raipur mayor aijaz dhebar Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/raipur-mayor-aijaz-dhebar/ News for India Tue, 22 Mar 2022 13:42:08 +0000 en hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 http://revoltnewsindia.com/wp-content/uploads/2020/05/cropped-LLL-2-32x32.png raipur mayor aijaz dhebar Archives - REVOLT NEWS INDIA http://revoltnewsindia.com/tag/raipur-mayor-aijaz-dhebar/ 32 32 174330959 गर्मी में पानी की समस्या हुई तो लगाएं मोबाईल, 24 घंटे के अंदर होगा समाधान http://revoltnewsindia.com/if-there-is-a-problem-of-water-in-summer-then-install-mobile-solution-will-be-done-within-24-hours/7192/ http://revoltnewsindia.com/if-there-is-a-problem-of-water-in-summer-then-install-mobile-solution-will-be-done-within-24-hours/7192/#respond Tue, 22 Mar 2022 13:42:01 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7192 00 21 अधिकारियों के नम्बर जारी रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा गर्मियों में नागरिकों को भरपूर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। आज इस सम्बंध…

The post गर्मी में पानी की समस्या हुई तो लगाएं मोबाईल, 24 घंटे के अंदर होगा समाधान appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

00 21 अधिकारियों के नम्बर जारी

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा गर्मियों में नागरिकों को भरपूर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। आज इस सम्बंध में बैठक लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए। निगम के 21 अधिकारियों को पेयजल की हर समस्या से निपटने के लिए जिम्मेदारी देकर उनके मोबाईल नंबर भी सार्वजनिक किये गये है। साथ ही नागरिक निदान 1100 में संपर्क कर पानी की समस्या की शिकायत दर्ज करवा सकते है। इन सभी 21 अधिकारियों के निर्देष दिये गये है कि 24 घंटे के भीतर पेयजल संबंधी शिकायत को दूर किया जाये।

निगम के सभी दस जोनों के 19 अभियंताओं समेत निगम मुख्यालय के दो अधिकारियों को पेयजल की किसी भी समस्या से निपटने के जिम्मेदारी देते हुए उनके नाम और नम्बर सार्वजनिक किए गए हैं। नागरिकों अपने जोनों के अधिकारियों के नम्बर पर सम्पर्क कर पेयजल की समस्या को दूर करने के सम्पर्क कर सकते हैं।

उनके नाम व मोबाईल नंबर जोन क्रमांक 1 के गजाराम कंवर, सहायक अभियंता, मो. नं. 9826206414, सागर ठाकुर, उप अभियंता, मो. नं. 9669458372, जोन क्रमांक 2 के शत्रुघन देशलहरे, सहायक अभियंता, मो. नं. 7970003229, सतीश पटेल उप अभियंता, मो. नं. 7828094749, जोन क्रमांक 3 के सुशील मोडेस्टर, सहायक अभियंता, मो. नं. 9926973174, रवि साहू उप अभियंता, मो. नं.9669424062, जोन क्रमांक 4 के द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता, मो. नं.9926918382, गोपाल प्रधान, उप अभियंता मो. नं. 8085787591, जोन क्रमांक 5 के कमलेश मिथलेश, सहायक अभियंता, मो. नं. 9425201179, अंकुर मिश्रा, उप अभियंता मो. नं. 7587471726, जोन क्रमांक 6 के गिलहरे, सहायक अभियंता, मो. नं. 9302656349, सुधीर भट्ट, उपअभियंता, मो. नं. 7879136449, जोन क्रमांक 7 के गोविंद बंजारे, सहायक अभियंता , मो. नं. 9926781512, जोन क्रमांक 8 के पी.डी. घृतलहरे सहायक अभियंता, मो. नं. 7415004870, विक्रम सिंह ठाकुर उपअभियंता, मो. नं. 9669458372, जोन क्रमांक 9 के इन्द्रकुमार चन्द्राकर सहायक अभियंता, मो. नं. 9425506358, जयनंदन डहरिया, उप अभियंता, मो. नं. 9179865353, जोन क्रमांक 10 के फत्तेलाल साहू, सहायक अभियंता, मो. नं. 9893694793, निवृत्ति परमार, उप अभियंता, मो. नं. 9644743221, मुख्यालय के बी. एल. चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता, मो. नं. 9301953236, पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंता, मो. नं. 7970003221 को सार्वजनिक कर दिये है।

महापौर एजाज ढेबर तथा निगमायुक्त प्रभात मलिक के निर्देश पर अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने मंगलवार भाठागांव स्थित फिल्टर प्लांट परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में पेयजल की समस्या ना हो इसके लिए समीक्षा की। करीब 3 घण्टे तक चली इस बैठक में मुख्य अभियंता जल आरके चैबे, कार्यपालन अभियंता जल बद्री चंद्राकर, अमृत मिशन के सहायक अभियंता अंशुल शर्मा और सहायक अभियंता प्रदीप यादव के साथ सभी 10 जोनों के जलप्रदाय विभाग से अभियंता शामिल थे। बैठक में जहां पर भी आगामी गर्मी के समय पर पेयजल की समस्या आ सकती है।

उस पर विशेष चर्चा कर रूपरेखा भी बनाई गई। अमृत मिशन के सहायक अभियंता शर्मा ने बैठक में जानकारी दी कि पानी की टँकीयों के तीन चरणों मे इसपीएशन लेबल जांच की जा चुकी है। लोगों को पर्याप्त पेयजल मिले इसकी तैयारियां कर ली गई है। बैठक में अपर आयुक्त चंद्रवंशी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक पर्याप्त मात्रा में पानी जा सके इसका भी इंतजाम किया जाए।

अफसरों ने कहा कि यदि नलों में प्रेशर से पानी नहीं आ रहा है तो इसका मतलब लोग टुल्लू पम्प से पानी खींच रहे हैं। इस पर चंद्रवंशी ने नागरिकों से अनुरोध किया कि सभी के लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल जलवाहिनियों के माध्यम से भेजा जा रहा है। टुल्लू पम्प से पानी खींचने से दूसरों के हिस्से में पेयजल कम आएगी। अत: टुल्लू पम्पों का उपयोग नहीं किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं गन्दा पानी आ रहा हो तो तत्काल अधिकारियों के नम्बरों पर या निदान 1100 में शिकायत करें। उन्होंने कहा कि महापौर ढेबर और निगम आयुक्त मलिक के निर्देश पर तत्काल नया नल कनेक्शन देने की भी व्यवस्था उपलब्ध है।

Loading

The post गर्मी में पानी की समस्या हुई तो लगाएं मोबाईल, 24 घंटे के अंदर होगा समाधान appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/if-there-is-a-problem-of-water-in-summer-then-install-mobile-solution-will-be-done-within-24-hours/7192/feed/ 0 7192
खुशियां बांटने से जीवन में भरते हैं खुशियों  के रंग: भूपेश बघेल http://revoltnewsindia.com/sharing-happiness-fills-colors-of-happiness-in-life-bhupesh-baghel/7103/ http://revoltnewsindia.com/sharing-happiness-fills-colors-of-happiness-in-life-bhupesh-baghel/7103/#respond Fri, 18 Mar 2022 11:00:57 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7103 पुराने गिले-शिकवे भुलाकर मनाएं रंगों का पर्व होली, मुख्यमंत्री शामिल हुए नगर निगम द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में महापौर ने गोबर से बने गुलाल का तिलक लगाकर मुख्यमंत्री को दी…

The post खुशियां बांटने से जीवन में भरते हैं खुशियों  के रंग: भूपेश बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

पुराने गिले-शिकवे भुलाकर मनाएं रंगों का पर्व होली, मुख्यमंत्री शामिल हुए नगर निगम द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में महापौर ने गोबर से बने गुलाल का तिलक लगाकर मुख्यमंत्री को दी होली की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार शाम को रंगों के पर्व होली के अवसर पर राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने निगम परिवार द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेशवासियों, निगम के पदाधिकारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई कामगारों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

महापाैर एजाज ढेबर ने गौठान में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से बने गुलाल से तिलक लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। पुराने गिले-शिकवे भुलाकर सभी इस त्यौहार को मिल-जुलकर मनाते हैं, तभी जीवन में खुशियों के रंग चढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान शहर में सौहार्द्रपूर्ण अच्छा वातावरण रहे, बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी मिलकर इस पर्व को मनाएं और आपस में होली की खुशियां बांटे।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम के महापौर से कहा कि होली के पर्व के दौरान शहर की साफ-सफाई और पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुचारू रखने की जरूरत है। क्योंकि इस पर्व में सबसे ज्यादा उपयोग पानी का होता है। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम के अनेक पदाधिकारी, पार्षद और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

Loading

The post खुशियां बांटने से जीवन में भरते हैं खुशियों  के रंग: भूपेश बघेल appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/sharing-happiness-fills-colors-of-happiness-in-life-bhupesh-baghel/7103/feed/ 0 7103
नगर निगम के बजट में महापाैर एजाज ढेबर ने खाेला सुविधाओं का पिटारा… http://revoltnewsindia.com/in-the-budget-of-the-municipal-corporation-mayor-ejaz-dhebar-opened-a-box-of-facilities/7059/ http://revoltnewsindia.com/in-the-budget-of-the-municipal-corporation-mayor-ejaz-dhebar-opened-a-box-of-facilities/7059/#respond Tue, 15 Mar 2022 15:45:47 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7059 रायपुर। नगर निगम का वर्ष 2022-23 का अनुमानित बजट महापौर एजाज़ ढेबर ने आज पेश। इसमें रायपुर वासियाें के लिए सुविधाओं का पिटारा खाेला गया है। बजट में संतुलित विकास…

The post नगर निगम के बजट में महापाैर एजाज ढेबर ने खाेला सुविधाओं का पिटारा… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। नगर निगम का वर्ष 2022-23 का अनुमानित बजट महापौर एजाज़ ढेबर ने आज पेश। इसमें रायपुर वासियाें के लिए सुविधाओं का पिटारा खाेला गया है। बजट में संतुलित विकास पर जोर दिया गया है। कोई बड़े वादे नहीं किए गए हैं। पुराने या हाल ही में शुरु हुए कार्यों के क्रियान्वयन पर बल दिया गया है।

बजट में बताया गया है कि रायपुर शहर की लाइफ लाइन खारून नदी के शुद्धिकरण की दिशा में बड़ी पहल होगी। लघु व्यवसायियों के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। शहर को टैंकर मुक्त किया जाएगा। निगम के सभी 10 जोन में एम्बूलेंस की व्यवस्था की जाएगी। मुक्ति धामों में अंतिम संस्कार हेतु निम्न आय वर्ग के लोगों को निशुल्क गौ काष्ठ उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 80 क्लीनिक खोले जाएंगे।

ये हैं वादे किए गए बजट में
1. रायपुर की जीवनदाायिनी खारुन नदी के शुद्धिकरण का लक्ष्य आगामी 3 वर्षों की कार्य योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत रायपुर शहर से बहकर नदी में पहुंचने वाले अपशिष्ट मिश्रित 17 नालों के पानी शुद्धिकरण हेतु 206 एमएलडी के चाार एसटीपी शुरु होंगे।

2. पौनी पसारी योजना व नये वेंडिंग जोन का निर्धारण कर लघु व्यवसायियों को सुगम व्यवसाय के  लिए सहायता करने पूरे नगर निगम क्षेत्र में कार्य योजना तैयार कर इसका क्रियान्वयन किया जाएगा।

3. टैंकर मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने अमृत मिशन योजना का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

4. संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। मरीजों को समय पर एम्बुलेंस जैसी ज़रूरी सुविधाएं तत्काल प्राप्त हों इसके लिए सभी 10 जोन में पृथक-पृथक 10 एम्बुलेंस की व्यवस्था नगर निगम व्दारा की जाएगी।

5. परिवार में  किसी सदस्य की मृत्यु के उपरांत शव को सूरक्षित रखने डी प्रीजर की आवश्यकता महसूस की जाती है। रायपुर नगर निगम इस दिशा में संवेदनशील पहल करते हुए निगम के सभी 10 जोन में पृथक-पृथक डी प्रीजर की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

6. नगर निगम क्षेत्र के सभी मुक्तिधामों में दाह संस्कार हेतु गौ काष्ठ उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें निम्न आय वर्ग के लोगों को उनके मृत परिजनों के दाह संस्कार हेतु निशुल्क गौ काष्ठ निगम व्दारा उपलब्ध कराया जाएगा।

7. इस वित्तीय वर्ष में निर्धन परिवारों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने भाटागांव स्थित बिन्नी बाई सोनकर उत्कृष्ट विद्यालय का अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में उन्नयन करके सुविधा संपन्न बनाया जाएगा।

8. घरेलू ज़रूरत की उपयोगी सेवाए जैसे कारपेंटर, प्लंबर, टीवी, फ्रीज, कूलर, मैकेनिक आदि की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने ऑन लाइन पोर्टल एप तैयार किया जाएगा। इससे स्थानीय कामगारों को रोजगार मिलेगा एवं आम लोगों को घर बैठे उनकी ज़रूरतें पूरी होंगी।

9. स्वास्थ्य सेवा की पहुंच सुगमतापूर्वक हर घर तक हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का कवरेज बढाया जाएगा एवं मोहल्ला क्लीनिक स्थापित होंगे। मोहल्ला क्लीनिक हेतु शासन व्दारा 70 वार्डों में एवं 10 जोन कार्यालयों में कुल 80 क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक मोहल्ला क्लीनिक हेतु 25-25 लाख की स्वीकृति शाासन से प्राप्त होगी।

10. शासकीय विद्यालयों को अध्ययन, अध्यापन के साथ अधोसंरचना तौर पर विकसित कर बौद्धिक, शैक्षिक, खेल व साांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने सुदृढ़ आधारशिला  तैयार की जाएगी।

11. रायपुर के खेल मैदानों को सुविधाजनक रूप से विकसित करने के साात तालाबों व उद्यानों को भी नया कलेवर आगामी 3 वर्षों में दिया जाएगा।

ये सुविधाएं मिलेंगी नागरिकाें काे
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर :- छत्तीसगढ़ राज्य के निर्धन के एवं मध्यम वर्गीय परिवार चिकित्सा एवं दवा पर होने वाले व्यय के भार से चिंतामुक्त हो सकें, दवाएं रियायती दर पर एवं सबकी पहुंच पर हो, इस उद्देश्य से आम नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर सुलभ कराने हेतु छत्तीसगढ़ में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना संचालित की जा रही है। राज्य प्रवर्तित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजनांतर्गत नगर निगम, रायपुर क्षेत्र में भी धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से रियायती दर पर दवाएं उपलब्ध है। इसके तहत प्रथम चरण में नेताजी सुभाष स्टेडियम एवं अमलीडीह मोहल्ला क्लीनिक के समीप 19 अक्टूबर 2021 से जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू किया गया। अगले चरण में नगर निगम रायपुर द्वारा कैनाल लिंकिंग रोड,

अंतर्राज्यीय बस स्टैंड, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल एवं जी.ई. रोड आयुर्वेदिक कॉलेज के समीप भी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की स्थापना की गई है। इन दवा दुकानों पर दवाएं गुणवत्तायुक्त एवं 72% तक रियायती दरों पर उपलब्ध होने से निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के लिए दवाओं पर होने वाला खर्च को कम करने में सहायता मिली हैं लाखों गरीब परिवार, जो आर्थिक तंगी के कारण दवा खरीदने में असमर्थ थे, उन्हें राज्य सरकार के इस प्रयास से एक बड़ी मदद पहुंची है।

मुख्यमंत्री स्लम योजना एवं धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना से अब सैकड़ों परिवार सीधे तौर पर जुड़कर कम राशि खर्च कर दवा खरीदने में सक्षम होकर अपनी बीमारी का सही उपचार करा रहे हैं। इन जेनेरिक दवाओं के रियायती दर पर विक्रय से 24 हजार से ज्यादा परिवार लाभान्वित हुए हैं। इन परिवारों को लगभग एक करोड़ 10 लाख की रियायत प्राप्त हुई है। यदि ये परिवार इन्ही दवाइयों को अन्य दुकानों से क्रय करते तो इन्हें लगभग एक करोड़ 77 लाख रुपये खर्च करने पड़ते इस एक करोड़ 10 लाख रूपये की बचत राशि को ये परिवार अब अपने जीवन की बेहतरी एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए उपयोग करेंगे।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना :- न्यूनतम आय वर्ग के ऐसे बच्चें, जिनके पालक सुविधा व संसाधनों के अभाव में अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध कराने में स्वयं को असमर्थ महसूस करते हैं, इन परिवारों के सपनों को साकार करने के लिए अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क गुणवत्तायुक्त उच्च स्तरीय शिक्षा-संसाधन सुलभ कराने हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना का शुभारंभ किया गया है। गत वित्तीय वर्ष में शासकीय बी. पी. पुजारी स्कूल में इस योजना के तहत अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन की सुविधा शुरू की गई थी।

वर्ष 2021-22 में नगर निगम रायपुर क्षेत्र के शासकीय स्कूलों आर.डी. तिवारी स्कूल, बी पी पुजारी एवं शहीद स्मारक स्कूल में भी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रारंभ की गई। वर्तमान में इन तीनों स्कूलों में 2144 विद्यार्थी अध्ययन प्राप्त कर अपने कैरियर को नई दिशा दे रहे हैं। इन स्कूलों में निम्न आय वर्ग से जुड़े परिवारों के साथ, शासकीय, अशासकीय संस्थानों, सीमांत व बड़े व्यवसायी परिवारों के बच्चे एक साथ अध्ययन कर सामाजिक समरसता की एक नई इबारत लिख रहे हैं।

निजी अंग्रेजी स्कूलों से भी उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित इस विद्यालय में बौद्धिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही खेल गतिविधियों को भी व्यापक प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिसकी वजह से यहां अध्यनरत बच्चें ज्ञान, विज्ञान के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियों में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। इस योजना के तहत चयनित इन विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।

अध्यापन कार्य हेतु पृथक सेट-अप तैयार कर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया गया है और वर्चुअल क्लास एवं स्मार्ट क्लास के माध्यम से अध्यापन कार्य का संचालन योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा किया जाता है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आधुनिक प्रयोगशाला, कम्प्यूटर कक्ष, उन्नत लाइब्रेरी तैयार की गई है। बी.पी. पुजारी स्कूल में राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल मैदान तैयार किया गया है, साथ ही आर.डी. तिवारी स्कूल के खेल मैदान के उन्नयन हेतु कार्य योजना तैयार की जा रही है।

सरोवर सौंदर्यीकरण कार्य :- तालाबों के शहर के रूप में ख्यातिलब्ध रायपुर के पुराने तालाब अपना अस्तित्व खोने लगे थे, अवैध अतिक्रमण, सुविधा विहीन तालाबों से आम नागरिक दूर होते जा रहे थे। ऐतिहासिक विरासत को संवारने व संजोने के अपने अहम प्रयासों की कड़ी में रायपुर नगर निगम ने शहर के महत्वपूर्ण तालाबों के सफाई, संरक्षण, संवर्धन और सौंदर्यीकरण का निर्णय लेते हुए इन तालाबों को पुनर्जीवित व पुनः प्रतिष्ठित करने का संकल्ला लिया है।

जो कि तालाबों की विरासत को संरक्षित करने की ऐतिहासिक पहल है। रायपुर में ऐतिहासिक विरासत के रूप में अपनी पहचान रखने वाले बूढ़ातालाब- स्वामी विवेकानंद सरोवर सहित 42 तालाबों का 53 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण की योजना तैयार कर इस पर क्रियान्वयन शुरू किया गया है। सरोवर को धरोहर के रूप में सुरक्षित रखने के इन प्रयासों का प्रतिफल है कि शहर के तालाब, जिनसे बच्चों, बड़ों के बीच दूरी बनती जा रही थी, अब वहां निर्मित सुंदर बाग-बगीचे, पाथवे, क्रीडा केन्द्र फिर से गुलजार हो कर इन तालाबों को पुनः नई पहचान दे रहे हैं।

शहर की अनमोल विरासत से आम लोगों को जोड़ने वाले बूढ़ातालाब का सौंदर्यीकरण की शुरूआत वर्ष 2020 में हुई। दो चरणों में निर्धारित कार्य योजना के प्रथम चरण में तालाब की गंदगी, कचरे, जल कुंभियों, जमे गाद को दूर कर तालाब के पानी को स्वच्छ किया गया है। तालाब के किनारे नव निर्मित संरचना से स्वामी विवेकानंद जी की विशाल प्रतिमा तक पहुंचने हेतु फ्लोटिंग जल सेतु का निर्माण किया गया, साथ ही आकर्षक प्रवेश द्वार चिल्ड्रन पार्क, दो स्तरीय पाथवे, म्यूजिकल फाउंटेन, आकर्षक लैण्ड स्केपिंग और जगमगाती रोशनी के बीच नौकायान का आनंद रायपुर निवासियों के साथ-साथ प्रदेश भर से पहुंचने वाले पर्यटक ले रहे हैं।

बूढ़ा तालाब विकास योजना के द्वितीय चरण का कार्य प्रगतिरत है तथा ओपन थिएटर एंव चॅडिंग जोन निर्मित कर रायपुरवासियों के दैनिक जीवन के अभिन्न अंग के रूप में विकसित करने की योजना है, जो इस तालाब के संरक्षण एवं संवर्धन को आत्मनिर्भरता प्रदान करेगा। तालाब संवर्धन की इन योजनाओं के पूरा हो जाने से आम निस्तारी के लिए लोगों को अपने क्षेत्र में उपयुक्त तालाब सुलभ होगा और इनके संवर्धन से जल संरक्षण की दिशा में सहायता मिलेगी।

उद्यानों का विकास :- आम नागरिकों को आमोद-प्रमोद, व्यायाम व सैर के लिए सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध कराने की योजना के तहत नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. द्वारा लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से 48 उद्यानों को स्मार्ट सेल्फ सस्टेनेबल रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों से 13 जून 2021 को द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रस्तावित शेष 30 उद्यानों के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. द्वारा उन स्थलों को भी उद्यान के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो रिक्त शासकीय भू-खंड होने के कारण कतिपय लोगों द्वारा बेजा कब्जा कर स्वतः उपयोग में लाया जा रहा था।

स्मार्ट रोड योजना का क्रियान्वयन :- तेजी से महानगर का स्वरूप ले रहे रायपुर शहर में सघन आबादी व आवाजाही वाले क्षेत्रों में अबाधित यातायात व पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्मार्ट रोड योजना की परिकल्पना रायपुर में पूरी हो रही है। प्रथम कार्य योजना के अंतर्गत रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ऑक्सीजोन के समीप 220 मीटर सड़क को जी.ई. रोड से राजा तालाब रोड तक जोड़ने हेतु स्मार्ट रोड निर्मित किया गया था। गत वित्तीय वर्ष में

175 रूपये की लागत से शहर के महत्वपूर्ण 7 मार्गों को स्मार्ट सड़क के रूप में चिन्हित कर इन्हें विकसित करने की योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ किया गया है। रायपुर नगर की सड़कों को सु-व्यवस्थित, सु-नियोजित व जन सुविधा अनुरूप उन्नत करने हेतु स्मार्ट सड़क योजना का भूमिपूजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों से 13 जून 2021 को हुआ है।

इसके तहत खालसा स्कूल से कलेक्ट्रेट चौक, शास्त्री चौक से जयस्तंभ होकर फाफाडीह चौक, विद्यावरण शुक्ल चौक से महिला थाना चौक होकर राजीव गांधी चौक तक एवं कोतवाली से महात्मा गांधी सदन नगर पालिक निगम कार्यालय तक, कालीबाड़ी-कोतवाली जयस्तंभ चौक, बूंदेश्वर मंदिर-लाखेनगर, बुढ़ातालाब परिधि महाराजबंध तालाब, स्मार्ट रोड (फेस-2) सौंदर्यीकरण कार्य, आमापारा चौक से लाखे नगर होकर राजकुमार कॉलेज जीई रोड तक स्मार्ट सड़क का निर्माण होगा।

Loading

The post नगर निगम के बजट में महापाैर एजाज ढेबर ने खाेला सुविधाओं का पिटारा… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/in-the-budget-of-the-municipal-corporation-mayor-ejaz-dhebar-opened-a-box-of-facilities/7059/feed/ 0 7059
जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें पार्षद : राज्यपाल उइके http://revoltnewsindia.com/work-according-to-the-aspirations-of-the-people-and-be-sensitive-to-the-problems-of-the-people-governor-uike/7044/ http://revoltnewsindia.com/work-according-to-the-aspirations-of-the-people-and-be-sensitive-to-the-problems-of-the-people-governor-uike/7044/#respond Tue, 15 Mar 2022 12:17:47 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7044 राज्यपाल उइके रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में शामिल हुई रायपुर, 15 मार्च 2022 राज्यपाल अनुसुईया उइके आज रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में शामिल हुई।…

The post जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें पार्षद : राज्यपाल उइके appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

राज्यपाल उइके रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में शामिल हुई

रायपुर, 15 मार्च 2022 राज्यपाल अनुसुईया उइके आज रायपुर नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में शामिल हुई। राज्यपाल ने निगम कार्यालय महात्मा गांधी सदन पहुंचकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान विधायक वरिष्ठ सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर व सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे सहित महिला पार्षदों ने भी राज्यपाल उइके का आत्मीय स्वागत किया। संभवतः यह ऐसा पहला मौका है कि जब कोई राज्यपाल नगर निगम की सामान्य सभा में शामिल हुआ हो।

नगर निगम की सामान्य सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल उइके ने पार्षदों का आह्वान किया कि जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें। आप सभी पार्षद जनता की आवाज हैं तथा आमजनों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना आपकी जिम्मेदारी भी है। आपके आचार-विचार और संस्कार में अहंकार न हो। सतत् रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से अपने कामों का फीडबैक भी लें, ताकि लोग क्या चाहते हैं, इसकी आपको जानकारी रहे।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की प्राथमिक शाला है। यहां निर्वाचित होकर पहुंचे जनप्रतिनिधियों का लोकतंत्र व संसदीय कार्यप्रणाली से पहली बार परिचय होता है। इस सदन में मेरा पहला अनुभव है। लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा की तरह यहां भी पक्ष-विपक्ष के सवाल-जवाब होते हैं, प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण के लिए समय निर्धारित है।

निश्चित ही रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट सिटी बनाने में सदन की भूमिका महत्वपूर्ण रही होगी। उन्होंने कहा कि मैं नगरीय निकायों अथवा ग्राम पंचायतों के निर्वाचित पदों पर नहीं रही, किन्तु महाविद्यालय की राजनीति से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। आप सब भी इस सदन से निरंतर सीखते होंगे जो आपके भावी राजनीतिक जीवन में मददगार होगा। नगरीय निकाय के सदन से निकलकर लोग अनेक महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं।

झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस कभी इस सदन के सदस्य रहे। अनेक विधायक, सांसदों ने भी अपने सफर की शुरूआत इसी सदन से की है। आप जितना अच्छा काम करेंगे तो लोगों का स्नेह व सम्मान उतना ही अधिक मिलेगा और आप अपने भावी राजनीतिक जीवन में नई ऊंचाईयों पर पहुंचेंगे।

राज्यपाल उइके ने कहा कि मैं विभिन्न पदों पर रहते हुए देश के अनेक राज्यों का भ्रमण किया, किन्तु छत्तीसगढ़ में मेरे कार्यकाल के ढाई साल कैसे बीते, यह पता ही नहीं चला। मैं प्रदेश भर में जहां भी गई लोगों ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुझे स्वीकारा और सम्मान दिया। प्रदेशवासी बड़े ही सरल, सहज और मृदुभाषी हैं, जो छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की सार्थकता सिद्ध करती है।

राज्यपाल उइके ने अपने उद्बोधन में रायपुर शहर में निगम द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों सहित विवेकानंद सरोवर, तेलीबांधा तालाब सौंदर्यीकरण और नालंदा लाइब्रेरी, पिंक टॉयलेट जैसी पहल की सराहना की। इस दौरान महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और आयुक्त नगर निगम प्रभात मलिक ने भी सभा को संबोधित किया। राज्यपाल उइके को महापौर एजाज ढेबर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Loading

The post जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें पार्षद : राज्यपाल उइके appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/work-according-to-the-aspirations-of-the-people-and-be-sensitive-to-the-problems-of-the-people-governor-uike/7044/feed/ 0 7044
महापौर एजाज ढेबर गोबर से बने ब्रीफकेस लेकर पहुंचे निगम, मां के पैर चूम घर से निकले बजट पेश करने http://revoltnewsindia.com/mayor-ejaz-dhebar-arrived-with-a-briefcase-made-of-cow-dung-kissed-his-mothers-feet-to-present-the-budget/7034/ http://revoltnewsindia.com/mayor-ejaz-dhebar-arrived-with-a-briefcase-made-of-cow-dung-kissed-his-mothers-feet-to-present-the-budget/7034/#respond Tue, 15 Mar 2022 10:44:14 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=7034 रायपुर। रायपुर नगर निगम वर्ष 2022-23 के लिए महापौर एजाज ढेबर अपना बजट पेश करने जा रहा है। महापौर एजाज ढेबर अपने घर से मां के पैरों को चूम कर…

The post महापौर एजाज ढेबर गोबर से बने ब्रीफकेस लेकर पहुंचे निगम, मां के पैर चूम घर से निकले बजट पेश करने appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। रायपुर नगर निगम वर्ष 2022-23 के लिए महापौर एजाज ढेबर अपना बजट पेश करने जा रहा है। महापौर एजाज ढेबर अपने घर से मां के पैरों को चूम कर और हाथ में गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर रायपुर नगर निगम पहुंचे। राज्य गीत गाकर सभी पार्षदों की मौजूदगी में नगर निगम की सामान्य सभा शुरू हुई। जिसमें बजट पेश किया जाना है।

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि मां की आशीर्वाद के साथ शहर के विकास का प्रयास करूंगा

मंगलवार को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होते ही भजपा के पार्षदों ने सम्पतिकर, यूजर चार्ज और गोलबाजार के मामले को लेकर सभापति से जवाब मांगने के लिए निवेदन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला तो भजपा के पार्षदों ने नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा के आठ पार्षदों ने टेबल के ऊपर खड़े होकर हंगामा करने लगे। इसपर सभापति ने आठों पार्षदों के निलंबित कर दिया था।

निलबंन के बाद भाजपा के सभी पार्षद सदन से बाहर निकलकर महापौर हाय- हाय के नारे लगाने लगे। इस दौरान सदन की करवाई चलती रही। छह पार्षदों ने इस बार मच्छर, आवारा मवेसी और सामुदायिक भवन पर सवाल लगाकर जबाब मांगा था। जिसका एमआइसी के सदस्यों ने जबाब दिया।

महापौर एजाज ढेबर के आग्रह पर भाजपा के पार्षदों के निलबंन वापस ले लिया है। लेकिन भाजपा के पार्षद अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं। वह नगर निगम मुख्य गेट पर नारे लगा रहे हैं। प्रश्न काल खत्म होते ही एक घंटे के लिए सामान्य सभा की बैठक को आस्थगित कर दिया है।

बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ का बजट गोधन से बने सूटकेस में पेश किया था। गोबर से बना सूटकेस काफी चर्चा का विषय और आकर्षण का केंद्र रहा। इसी तर्ज पर मंगलवार को रायपुर नगर निगम का बजट भी गोधन से बने सूटकेस में महापौर एजाज ढेबर के हाथों में नजर आया।

छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव एवं आर्थिक सुदृढ़ीकरण का परिचायक बन चुकी है। इसी गोधन से बने सूटकेस के साथ आज महापौर एजाज ढेबर रायपुर नगर निगम का बजट प्रस्तुत कर रहे हैं। बता कि सीएम भूपेश बघेल की फोटो भी गोधन से बने सूटकेस के साथ सामने आई थी।

सूटकेस पर संस्कृत में ‘गोमय वसते लक्ष्मी’ लिखा था। इसका अर्थ है- गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। इस सूटकेस को रायपुर गोकुलधाम गौठान में काम करने वाली महिला स्वयं सहायता समूह ‘एक पहल’ की महिलाओं ने तैयार किया है।

Loading

The post महापौर एजाज ढेबर गोबर से बने ब्रीफकेस लेकर पहुंचे निगम, मां के पैर चूम घर से निकले बजट पेश करने appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/mayor-ejaz-dhebar-arrived-with-a-briefcase-made-of-cow-dung-kissed-his-mothers-feet-to-present-the-budget/7034/feed/ 0 7034
स्वच्छता को लेकर महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे की नई पहल, अपनी-अपनी गाड़ियों में रखेंगे ‘डस्टबीन’ http://revoltnewsindia.com/new-initiative-of-mayor-ejaz-dhebar-and-chairman-pramod-dubey-regarding-cleanliness-will-keep-dustbins-in-their-vehicles/6991/ http://revoltnewsindia.com/new-initiative-of-mayor-ejaz-dhebar-and-chairman-pramod-dubey-regarding-cleanliness-will-keep-dustbins-in-their-vehicles/6991/#respond Mon, 14 Mar 2022 11:25:42 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6991 रायपुर। सड़क पर चलते हुए कार का शीशा नीचे कर चिप्स का रैपर छोड़ना या दरवाजा खोलकर कचरा सामान फेंकना जैसी लोगों की आदतें यहां आम हैं। केवल घर को…

The post स्वच्छता को लेकर महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे की नई पहल, अपनी-अपनी गाड़ियों में रखेंगे ‘डस्टबीन’ appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। सड़क पर चलते हुए कार का शीशा नीचे कर चिप्स का रैपर छोड़ना या दरवाजा खोलकर कचरा सामान फेंकना जैसी लोगों की आदतें यहां आम हैं। केवल घर को ही साफ रखने और शहर को कूड़ादान समझने की मानसिकता को खत्म करने निगम के जनप्रतिनिधि से लेकर अफसर आगे आकर पहल करने जा रहे हैं।

महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे ने अपनी-अपनी गाड़ियों में डस्टबिन रखने की शुरुआत कर दी है। अब वे कार का कचरा बाहर नहीं फेकेंगे बल्कि डस्टबिन में डालेंगे और बाद में उसे निर्धारित स्थान पर फेंकेंगे ताकि सड़क पर कचरा न फैले। कमिश्नर प्रभात मलिक भी अपनी गाड़ी में हमेशा डस्टबिन रखकर संदेश देंगे।

स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में टॉप-3 में आने के लिए निगम के अमले ने तैयारी शुरू कर दी है। रायपुर निगम ने सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए के शहर के सभी मुक्कड़ खत्म कर दिए गए हैं। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कलेक्ट किया जा रहा है। सरोना के ट्रंचिंग ग्राउंड पर कचरे को साइंटिफिक तरीके से नष्ट करने की प्रक्रिया भी चालू हो चुकी है। ऐसी बड़ी सुविधा और काम जिनकी वजह से रायपुर के नंबर कम हो रहे थे, उसे लगभग पूरा कर लिया गया है।

छोटे डस्टबिन से बड़ा अभियान
महापौर, सभापति सभी एमआईसी सदस्य और निगम कमिश्नर, अपर आयुक्त, जोन कमिश्नर समेत जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी गाड़ियों में एक छोटा डस्टबिन रखेंगे। यह निगम का बड़ा अभियान होगा। आम लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि वे साफ-सफाई की छोटी सी छोटी बातों का हमेशा ध्यान रखते हैं। बात चाहे घर की हो या फिर आफिस या गाड़ी पर चलने के दौरान की। लोगों को भी इसकी पहल करनी चाहिए।

नई कार में डस्टबिन अनिवार्य
आटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। अब नई सोल्ड कार के साथ डस्टबिन अनिवार्य एसेसरीज के रूप में शामिल किया जा रहा है। यह एसोसिएशन की ओर से दिया जाएगा। सर्विसिंग या रिपेयरिंग के लिए शो रूप आने वाली गाड़ियों में भी डस्टबिन दिया जाएगा। निगम के पदाधिकारियों और अफसरों ने अपनी कार में डस्टबिन रखना शुरू कर दिया है। इसी पहल के बाद आटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन ने इसे रायपुर सहित प्रदेशभर में अनिवार्य एसेसरीज के रूप में लागू करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स और एसोसिएशन के पदाधिकारी आज महापौर ढेबर से मिलने जाएंगे।

Loading

The post स्वच्छता को लेकर महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे की नई पहल, अपनी-अपनी गाड़ियों में रखेंगे ‘डस्टबीन’ appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/new-initiative-of-mayor-ejaz-dhebar-and-chairman-pramod-dubey-regarding-cleanliness-will-keep-dustbins-in-their-vehicles/6991/feed/ 0 6991
राज्यपाल उइके से रायपुर नगर निगम के महापौर व सभापति ने की मुलाकात http://revoltnewsindia.com/mayor-and-chairman-of-raipur-municipal-corporation-met-governor-uike/6949/ http://revoltnewsindia.com/mayor-and-chairman-of-raipur-municipal-corporation-met-governor-uike/6949/#respond Fri, 11 Mar 2022 16:17:45 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6949 नगर निगम के सामान्य सभा के लिए किया आमंत्रित राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर तथा सभापति प्रमोद दुबे ने मुलाकात…

The post राज्यपाल उइके से रायपुर नगर निगम के महापौर व सभापति ने की मुलाकात appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

नगर निगम के सामान्य सभा के लिए किया आमंत्रित

राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर तथा सभापति प्रमोद दुबे ने मुलाकात की। राज्यपाल उइके को आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाले सामान्य सभा में शामिल होने हेतु महापौर ढेबर तथा सभापति दुबे ने आमंत्रित किया।

इस दौरान राज्यपाल उइके ने नगर निगम के सामान्य सभा के संचालन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने सामान्य सभा की बैठक में शामिल होने हेतु अपनी सहमति भी दी। उल्लेखनीय है कि 70 पार्षद तथा 11 एल्डरमेन वाली रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक 15 मार्च को आहूत की गई है।

Loading

The post राज्यपाल उइके से रायपुर नगर निगम के महापौर व सभापति ने की मुलाकात appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/mayor-and-chairman-of-raipur-municipal-corporation-met-governor-uike/6949/feed/ 0 6949
महापौर एजाज ढेबर 15 मार्च को पेश करेंगे रायपुर नगर निगम का बजट, सभापति प्रमोद दुबे ने दी जानकारी http://revoltnewsindia.com/mayor-ejaz-dhebar-will-present-the-budget-of-raipur-municipal-corporation-on-march-15-chairman-pramod-dubey-gave-information/6938/ http://revoltnewsindia.com/mayor-ejaz-dhebar-will-present-the-budget-of-raipur-municipal-corporation-on-march-15-chairman-pramod-dubey-gave-information/6938/#respond Fri, 11 Mar 2022 15:14:02 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6938 रायपुर। नगर निगम रायपुर का बहुप्रतिक्षित बजट 15 मार्च को जनता के लिए प्रस्तुत किया जायेगा। नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि महापौर…

The post महापौर एजाज ढेबर 15 मार्च को पेश करेंगे रायपुर नगर निगम का बजट, सभापति प्रमोद दुबे ने दी जानकारी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। नगर निगम रायपुर का बहुप्रतिक्षित बजट 15 मार्च को जनता के लिए प्रस्तुत किया जायेगा। नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि महापौर एजाज ढेबर वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत कर बजट अभिभाषण पढेगें। कोविड काल के 2 वर्ष में एमआईसी द्वारा पारित बजट को शासन से स्वीकृति लेकर अंगीकृत कर वर्ष भर कार्य किये गये।

सभापति प्रमोद दुबे ने सदस्यों से आग्रह किया है कि वे प्रश्नकाल के उपरांत पारित बजट पर चर्चा में भाग लें तथा रायपुर शहर के विकास हेतु अपने सुझाव देवें। उन्होंने कहा कि सदस्यों के समक्ष प्रथम बार इस बजट में चर्चा होगी क्योंकि 2 वर्षों तक लगातार कोरोना महामारी के कारण सदस्यों ने प्रत्यक्ष सुझाव नहीं दे पाये थे। अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने सभी पार्षदों से अपील है कि अपने शहर के साथ-साथ अपने वार्डों के लिए सकारात्मक सुझाव जरूर देवें।

रायपुर शहर महानगर का आकार ले रहा है
सभी सदस्यों से प्रमोद दुबे ने यह भी कहा है तथ्यात्मक पहलुओं पर चर्चा करेगें तो बेहतर होगा, साथ ही सदन का समय भी अन्य पार्षदों के चर्चा हेतु प्रदान की जा सकती है। एक ही विषय पर बार बार चर्चा करने से बचना आवश्यक है ताकि सभी सदस्यों को मौका मिल पाये।

प्रमोद दुबे ने बताया कि रायपुर शहर महानगर का आकार ले रहा है अतः चहुंमुखी विकास हेतु सदस्यों से चर्चा की अपेक्षा होगी, खासकर बाजारों के विकेन्द्रीकरण एवं व्यवस्थित तथा समन्वित विकास पर केन्द्रीत कर अपनी बेहतर तैयारी करें।

Video

Loading

The post महापौर एजाज ढेबर 15 मार्च को पेश करेंगे रायपुर नगर निगम का बजट, सभापति प्रमोद दुबे ने दी जानकारी appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/mayor-ejaz-dhebar-will-present-the-budget-of-raipur-municipal-corporation-on-march-15-chairman-pramod-dubey-gave-information/6938/feed/ 0 6938
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 200 महिला सफाई कर्मियों, स्वसहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान… http://revoltnewsindia.com/200-women-sanitation-workers-women-of-self-help-groups-honored-on-international-womens-day/6853/ http://revoltnewsindia.com/200-women-sanitation-workers-women-of-self-help-groups-honored-on-international-womens-day/6853/#respond Tue, 08 Mar 2022 18:10:26 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6853 रायपुर। आज संध्या नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाॅधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक एजाज ढेबर की…

The post अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 200 महिला सफाई कर्मियों, स्वसहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>

रायपुर। आज संध्या नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाॅधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक एजाज ढेबर की धर्मपत्नी अर्जुमन ढेबर, रायपुर नगर निगम की प्रथम महिला नेता प्रतिपक्ष मीनल चैबे, एमआईसी सदस्य अंजनी राधेश्याम विभार, द्रौपती हेमंत पटेल, पार्षद शीतल कुलदीप बोगा, नीलम नीलकंठ जगत, सीमा संतोष साहू, महिला पार्षदों ने नगर निगम रायपुर की लगभग 200 महिला सफाई कर्मचारियों एवं महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर सम्मान किया।

आयोजन में महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि संस्कृत में मान्यता है कि जहां नारी का सम्मान होता है, उस स्थान को देवता भी पूजते है। प्रत्येक महिला जीवन में 2 बार जन्म लेती है। पहली बार बिटियां के रूप में दूसरी बार पत्नी के रूप में। प्रत्येक महिला अपने मायके एवं ससुराल को अपने कार्य से गौरवांवित करती है एवं पूजनीय होती है। महिलाओं ने हमेशा जीवन में बेहद सफल रहे पुरूषों की सफलता में उल्लेखनीय योगदान दिया है। महापौर ने कोरोना काल के दौरान नगर निगम रायपुर की महिला सफाई कामगारों द्वारा दी गई अद्भूत सेवा की सराहना की।

महापौर एजाज ढेबर की धर्मपत्नी अर्जुमन ढेबर ने मंच से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की समस्त महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि महिला मायके एवं ससुराल सहित पूरे समाज को शिक्षित होने पर प्रकाशवान बनाती है। महिलाओं के प्रत्यक्ष सहयोग की भूमिका पुरूषों की दैनिक जीवन में सफलता तय करती है। उन्होने नगर निगम रायपुर की महिला अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला सफाई कामगारों, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सेवाओं की सराहना की। जिसके फलस्वरूप रायपुर शहर का नाम लगातार प्रगति कर रहा है।

नेता प्रतिपक्ष मीनल चैबे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि वे नगर निगम की प्रथम महिला नेता प्रतिपक्ष है एवं अपने दायित्व को सबके सहयोग से निर्वहन करने का कार्य करती है।

