LIVE : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 का भव्य शुभारंभ…

SHARE THE NEWS

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान किया गया है। इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए हैं, वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम भूपेश बघेल कर रहे हैं। इस महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कई बड़े नेताओं ने शिरकत की है।

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हर देश और प्रांत के कलाकार अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे हैं। जिसमें 07 देश, 27 राज्य और 06 केन्द्र शासित प्रदेशों से आए नर्तक दल पूरे जोश और उत्साह के साथ रंगा-रंग प्रस्तुति के लिए तैयार है।

आज के कार्यक्रम के प्रारूप
दोपहर 12.30 से 2 बजे तक नाइजीरिया, फिलीस्तीन, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के नर्तक दल अपनी प्रस्तुति देंगे। फिर सभी मेहमान आयोजन स्थल पर लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।इसके बाद आदिवासी नृत्य महोत्सव की प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। दोपहर 2.30 बजे से विवाह संस्कार विधा पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इसमें कर्मा नृत्य, मध्य प्रदेश का कर्मा, झारखंड का कोडसी, जम्मू-कश्मीर का गोजरी नृत्य, आंध्र प्रदेश का गुरयाबल्लु, असम का कारबी-तिवा, आंध्र प्रदेश का डिम्सा, ओडिशा का धप, तेलंगाना का कोम्मुकोया, मध्य प्रदेश का दंडार, ओडिशा का बोण्डा और गुजरात का मेवासी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

वहीं, शाम 6.30 से रात्रि 7.30 बजे तक पारंम्परिक त्यौहार एवं अनुष्ठान, फसल कटाई-कृषि एवं अन्य पारंपरिक विधाओं के नृत्यों की प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ का करमा नृत्य, उत्तराखंड का झींझीं हन्ना, तेलंगाना का गुसाड़ी-डिम्सा, झारखंड का उरांव और गुजरात के सिद्धी गोमा नृत्य की प्रस्तुति होनी है।

शाम को विदेशी नर्तक देंगे प्रस्तुति
महोत्सव में शाम 8 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक विदेशों से आए लोक नर्तक अपनी कला-संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इसमें राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित रहेंगे। इसमें स्वाजीलैण्ड, उज्बेकिस्तान और माली के नर्तक दल अपनी प्रस्तुति देंगे।

दूसरे दिन के कार्यक्रम प्रारूप
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस सत्र की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करने वाले हैं। बता दें कि इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। वहीं, 30 अक्टूबर को रात 8 बजे से समारोह का पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

इसके अलावा एक नवम्बर को 21वां राज्य स्थापना दिवस पर राज्य अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया जाना है।

देखेंगे-LIVE VIDEO

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: