जन्मदिन के अवसर पर महापौर ढेबर ने 75 किलो लड्डुओं से मुख्यमंत्री को तौला

SHARE THE NEWS

रायपुर, 23 अगस्त 2021 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन आज उनके निवास में गरिमामय वातावरण में सादगी के साथ मना। मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर ने 75 किलो बूंदी के लड्डओं से मुख्यमंत्री को तौलकर खुशियों का इज़हार किया।

महापौर एजाज ढेबर ने मुख्यमंत्री निवास में संक्षिप्त आयोजन रख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्म दिन पर 75 किलोग्राम बुंदी के लड्डूओं से तौलकर जन्म दिन की खुशियां मनाई। तौलने की रस्म पूरी होने के बाद लड्डू वहां मौजूद लोगों के बीच वितरित किए गए। इस दौरान प्रमुख रूप से नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक मोहन मरकाम, सांसद दीपक बैज, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला,  विधायक व्दय कुलदीप सिंह जुनेजा व विकास उपाध्याय, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, छ.ग. राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नागभूषण राव, सतनाम सिंह पनाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, प्रदीप शर्मा, रूचिर गर्ग, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, विशेष सचिव डॉ. एस. भारती दासन, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय यादव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *