मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा

SHARE THE NEWS

शोक -संतप्त  परिजनों का बंधाया ढांढस

रायपुर, 20 दिसम्बर 2021 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी। उन्होंने वर्ल्यानी के पार्थिव देह को कंधा दिया और नंगे पैर ही प्रेम प्रकाश आश्रम तक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ल्यानीे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर ऐजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, आर. पी. सिंह, जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिक जन उपस्थित थे।

 566 Views,  2 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: