बर्तन बैंक की सौगात से पर्यावरण संरक्षण में मिलेगी सफलता, गरीब व मध्यम परिवारों को भी राहत

SHARE THE NEWS

रायपुर। रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने आज जोन 4,7 और 8 में फीता काटकर बर्तन बैंक का शुभारंभ किया। इसका संचलान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एनयूएलएम के तहत महिला स्व-सहायता द्वारा किया जाएगा। इस समाजिक हित के कार्य से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नो पॉलीथीन महाभियान एवं जीरो वेस्ट मैनेजमेंट अभियान में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे और पार्षदगण सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेI

इस पहल से निम्न व मध्यम वर्ग के लोगों को शादी-ब्याह जैसे फंक्शन पर कम कीमतों पर बर्तन मिलेंगे। इसके लिए रायपुर में तीन जगहों पर बर्तन बैंक शुरू किए गए हैं। बर्तन बैंक का मकसद सार्वजनिक आयोजनों को प्लास्टिक फ्री बनाना है। बर्तन बैंक में स्टेन लेस स्टील के बर्तन हैं जो लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से मुहैया कराए जाएंगे।

स्वच्छता के मामले में रायपुर नगर निगम अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए राजधानी के हर वार्ड मोहल्लों में नो-पॉलीथिन महाभियान के जरिए लोगों को जागरूक कर रहा है। बर्तन बैंक का उद्देश्य शादी ब्याह और अन्य कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाले डिस्पोजेबल प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करना है ताकि शहर को साफ सुथरा बनाने में मदद मिल सके।

इस बैंक का संचालन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से किया जायेगा। बर्तन के किराए से आने वाली राशि स्वसहायता समूह को दी जाएगी। नगर निगम जोन 4 के चांदनी चौक में, जोन 7 के ऑफिस में, जोन 8 में माघव राव सप्रे वार्ड क्रं 69 के रायपुरा के सामुदायिक भवन में शुरू किए गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *