योग पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

चेरी उत्पादकों का कहना है कि लॉकडाउन ने पिछले वर्षों की तुलना में अधिक समस्याएं पैदा की हैं।

इस वर्ष चेरी को ठीक से नहीं लगाया गया है क्योंकि इसकी खेती प्रणाली लॉकडाउन से प्रभावित हुई है। चाहे वह दवा का छिड़काव हो या खाद डालना , यह लॉकडाउन और कोरोना वायरस के खतरों के कारण ठीक से नहीं किया जा सका, जिससे उत्पादन में काफी कमी भी आईं।यह आशंका है कि इस साल चेरी की फसल उतना मुनाफ़ा नहीं हो सकता है

Loading

The post चेरी फल कश्मीर घाटी में तैयार है, लेकिन लॉकडाउन के कारण चेरी उत्पादकों को डर है कि वे इस साल लाभ नहीं कमाएंगे appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/jammu-kashmir-news-cherry-fruit-is-ready-in-kashmir-valley-but-due-to-lockdown-cherry-growers-fear-they-will-not-make-profit-this-year/929/feed/ 0 929
लॉकडाउन के चलते पराशर झील में तेजी से तैरता भूखंड ! http://revoltnewsindia.com/himachalpradesh-news-plots-floating-rapidly-in-parashar-lake-due-to-lockdown/926/ http://revoltnewsindia.com/himachalpradesh-news-plots-floating-rapidly-in-parashar-lake-due-to-lockdown/926/#respond Wed, 20 May 2020 09:40:32 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=926 By Sarita Verma हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में हाल ही में रिवालसर की प्राचीन पराशर झील साफ होती हुई नजर आई और झील के बीच का भूखंड धीमी से…

The post लॉकडाउन के चलते पराशर झील में तेजी से तैरता भूखंड ! appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

By Sarita Verma

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में हाल ही में रिवालसर की प्राचीन पराशर झील साफ होती हुई नजर आई और झील के बीच का भूखंड धीमी से तेज गति की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है.

वर्ष में एक या फिर दो बार ही यह भूखंड तैरता हुआ अपना स्थान बदलता था, लेकिन अब लॉकडाउन के बाद इस भूखंड की गति काफी ज्यादा बढ़ गई है. पराशर ऋषि मंदिर के मुख्य पुजारी का कहना है की यह भूखंड दिन में दो से तीन बार पूरी झील का चक्कर लगा रहा है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह ऋषि पराशर की तपोस्थली रही है और यहां पर उनका भव्य प्राचीन मंदिर भी मौजूद है.

इस झील के बीच में एक भूखंड है जो तैरता रहता है वर्ष में एक या फिर दो बार ही यह भूखंड तैरता हुआ अपना स्थान बदलता है हालांकि लॉकडाउन के चलते अधिकतर लोग इस चमत्कार को देखने वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं. यही कारण भी माना जा रहा है कि लोगों का यहां हस्तक्षेप कम होने के कारण ही यह भूखंड अधिक गतिमान हो गया है.

मंदिर के पुजारी अमर सिंह भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि लोगों का हस्तक्षेप कम होने से ही यह संभव हो पाया है.व्ही स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन काल में इसे इतना गतिमान इससे पहले कभी नहीं देखा. भूखंड का अधिक गतिमान होना और इसे देखना एक अलग एहसास है.

Loading

The post लॉकडाउन के चलते पराशर झील में तेजी से तैरता भूखंड ! appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/himachalpradesh-news-plots-floating-rapidly-in-parashar-lake-due-to-lockdown/926/feed/ 0 926