Loading

The post अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 200 महिला सफाई कर्मियों, स्वसहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान… appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/200-women-sanitation-workers-women-of-self-help-groups-honored-on-international-womens-day/6853/feed/ 0 6853
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को रोजगार से जोड़ा गया: डॉ. डहरिया http://revoltnewsindia.com/cleanliness-has-been-linked-to-employment-in-chhattisgarh-dr-dahria/6734/ http://revoltnewsindia.com/cleanliness-has-been-linked-to-employment-in-chhattisgarh-dr-dahria/6734/#respond Thu, 03 Mar 2022 17:06:34 +0000 http://revoltnewsindia.com/?p=6734 राजधानी रायपुर में सोशल इंटरप्राइजेस फार गारबेज फ्री सिटी पर नेशनल कॉन्क्लेव आयोजित हुआ देश के 20 से ज्यादा राज्य बने प्रतिभागी भारत सरकार के अधिकारी हुए शामिल रायपुर, 03…

The post छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को रोजगार से जोड़ा गया: डॉ. डहरिया appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
  • राजधानी रायपुर में सोशल इंटरप्राइजेस फार गारबेज फ्री सिटी पर नेशनल कॉन्क्लेव आयोजित हुआ
  • देश के 20 से ज्यादा राज्य बने प्रतिभागी
  • भारत सरकार के अधिकारी हुए शामिल

रायपुर, 03 मार्च 2022 छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को रोजगार से जोड़ा गया है। इससे छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ बनाने में सफलता मिली है।

डॉ. डहरिया आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी होटल में आयोजित सोशल इंटरप्राइजेस फार गारबेज फ्री सिटी नेशनल कॉन्क्लेव के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। भारत सरकार के आवास एवं नगरीय मामले मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव में देश के 20 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि स्वच्छता मॉडल की जब हमने शुरूआत की तो राज्य में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य बहुत धीमी गति से हो रहे थे। हमारी कोशिश रही है राज्य की स्वच्छता की पुरानी पंरपरा को जीवित करते हुए आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए हमने नरवा गरवा घुरवा बारी से स्वच्छता को जोड़ा। हमने सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर जोर दिया।

हमारे यहां तो पुरानी परंपरा में प्लास्टिक का उपयोग था ही नहीं, दोना पत्तल ही चलते हैं। हमने वहीं परंपरा फिर से शुरू की। अब तो लोग जागरूक हैं खुद ही प्लास्टिक लेने से इंकार कर देते हैं। 6 आर पॉलिसी रीथिंक, रियूज, रिसाइकिल, रिपेयर, रिडयूस, रिफ्यूज के आधार पर काम किया इससे हुआ ये कि नए अपशिष्ट बनने की मात्रा कम होने लगी। बस्तियों में सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय बनाए लोगों ने अपना पूरा सहयोग दिया। मानव मल प्रबंधन के लिए स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जहां सीवर का पानी ट्रीट होता है।

उन्होंने कहा कि राज्य की सफलता के लिए पीछे 10 हजार से अधिक स्वच्छता दीदियां हैं। हमने तो दीदीयों को प्रोत्साहित किया ही, अपितु दीदियों ने एक कदम आगे बढ़कर राज्य के हर एक नागरिक को स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित किया। स्वच्छता के छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता का मूल मंत्र कचरा प्रसंस्करण को आजीविका से जोड़ना रहा है।

वैदिक सिद्धांत अनुसार अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष के सूत्र की प्रथम कड़ी में गरीब महिलाओं को अर्थ से जोड़ते हुए सर्कुलर इकोनॉमी को मजबूत करने का अपना धर्म सरकार निभा रही है और एक धर्म दीदियां भी निभा रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए हमारी दीदियों ने डोर-टू-डोर जाकर गीला-सूखा कचरा अलग रखने के लिए प्रशिक्षण दिया है और लोगों में स्वच्छता को एक आदत के रूप देने में बड़ी तन्मयता से अपनी भूमिका निभाई है।

डॉ. डहरिया ने कहा कि आम नागरिकों की स्वच्छता संबंधी शिकायतों को 24 घंटे के अंदर निपटान के लिए टोल फ्री नंबर 1100 दिया गया। गूगल से सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों को जोड़ा गया ताकि लोग अपने आसपास के शौचालय को फोन पर ही सर्च कर सकें।

घर-घर से सूखे और गीले कचरे का कलेक्शन कर राज्य के सभी शहरों में प्रोसेसिंग प्लांट में 100 प्रतिशत कचरे की प्रोसेसिंग द्वारा हमने कचरा मुक्त शहर बनाने की दिशा में अभिनव कार्य किया है। साथ ही 150 से अधिक कचरे की खुली डम्प साइट को खत्म कर वहां उद्यान और हरियाली का विकास किया है। राज्य में सभी नगरीय निकाय सेप्टिक टैंक के पानी का उपचार करते हैं।

इस कारण हमारा छत्तीसगढ़ देश का स्वच्छतम राज्य के साथ ही सर्वप्रथम ओडीएफ प्लस प्लस राज्य बना है। इस प्रकार नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी की परंपरागत तरीके से कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ का स्वच्छता मॉडल अब देश का सबसे प्रख्यात मॉडल बन गया है। अब लोग गुजरात मॉडल के स्थान पर छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा करते हैं, जो छत्तीसगढ़वासियों के लिए गर्व का विषय है।

इस प्रकार इन सभी प्रयासों से ही हम लगातार 3 बार देश के सबसे स्वच्छतम राज्य बने है। गोधन न्याय योजना से सफाई और आमदनी दोनों बढ़ी है। राज्य में जैविक खाद का उपयोग बढ़ा है। इससे राज्य की भूमि की उपजाऊ क्षमता में भी वृद्धि देखी गई है। शहरों में कुल उत्पादित लगभग 5 लाख क्विंटल कम्पोस्ट में से लगभग 2 लाख क्विंटल कम्पोस्ट विक्रय की गई एवं खाद विक्रय से लगभग 11 करोड़ रूपए की आय प्राप्त हुई है।

कार्यक्रम को रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से और मार्गदर्शन में हम रायपुर शहर को देश के सर्वोत्तम स्वच्छ शहर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया लगातार हमें प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने रायपुर में स्वच्छता के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी एवं देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, भारत सरकार के आवास एवं नगरीय मामले विभाग के संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा, छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव अलरमेल मंगई डी, सूडा के सीईओ सौमिलरंजन चौबे सहित अन्य अधिकारी, स्वच्छता दीदीयां सहित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों एवं नगरीय निकाय के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों का सम्मान मंत्री डॉ. डहरिया द्वारा किया गया।

Loading

The post छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को रोजगार से जोड़ा गया: डॉ. डहरिया appeared first on REVOLT NEWS INDIA.

]]>
http://revoltnewsindia.com/cleanliness-has-been-linked-to-employment-in-chhattisgarh-dr-dahria/6734/feed/ 0 6734