रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी का आदेश अब जारी हो चूका है। भूपेश बघेल सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए हर शनिवार और रविवार को अवकाश देने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद अब हर सप्ताह कर्मचारियों को मात्र पांच दिन कार्य करना होगा। अब हर शनिवार और रविवार छुट्टी रहेगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते गणतंत्र दिवस को कर्मचारियों के 5 दिवस कार्यप्रणाली लागू करने की बात कही थी। इसके बाद अब इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश के अनुसार 5 दिवसीय कार्य अवधि में महीने में पड़ने वाले सभी शनिवार को अवकाश रहेगा। इसके पहले सेकेंड और थर्ड शनिवार को अवकाश रहता था। कर्मचारियों को सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक काम करना होगा।
486 Views, 2