रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों को ईद मिलादुन्नबी के पर्व अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दी है। आप सभी को ईद-ए-मिलाद की बहुत बहुत मुबारकबाद। नबी-ए-करीम पैगम्बर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम) के जन्मदिन के मुक़द्दस मौके पर, आइये हम सब दुआ करें कि हमारे शहर में, प्रदेश में और पूरे देश में परस्पर सौहार्द, शांति और सद्भावना बनी रहे।
पूरे विश्व भर में ईद का पर्व प्रेम, सद्भावना आपसी सौहार्द भाईचारा के साथ सैकड़ों वर्षों से मनाये जाने की परंपरा रही है। महापौर ढेबर ने सर्वशक्तिमान ईश्वर से ईद मिलादुन्नबी पर्व पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। महापौर ढेबर ने सभी नागरिकों, विशेषकर मुस्लिम संप्रदाय के सभी लोगों से कोविड – 19 महामारी के सम्बन्ध में ईद मिलादुन्नबी पर्व पर रायपुर जिला कलेक्टर द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने का विनम्र अनुरोध किया है।
582 Views, 2