कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान, साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ सरकार की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया…

SHARE THE NEWS

सांसद राहुल गांधी के साईंस कॉलेज स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर गौर सिंग का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

सांसद राहुल गांधी के साईंस कॉलेज स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल में आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात की…

सांसद राहुल गांधी के साईंस कॉलेज स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल में आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात की। समाज के लोगों ने उनका परम्परागत ढ़ंग से स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके साथ थे।

राहुल गांधी ने सुकमा में स्थापित हाईड्रो पॉवर सिंचाई प्रणाली की सराहना की

बिना बिजली और बिना अन्य ईंधन के मिल रही है 24 घंटे सिंचाई सुविधा
सांसद राहुल गांधी ने आज साईंस कॉलेज के मुख्य कार्यक्रम स्थल में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बस्तर अंचल के सुकमा जिले के गिरदाल पारा हाइड्रो पावर बेस्ड पंपिंग स्किम इरिगेशन प्रोजेक्ट की सराहना की।

जल संसाधन विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी के डोम में इसका मॉडल प्रदर्शित किया गया है। यहां बिना बिजली और बिना अन्य ईंधन के 24 घंटे सिंचाई होती है। इससे सैकड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी इस मॉडल का अवलोकन किया।

सांसद राहुल गांधी ने विकास प्रदर्शनी में कांकेर वैली सीताफल परियोजना का अवलोकन किया…

सांसद राहुल गांधी ने विकास प्रदर्शनी में कांकेर वैली सीताफल परियोजना का अवलोकन किया। उन्होंने कांकेर जिले में सीताफल से पल्प और आइसक्रीम बनाने की तकनीक की जानकारी ली। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए कहा कि सीताफल को अच्छी आमदनी का जरिया बनाना प्रशंसनीय कार्य है। विकास प्रदर्शनी के स्टाल में सतीश मिश्रा ने बताया कि जिले में इससे  5000 परिवारों को इससे रोजगार मिल रहा है। इन परिवारों को 62 लाख रुपये की आमदनी हुई है।

बस्तर आर्ट के संरक्षण-संवर्धन में कलागुड़ी उल्लेखनीय : सांसद गांधी ने कलागुड़ी को सराहा

सासंद राहुल गांधी ने विकास प्रदर्शनी स्थल में कलागुड़ी का अवलोकन किया। उन्होंने ढोकरा (बेल मेटल), रॉट आयरन, तुम्बा, शिशल, काष्ट, बांस आदि प्राचीन कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बस्तर जिले में विकसित कलागुड़ी को बस्तर आर्ट के विकास के लिए उल्लेखनीय बताया। सांसद गांधी के पूछने पर बताया गया कि कलागुड़ी से अब तक इससे 500 से भी अधिक कारीगरों के परिवार लाभांवित हो रहे हैं।

इन परिवारों को लगभग 2 लाख रुपए से अधिक आय हो रही है। बीजापुर जिले में बांस शिल्पकला एवं फर्नीचर निर्माण में लगी महिलाएं अब बांस उत्पाद निर्मित कर उन्हें अन्य प्रदेशों के बाजारों में क्रय उपलब्ध कर रही हैं। दैनिक आजिविका के साथ अतिरिक्त मासिक आमदनी 2500 से 3000 रुपए आय अर्जित कर रही हैं।

सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकास प्रदर्शनी के स्टॉल में मिट्टी के दीये बनाते हुए…

सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकास प्रदर्शनी के स्टॉल में मिट्टी के दीये बनाते हुए।

सांसद राहुल गांधी ने प्रदर्शनी स्थल में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के बारे में विशेष रूप से जानकारी ली…

सांसद राहुल गांधी ने प्रदर्शनी स्थल में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के बारे में विशेष रूप से जानकारी ली। उन्होंने इस योजना की पाठ्यक्रमों के संबंध में स्कूली बच्चों से चर्चा भी की।

सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साईंस कॉलेज ग्राउंड के मुख्य कार्यक्रम स्थल के पास विकास प्रदर्शनी में…

सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साईंस कॉलेज ग्राउंड के मुख्य कार्यक्रम स्थल के पास विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की बहुमत्वाकांक्षी गौठान योजना के मॉडल का अवलोकन किया।

सांसद राहुल गांधी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के बस्तर डोम में दंतेवाड़ा में रेडीमेड कपड़े निर्माण इकाई में कार्यरत हारम गांव की महिलाओं …

सांसद राहुल गांधी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के बस्तर डोम में दंतेवाड़ा में रेडीमेड कपड़े निर्माण इकाई में कार्यरत हारम गांव की महिलाओं शांति, प्रीति, संजना और बारसूर गांव की प्रियंका सहित अन्य महिलाओं-युवाओं से बातचीत की।

यहां पर उत्पादित होने वाले वस्त्रों की डेनेक्स नाम से ब्रांडिंग की गई है। गांधी ने इन महिलाओं और युवाओं से रेडीमेड कपड़े निर्माण कार्य के संबंध में उनके अनुभव सुने और उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में स्थापित इस यूनिट में डेढ़ हजार से अधिक परिवारों को रोजगार मिल रहा है।

डेनेक्स से कई कंपनियों ने पांच साल में 75 लाख उत्पाद बनाने के लिए साढ़े चार सौ करोड़ रुपये के एमओयू किये है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके साथ थे।

सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास प्रदर्शनी के मंडप में बस्तर क्षेत्र के कोण्डागांव में निर्मित कोंडानार ब्रांड के तिखुर से बनाए गए व्यंजनों का स्वाद लिया…

सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास प्रदर्शनी के मंडप में बस्तर क्षेत्र के कोण्डागांव में निर्मित कोंडानार ब्रांड के तिखुर से बनाए गए व्यंजनों का स्वाद लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *