pcc Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/pcc/ News for India Tue, 22 Mar 2022 09:43:18 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png pcc Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/pcc/ 32 32 174330959 ब्रेकिंगः कांग्रेस ने खैरागढ़ में खेला ओबीसी कार्ड, यशोदा वर्मा को बनाया प्रत्याशी http://revoltnewsindia.com/breaking-congress-played-obc-card-in-khairagarh-made-yashoda-verma-verma-its-candidate/7171/ http://revoltnewsindia.com/breaking-congress-played-obc-card-in-khairagarh-made-yashoda-verma-verma-its-candidate/7171/#respond Tue, 22 Mar 2022 09:29:42 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7171 रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने ओबीसी कार्ड खेलते हुए खैरागढ़ की स्थानीय महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा काे अपना प्रत्याशी बनाया है। आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी…

The post ब्रेकिंगः कांग्रेस ने खैरागढ़ में खेला ओबीसी कार्ड, यशोदा वर्मा को बनाया प्रत्याशी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने ओबीसी कार्ड खेलते हुए खैरागढ़ की स्थानीय महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा काे अपना प्रत्याशी बनाया है। आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया है। इसके पहले दावेदाराें में दूसरी महिला प्रत्याशियाें का नाम आगे चल रहा था।

खैरागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा लंबे समय से कांग्रेस की सियासत में सक्रिय हैं। यशोदा वर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले जिला पंचायत की सदस्य रही हैं। उनके पति नीलांबर वर्मा जनपद के सदस्य रहे हैं। दोनों पार्टी में लगातार सक्रिय हैं। पति-पत्नी दोनों ने ही उपचुनाव में दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी की मुहर यशोदा वर्मा के नाम पर लगी है।

Loading

The post ब्रेकिंगः कांग्रेस ने खैरागढ़ में खेला ओबीसी कार्ड, यशोदा वर्मा को बनाया प्रत्याशी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/breaking-congress-played-obc-card-in-khairagarh-made-yashoda-verma-verma-its-candidate/7171/feed/ 0 7171
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तराखंड के लिए रवाना… http://revoltnewsindia.com/health-minister-ts-singhdev-leaves-for-uttarakhand/6161/ http://revoltnewsindia.com/health-minister-ts-singhdev-leaves-for-uttarakhand/6161/#respond Thu, 10 Feb 2022 09:54:53 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6161 कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के माध्यम से कांग्रेस आलाकमान ने दिया निर्देश रायपुर, 10 फरवरी 2022 प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को कांग्रेस…

The post स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तराखंड के लिए रवाना… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के माध्यम से कांग्रेस आलाकमान ने दिया निर्देश

रायपुर, 10 फरवरी 2022 प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को कांग्रेस आलाकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्री सिंहदेव उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। गुरुवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड रवाना हुए हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के जरिए आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यतः हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा और आगामी कार्य योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव उत्तराखंड की जनता के बीच जाएंगे व उनसे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगे।

बता दें कि उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। इन सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Loading

The post स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तराखंड के लिए रवाना… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/health-minister-ts-singhdev-leaves-for-uttarakhand/6161/feed/ 0 6161
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया बड़ा ऐलान छत्तीसगढ़ को मिलेगी 8 हजार करोड़ की अतिरिक्त राशि, इधर मंत्री कवासी लखमा और पीसीसी अध्यक्ष मरकाम ने बोला हमला http://revoltnewsindia.com/union-minister-scindia-made-a-big-announcement-chhattisgarh-will-get-an-additional-amount-of-8-thousand-crores-here-minister-kawasi-lakhma-and-pcc-president-markam-attacked/6046/ http://revoltnewsindia.com/union-minister-scindia-made-a-big-announcement-chhattisgarh-will-get-an-additional-amount-of-8-thousand-crores-here-minister-kawasi-lakhma-and-pcc-president-markam-attacked/6046/#respond Sat, 05 Feb 2022 11:08:33 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6046 रायपुर। आज एकदिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा ऐलान किया है। मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा आज राष्ट्र निर्माण का सुनहरा…

The post केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया बड़ा ऐलान छत्तीसगढ़ को मिलेगी 8 हजार करोड़ की अतिरिक्त राशि, इधर मंत्री कवासी लखमा और पीसीसी अध्यक्ष मरकाम ने बोला हमला appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। आज एकदिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा ऐलान किया है। मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा आज राष्ट्र निर्माण का सुनहरा ध्वज दिखाई दे रहा है। कोरोना काल में भी विदेशी मुद्रा का इजाफा हुआ है।

जीडीपी डेढ़ लाख करोड़ रु हो चुका है। देश की जीडीपी जल्द ही दो अंकों में पहुंचेगी। मोदी सरकार 3P के आधार पर चल रही है। प्रोएक्टिव, प्रो-ग्रेसिव, प्रो-पिपल की सरकार है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाए। कहा कि मोदी सरकार मूलभूत सुविधाओं को पूरा कर रही है। इनमें पानी, गैस, राशन ,आवास लोगों को दे रही है।

छत्तीसगढ़ को मिलेगी 8 हजार करोड़ की अतिरिक्त राशि
केंद्रीय मंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा ऐलान किया है। मंत्री ने कहा कि राज्यों को 3 लाख करोड़ रु अतिरिक्त राशि मिलेगी। इनमें से छग को 8 हजार करोड़ रु अतिरिक्त राशि मिलेगी। बिलासपुर-दुर्ग के बीच फास्ट ट्रेन चलेगी। कई लाइनों के लिए सर्वे का काम होगा। ये सब काम भारतमाला एक्सप्रेस-वे के तहत होगा। रायपुर में कार्गो की फैसलिटी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा अंबिकापुर, बिलासपुर एयरपोर्ट में भी यात्रियों को सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार को घेरते हुए मंत्री ने कहा कि कई बाधाएं आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य सरकार विमानन क्षेत्र में रुचि नहीं दिखा रही है।

पीएम मोदी फ्रंट फुट पर कर रहे बैटिंग
मंत्री सिंधिया ने पीएम मोदी के कामों को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि के क्षेत्र में कई काम किए। फर्टिलाइजर में सब्सिडी की राशि बढ़ाई है। जिससे देश अब प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहा है। MSP पर अनाज खरीदने की राशि में बढ़ोत्तरी की। देश में कभी हम वैक्सीन का आयात करते थे। आज हम कोरोना वैक्सीन का निर्यात कर रहे हैं। देश के अधोसंरचना निर्माण और निवेश के लिए PM मोदी आज फ्रंट फुट पर बैटिंग कर रहे हैं।

मंत्री कवाली लखमा और पीसीसी चीफ ने बोला हमला
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रायपुर दौरे को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और मंत्री कवासी लखमा ने हमला बोला है। मंत्री ने कहा कि बजट में केंद्र सरकार ने कुछ नहीं दिया है। वो यहां पर सिर्फ झूठ बोलने आए हैं। अब सिंधिया छत्तीसगढ़ आए हैं, तो कुछ देके जाएं। जगदलपुर, सरगुजा, बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास करें। खाली भाषण और संगोष्ठी से कुछ नहीं होने वाला। PCC चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि सिंधिया अपने बयान के लिए देश से माफी मांगे। 2014 से पहले सिंधिया सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। स्पष्ट करें क्या उन्होंने भ्रष्टाचार किया था।

Loading

The post केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया बड़ा ऐलान छत्तीसगढ़ को मिलेगी 8 हजार करोड़ की अतिरिक्त राशि, इधर मंत्री कवासी लखमा और पीसीसी अध्यक्ष मरकाम ने बोला हमला appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/union-minister-scindia-made-a-big-announcement-chhattisgarh-will-get-an-additional-amount-of-8-thousand-crores-here-minister-kawasi-lakhma-and-pcc-president-markam-attacked/6046/feed/ 0 6046
कल आएंगे छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं सप्तगिरी शंकर और शक्तिसिंह गोहिल 6 फरवरी को… http://revoltnewsindia.com/chhattisgarh-in-charge-pl-will-come-tomorrow-punia-and-saptagiri-shankar-and-shaktisinh-gohil-on-6th-february/6003/ http://revoltnewsindia.com/chhattisgarh-in-charge-pl-will-come-tomorrow-punia-and-saptagiri-shankar-and-shaktisinh-gohil-on-6th-february/6003/#respond Fri, 04 Feb 2022 13:37:45 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6003 रायपुर, 04 फरवरी 2022 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 5 फरवरी शनिवार को सुबह 11.20 बजे नई दिल्ली से विमानतल रायपुर पहुंचकर सर्किट हाउस जायेंगे। दोपहर…

The post कल आएंगे छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं सप्तगिरी शंकर और शक्तिसिंह गोहिल 6 फरवरी को… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 04 फरवरी 2022 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 5 फरवरी शनिवार को सुबह 11.20 बजे नई दिल्ली से विमानतल रायपुर पहुंचकर सर्किट हाउस जायेंगे। दोपहर 1 बजे राजीव भवन रायपुर में संभागीय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 6 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 3.45 बजे रायपुर से लखनऊ के लिये रवाना होंगे।

एआईसीसी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का का दौरा कार्यक्रम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का 5 फरवरी शनिवार को सुबह 11.20 बजे विमानतल रायपुर पहुंचकर सर्किट हाउस जायेंगे। दोपहर 1 बजे राजीव भवन रायपुर में संभागीय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सप्तगिरी शंकर उल्का 6 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। शाम 4 बजे रायपुर से रायगढ़ा ओड़िसा के लिये रवाना होंगे।

राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल का छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम

राज्यसभा सांसद, दिल्ली प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल 6 फरवरी रविवार को शाम 4.25 बजे रायपुर पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राज्यसभा सांसद, दिल्ली प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल 7 फरवरी सोमवार को सुबह 11.30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Loading

The post कल आएंगे छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं सप्तगिरी शंकर और शक्तिसिंह गोहिल 6 फरवरी को… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/chhattisgarh-in-charge-pl-will-come-tomorrow-punia-and-saptagiri-shankar-and-shaktisinh-gohil-on-6th-february/6003/feed/ 0 6003
यूजर चार्ज के विरोध में भाजपा नेता मंत्री शिव डहरिया से मिले, व्यापारियों को राहत देने की रखी मांग http://revoltnewsindia.com/demand-for-relief-to-traders-who-met-bjp-leader-minister-shiv-dahria-in-protest-of-user-charges/5561/ http://revoltnewsindia.com/demand-for-relief-to-traders-who-met-bjp-leader-minister-shiv-dahria-in-protest-of-user-charges/5561/#respond Wed, 19 Jan 2022 10:16:50 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5561 रायपुर। यूजर चार्ज को लेकर आज रायपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरनी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया से मिले और ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने…

The post यूजर चार्ज के विरोध में भाजपा नेता मंत्री शिव डहरिया से मिले, व्यापारियों को राहत देने की रखी मांग appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। यूजर चार्ज को लेकर आज रायपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरनी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया से मिले और ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने व्यापरियों से वसूले जा रहे यूजर चार्ज को लेकर अपना विरोध दर्ज किया, उनका कहना है कि कुछ समय से राजधानी में व्यापारियों से यूजर चार्ज के रूप में 7800 रू. प्रति वर्ष की दर से वसूल किया जा रहा हैI यह कर तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके। जिसके उत्तर में नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने सहानुभूति पूर्वक विचार कर यूजर चार्ज में राहत देने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरनी के साथ भाजपा रायपुर जिला व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के शिष्टमंडल में शामिल महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, मीनल चौबे, अकबर अली, अनुराग अग्रवाल, रायपुर जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक विनय बजाज, अमर खट्टर आदि मौजूद रहे।

ज्ञापन-

Loading

The post यूजर चार्ज के विरोध में भाजपा नेता मंत्री शिव डहरिया से मिले, व्यापारियों को राहत देने की रखी मांग appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/demand-for-relief-to-traders-who-met-bjp-leader-minister-shiv-dahria-in-protest-of-user-charges/5561/feed/ 0 5561
“गांधी हमारे अभिमान” कार्यक्रम में सीएम बघेल ने मौन प्रदर्शन के बाद कालीचरण को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा http://revoltnewsindia.com/gandhi-in-our-abhimaan-program-cm-baghel/5190/ http://revoltnewsindia.com/gandhi-in-our-abhimaan-program-cm-baghel/5190/#respond Fri, 31 Dec 2021 13:18:33 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=5190 रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस ने मौन प्रदर्शन किया. सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पीसीसी अध्यक्ष मोहन…

The post “गांधी हमारे अभिमान” कार्यक्रम में सीएम बघेल ने मौन प्रदर्शन के बाद कालीचरण को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस ने मौन प्रदर्शन किया. सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया। इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। गांधी हमारे अभिमान नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंत्री कवासी लखमा के साथ मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक अमितेश शुक्ल, सांसद छाया वर्मा, किरणमयी नायक, शैलेश नितिन त्रिवेदी, विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सीएम बघेल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के विचार महात्मा गांधी से अलग थे, वैचारिक मतभेद थे लेकिन रंगून से रेडियो के जरिए उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा था। हमारी परंपरा में सभी शामिल होते हैं, दो दिन का धर्म संसद था जिसमें धार्मिक बातें होती हैं, हम किसी की आलोचना नहीं करते, सुधार की बात करते हैं।

‘कालीचरण है या गालीचरण’
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर धर्म संसद का कार्यक्रम आयोजित किया गया, लेकिन धर्म संसद में अच्छी भाषा का प्रयोग नहीं किया गया। वो कालीचरण है या गालीचरण हैI अचानक प्रकट हुए और हत्यारे गोडसे की तारीफ करने लगे। आज कुछ लोग समाज को घृणा से भर देना चाहते हैं। किसने गालीचरण को हिन्दुओं का नेता बनाया? आज रामनाम जपना पराया माल अपना, जमीन की सौदेबाजी चल रही है।
हमने आपत्तिजनक भाषा का विरोध किया।

कालीचरण के पीछे क्या उद्देश्य था ये हमें नहीं पता…महापुरूषों ने महात्मा गांधी के बारे में क्या कहा वो महत्वपूर्ण है, टैगोर जी के खिलाफ बोलने वाले ये कौन होते हैं। बता दें कि गांधी हमारे अभिमान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबको सन्मति दे भगवान भजन के साथ मौन प्रदर्शन में शामिल हुए। सीएम ने प्रदर्शन से पहले कहा कि आइंस्टीन ने गांधी जी को लेकर कहा था कि भविष्य की पीढ़ियों को यह बात यकीन करने में मुश्किल होगी कि हाड़ मांस का बना ऐसा व्यक्ति भी कोई था।

विवेकानंद ने शिकागो में धर्म संसद में कहा था कि हम विश्व के सभी धर्मों को स्वीकार किया है, हमने सताए हुओं को अपने यहां स्थान दिया है। विवेकानंद को विवेकानंद बनाने में छत्तीसगढ़ की माटी का भी अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है, ऐसे लोग समाज के लिए कोढ़ हैं। हमें कोरोना के संकट के दौर में आर्थिक मदद करने की जरूरत है न कि धर्म को लेकर लड़ाई करने की।

ईश्वर से अछूता कोई नहीं, हम सब उसी के अंश हैं, हम अहिंसा के राह पर चलते हैं, गांधी जी ने छत्तीसगढ़ के सुंदरलाल शर्मा को अपना गुरू कहा.. गांधी जी ने सबसे बड़ा जो काम किया है वो है श्रम का सम्मान, मेहनत का सम्मान है। हमारी सरकार गांधी के रास्ते पर चल रही है और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाले गोडसे और सावरकर की राह पर चल रहे हैं। देश विभाजन के लिए गांधी नहीं जिन्ना और सावरकर जिम्मेदार हैं। हम नेहरू और गांधी के समाज को खंडित नहीं होने देंगे। उन्होंने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने ऐसे व्यक्ति को पकड़कर कोर्ट में खड़ा कर दिया।

Loading

The post “गांधी हमारे अभिमान” कार्यक्रम में सीएम बघेल ने मौन प्रदर्शन के बाद कालीचरण को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/gandhi-in-our-abhimaan-program-cm-baghel/5190/feed/ 0 5190
डॉ. देवा देवांगन कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के बने प्रदेश अध्यक्ष http://revoltnewsindia.com/dr-deva-devangan-became-the-state-president-of-the-congress-law-cell/4333/ http://revoltnewsindia.com/dr-deva-devangan-became-the-state-president-of-the-congress-law-cell/4333/#respond Wed, 10 Nov 2021 10:30:53 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=4333 रायपुर I अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, सान्सद के. सी. वेनुगोपाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रायपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ.…

The post डॉ. देवा देवांगन कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के बने प्रदेश अध्यक्ष appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर I अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, सान्सद के. सी. वेनुगोपाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रायपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. देवा देवांगन को नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति पर प्रदेश भर के अधिवक्ताओ में हर्ष व्याप्त है. नियुक्ति का पत्र आते ही यहाँ

रायपुर बार एसोसिएशन के अनेको अधिवक्ताओ ने डॉ. देवांगन को बधाई व शुभकामनाये दी, साथ ही विधि प्रकोष्ठ को उनके नेतृत्व मे मजबूती प्रदान करने में सहयोग प्रदान करने का भरोसा भी दिलाया I

Loading

The post डॉ. देवा देवांगन कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के बने प्रदेश अध्यक्ष appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/dr-deva-devangan-became-the-state-president-of-the-congress-law-cell/4333/feed/ 0 4333
गाँधीवादी नेता का छत्तीसगढ़ आना गोडसे के अनुयायियों को कैसे बर्दास्त होगा: सुशिल आनंद http://revoltnewsindia.com/how-will-gandhise-leaders-visit-to-chhattisgarh-be-tolerated-by-godses-followers-sushil-anand/3920/ http://revoltnewsindia.com/how-will-gandhise-leaders-visit-to-chhattisgarh-be-tolerated-by-godses-followers-sushil-anand/3920/#respond Thu, 21 Oct 2021 14:15:03 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3920 रायपुर। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को राहुल गांधी के सलाहकर और CWC के सदस्य सचिन राव के रायपुर आगमन को लेकर ट्वीट करना महंगा पड़ा। भाजपा नेता अजय चंद्राकर द्वारा…

The post गाँधीवादी नेता का छत्तीसगढ़ आना गोडसे के अनुयायियों को कैसे बर्दास्त होगा: सुशिल आनंद appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को राहुल गांधी के सलाहकर और CWC के सदस्य सचिन राव के रायपुर आगमन को लेकर ट्वीट करना महंगा पड़ा। भाजपा नेता अजय चंद्राकर द्वारा ट्विटर पर दिए विवादित बयान को कांग्रेस आड़े हाथों लेते हुए जवाब दिया है।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अजय चंद्राकर के बयानों से लगता है कि वे मानसिक रुप से संतुलन खो चुके है । एक गाँधीवादी नेता का छत्तीसगढ़ आना गोडसे के अनुयायियों को कैसे बर्दास्त हो सकता है I इसलिए अजय चंद्राकर तिलमिलाहट में बयान दे रहे हैंI

उन्होंने आगे कहा कि सचिन राव जी कांग्रेस के सर्वोच्च संस्था सीडब्ल्यूसी के सदस्य है। वे किसी भी प्रदेश में दौरा कर सकते है, कांग्रेस शासित राज्यों में जा सकते है। सचिन राव जी गांधीवादी नेताओं में से एक है। वे गांधीवादी विचारधारा के प्रचारक है। भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने इस प्रकार की टिप्पणी करके ये सिद्ध कर दिए है कि वे मानसिक रुप से विक्षित्त हो चूके है।

चंद्राकर ट्वीट में कहा था
अजय चंद्राकर ट्वीट कर लिखा है कि, पीएल पूनिया जी प्रभारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस, राहुल गांधी जी के सलाहकार सचिन राव के दौरे से छग के कांग्रेसी अभिभूत हैं। कृपया उनके स्टाफ, खानसामा, चपरासी, स्टेनो, चौकीदार, गार्ड एवं माली का भी एक बार दौरा करवा दीजिए। आपका सिरदर्द दूर हो जाएगा।

Loading

The post गाँधीवादी नेता का छत्तीसगढ़ आना गोडसे के अनुयायियों को कैसे बर्दास्त होगा: सुशिल आनंद appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/how-will-gandhise-leaders-visit-to-chhattisgarh-be-tolerated-by-godses-followers-sushil-anand/3920/feed/ 0 3920
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम हुये शामिल http://revoltnewsindia.com/pradesh-congress-executive-committee-meeting-concluded-pl-punia-chief-minister-bhupesh-baghel-secretary-in-charge-chandan-yadav-pradesh-congress-a/3682/ http://revoltnewsindia.com/pradesh-congress-executive-committee-meeting-concluded-pl-punia-chief-minister-bhupesh-baghel-secretary-in-charge-chandan-yadav-pradesh-congress-a/3682/#respond Thu, 14 Oct 2021 12:46:44 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3682 रायपुर, 14 अक्टूबर 2021 आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में…

The post प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम हुये शामिल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 14 अक्टूबर 2021 आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में आजादी की हीरक जयंती 75वें वर्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राज्य में एक वर्ष तक मनाये जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा हुई, जिला प्रभारियों से उनके प्रभार जिले के कार्यक्रमों की समीक्षा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलों में आयोजित किये गये कार्यक्रमों की समीक्षा, जिलों में बन रहे राजीव भवनों की प्रगति समीक्षा भी हुई।

साथ ही राज्य सरकार के कामों की जिलों में संगठन के द्वारा किये जा रहे प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने सभी पदाधिकारियों से उनके प्रभार जिलों के कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के संबंध में जानकारी लिया तथा सत्ता और संगठन के तालमेल पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री जब भी जिलों में जाये, जिला कांग्रेस कार्यालय जरूर जायें तथा कार्यकर्ताओं से मिले यह सुनिश्चित हो। प्रभारी अपने प्रभार जिलों में महीने में 15 दिन दौरा करें। सरकार के कामकाज निर्णय का प्रचार होना चाहिये।

उन्होंने कहा कि संगठन के पुराने पदाधिकारियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाये। निकाय और पंचायत के निर्वाचित पदाधिकारियों की संगठन में भागीदारी की समीक्षा हो ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी के लिये बधाई देते हुये नवरात्रि की शुभकामनाएं दिया तथा कहा कि सबका अपनी जवाबदारी का पूरी मेहनत से पालन करना है।

प्रभारी सचिव चंदन यादव ने कहा कि कामों का विकेंद्रीकरण अधिक से अधिक लोगों को संगठन की जवाबदारी से जोड़ा जाये। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम के साथ स्थानीय कार्यक्रम तय कर किये जाने चाहिये। हमारे सरकार के कामों की जवाबदारी जनता तक पहुंचे यह संगठन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि संगठन के तीन महत्वपूर्ण काम है रचनात्मक, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण हमें तीनों दिशा में काम करना है। उन्होंने मिशन 2023 के लिये जुटने की बात कही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सभी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। इन सुझावों पर अमल और निराकरण प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मिलकर किया जायेगा। जिनको जो टारगेट दिया गया है सभी को उसे पूरा करना है। बूथ कमेटियों का गठन दिसंबर तक आवश्यक रूप से कर लिया जाना चाहिये। ताकि जनवरी से प्रशिक्षण काम शुरू किया जा सके।

आज की बैठक में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गण गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, वाणी राव, अरुण सिंघानिया, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, सदस्य प्रदेश बूथ प्रबंधन समिति गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन

रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री गण कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पटिला, रंजीत कोसरिया, अमरजीत चावला, राजेन्द्र साहू, फूलकेरिया भगत, सुमित्रा धृतलहरे, जितेन्द्र साहू, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाईत, द्वितेन्द्र मिश्रा, सीमा वर्मा, शाहिद खान, रजनू नेताम, पीयूष कोसरे, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य गण शकुन डहरिया, सुरेन्द्र जयसवाल, विष्णु यादव उपस्थित थे।

Loading

The post प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम हुये शामिल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/pradesh-congress-executive-committee-meeting-concluded-pl-punia-chief-minister-bhupesh-baghel-secretary-in-charge-chandan-yadav-pradesh-congress-a/3682/feed/ 0 3682
राजीव भवन में कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने लोगों की समस्यायें सुनी http://revoltnewsindia.com/at-rajiv-bhavan-agriculture-minister-ravindra-choubey-listened-to-the-problems-of-the-people/3621/ http://revoltnewsindia.com/at-rajiv-bhavan-agriculture-minister-ravindra-choubey-listened-to-the-problems-of-the-people/3621/#respond Tue, 12 Oct 2021 13:40:04 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=3621 रायपुर, 12 अक्टूबर 2021 मिलिये मंत्री के कार्यक्रम में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात…

The post राजीव भवन में कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने लोगों की समस्यायें सुनी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर, 12 अक्टूबर 2021 मिलिये मंत्री के कार्यक्रम में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनी तथा उसका निराकरण किया।

इस अवसर पर मंत्री रवीन्द्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस के ऊपर एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उनकी आस्था है तो राजीव भवन में आकर के आवेदन देना चाहते हैं और आज भी अभी 1 घंटे में लगभग 55-60 आवेदन और अभी कुछ लोग बचे हुए हैं उनसे मुलाकात करूंगा और सामान्य प्रकार के आवेदन है कुछ जिलों में राशन की समस्या के बारे में, कुछ जिलों में राशन कार्ड के बारे में है क्योंकि

मैं कृषि मंत्री हूं तो धान खरीदी केंद्र खोलने की भी बात का आवेदन है, कुछ जगह नया सोसायटी बनाने का भी आवेदन है, व्यवस्थापन का आवेदन है। तो कहीं नामांतरण का आवेदन है, कहीं विस्थापन का आवेदन है, कुछ पढ़े-लिखे बेरोजगारों के नौकरी संबंधी भी आवेदन है और रायपुर शहर के लिए तो सबसे महत्वपूर्ण आवेदन जो आए हैं यहां के पुराने बस स्टैंड को नए बस स्टैंड में

शिफ्टिंग किया जा रहा है, जहां पुराने बस स्टैंड में अंदर के दुकानदार थे उन्हें चिन्हित करके उन्हें जगह देने की बात हो रही है, लेकिन बाहर जो गरीब लोग ठेला लगा रहे थे वेंडर थे अभी व्यवस्थापन की बात नहीं हुई है, उनका भी आवेदन मिला है, मैं कमिश्नर को यहां निर्देश दिया हूं, कलेक्टर को भी निर्देश दूंगा, बुलाकर चर्चा भी करूंगा, गरीबों का अहित होनी ही नहीं दिया जाएगा, उनको भी जगह मिलेगा, रोजगार करने का

अवसर मिलेगा, सभी प्रकार के आवेदन आ रहे हैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मैंने शुरुआत की है रोस्टर बनाएंगे और सभी मंत्री क्रमशः आकर के राजीव भवन में आम लोगों की समस्यायें सुनेंगे।

Loading

The post राजीव भवन में कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने लोगों की समस्यायें सुनी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/at-rajiv-bhavan-agriculture-minister-ravindra-choubey-listened-to-the-problems-of-the-people/3621/feed/ 0 3621