मिनीमाता जी ने समाज में महिलाओं का सम्मान दिलवाने हेतु किया अथक प्रयास : एजाज ढेबर

SHARE THE NEWS

रायपुर। बुधवार को राज्य की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम महिला सांसद, समाज सुधारक मिनीमाता को उनकी 49 वीं पुण्यतिथि पर नगर पालिक निगम रायपुर में आयोजन हुआ। संस्कृति विभाग के आयोजन में नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से मिनीमाता को उनकी पुण्यतिथि पर पंडरी मुख्य मार्ग पर स्थित मिनीमाता परिसर में उनकी प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर आदरांजलि अर्पित की।
आयोजन में मुख्यरूप से शामिल व्यक्तियों में नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभागअध्यक्ष सुन्दर जोगी, निगम जोन 2 अध्यक्ष बंटी होरा, रायपुर विकास प्राधिकरण के संचालक मण्डल सदस्य एवं अन्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों द्वारा पंडरी मुख्यमार्ग में स्थित मिनीमाता परिसर में छायादार प्रजाति का पौधा मौलश्री रोपित कर समाजहित में पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया। महापौर एजाज ढेबर ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि मिनीमाता जी ने समाज में महिलाओं का सम्मान दिलवाने हेतु जो कार्य किया, वह अद्वितीय है।
मिनीमाता जी द्वारा प्रथम महिला सांसद के रूप में नारी शिक्षा, महिलाओं के विकास सहित समाज के सर्वकल्याण हेतु दिये गये सभी वक्तव्य सदैव अत्यधिक लोकप्रिय बने रहे हैँ। आगे महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में जो विकास हुआ है, वह विकास पूरे देश में कहीं पर भी नहीं हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *