डेंगू प्रभावित राजधनी के 10 वार्डो का महापौर ने किया विशेष निरिक्षण, लोगो को किया जागरूक…

SHARE THE NEWS

मुहीम में शामिल हुए विधायक विकास उपाध्याय और कई आलाअधिकारी

रायपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 के नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड नम्बर 15 एवं बाल गंगाधर तिलक वार्ड नम्बर 18 के क्षेत्र का निरिक्षण किया। इनके साथ जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को समस्त 10 जोनों के सभी 70 वार्डों में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है।
अभियान को सघनता से चलाया जाना प्रथम उद्देश्य निर्धारित किया गया है। प्रशासनिक तौर पर जनहित में विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत निगम जोन 1 के वार्ड 15 एवं 18 के क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत हुई। डेंगू फ़ैलाने वाले मच्छरों के कारगर नियंत्रण हेतु एन्टी लार्वा ट्रीटमेंट एवं फागिंग किया गया। साथ ही चुना एवं ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव वार्डों में करवाया गया।

वही महापौर ढेबर ने कूलरों में जमा पानी को तत्काल खाली करवाया एवं केमिकल दवा का छिड़काव करवाया। साथ ही महापौर ढेबर विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने लोगों से आव्हान किया की अपने घर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में कहीं पर भी पानी का जमाव ना होने दें, पानी का जमाव होते देखें तो तत्काल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे।
महापौर ढेबर ने अधिकारियों को ऐसे वार्डों में विशेष सतर्कता एवं सतत निगरानी रखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने निर्देश दिये हैं, जिन वार्डों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं. आज 10 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, अगले सात दिन में सभी 70 वार्डों में विशेष सफाई अभियान एवं मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति जनजागरण अभियान चलाया जाएगा इस बात की जानकारी दी।

 838 Views,  2 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: